बड़ी खबर LIVE: UGC NEET री-एग्जाम अलर्ट, जांच के बाद NTA का फैसला, इन 3 विषयों की फिर होगी परीक्षा!

एनटीए ने जून में आयोजित यूजीसी-नीट 2026 के तीन विषयों अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र की परीक्षा रविवार को दोबारा कराने की घोषणा की। एनटीए ने इन विषयों के प्रश्नपत्रों में त्रुटियों की शिकायत मिलने के बाद यह फैसला लिया है।

फोटोः सोशल मीडिया
i

यूजीसी-नेट के तीन विषयों की पुन:परीक्षा सितंबर में होगी : एनटीए

एनटीए ने जून में आयोजित यूजीसी-नीट 2026 के तीन विषयों अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र की परीक्षा रविवार को दोबारा कराने की घोषणा की। एनटीए ने इन विषयों के प्रश्नपत्रों में त्रुटियों की शिकायत मिलने के बाद यह फैसला लिया है।

एजेंसी ने बताया कि अंग्रेजी विषय की परीक्षा नौ सितंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि वाणिज्य विषय की परीक्षा उसी दिन अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी।

एनटीए ने बताया कि समाजशास्त्र विषय की परीक्षा 10 सितंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली में आयोजित की जाएगी।

एनटीए ने कनिष्ठ अनुसंधान छात्रवृत्ति (जेआरएफ), सहायक प्राध्यापक के तौर पर पात्रता और पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए 87 विषयों में 22 से 30 जून के बीच विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) जून 2026 आयोजित की थी।

जातीय जनगणना के नाम पर 'चालबाजी' कर रही है भाजपा : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर जातीय जनगणना के नाम पर 'चालबाजी' करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के बाद 'पीडीए' की सरकार बनने पर, केंद्र सरकार द्वारा नहीं कराए जाने की स्थिति में तीन महीने के अंदर राज्य सरकार यह जनगणना करायेगी।

अखिलेश यादव ने सपा जातीय जनगणना चाहती है लेकिन भारतीय जनता पार्टी यह नहीं चाहती है और वह 'चालबाजी' कर रही है। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं जातीय जनगणना के बाद सभी को जाति की संख्या के हिसाब से हक और सम्मान मिले। अगर दिल्ली की सरकार जातीय जनगणना नहीं करा पायी तो समाजवादी सरकार बनने के बाद तीन महीने में हम जातीय जनगणना कराकर सबको हक और सम्मान देंगे।"

ओडिशा: 2.37 लाख से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, आईएमडी ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने एक नए कम दबाव के क्षेत्र के कारण कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताये जाने के बाद ओडिशा सरकार ने रविवार को राज्यभर में हाई अलर्ट जारी किया।

एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश लगातार दूसरे दिन जारी रहने के बीच राज्य में 2.37 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

उन्होंने बताया कि भारी बारिश से बाढ़ प्रभावित उत्तरी जिलों के लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

मुख्य सचिव अनु गर्ग ने बताया कि सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और छुट्टी पर गए कर्मचारियों को तत्काल ड्यूटी पर लौटने के लिए कहा गया है।

गर्ग ने आईएमडी के पूर्वानुमान जताये जाने के बाद स्थिति की समीक्षा की।


गुजरात के खेड़ा में मिट्टी के कटाव से 60 साल पुराना पुल ढहा, कोई हताहत नहीं

गुजरात के खेड़ा जिले में रविवार सुबह मिट्टी के कटाव के कारण करीब 60 साल पुराना एक पुल ढह गया, जिससे दो गांवों के बीच यातायात बाधित हो गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि थासरा तालुका में माही नहर की एक शाखा पर बना छोटा पुल सुबह करीब 10 बजे धंसकर ढह गया, जिसके बाद प्राधिकारियों ने चितलाव और सरदारपुरा गांवों के बीच आने-जाने वाले लोगों के लिए वैकल्पिक मार्गों से यातायात को मोड़ दिया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय पुल पर कोई वाहन या पैदल यात्री नहीं था, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

माही सिंचाई संभाग के कार्यकारी अभियंता सौमिल पटेल ने बताया कि पुल करीब 60 साल पुराना था और उस पर भारी वाहनों की आवाजाही पहले ही प्रतिबंधित कर दी गई थी। पटेल ने कहा, “जमीन के नीचे पुल के खंभे की नींव में कटाव के कारण पुल धंस गया और खंभा ढह गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।”

झारखंड में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच SDM कुमार रजत और ADM धनंजय कुमार ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की

झारखंड में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच SDM कुमार रजत और ADM धनंजय कुमार ने प्रदर्शन स्थल पर जाकर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की।


मराठा आरक्षण: 29 अगस्त के आंदोलन की रणनीति के लिए मनोज जरांगे की विशेषज्ञों के साथ बैठक

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र के जालना जिले में 29 अगस्त से शुरू होने वाले मराठा आरक्षण आंदोलन की रूपरेखा और रणनीति तैयार करने के लिए रविवार को विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

जरांगे के पैतृक गांव अंतरवाली सराटी में आयोजित इस बैठक में सरकार को पूर्व में सौंपे गए मांग पत्रों, उनके कानूनी पहलुओं और सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर गहन चर्चा हुई।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में जरांगे ने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर मौजूदा शासनादेश (जीआर) में हुई गलतियों को स्वीकार करना चाहिए और उनमें आवश्यक संशोधन करने चाहिए।

चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन पर SDRF अधिकारी बोले- मलबे में धंस रहे पैर, दबी हैं कई मशीनें

उत्तराखंड के चमोली में हुए टनल हादसे के मामले में SDRF इंस्पेक्टर करन सिंह ने कहा, "आज पानी लगभग साफ हो चुका है मगर वहां जो मलबा है, उसमें जाने पर पैर धंस जा रहे हैं। इसमें थोड़ी परेशानी हो रही है। जहां पर घटना हुआ, वहां तक हमारी खोज पूरी हो चुकी है और अभी भी हमारी खोज जारी है। वहां काफी मशीनें दबी हुई हैं। जब वहां मशीनें जाएंगी और सफाई करेगी तो हमारी टीम को थोड़ी राहत मिलेगी और खोजने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी..."


हिमाचल में कुदरत का कहर, 118 सड़कें ठप, 5 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट; अब तक 79 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण पूरे राज्य में 118 सड़कें बंद कर दी गई हैं, जबकि स्थानीय मौसम कार्यालय ने सोमवार और मंगलवार को पांच जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार, राज्य में 30 जून को मानसून के आगमन के बाद से बारिश से जुड़ी घटनाओं में 79 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें भूस्खलन में 14 और अचानक आई बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत शामिल है। राज्य को अब तक करीब 972 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

'किसानों को खालिस्तानी, छात्रों को दिमागी नक्सल', तेजस्वी यादव बोले- ऐसी भाषा PM को शोभा नहीं देती

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “जब किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया था, तब उन्हें ‘खालिस्तानी’ कहा गया और अब जब छात्र, यानी Gen-Z, प्रदर्शन कर रहे हैं तो उन्हें ‘दिमागी नक्सल’ कहा जा रहा है। ऐसी भाषा प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देती। छात्र अपनी जायज चिंताओं को लेकर आवाज उठा रहे हैं और उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें अलग-अलग नाम दिए जा रहे हैं। युवाओं के साथ किसी सरकार का इस तरह व्यवहार करना सही तरीका नहीं है।”


जम्मू-कश्मीर: पुंछ जिले के मेंढर के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है, जिससे मॉनसून का एक और दौर शुरू हो गया है।

चमोली टनल हादसा: दो लापता मजदूरों की तलाश और बचाव अभियान जारी

शनिवार को बचावकर्मियों ने निर्माणाधीन एक सुरंग के अंदर से एक और मजदूर का शव बरामद किया। यह सुरंग दो दिन पहले पानी से भर गई थी। हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है। वहीं, सुरंग के अंदर अभी भी दो मजदूर लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है। समय बीतने के साथ लापता मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की चुनौती बढ़ती जा रही है।


पुलिस के मुताबिक, हंगरी में एक बस खाई में पलट गई, हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए: एपी

मैं घरेलू दर्शकों के सामने एक बार फिर पदक जीतने को लेकर उत्साहित हूं- पीवी सिंधु

पीवी सिंधु ने कहा, “मैंने विश्व चैंपियनशिप में आखिरी बार 7 साल पहले पदक जीता था और अब मैं घरेलू दर्शकों के सामने एक बार फिर पदक जीतने को लेकर उत्साहित हूं।”


छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 10 करोड़ का पुल पहली बारिश में बहा, ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के धोंधा गांव के पास करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बना पुल गुरुवार रात हुई तेज बारिश के बाद नदी के तेज बहाव में पूरी तरह बह गया, जिससे नदी के दोनों ओर बसे दर्जनों गांवों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। सुबह मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को पुल के कई पिलर उखड़े और स्लैब पानी में समाई मिली।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुल पर आवाजाही शुरू होने के बाद से ही जगह-जगह दरारें दिखाई देने लगी थीं और निर्माण में कथित तौर पर घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ था, लेकिन शिकायतों के बावजूद समय रहते ध्यान नहीं दिया गया। पुल टूटने से अब लोगों को वैकल्पिक रास्तों पर निर्भर रहना पड़ेगा। ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी, ठेकेदार, संबंधित अधिकारियों और गुणवत्ता परीक्षण की प्रक्रिया की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

केरल: त्रिशूर के वडक्कुमनाथन मंदिर परिसर में ओणम उत्सव के लिए बनाई गई विशाल फूलों की रंगोली ने सबका ध्यान खींचा


बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी बीरभूम स्थित TMC पार्टी कार्यालय में फंदे से लटके मिले: पुलिस

जम्मू-कश्मीर: राजौरी-पुंछ हाईवे पर भूस्खलन का मलबा हटाने में जुटा BRO

जम्मू-कश्मीर में 19 जुलाई को आई अचानक बाढ़ के दौरान राजौरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-144A) पर कई जगह भूस्खलन हुआ था। इसके बाद सीमा सड़क संगठन (BRO) हाईवे से भूस्खलन का मलबा हटाने और यातायात को सुचारू करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है।


दिल्ली-NCR में आज उमस के साथ गर्मी, हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान, तेज हवाओं की भी चेतावनी

दिल्ली-NCR में आज उमस के साथ गर्मी बनी रहेगी, हालांकि मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया है। सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश, जबकि शाम से रात के बीच बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। दिन में दक्षिण-पश्चिम दिशा से 15-20 किमी प्रति घंटे और शाम को 20-25 किमी प्रति घंटे या उससे अधिक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री और अधिकतम 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अगले सात दिनों तक रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए