बड़ी खबर LIVE: मक्का के एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन, आर्मी ने रोकने का किया दावा, अमेरिका ने ईरान की 2 नावें उड़ाईं

सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच मक्का में खतरे को लेकर अलर्ट जारी किए जाने की खबर है। दावा किया गया कि यमन के हूती विद्रोहियों का ड्रोन पवित्र मुस्लिम शहर में मक्का में घुस गया।

फोटो: सोशल मीडिया
i

ईरान मे टेकऑफ करते प्लेन का टायर फटा

ईरान में एक बड़ा विमान हादसा टल गया है। लेकिन जो मंजर सामने आया उसने इसके वीडियो को देखने वाले हर शख्स के अंदर सिहरन पैदा कर दी। दरअसल ईरान में इस विमान को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

विमान के लैंडिंग गियर का एक टायर फटकर निकल गया था। जब विमान वापस एयरपोर्ट पर उतरा तो केबिन की छत का कुछ हिस्सा नीचे आ गिरा। जो वीडियो सामने आया उसमें छत का हिस्सा यात्रियों के ऊपर गिरता हुआ दिखाई दिया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं लगी और सभी लोगों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया।

ईरान के पास अमेरिकी सेना का बड़ा एक्शन, ड्रोन नौका कब्जाने आईं 2 नावें उड़ाईं

 अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने इस सप्ताह ईरान के तट के पास एक ड्रोन नौका चुराने की कोशिश कर रही दो ईरानी नाव पर गोलीबारी कर उन्हें नष्ट कर दिया।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिंस ने कहा, "हाल में दो ईरानी नावों ने अमेरिका की मानवरहित ड्रोन नौका पर कब्जा करने की कोशिश की, लेकिन सेंट्रल कमांड की सख्त कार्रवाई के कारण वे अपने मकसद में नाकाम रहीं।"

ईरान के सरकारी मीडिया ने सोमवार को खबर दी थी कि मछली पकड़ने वाली उसकी दो नौकाएं देश के दक्षिणी तट के पास होर्मोजगान प्रांत में हमले का शिकार हो गईं, जिसके बाद कई मछुआरे लापता हैं।

पवित्र मुस्लिम शहर मक्का के एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन, आर्मी ने रोका

सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच मक्का में खतरे को लेकर अलर्ट जारी किए जाने की खबर है। दावा किया गया कि यमन के हूती विद्रोहियों का ड्रोन पवित्र मुस्लिम शहर में मक्का में घुस गया। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया। दावा किया जा रहा है कि मक्का में पहली बार इमरजेंसी अलर्ट जारी हुआ है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए