बड़ी खबर LIVE: ट्रंप ने ईरान युद्ध में मदद नहीं करने पर नाटो देशों पर निशाना साधा, कहा- हमारी जरूरत के समय...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध में सहयोग नहीं करने पर नाटो देशों पर निशाना साधा है। ट्रंप ने कहा कि हम हम उनकी सुरक्षा करेंगे, लेकिन वे हमारे लिए, खासकर ज़रूरत के समय में, कुछ नहीं करेंगे।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

ठाणे के सरकारी अस्पताल के आईसीयू में चूहे के काटने से एक बुजुर्ग मरीज की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक सरकारी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती 89-वर्षीय महिला की कथित तौर पर चूहे के काटने से मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सुहासिनी माथेकर नामक महिला को 12 मार्च को मीरा भायंदर के पंडित भीमसेन जोशी अस्पताल में भर्ती कराया गया और वेंटिलेटर पर रखा गया।

उनके परिवार के अनुसार, 16 मार्च की सुबह उन्हें पता चला कि एक चूहे ने 80-वर्षीय महिला के दाहिने हाथ में काट लिया था, जिससे गहरा घाव हो गया और काफी खून बह गया। उसी दिन दोपहर बाद उनका निधन हो गया।

इस घटना ने अस्पताल में स्वच्छता मानकों को लेकर आक्रोश पैदा कर दिया है। अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत आईसीयू में चूहे के काटने से हुई। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा, "परिवार का आरोप है कि आईसीयू जैसे अत्यधिक निगरानी वाले क्षेत्र में चिकित्सा कर्मचारियों की नजर चूहे पर नहीं पड़ी। हमने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।"

ओमान में हुए ड्रोन हमले में राजस्थान के दो युवकों की मौत                                                             

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के दौरान ओमान में हुए ड्रोन हमलों में राजस्थान के दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सीकर जिले के खंडेला तहसील क्षेत्र के अगलोई गांव निवासी विक्रम वर्मा पुत्र बनवारी लाल और ब्यावर जिले के रायपुर उपखंड क्षेत्र के लालपुरा गांव निवासी पप्पू सिंह पुत्र देवी सिंह इन हमलों की चपेट में आ गए।

पुलिस ने बताया कि घटना 13 मार्च की है। पुलिस ने बताया कि दोनों के शव मंगलवार को उनके गांव लाये गए। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को हवाई मार्ग से जयपुर लाये गए शवों को परिजन अपने-अपने गांव लेकर आए, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

ट्रंप ने ईरान युद्ध में सहयोग नहीं करने पर नाटो देशों पर निशाना साधा, कहा- हमारी जरूरत के समय वे कुछ नहीं करेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध में सहयोग नहीं करने पर नाटो देशों पर निशाना साधा है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा, "हमारे ज़्यादातर नाटो सहयोग ने अमेरिका को बताया है कि वे मिडिल ईस्ट में ईरान के टेररिस्ट राज के खिलाफ हमारे मिलिट्री ऑपरेशन में शामिल नहीं होना चाहते, जबकि लगभग हर देश इस बात से पूरी तरह सहमत है कि हम क्या कर रहे हैं, और ईरान को किसी भी तरह से न्यूक्लियर वेपन रखने की इजाज़त नहीं दी जा सकती। हालांकि, मैं उनके एक्शन से हैरान नहीं हूं, क्योंकि मैंने हमेशा नाटो को, जहां हम इन्हीं देशों की सुरक्षा पर हर साल सैकड़ों बिलियन डॉलर खर्च करते हैं। यह एकतरफ़ा रास्ता है- हम उनकी सुरक्षा करेंगे, लेकिन वे हमारे लिए, खासकर ज़रूरत के समय में, कुछ नहीं करेंगे।"


बीजेडी ने राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए अपने छह विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया

ईरान ने पाकिस्तानी तेल टैंकर को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी

ईरान ने एक पाकिस्तानी वाणिज्यिक तेल टैंकर को होर्मुज जलडमरूमध्य के अपने हिस्से से गुजरने की अनुमति दी है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान नेशनल शिपिंग कॉर्पोरेशन (पीएनएसी) के प्रवक्ता फारूक निजामी ने बताया कि लगभग 1,09,990 टन कच्चा तेल लाने वाला जहाज ‘एमटी कराची’ बुधवार को कराची बंदरगाह पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जारी संघर्ष के कारण वाणिज्यिक समुद्री यातायात बाधित होने के बीच जहाज ने ईरानी अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार कर लिया। निजामी ने बताया कि तेल टैंकर ने 15 मार्च को होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया। अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले शुरू करने के बाद से ईरान और ओमान के बीच संकरे समुद्री मार्ग में सैकड़ों जहाज फंसे हुए हैं।


ईरान पर हमले के खिलाफ अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी ने दिया इस्तीफा, ट्रंप प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप  

अमेरिका के नेशनल काउंटरटेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर जोसेफ केंट ने ईरान में अमेरिका-इज़राइल युद्ध को लेकर इस्तीफ़ा दे दिया है। अपने इस्तीफ़े में उन्होंने लिखा, "मैं अपनी अंतरात्मा से ईरान में चल रहे युद्ध का समर्थन नहीं कर सकता। ईरान से हमारे देश को कोई खतरा नहीं है, और यह साफ़ है कि हमने यह युद्ध इज़रायल और उसकी ताकतवर अमेरिकी लॉबी के दबाव में शुरू किया था।"

कांग्रेस ने केरलम विधानसभा चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

कांग्रेस ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपने 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। राज्य पार्टी अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर सीट से, वीडी सतीशन को पारावूर से, चांडी ओमन को पुथुप्पल्ली से, रमेश चेन्निथला को हरिपद से, राम्या हरिदास को चिरायिनकीझू से और के मुरलीधरन को वट्टियूरकावु सीट से मैदान में उतारा गया है।


देवेगौड़ा के पत्र का सोनिया गांधी ने दिया जवाब, कहा- आपकी चिंताओं का संज्ञान लिया, उगादी पर्व की शुभकामनाएं

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा को जवाबी पत्र लिखकर कहा कि उन्होंने संसद के अंदर व्यवधान और सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन से जुड़ी उनकी चिंताओं का संज्ञान लिया है। साथ ही सोनिया गांधी ने उगादी पर्व की पूर्व संध्या पर देवेगौड़ा को शुभकामनाएं भी दीं।

सोनिया गांधी को संबोधित पत्र में देवेगौड़ा ने सोमवार को कहा था कि संसद और उसके परिसर में ‘‘बिना सोचे-समझे, जो अराजकता फैलाई गई है, उससे वह बहुत परेशान हैं। यह अराजकता मुख्य रूप से विपक्षी दलों द्वारा फैलाई गई है।’’ जेडीएस नेता ने कहा, ‘‘मुझे दृढ़ता से लगता है कि विपक्ष के नेता के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने संसद के अंदर और उसके परिसर में अत्यधिक व्यवधान उत्पन्न किया है।’’

पत्र का जवाब देते हुए, सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘प्रिय देवेगौड़ा जी, मुझे अभी आपका 16 मार्च 2026 का पत्र मिला है। मैंने इसे ध्यान से पढ़ा है और आपकी चिंताओं को संज्ञान में लिया है।’’उन्होंने देवेगौड़ा के दो पन्ने के पत्र के संक्षिप्त उत्तर में कहा, ‘‘मैं उगादी की पूर्व संध्या पर आपको शुभकामनाएं देती हूं।’’

टीएमसी ने 291 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए टीएमसी ने 291 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का आज ऐलान कर दिया। इसमें दमदम उत्तर सीट से चंद्रिमा भट्टाचार्य, कमरहाटी सीट से मदन मित्रा, कोलकाता पोर्ट सीट से फिरहाद हकीम, बेलेघाटा सीट से कुणाल घोष, श्यामपुकुर सीट से डॉ. शशि पांजा को मैदान में उतारा गया है। पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों के लिए वोटिंग दो फेज़ में 23 और 29 अप्रैल को होगी, जिसमें क्रमशः 152 और 142 सीटों पर वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।


इजराइली हमले में मारा गया गुलाम रजा सुलेमानी', IDF ने किया दावा, ईरान बोला- वो जिंदा हैं

इज़राइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने कहा कि ईरान के गुलामरेज़ा सुलेमानी को निशाना बनाकर मार गिराया, जो पिछले 6 वर्षों से बासिज यूनिट के कमांडर के तौर पर काम कर रहा था। हासांकि ईरान ने इन दावों को झूठा बताया है।

इज़राइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने ईरान के गुलामरेज़ा सुलेमानी को निशाना बनाकर मार गिराया, जो पिछले 6 वर्षों से बासिज यूनिट के कमांडर के तौर पर काम कर रहा था: इज़राइल डिफेंस फोर्सेज 


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा आज अपना निलंबन रद्द किए जाने के बाद, लोकसभा के विपक्ष के आठ सांसदों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुराने लोहे के फुटब्रिज के ढहने के बाद नाले में गिरी महिला का शव बरामद कर लिया गया है: दिल्ली पुलिस


8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द होने पर प्रियंका गांधी  ने कहा, "यह एक अच्छी बात है... यह दोनों तरफ से होना चाहिए (सदन की गरिमा बनाए रखते हुए)।"

भारत 16 मार्च की रात काबुल में 'उमीद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल' पर पाकिस्तान के बर्बर हवाई हमले की स्पष्ट शब्दों में निंदा करता है।


आगामी केरल विधानसभा चुनावों से पहले, कांग्रेस ने अपनी केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक आयोजित की।

शिवालिक के बाद LPG लेकर भारत पहुंचा नंदा देवी जहाज

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत में एलपीजी की आपूर्ति होना शुरू हो गई है। भारत के दो जहाज शिवालिक और नंदा देवी भारत पहुंच चुके हैं। शिवालिक के बाद मंगलवार सुबह नंदा देवी भी भारत आ चुका है


राज्यसभा चुनाव परिणाम पर विपक्ष बोला-लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ काम कर रही BJP

राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद विपक्षी दलों ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विपक्ष के नेताओं ने कहा कि भाजपा ने हमारे विधायकों को तोड़कर अपनी सरकार बनाई है। इसमें कुछ नया नहीं है। ये लोग अक्सर इस तरह का काम करते रहते हैं।

समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने क्रॉस वोटिंग को लेकर सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि यह स्थिति तब पैदा होती है, जब विधानसभा अध्यक्ष सत्ताधारी दल का होता है और वही दूसरी पार्टियों के विधायकों को प्रभावित करता है।

उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए अपने सदस्यों को पूरी तरह बांधकर रखना संभव नहीं है, लेकिन भाजपा जिस तरह से काम कर रही है, वह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

संसद द्वारा विपक्ष के 8 सांसदों का निलंबन रद्द किए जाने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "मैं इससे बहुत खुश हूं


राज्यसभा चुनावों में क्रॉस-वोटिंग की खबरों पर RJD सांसद संजय यादव ने कहा, "उन्होंने 'लोकतंत्र' को 'धनतंत्र' में बदल दिया है... यह सत्य और बुराई के बीच की लड़ाई है।"

AI समिट विरोध मामला - इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के नेशनल जनरल सेक्रेटरी विकास चुकारा ने पटियाला हाउस कोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल अर्जी दी है 


बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन और रॉकेट से हमला, तेल ठिकानों को भी बनाया गया निशाना 

इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर मंगलवार को बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद परिसर के अंदर आग लग गई। यह हमला उस समय हुआ जब दो विस्फोटक से लैस ड्रोन दूतावास के परिसर के भीतर गिर गए और उनके विस्फोट से आग भड़क उठी।

अरुणाचल प्रदेश: ईटानगर में दीवार के नीचे दबने से 4 मजदूरों की मौत

अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में नीति विहार इलाके में बड़ा भूस्खलन हो गया। इसकी वजह से वहां बन रही सुरक्षा और सहारा देने वाली दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने के समय वहां सात मजदूर काम कर रहे थे। दीवार गिरने से वे मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


हिमाचल प्रदेश: अटल टनल के दक्षिण में भारी बर्फबारी के कारण बर्फ में फंसे पर्यटकों को लगातार सुरक्षित निकाला जा रहा है। 

पाकिस्तान का काबुल में बड़ा हमला, अस्पताल और रिहायशी इलाकों में गिराए बम, एयर स्ट्राइक में 400 की मौत

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हालात तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से दोनों ही देश एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं। अफगानिस्तान ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने सोमवार देर रात अस्पताल पर एयर स्ट्राइक की है। तालिबान ने दावा लगाया कि इन हमलों में 400 लोगों की मौत हो चुकी है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia