बड़ी खबर LIVE: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संधोशन बिल, सरकार को नहीं मिला बहुमत
महिला आरक्षण अधिनियम से संबंधित ‘संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026’ पारित नहीं हो पाया, पक्ष में 298 वोट और विरोध में 230 वोट पड़े।

बंगाल 2026 चुनाव: निर्वाचन आयोग ने तीन बीएलओ को निलंबित किया
शुक्रवार देर शाम, भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी ड्यूटी में लगे तीन बूथ-स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को निलंबित करने की घोषणा की।
ईसीआई ने राज्य प्रशासन को संबंधित पांचों बीएलओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने और उनके खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने का निर्देश भी दिया।
जिन तीन बीएलओ के खिलाफ आयोग ने अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया है, उनमें तपन कुमार साहा, अविजित डे, और कुमारजीत दत्ता शामिल हैं; ये सभी उत्तर 24 परगना जिले से हैं।
दिल्ली में हल्की बारिश से तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट, गर्मी से राहत मिली
दिल्ली में शुक्रवार शाम को बारिश हुई, घने बादलों के कारण हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं और इसके साथ ही कई स्थानों पर तापमान 7-10 डिग्री तक गिर गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने ‘येलो अलर्ट’ हटाकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है और रात के दौरान मध्यम वर्षा, गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने तथा 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।
कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "वे महिला आरक्षण नहीं चाहते, वे महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन चाहते थे
कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "वे महिला आरक्षण नहीं चाहते, वे महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन चाहते थे। वे निर्वाचन क्षेत्रों में अपने हिसाब से बांटना चाहते हैं जिससे उनकी सरकार बनी रहे।"
असम के चिरांग में वन विभाग के कार्यालय पर भीड़ का हमला, कई घायल
असम के चिरांग जिले में आरक्षित वन भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर कुछ स्थानीय लोगों को हिरासत में लेने के बाद शुक्रवार को उग्र भीड़ ने रनिखाता रेंज कार्यालय पर हमला कर दिया, जिसमें वनकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार भूटान सीमा के पास स्थित वन विभाग के इस कार्यालय में भीड़ ने तोड़फोड़ की और परिसर में खड़े सरकारी वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
प्रियंका गांधी ने कहा- ये बिल जिस तरह से सरकार ने पेश किया, उस तरह से उसका पारित होना नामुमकिन था
संविधान संशोधन(131वां संशोधन) बिल के लोकसभा में पारित न होने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "ये बिल जिस तरह से सरकार ने पेश किया, उस तरह से उसका पारित होना नामुमकिन था। उन्होंने महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ा और पुरानी जनगणना से जोड़ा, जिस कारण से इसे पारित नहीं किया गया।"
संविधान पर आक्रमण था विधेयक, हमने इसे रोका: राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा से महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं होने के बाद शुक्रवार को कहा कि यह संविधान पर आक्रमण था, जिसे विपक्ष ने नाकाम कर दिया।
उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से यह भी कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिला आरक्षण लागू करना चाहते हैं तो 2023 में पारित कानून को लागू करें जिसमें विपक्ष पूरा सहयोग देगा।
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह महिला (आरक्षण) विधेयक नहीं था, ये हिंदुस्तान के राजनीतिक और चुनावी ढांचे को बदलने की कोशिश थी, संविधान पर आक्रमण था। हमने इसे रोक दिया।’’
राहुल गांधी ने यह भी कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं, अगर आप महिला आरक्षण विधेयक लाना चाहते हैं, तो 2023 का महिला आरक्षण विधेयक आज से लागू कर दीजिए, पूरा विपक्ष आपको 100 प्रतिशत समर्थन देगा। अगर ऐसा किया गया, तो हम महिला आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करवा देंगे।’’
लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संधोशन बिल, सरकार को नहीं मिला बहुमत
महिला आरक्षण अधिनियम से संबंधित ‘संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026’ पारित नहीं हो पाया, पक्ष में 298 वोट और विरोध में 230 वोट पड़े।
पहले राउंड में कुल 489 वोट पड़े
लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े तीनों बिलों पर वोटिंग चल रही है। पहले राउंड में बिल पर वोटिंग अभी तक पास कराने के पक्ष में 278 और विपक्ष में 211 वोट पड़े। पहले राउंड में कुल 489 वोट पड़े।
महिला आरक्षण बिल समेत तीनों बिल पर वोटिंग की प्रक्रिया शुरू
महिला आरक्षण बिल समेत तीनों बिल पर वोटिंग की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदन में मौजूद हैं।
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कई जगह बारिश हुई
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कई जगह बारिश हुई। वीडियो आर.के. पुरम इलाके से है।
कर्नाटक के यादगीर में बस से टक्कर के बाद धधकी कार, 6 लोगों की मौत
कर्नाटक के यादगीर जिले में शुक्रवार को एक कार और एक निजी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने दो अन्य लोगों को कार से निकालकर बचा लिया। ये दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से एक की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुरपुर थाना क्षेत्र में सुरपुर तालुका के देवपुर के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार यादगीर से रायचूर की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसकी टक्कर बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही एक निजी बस से हो गई।
राहुल गांधी ने अपने जादूगर वाले बयान पर कहा- यह एक पहेली है, मैं इसका जवाब ऐसे ही नहीं बताऊंगा
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने "जादूगर" वाले बयान पर कहा, "यह एक पहेली है, मैं इसका जवाब ऐसे ही नहीं बताऊंगा। अगर मुझे इसका हल मिल गया, तो मैं आपको बताऊंगा कि यही है।"
महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन कर रही बीजेपी सरकार : अखिलेश यादव
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बुलाए गए विशेष सत्र में शामिल होने पहुंचे विपक्ष के नेताओं ने अपनी-अपनी राय रखते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
समाजवादी पार्टी के सांसद और अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदन के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा, "भारतीय जनता पार्टी के फैसलों को समझना बहुत मुश्किल है। जब उन्होंने कहा था कि एसआईआर होगा और वोटरों के नाम हटाए जाने से रोके जाएंगे, उस समय एसआईआर की आड़ में एनआरसी लागू किया जा रहा था। अब महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन कर रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा, "हम 'डबल-इंजन सरकार' मॉडल के तहत उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन-डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की बात कर रहे हैं। हालांकि, नोएडा में न्यूनतम मजदूरी देश में सबसे कम में से एक बनी हुई है। इस समस्या को दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं? मजदूरों की मजदूरी क्यों नहीं बढ़ाई जा रही है? इसे कौन रोक रहा है? इसका मतलब है कि आप कुछ खास लोगों के साथ मिले हुए हैं और सिर्फ उन्हीं को फायदा पहुंचाना चाहते हैं।"
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, "हम जानते हैं कि सबसे जरूरी बात यह है कि महिलाएं सदन में आकर बैठें। लेकिन हाथी के दांत दिखाने के कुछ और होते हैं और खाने के कुछ और। ठीक इसी तरह, सरकार करती कुछ और दिख रही है, लेकिन दिखा कुछ और रही है।"
अचानक पकड़ा गया बालाकोट का जादूगर, सिंदूर का जादूगर- राहुल गांधी
लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए प्रस्ताव एक तरह की जल्दबाज़ी और घबराहट में उठाया गया कदम लगते हैं। उनके मुताबिक बीजेपी को पहले से अंदाज़ा है कि यह बिल मौजूदा स्थिति में पारित नहीं हो पाएगा, इसलिए इसे राजनीतिक संदेश देने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री इस प्रक्रिया के जरिए देश को दो बड़े राजनीतिक संदेश देना चाहते हैं। पहला, वे चुनावी नक्शे यानी देश के इलेक्टोरल मैप को बदलना चाहते हैं, और दूसरा, वे खुद को “प्रो-वुमन” नेता के रूप में प्रस्तुत करना चाहते हैं।
राहुल ने कहा, 'मैं वापस गार्डन वाली कहानी सुनाता हूं। दादी ने कहा था कि सुनो राहुल मैं चाहती हूं कि तुम अंधेरे में देखना सीखो। अंधेरा में ही असली ताकत है। यह बढ़िया पॉलिटिकल लेशन है। जो असली ताकत होती है वो छिप कर काम करती है अपने आप को दिखाती नहीं है। मैं यह इसलिए बता रहा हूं कि सभी जानते हैं एक पार्टनरशिप हमारे जादूगर और बिजनेसमैन के बीच है।' इस पर एनडीए सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया।
राहुल ने कहा- मैं पीएम का नाम नहीं ले रहा हूं। मैंने पीएम का नाम नहीं लिया। सर यह पार्टनरशिप मजबूत है, लेकिन छिपी है। जादूगर के पूरे इतिहास में यह ताकत छिपी है। जबसे वे यहां आए तब से यह चल रहा है। भाजपा जानती है कि यह बिल पास नहीं हो सकता। वे इतने बेवकूफ नहीं है वे जानते हैं। इसीलिए उन्होंने चुनावी नक्शा बदलने के लिए महिला आरक्षण का सहारा लिया। सच यह है कि जादूगर पकड़ा गया है। सिंदूर, नोटबंदी का जादूगर पकड़ा गया है।
केंद्र सरकार ओबीसी वर्ग के अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है- राहुल गांधी
लोकसभा में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ओबीसी वर्ग के अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार संविधान की भावना के बजाय मनुवादी सोच को आगे बढ़ाना चाहती है, जो सामाजिक न्याय के खिलाफ है।
राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि एक तरफ सरकार कहती है कि जातीय जनगणना शुरू हो चुकी है, वहीं दूसरी तरफ यह भी कहा जाता है कि मकानों की कोई जाति नहीं होती। उन्होंने कहा कि इस तरह के विरोधाभासी बयानों से सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार को डर है कि देश की राजनीति बदल रही है और उसकी राजनीतिक ताकत कमजोर हो रही है। इसी वजह से चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश की जा रही है, जैसा पहले असम में किया गया था। राहुल गांधी ने कहा कि पूरा विपक्ष मिलकर ऐसी कोशिशों का विरोध करेगा और उन्हें सफल नहीं होने देगा।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ओबीसी समुदाय को हिंदू तो बताती है, लेकिन उन्हें उनका संवैधानिक और राजनीतिक अधिकार देने के मामले में पीछे हट जाती है। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि विपक्ष ओबीसी वर्ग का हक छिनने नहीं देगा और इस मुद्दे पर संघर्ष जारी रहेगा।
यह शेमफुल कानून है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं सदन में कहूंगा कि यह महिला आरक्षण बिल नहीं है। यह उन्हें सशक्त नहीं बनाएगा। यह सिर्फ भारत के निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे को बदलने के लिए है। यह शेमफुल कानून है। पूरा विपक्ष कह रहा है कि पुराना कानून लाओ हम समर्थन देंगे, लेकिन इस वाले को नहीं।’
‘यह असली सच है जो में बता रहा हूं। भारत के इतिहास में सबसे कड़वा सच है। मैं इसके बारे में सब जानता हूं। यह ओबीसी, दलित वर्गों के लिए क्रूरता वाला बिल है। सभी जानते हैं कि ओबीसी, दलित और महिलाओं के साथ क्या होता है।’
सरकार को इस मुद्दे पर देश के सामने पूरी सच्चाई रखनी चाहिए- राहुल गांधी
लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि महिला आरक्षण को लागू करने के लिए सीटों के परिसीमन से जुड़े जो तीन संशोधित विधेयक लाए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर देश के सामने पूरी सच्चाई रखनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि 2023 का महिला विधेयक वापस लाएं और हम इसे लागू कराने में तुरंत आपकी मदद करेंगे।
राहुल गांधी ने दावा किया कि इस प्रक्रिया की वास्तविकता से वे पूरी तरह अवगत हैं और सरकार जिस तरीके से महिला आरक्षण को लागू करने की बात कर रही है, उसमें कई महत्वपूर्ण सवाल अभी भी अनुत्तरित हैं।
राहुल गांधी ने सुनाई बच्चपन की कहानी, कहा- दादी ने बतााय सच तक पहुंचने के लिए डर का सामना करना पड़ता है
लोकसभा में राहुल गांधी ने अपने बचपन का एक अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब वे छोटे थे, तो उन्हें अंधेरे से और कुत्तों से बहुत डर लगता था। उन्होंने बताया कि एक दिन उनकी दादी उन्हें रात में अपने साथ बाहर लेकर गईं, जहां आसपास रोशनी नहीं थी। कुछ देर बाद दादी उन्हें वहीं खड़ा छोड़कर चली गईं।
राहुल गांधी ने कहा कि उस समय वे बहुत डर गए थे और उनके मन में तरह-तरह की बातें आने लगीं जैसे कुत्ता काट लेगा, भूत दिख जाएंगे या सांप आ जाएगा। थोड़ी देर बाद जब उनकी दादी वापस आईं, तो उन्होंने पूछा कि वे किस बात से डर रहे हैं। इस पर उन्होंने बताया कि उन्हें उन चीज़ों से डर लग रहा था जो दिखाई भी नहीं दे रही थीं।
उन्होंने कहा कि उनकी दादी ने तब समझाया कि असल में वे अपने ही दिमाग और कल्पना से डर रहे थे। राहुल गांधी के मुताबिक, उनकी दादी ने उनसे कहा था अंधेरे से मत डरो, क्योंकि सच्चाई अक्सर अंधेरे में ही छिपी होती है। अगर अंधेरे में जाने की हिम्मत नहीं होगी, तो सच्चाई को कभी नहीं समझ पाओगे।”
राहुल गांधी ने कहा कि यह उनके जीवन का एक बड़ा “पॉलिटिकल लेसन” था, जिसका मतलब उन्हें आज जाकर समझ में आ रहा है कि सच तक पहुंचने के लिए डर का सामना करना पड़ता है। वो था सत्यम शिवम सुदंरम। जब तुम अंधेरे में जाओगे जो तुम्हें सच पता चलेगा। बाद में जब मैं बगीचे में जाता था तो वो मुझे सत्य अहिंसा की बातें बताती थीं। हालांकि कभी कभी सच कड़वा होता है लेकिन उसकी चिंता मत करो। उसी तरह आज सदन में कहूंगा कि यह महिला आरक्षण बिल नहीं है। यह उन्हें सशक्त नहीं बनाएगा।
महिलाएं देश की एक केंद्रीय शक्ति हैं- राहुल गांधी
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी ने कहा कि महिलाएं देश की एक केंद्रीय शक्ति हैं। वे हमारे राष्ट्रीय कल्पना-दृष्टिकोण (नेशनल इमेजिनेशन) और देश के भविष्य के विकास-दृष्टिकोण (नेशनल प्रॉस्पेक्टिव) की ड्राइविंग फोर्स हैं। इसलिए महिलाओं की भागीदारी और प्रतिनिधित्व को मजबूत करना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि कल जब वह स्पीच दे रही थी, पांच मिनट में वह किया जो मैं 20 साल में नहीं कर पाया. अमित शाह के चेहरे पर स्माइल आ गई
हम बिल को पास नहीं होने देंगे। उसके खिलाफ वोट करेंगे- खड़गे
लोकसभा में महिला आरक्षण को लागू करने के लिए सीटों के परिसीमन से जुड़े तीन संशोधित बिलों पर आज लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा जारी है। बिलों पर शाम 4 बजे वोटिंग होगी।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- हम बिल को पास नहीं होने देंगे। उसके खिलाफ वोट करेंगे। वहीं टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा- सरकार परिसीमन की नौटंकी न करे।
एनआईटी कुरुक्षेत्र की छात्रा ने आत्महत्या की, दो महीने में चौथा मामला
कुरुक्षेत्र स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) की द्वितीय वर्ष की छात्रा अपने छात्रावास के कमरे में छत के पंखे के सहारे लगाए गए फंदे से लटकी पाई गई।
पिछले दो महीनों के भीतर परिसर में दर्ज किया गया छात्र आत्महत्या का यह चौथा संदिग्ध मामला है।
आदर्श थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) विशाल कुमार के अनुसार, कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली छात्रा की पहचान दीक्षा दुबे के रूप में हुई है जो बिहार की रहने वाली थीं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व डेटा साइंस में बीटेक की पढ़ाई कर रही थीं।
उन्होंने बताया कि दुबे ने जब बृहस्पतिवार को अपनी सहेलियों के फोन का जवाब नहीं दिया तो वे उसके कमरे में पहुंचीं, लेकिन कमरा अंदर से बंद पाया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम अपराह्न करीब तीन बजे मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई जहां उन्होंने दुबे को फंदे से लटका पाया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) सिविल अस्पताल ले जाया गया है।
कांग्रेस सांसद ने संविधान में संशोधनों के प्रति आगाह किया, परिसीमन पर कहा- बिगड़ सकता है संतुलन
लोकसभा में संविधान संशोधन पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सदन को आगाह किया। इस दौरान उन्होंने परिसीमन पर कहा कि इससे संतुलन बिगड़ सकता है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने परिसीमन बिल पर सरकार को घेरा, उन्होंने कहा- परिसीमन में तीन मेजर पाइंट्स हैं। पहला-छोटे-बड़े राज्यों में आपको बैलेंस बनाना है, दूसरा- ऐसे राज्य जिन्होंने आबादी रोकने में भारतीय नीति का पालन किया जबकि उत्तर के कुछ राज्य इसमें फेल रहे, ये बिल से ऐसा लग रहा है जो राज्य जनसंख्या वृद्धि रोकने में असफल रहे उन्हें इनाम दिया जा रहा है। आप उत्तर को रिवार्ड कर रहे हैं।
शशि थरूर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि सरकार ने नारी शक्ति को न्याय का तोहफा दिया है। लेकिन उन्होंने इसे कांटेदार तार में लपेट दिया है, महिला आरक्षण को संसद के विस्तार, 2011 की जनगणना के आंकड़ों और परिसीमन की प्रक्रिया से जोड़ दिया है। हमें एक नैतिक जरूरत को डेमोग्राफिक माइनफील्ड से क्यों उलझाना चाहिए? महिला आरक्षण फसल काटने के लिए तैयार है... इसे परिसीमन से जोड़ना भारतीय महिलाओं की उम्मीदों को हमारे देश के इतिहास के सबसे विवादित और मुश्किल प्रशासनिक कामों में से एक का बंधक बनाना है।'
सरकार संसदीय परंपरा का पालन नहीं कर रही, राज्यसभा में बोले खड़गे
हरिवंश के लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति बनने पर कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आपको बहुत बहुत बधाई। यह पहली बार है कि मनोनीत सदस्य उपसभापति बने हैं। जबकि लोकसभा में पिछले 7 साल से डिप्टी स्पीकर ही नहीं है, यह ठीक नहीं है। सरकार संसदीय परंपरा का पालन नहीं कर रही है। लोकसभा में डिप्टी स्पीकर ना होना गलत है।
हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का उपसभापति चुना गया
चिल्ला बॉर्डर पर पुलिस बल तैनात, समाजवादी पार्टी और CPI(M) के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल हाल ही में नोएडा में हुए विरोध प्रदर्शन के कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहा है।
संभल, UP: संभल ज़िला प्रशासन ने मुबारकपुर में चरागाह की ज़मीन पर बने एक अवैध निर्माण पर बुलडोज़र की कार्रवाई शुरू की।
ज़ोजिला दर्रा क्षेत्र में ताज़ा बर्फ़बारी के बाद श्रीनगर-लेह सड़क बंद कर दी गई है।
दिल्ली में दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई है, और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है। ये दृश्य अक्षरधाम मंदिर इलाके के हैं।
'ईरान एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने को तैयार', ट्रंप का दावा- दोनों देश अब सीजफायर डील के करीब
अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत की कोशिशें तेज हैं. इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (16 अप्रैल) को दावा किया है कि ईरान रिच यूरेनियम के अपने भंडार को सौंपने पर सहमत हो गया है. उन्होंने कहा 6 सप्ताह के संघर्ष के बाद दोनों पक्ष शांति समझौते के बेहद करीब पहुंच चुके हैं।
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान रिच यूरेनियम का जिक्र करते हुए कहा, ' वह हमें 'न्यूक्लियर डस्ट' लौटाने के लिए तैयार हो गए हैं.' अमेरिका दावा करता आया है कि तेहरान इसका इस्तेमाल परमाणु हथियार बनाने के लिए कर सकता है. ट्रम्प ने कहा, 'वे लगभग सभी बातों पर सहमत हो गए हैं. उन्हें अब बातचीत के लिए बैठना होगा
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
