बड़ी खबर LIVE: पेपर लीक मामले को लेकर राहुल गांधी का छात्रों से संवाद, छात्र बोले- अभ्यर्थियों के हक की लड़ाई है
छात्र एकजुट होकर राहुल गांधी के सामने अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि यह अभियान देश के लाखों ईमानदार अभ्यर्थियों के हक की लड़ाई है।
केरल में शिगेला से छठी मौत, मलप्पुरम की महिला संक्रमित
केरल में बुधवार को शिगेला संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या छह हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।अधिकारियों के अनुसार, मलप्पुरम की 75 वर्षीय महिला इस संक्रमण की नवीनतम शिकार बनी। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य भर में शिगेला के 12 नए मामलों की भी जानकारी दी।
शिगेला एक जीवाणु संक्रमण है जिससे दस्त, बुखार और पेट में ऐंठन होती है। यह मुख्य रूप से दूषित भोजन या पानी और संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से फैलता है।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 12 नए मामलों में से एक मामला कन्नूर ज़िले के कूथुपरम्बा की 62 वर्षीय महिला का है, जो संक्रमित पाई गई है। विभाग ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी संक्रमण के स्रोत की जांच कर रहे हैं।
नाकामियां छिपाने के लिए टेलीग्राम पर लगी रोक, जनता को सब पता: अजय राय
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार का घेराव किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए टेलीग्राम पर रोक लगा दी है। इससे कुछ होने वाला नहीं है, जनता को सरकार की सच्चाई पता चल गई है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "सरकार नाकामियों को छिपाने का प्रयास कर रही है। पेपर लीक की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं और केवल टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। यह कदम सरकार की कमियों पर पर्दा डालने की कोशिश जैसा प्रतीत होता है। परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।"
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के छात्रों से मुलाकात और उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी लगातार छात्रों और युवाओं की समस्याओं को उठाते रहे हैं। देशभर में छात्र और युवा अपनी चिंताओं और नाराजगी को व्यक्त कर रहे हैं, ऐसे में राहुल गांधी उनके बीच जाकर उनकी बात सुन रहे हैं और उनके साथ खड़े हैं।
बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "टेलीग्राम बैन- पेपर लीक रोकने के लिए सरकार की नई चाल। चोर को पकड़ने के बजाय, पीड़ित के दरवाजे पर ताला लगा दो। पेपर लीक माफिया इसी सरकार की निगरानी में फल-फूल रहा है।
पवन खेड़ा ने कहा- यह देखकर हैरानी हो रही है कि जिस तरह से शिक्षा का निजीकरण हो रहा है, उससे गरीब और मध्यमवर्ग के लोगों की क्षमता से शिक्षा बाहर हो जाएगी
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्रों से बातचीत की। इस पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "आज उन्होंने बहुत अच्छा डेटा सभी के सामने प्रस्तुत किया। इन पेपरों के नाम पर गरीबों से लाखों-करोड़ों रुपए छीने जाते हैं। यह देखकर हैरानी हो रही है कि जिस तरह से शिक्षा का निजीकरण हो रहा है, उससे गरीब और मध्यमवर्ग के लोगों की क्षमता से शिक्षा बाहर हो जाएगी।"
पेपर लीक मामले को लेकर राहुल गांधी का छात्रों से संवाद, छात्रों ने कहा देश के लाखों ईमानदार अभ्यर्थियों के हक की लड़ाई है
दशहरा मैदान के श्री राम रंगमंच पर राहुल गांधी के पहुंचने से पहले नीट (NEET) पेपर लीक के विरोध में छात्र पूरे मुद्दे पर अपना समर्थन जताने के लिए 'नो मोर पेपर लीक' के नारे लगा रही है। सिग्नेचर कैंपेन के जरिए छात्र एकजुट होकर राहुल गांधी के सामने अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि यह अभियान देश के लाखों ईमानदार अभ्यर्थियों के हक की लड़ाई है। राहुल गांधी ने कहा कि यह बैठक राजनीतिक नहीं है। यह भारत की शिक्षा प्रणाली को लेकर इस बात पर चर्चा के लिए है कि उसमें क्या गलत है और सुधार के लिए क्या करने की आवश्यकता है।
राहुल गांधी ने बुधवार को देश की शिक्षा प्रणाली की प्रासंगकिता पर सवाल उठाते हुए बुधवार को कहा कि यह हमारे बच्चों को दबाती और कुचलती है जो देश के लिए सही नहीं है। राहुल गांधी ने 'कोचिंग हब' के रूप में विख्यात कोटा शहर में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' में यह बात कही। उन्होंने कहा,‘‘हिंदुस्तान की शिक्षा प्रणाली अपने बच्चों को दबाव देती है, तनाव देती है, उन्हें दबाता है और कुचलता है। और यह देश के लिए सही नहीं है।’’
पवन खेड़ा ने कहा, "NEET के पेपर से एक दिन पहले एक बच्ची ने आत्महत्या करली तब सरकार को समझ नहीं आया
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्रों से बातचीत की | इस पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "NEET के पेपर से एक दिन पहले एक बच्ची ने आत्महत्या करली तब सरकार को समझ नहीं आया। लोगों के मन में लगातार चिंता बढ़ रही है। 2024 में पेपर लीक हुआ और अगर सरकार तभी जाग गई होती तो क्या 2026 में यह कार्यक्रम करने की जरूरत होती? सरकार सोई हुई है और हम जगाने आ रहे हैं तो कहते हैं कि हमें मत जगाओ अभी और सोना है... हमारा लक्ष्य सरकार को जगाना है..."
अमेरिका-ईरान के बीच प्रस्तावित समझौते की प्रतियां हुईं लीक, तेहरान को कई रियायतें मिलने की संभावना
अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए होने वाले एक अस्थायी समझौते के बाद ईरान तुरंत होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए कदम उठाएगा, जिसके बदले में उसे बिना किसी प्रतिबंध के तेल बेचने की अनुमति दी जाएगी। अंतरिम समझौते की लीक हुई प्रतियों से यह जानकारी मिली है।
समझौते पर शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में एक समारोह में औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए जाने हैं। इसमें कहा गया है कि अमेरिका युद्ध के बाद ईरान के पुनर्निर्माण के लिए कम से कम 300 अरब अमेरिकी डॉलर देगा और ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित अंतिम समझौता होने के बाद तेहरान पर लगाए गए सभी अमेरिकी और संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों को समाप्त करने की दिशा में काम करेगा।
अमेरिका की ओर से ईरान को तुरंत स्वतंत्र रूप से तेल बेचने की अनुमति देने और बाद में सभी प्रतिबंध हटाने के प्रस्ताव को उन रियायतों से भी बड़ा माना जा रहा है, जो ईरान को 2015 के परमाणु समझौते के तहत दी गई थीं।
ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, कहा- हमारी शर्तें नहीं मानी तो बम बरसाएंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि ईरान ने अगर हमारी शर्तें नहीं मानी तो उन पर बम बरसाए जाएंगे।
ओमान तट के पास अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले दो भारतीय नाविकों के शव स्वदेश लाए गए
ओमान तट के पास एक पोत पर पिछले सप्ताह हुए अमेरिकी हमले में मारे गए तीन भारतीय नाविकों में से दो के शव बुधवार को स्वदेश ले जाए गए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
इससे एक दिन पहले पलाऊ के ध्वज वाले इस पोत ‘एमटी सेटेबेलो’ से बचाए गए 21 भारतीय नाविकों को स्वदेश लाया गया था।
मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘एमटी सेटेबेलो पर हुए हमले में दुखद रूप से जान गंवाने वाले आदित्य शर्मा और शिवानंद चौरसिया के शव भारत ले जाए गए हैं।’’
हालांकि, दूतावास ने हमले में मारे गए तीसरे भारतीय नाविक पटनाला सुरेश के शव के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।
भारतीय दूतावास ने कहा, ‘‘दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं।’’
परीक्षा प्रणाली से जुड़ी अनियमितताओं ने जनता का भरोसा कमजोर किया: पायलट
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को देश की वर्तमान परीक्षा प्रणाली की आलोचना करते हुए कहा कि बार-बार हो रही अनियमितताओं ने लाखों विद्यार्थियों को प्रभावित किया है और जनता के भरोसे को कमजोर किया है।
कोटा में पत्रकारों से बातचीत में पायलट ने कहा कि प्रमुख परीक्षाओं में गड़बड़ियों ने देशभर के छात्रों और उनके परिवारों को चिंता और परेशानी में डाल दिया है।
उन्होंने नीट पेपर लीक का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे लगभग 22 लाख छात्रों का आत्मविश्वास हिल गया है।
ईशान किशन ने लखनऊ में अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ दूसरे मैच में अपना दूसरा वनडे शतक लगाया।
राजस्थान: राहुल गांधी एयरपोर्ट पहुंचे, वे कोटा में छात्रों से बातचीत करेंगे
शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ राहुल गांधी कोटा से 'छत्रों की गूंज' राष्ट्रव्यापी रैली की शुरुआत करेंगे
'Telegram Ban’ - मोदी सरकार का पेपर लीक रोकने का नया नुस्खा, यानी चोर को पकड़ने के बजाय, पीड़ित के घर पर ताला लटका दो- राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था और पूरी परीक्षा प्रणाली में कई कमियां हैं, जिन्हें दूर करने की ज़रूरत है
शिवसेना (UBT) के 6 बागी सांसदों ने शिंदे को माना नेता, स्पीकर को सौंपी चिट्ठी
शिवसेना (यूबीटी) के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसदों ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर अलग अपना गुट बनाने का फैसला किया है। शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा कि उन्हें अलग समूह माना जाए।
लखनऊ : भारत के खिलाफ़ दूसरे वनडे मैच में अफ़गानिस्तान ने गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया।
जो पार्टी छोड़ना चाहते हैं उसे छोड़ेंगे नहीं, हमने कानूनी लड़ाई की शुरुआत कर दी- संजय राउत
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि जो सांसद पार्टी छोड़ना चाहते हैं, उसे हम छोड़ेंगे नहीं। नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राउत ने कहा कि सांसदों को जिताने में कार्यकर्ताओं का खून-पसीना बहा है। उन्होंने दावा किया कि अभी तक की जानकारी के मुताबिक सभी सांसद हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने कानूनी लड़ाई की शुरुआत कर दी है।
राउत ने कहा कि हमने सांसदों को टिकट दिया, जितनी औकात थी उतना पैसा भी दिया।जिन सांसदों का नाम आया है और उनके एकनाथ शिंदे के साथ जाने की खबरें आ रही हैं, उनको इस बात का खंडन करना चाहिए।राउत ने कहा कि जिनको जाना है वो इस्तीफा देकर जाएं।राउत ने कहा कि 14 तारीख को हमारी बैठक हुई थी।हमारे चार सांसद प्रत्यक्ष और बाकी लोग ऑनलाइन जुड़े थे।सभी सांसदों ने कहा कि हम पार्टी के साथ हैं और हम छोड़कर नहीं जा रहे हैं।
केंद्र सरकार की रोक के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचा टेलीग्राम
टेलीग्राम ने NEET एग्जाम से पहले प्लेटफॉर्म पर कुछ समय के लिए बैन लगाने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाईकोर्ट आज ही मामले की अर्जेंट सुनवाई के लिए तैयार है। मामला जस्टिस तेजस करिया की वेकेशन बेंच के सामने मेंशन किया गया।
मेरे पास जानकारी है कि हर सांसद को 15-15 करोड़ रुपये दिए गए, जिसके बाद वे नांदेड़ और पुणे समेत तीन जगहों से चार्टर फ़्लाइट में सवार हुए- संजय राउत
अब तक किसी भी पार्टी नेता ने हमें यह नहीं बताया है कि वे पार्टी छोड़ रहे हैं - सांसद अरविंद सावंत
दिल्ली: शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत, अरविंद सावंत और अनिल देसाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
'किसी भी अलग गुट को कोई मान्यता ना दी जाए', शिवसेना(UBT) सांसद अरविंद सावंत ने ओम बिरला को लिखा पत्र
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) में बगावत की अटकलों के बीच पार्टी सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अनुरोध किया है कि पार्टी का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले किसी भी ‘‘बागी’’ गुट को मान्यता नहीं दी जाए।
शिवसेना (UBT) के सभी लोकसभा सदस्यों की बैठक 18 जून, 2026 को सुबह 11:00 बजे दिल्ली में संसदीय दल के कार्यालय में होगी।
वडोदरा में हाईवे पर बस और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 20 घायल।
मध्य प्रदेश- गुना के औद्योगिक इलाके में एक पाइप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।
आज की बड़ी खबरें
राहुल गांधी आज कोटा जाएंगे, नीट छात्रों से करेंगे मुलाकात
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी युवाओं के हक में बड़ा देशव्यापी आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत 17 जून को देश के सबसे बड़े कोचिंग हब 'कोटा' से होने जा रही है। खास बात यह है कि राहुल गांधी किसी वीआईपी की तरह नहीं, बल्कि आम आदमी की तरह दिल्ली से जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर सीधे कोटा पहुंचेंगे और बिना किसी लंबे राजनीतिक भाषण के 4 घंटे से ज्यादा समय तक सीधे परेशान छात्रों की गूंज सुनेंगे।
कांग्रेस ने इस अभियान को 'छात्रों की गूंज' नाम दिया है। इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई भी नेता मंच से भाषण नहीं देगा। राहुल गांधी खुद शाम 5:00 बजे से रात 9:30 बजे तक (करीब साढ़े चार घंटे) पूरी तरह से छात्रों के बीच मौजूद रहेंगे। वह एक-एक करके नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से बात करेंगे। उनका मकसद छात्रों की परेशानियां सुनना, उनके अनुभव जानना और उनसे सीधे सुझाव लेना है।
फुटबॉल विश्वकप में मेसी की हैट्रिक, रचा इतिहास
फीफा विश्वकप 2026 में अभी ग्रुप-जे में अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हरा दिया है, यह मुकाबला कैनसस सिटी में खेला गया। अर्जेंटीना ने अल्जीरिया पर तीनों गोल मेसी ने दागे हैं। हैट्रिक के साथ ही मेसी ने इतिहास रच दिया है।
संजय राउत बोले- महाराष्ट्र सांसदों को खरीदा जा रहा
उद्धव गुट में टूट की आशंका के बीच यूबीटी सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। संजय राउत ने पोस्ट कर सांसदों की खरीद के दावे किए। उन्होंने पोस्ट कर कहा कि अपना सपना मनी मनी! यह चौंकाने वाला है कि महाराष्ट्र के सांसदों को पाला बदलने के लिए कथित तौर पर 15-15 करोड़ रुपये ऑफर किए जा रहे हैं। इस पोस्ट में उन्होंने बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस को टैग भी किया है।
गुरुग्राम पुलिस ने 370 बिरयानी मामले में कॉमेडियन प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
