बड़ी खबर LIVE: अभिजीत दिपके गिरफ्तार, कोर्ट में आज पेशी, नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं
दिल्ली CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने के बाद अब गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आधी रात को AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत से छोड़ा।

कॉकरोच जनता पार्टी ने अभिजीत दिपके की रिहाई की मांग की, कहा- ये गलत है
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अभिजीत दिपके की रिहाई की मांग की है। CJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि अभिजीत दिपके को अब तक रिहा नहीं किया गया है। सीजेपी ने इसे गलत बताया है।
हिमाचल प्रदेश के शिमला से 40 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया।
अभिजीत दिपके गिरफ्तार, कोर्ट में आज पेशी
दिल्ली में शुक्रवार को 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने के बाद अब गिरफ्तार कर लिया है। अभिजीत दिपके के खिलाफ BNSS की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्हें शनिवार को स्पेशल एग्जिक्युटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में दिल्ली पुलिस यह मुद्दा उठाएगी कि अभिजीत दिपके ने पीस बॉन्ड की शर्तों को तोड़ा है।
नेहा बोरा को आधी रात हिरासत से छोड़ा, पुलिस पर लगाए आरोप
दिल्ली पुलिस ने नेहा बोरा को आधी रात हिरासत स ेछोड़ा, हिरासत से रिहा होने के बाद ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में कानून-व्यवस्था का पालन नहीं किया जा रहा है। बोरा ने सवाल किया कि आखिर किस कानून या आदेश के तहत लोगों को पूरी रात हिरासत में रखा जा सकता है?
उन्होंने कहा कि कानूनी प्रावधानों के अनुसार, सूर्यास्त के बाद महिलाओं को हिरासत से रिहा किया जाना चाहिए, लेकिन इस नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। नेहा बोरा ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें लंबे समय तक अपने वकीलों से संपर्क करने की अनुमति नहीं दी। उनके मुताबिक, वकीलों ने उनसे बात करने के लिए करीब 5 से 6 घंटे तक प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद जब उनसे फोन पर संपर्क हो पाया, तब जाकर वकीलों को उनसे मिलने की इजाजत दी गई।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
