बड़ी खबर LIVE: रूसी तेल पर 100% टैरिफ, US हाउस में पास हुआ प्रतिबंध बिल, भारत-चीन पर लागू होगा टैरिफ?

नए बिल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

ईरान के साथ तनाव खत्म होने के करीब हो सकता है, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दोहराया कि 'ईरान समझौता करना चाहता है'।

पेट्रोल-डीजल और ATF पर निर्यात शुल्क घटा

केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के एक्सपोर्ट पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स (निर्यात शुल्क) में कटौती की है। यह नई दरें 16 सितंबर से शुरू हुए अगले पखवाड़े के लिए लागू होंगी। सरकार हर दो हफ्ते में इन दरों की समीक्षा करती है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, डीजल के निर्यात पर अब 20 रुपये प्रति लीटर टैक्स लगेगा। इससे पहले यह दर 25 रुपये प्रति लीटर थी।

रूसी तेल पर 100% टैरिफ, US हाउस में पास हुआ प्रतिबंध बिल, भारत-चीन पर लागू होगा 100% टैरिफ?

अमेरिका में रूस पर नए प्रतिबंध लगाने वाले एक बड़े बिल को प्रतिनिधि सभा ने मंजूरी दे दी है। ये बिल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत और चीन जैसे देशों पर रूस से तेल या गैस खरीदने पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार देता है। खास बात यह है कि बिल पर चर्चा के दौरान भारत का नाम उन 10 देशों की लिस्ट में शामिल किया गया है, जिन पर यह टैरिफ लगाया जा सकता है।

नए बिल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए