बड़ी खबर LIVE: ईरान की अमेरिका को धमकी, कहा- US नाकेबंदी नहीं हटी तो एक्शन लेंगे, यूरेनियम ना सौंपंने की बात भी कही
ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके बंदरगाहों पर यूएस की समुद्री नाकेबंदी जारी रहती है, तो वह भी जवाबी कार्रवाई करेगा

i
18 Apr 2026, 8:54 AM
पुणे एयरपोर्ट पर इंडियन एयरफोर्स के फाइटर एयरक्राफ्ट की हार्ड लैंडिंग, बंद किया गया रनवे
18 Apr 2026, 7:56 AM
जम्मू और कश्मीर: हज यात्रियों का पहला जत्था श्रीनगर हवाई अड्डे से रवाना हुआ।
18 Apr 2026, 7:50 AM
ईरान की अमेरिका को धमकी, कहा- US नाकेबंदी नहीं हटी तो एक्शन लेंगे, यूरेनियम को ना सौंपेंगे की बात भी कही
ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके बंदरगाहों पर यूएस की समुद्री नाकेबंदी जारी रहती है, तो वह भी जवाबी कार्रवाई करेगा। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, अगर ईरान के आर्थिक हितों और बंदरगाहों को निशाना बनाना बंद नहीं किया गया, तो वे अपनी कूटनीति में कठोर रुख अपनाएंगे।
इसके इलावा ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को खारिज कर दिया कि तेहरान ने अपना समृद्ध यूरेनियम सौंपने पर सहमति जताई है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह भंडार कहीं भी ट्रांसफर नहीं किया जाएगा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाक़ाई ने सरकारी टीवी को बताया कि ईरान का समृद्ध यूरेनियम कहीं भी ट्रांसफर नहीं होगा।उन्होंने कहा कि अमेरिका की ईरान के साथ बातचीत में समृद्ध यूरेनियम का मुद्दा कभी नहीं उठाया गया।