बड़ी खबर LIVE: 'वो गलतफहमी में हैं...', दिपके बोले- हम यहीं डटे रहेंगे, 20 जुलाई को संसद तक मार्च करेंगे

20 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है। वहीं अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया ये पुलिस नहीं बल्कि आरएसएस के गुंडे हैं

फोटो: PTI
i

जतर-मंतर से हटाए गए प्रदर्शनकारी, सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस, मारपीट का आरोप

20 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है। पुलिस जबरन सभी को बाहर निकालने की कोशिश कर रही। जंतर मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात है। आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट भी की। अभिजीत दीपके ने भी आरोप लगाया कि उन्हें पीटा गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?- RJD

जंतर-मंतर से दिल्ली पुलिस ने भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को वहां से हटाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है. इस पर अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रतिक्रिया सामने आई है. RJD प्रवक्ता प्रियंका भारती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"सोनम जी को जबरन जंतर-मंतर से उठा लिया गया. कपड़ों से ढक रहे हैं. सरकार को ये बात समझ नहीं आई कि लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? याद रखिएगा, जितने छात्रों ने आत्महत्या की,उनके लहू आपके कपड़ों पर है. एक वक्त आएगा, जब भाजपाई ये बताने में शर्म करेंगे कि वो भाजपाई थे!

"यह सरकार लोकतांत्रिक तरीकों से न्याय मांगने वालों को दबाती है- सोनम वांगचुक को जबरन ले जाने पर बोले उदित राज  

दिल्ली पुलिस द्वारा एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को उनकी भूख हड़ताल के 21वें दिन अस्पताल ले जाने पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, "यह सरकार लोकतांत्रिक तरीकों से न्याय मांगने वालों को दबाती है। किसान आंदोलन इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। लगभग 750 किसानों की जान चली गई, फिर भी सरकार पर इसका कोई असर नहीं हुआ। हम यहां भी वही देख रहे हैं। सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ रही है। मैंने खुद कल उनसे मिलकर अपील की थी, लेकिन इस सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ता। यह सरकार लोगों को लोकतांत्रिक तरीके से भूख हड़ताल करने या शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की इजाज़त नहीं दे रही है।"


अगर उन्हें लगता है कि सोनम सर को ले जाने से यह आंदोलन खत्म हो जाएगा, तो वे गलतफहमी में हैं- अभिजीत दिपके

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि सोनम सर को ले जाने से यह आंदोलन खत्म हो जाएगा, तो वे गलतफहमी में हैं। हम यहीं डटे रहेंगे और 20 जुलाई को संसद तक मार्च करेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "अब तक हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, लेकिन इस शर्मनाक हरकत के बाद अब हम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करेंगे।

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है, उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। वे होश में हैं और उनके वाइटल्स (महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पैरामीटर) स्थिर हैं: ANI


दिपके का दावा- सोनम जी को गालियां दे रहे थे पुलिसकर्मी, ये पुलिस अधिकारी नहीं हैं, ये RSS के गुंडे हैं

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने कहा कि "सुबह 7 बजे जब मैं फ्रेश होने के लिए बाहर निकला, तो पुलिस के गुंडे वहां आ गए। वे सोनम सर को गालियां देते हुए घसीटकर ले गए। 60 साल के एक व्यक्ति, जो 20 दिनों से भूख हड़ताल पर थे और जिन्होंने कुछ भी नहीं खाया था, उन्हें दिल्ली पुलिस जबरदस्ती घसीटकर ले गई। हमें नहीं पता कि वे उन्हें कहां ले गए हैं। जब मुझे यह खबर मिली और मैं अपने दोस्त के घर से जंतर-मंतर जा रहा था, तो पुलिस ने मेरे साथ भी मारपीट की... ये पुलिस अधिकारी नहीं हैं, ये RSS के गुंडे हैं। मैं विदेश से अपने देश लौटा था क्या मैं अपराधी हूं? वे गुंडे हैं पुलिस नहीं, बल्कि RSS के गुंडे..."

दिल्ली- जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दिपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, मारपीट का भी आरोप  


सोनम वांगचुक को जबरन हटाना लोकतंत्र और संविधान को कुचलना है- डिंपल यादव

जंतर मंतर से जबरन हटाए जा रहे प्रदर्शनकारी

जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाए जाने के बाद, वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है। प्रदर्शनकारी जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।


जंतर-मंतर- मंच पर जबरदस्ती चढ़े लोग, प्रदर्शनकारियों को भी खदेड़ा

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में शिफ्ट किया गया- दिल्ली पुलिस  

डीसीपी नई दिल्ली ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'माननीय हाई कोर्ट के आदेश और मेडिकल एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार, सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। पुलिस ने बहुत संयम बरता और यह काम सुरक्षित तरीके से किया। हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण तरीके से जगह खाली कर दें।


रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड- हाल ही में हुए भूस्खलन के बाद मलबा हटाकर श्री केदारनाथ धाम का रास्ता फिर से खोल दिया गया है।