बड़ी खबर LIVE: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का सदस्य होने पर आश्चर्य है : दिग्विजय सिंह
अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में वित्तीय गड़बड़ियों के आरोपों के बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को आश्चर्य जताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार भी इस ट्रस्ट के सदस्य हैं।

राष्ट्रीय राजधानी को मॉनसूनी बौछारों के लिए जुलाई तक करना होगा इंतजार : विशेषज्ञ
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को मॉनसूनी बौछारों से सराबोर होने के लिए जुलाई के पहले हफ्ते तक इंतजार करना पड़ सकता हैं कि क्योंकि अभी अनुकूल परिस्थितियां बनती नजर नहीं आ रही हैं। मौसम विज्ञान विशेषज्ञों ने बृहस्पतिवार को यह आशंका जताई। दिल्ली में आमतौर पर 27 जून के आसपास मॉनसून दस्तक देता है।
विशेषज्ञों ने मौसम की बेरुखी का जिक्र करते हुए कहा कि 18-19 जून के करीब बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनता है, और फिर पूर्वी हवाएं अरब सागर से नमी वाली हवाओं को दक्षिणी प्रायद्वीप की ओर खींचने में मदद करती हैं।
उन्होंने बताया, ‘‘इसके बाद यह प्रणाली ओडिशा, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तर-पश्चिम भारत (जिसमें दिल्ली भी शामिल है) की ओर बढ़ती है। इससे घड़ी की सुई की उल्टी दिशा में घूमने वाला चक्रवाती हवाओं का एक अनुकूल पैटर्न बनता है, जो मॉनसून को देश के अंदरूनी इलाकों में आगे बढ़ने में मदद करता है।’’
निजी मौसम विज्ञान एजेंसी ‘स्काईमेट’ के महेश पलावत ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मॉनसून के आने में देरी की वजह बंगाल की खाड़ी के ऊपर उस जरूरी मौसमी प्रणाली का न होना है, जो आम तौर पर बारिश लाने वाली हवाओं को उत्तर-पश्चिम भारत की ओर धकेलती है और मॉनसून को 27 जून के आसपास राजधानी तक लाती है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि 25-26 जून के आसपास बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अनुकूल प्रणाली बनेगी, जिसके बाद मॉनसून के 27 जून (जो इसके आने की अनुमानित तारीख है) के बजाय जुलाई के पहले हफ्ते में दिल्ली पहुंचने की संभावना है।’’
अरब सागर से आने वाली मॉनसून हवाएं भी कमजोर पड़ गई हैं और दो हिस्सों में बंट गई हैं। इनमें से एक हिस्सा दक्षिणी प्रायद्वीप की ओर बढ़ रहा है और दूसरा राजस्थान की ओर अग्रसर है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिक कृष्णा मिश्रा ने कहा, ‘‘मौजूदा मॉनसून के बहाव में अरब सागर से आने वाली तेज़ लहर की कमी है।’’
आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक यह देरी ऐसे समय हुई है जब भारत में 4 जून से 18 जून के बीच बारिश में 41 प्रतिशत की कमी देखी गई है और दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दक्षिणी महाराष्ट्र के ऊपर रुका हुआ है। इस दौरान देश में सामान्य 72.2 मिमी के मुकाबले 42.6 मिमी बारिश हुई है।
समाजवादी पार्टी सांसद ने राजभर पर मंदिर मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया
समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान और चढ़ावे की कथित चोरी से जुड़े मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए विवादित बयान दे रहे हैं।
घोसी से सांसद राय ने यहां जिला मुख्यालय के निरीक्षण भवन में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “ओम प्रकाश राजभर बीमार आदमी हैं। कुछ दिन पहले दिल्ली गए थे। उन्हें डांटकर भगा दिया गया था। उनके बेटे को टिकट दिया गया, लेकिन घोसी विधानसभा के इतिहास में 1952 के बाद सबसे बड़ी हार हुई।”
राय ने कहा, “राजभर अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता साबित करने के लिए कुछ न कुछ बोलकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। उन्होंने राम मंदिर के दान पात्र से चोरी करने वालों से इस मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने की ‘सुपारी’ ली है।”
उधर, सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने राजभर के नार्को टेस्ट की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सुभासपा प्रमुख नशे में बयानबाजी कर रहे हैं।
पश्चिम बंगाल: TMC नेता सोवनदेब चट्टोपाध्याय, चंद्रिमा भट्टाचार्य और डेरेक ओ'ब्रायन पार्टी चेयरपर्सन ममता बनर्जी के घर पहुंचे
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का सदस्य होने पर आश्चर्य है : दिग्विजय सिंह
अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में वित्तीय गड़बड़ियों के आरोपों के बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को आश्चर्य जताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार भी इस ट्रस्ट के सदस्य हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी तरह जिन लोगों ने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा दिया है, वे सभी ट्रस्ट के कथित भ्रष्टाचार से सकते में हैं।
दिग्विजय ने संवाददाताओं के सवाल का जवाब देते हुए कहा, “राम मंदिर के मामले में हम सब लोग... जिन्होंने चंदा दिया है, वे आश्चर्यचकित हैं।
आश्चर्यचकित हैं कि किस तरह का भ्रष्टाचार वहां हुआ है।”
उन्होंने कहा, “हम यह भी देख रहे हैं कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस ट्रस्ट के सदस्य हैं। यह भी अजीब बात है।”
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में वित्तीय गड़बड़ी का मामला सात जून को सामने आया, जब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खबरों का हवाला देते हुए दावा किया कि राम मंदिर को चढ़ावे और चंदा के रूप में मिले करोड़ों रुपये गायब हैं।
देश भर में जंगलों को बचाने की जरूरत : उच्चतम न्यायालय
उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूरे भारत में जंगलों को बचाने की जरूरत है। न्यायालय ने कहा कि झारखंड जैसे कुछ राज्यों में प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र हैं जिन्हें सहेजकर रखना आवश्यक है।
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति वी मोहना की पीठ ने झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जेएसपीसीबी) की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान ये टिप्पणियां कीं।
पीठ ने जेएसपीसीबी की ओर से पेश वकील से कहा, “कुछ ही राज्य ऐसे हैं, जहां हम सचमुच अपने प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को बचा सकते हैं और आप (झारखंड) उनमें से एक हैं।”
उसने कहा कि कुछ राज्यों में जंगल जैसी प्राकृतिक सुंदरता वाली जगहें हैं, जिन्हें बचाने की जरूरत है।
नवी मुंबई: नौकरी के नाम पर 75 उम्मीदवारों से 1.73 करोड़ रुपये की ठगी, आठ लोगों पर मामला दर्ज
नवी मुंबई में आकर्षक नौकरियों का वादा करके 75 उम्मीदवारों से 1.73 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में एक शिपिंग कंपनी के मालिकों और कर्मचारियों सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के नवी मुंबई कस्बे के खारघर में शिपिंग कंपनी के कार्यालय में काम करने वाले आरोपियों ने पीड़ितों को उच्च वेतन वाली नौकरियों का लालच दिया।
खारघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने नौकरी की चाह रखने वाले 75 उम्मीदवारों से पिछले दो महीने में 1,73,81,400 रुपये एकत्र किए, लेकिन उन्हें वादे के मुताबिक रोजगार नहीं दिलाया।
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलों के बीच संजय राउत की चेतावनी, दगाबाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे
महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) में कभी भी दरार की नौबत आ सकती है। इन अटकलों के बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत और अरविंद सांवत ने मोर्चा संभालते हुए संयुक्त प्रेसवार्ता कर दलबदलुओं को कड़ी चेतावनी दी।
दोनों नेताओं ने कहा कि पार्टी किसी भी प्रकार की दगाबाजी को बर्दाश्त करने वाली नहीं है। अगर कोई भी तत्व पार्टी को विभाजित करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह प्रेसवार्ता दिल्ली स्थित संसद दफ्तर में शिवसेना (यूबीटी) की संसदीय दल की बैठक से पहले बुलाई गई थी। राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।
राहुल गांधी ने पेपर लीक के खिलाफ शुरू किया ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेपर लीक, परीक्षाओं में धांधली और महंगी फीस के खिलाफ बृहस्पतिवार को ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की और लोगों से इसके समर्थन का आह्वान किया।
राहुल गांधी इन विषयों को लेकर इन दिनों ‘छात्रों की गूंज’ मुहिम चला रहे हैं जिसके तहत वह छात्र सम्मेलनों को संबोधित कर रहे हैं। इस तरह का पहला छात्र सम्मेलन बुधवार शाम राजस्थान के कोटा में हुआ। इसके बाद 10 जुलाई को प्रयागराज, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में छात्र सम्मेलन का आयोजन होगा।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने इसी क्रम में अब अपनी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर का अभियान शुरू किया है।
उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अगर आपने पेपर लीक, परीक्षा में धांधली, या महंगी फीस का दर्द झेला है, अगर इस व्यवस्था ने आपके सपने तोड़े हैं, अगर आपके परिवार ने आपकी पढ़ाई के लिए जीवनभर की कमाई लगा दी है तो सुनिए: ‘छात्रों की गूंज’ आपकी आवाज़ है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह सिर्फ़ एक अभियान नहीं, यह आपकी मांग को सरकार तक पहुंचाने का ज़रिया है।’’
राहुल गांधी ने इस याचिका का लिंक साझा करते हुए लोगों से इस पर हस्ताक्षर करने की अपील की।
उनका कहना है, ‘‘आपका एक हस्ताक्षर इस लड़ाई को ताक़त देगा। जितने ज़्यादा नाम, उतनी बुलंद गूंज।’’
सीनियर टीम के माहौल में आसानी से ढलने के लिये वैभव के माता पिता दौरे पर साथ : सैकिया
वैभव सूर्यवंशी के माता पिता को इस महीने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर साथ जाने की अनुमति देने के भारतीय क्रिकेट बोर्ड के फैसले के बारे में बोर्ड सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा कि 15 साल के एक स्कूली बच्चे को सीनियर टीम में आसानी से ढलने की सहूलियत देना जरूरी है ।
भारतीय टी20 टीम में पहली बार जगह बनाने वाले सूर्यवंशी को सात मैचों (आयरलैंड के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ पांच) के लिये चुना गया है । दौरे की शुरूआत 26 जून को बेलफास्ट में होगी ।
सैकिया ने पीटीआई को दिये इंटरव्यू में कहा ,‘‘ सभी राष्ट्रीय टीमों में सीनियर स्तर पर 14 . 15 साल का खिलाड़ी टीम में नहीं होता है । कई दशक बाद हमारे पास वैभव सूर्यवंशी जैसा खिलाड़ी है ।’’
दिल्ली: NEET परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों के माता-पिता के लिए कूलिंग ज़ोन बनाए जाएंगे।
चंडीगढ़: हत्या मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, पकड़े गए
चंडीगढ़ में पिछले सप्ताह एक फार्मेसी के कैशियर की हत्या के मामले में जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों ने यहां लाए जाने के दौरान कथित रूप से पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान आर्यन और सन्नी के रूप में हुई है।
उत्तराखंड: रामनगर-कालाढूंगी मार्ग पर पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रेवलर खाई में गिरा
हिमाचल प्रदेश: चंबा में पुखरी-मसरूंड मार्ग पर बोलेरो गाड़ी खाई में गिरी, सात लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में वीरवार को चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।
हमने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है कि दिल्ली में हमारे संसद कार्यालय में एक अहम बैठक हो रही है- संजय राउत
शिवसेना यूबीटी सांसद अरविंद सावंत के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय राउत ने कहा, "हमारी पार्टी के लोकसभा नेता अरविंद सावंत ने हमारे सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है कि दिल्ली में हमारे संसद कार्यालय में एक अहम बैठक हो रही है। कुछ मुद्दों पर चर्चा होनी है। यह तीन-लाइन वाला व्हिप जारी किया गया है। इसलिए, हम आज सुबह 11 बजे अपनी बैठक शुरू करेंगे। मुझे नहीं पता कि अब तक कितने सांसद दिल्ली पहुँच चुके हैं। लेकिन संसदीय दल/विधायक दल में व्हिप जारी करने की एक प्रक्रिया होती है। वही प्रक्रिया अपनाई गई है।"
लाल निशान पर खुला सेंसेक्स और निफ्टी
सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 111.23 अंक टूटकर 77,044.39 अंक पर और निफ्टी 26.85 अंक की गिरावट के साथ 24,058.85 अंक पर पहुंचा।
मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी पर ड्रोन अटैक
रूस की राजधानी मॉस्को को निशाना बनाते हुए यूक्रेन ने ऑयल रिफाइनरी पर ड्रोन से हमला किया है।
महाराष्ट्र: नागपुर स्थानीय प्राधिकरण विधान परिषद उपचुनाव के लिए मतदान शुरू।
बेंगलुरु, कर्नाटक: विधान परिषद की 7 सीटों के लिए आज चुनाव होंगे। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक विधान सौधा में होगा।
मानहानि का मामला: HC ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट पर लगी रोक हटाई।
ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते पर हुए हस्ताक्षर
पश्चिम एशिया में शांति स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति समझौते के मसौदे को मंजूरी देते हुए उस पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम वर्साय पैलेस में आयोजित एक आधिकारिक रात्रिभोज के दौरान ट्रंप ने समझौते के मसौदे पर हस्ताक्षर किए। अधिकारी के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से तैयार किए गए समझौता ज्ञापन (MoU) पर अपनी सहमति दर्ज की है।
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ इससे पहले ही इस दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर कर चुके थे। इस समझौते को क्षेत्र में स्थिरता और शांति बहाली की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।
J&K -रामबन में श्री अमरनाथजी यात्रा 2026 की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही हैं, जो 3 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
