बड़ी खबर LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव आज, हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

दिल्ली छात्र संघ चुनाव के लिए आज वोटिंग होनी है। वहीं हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में सिंगर बाल-बाल बच गए।

फोटो: सोशल मीडिया
i

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव आज

दिल्ली छात्र संघ चुनाव के लिए आज वोटिंग होनी है। यहां 1।50 लाख से अधिक छात्र मतदान करेंगे और अपने प्रतिनिधि को चुनेंगे।

दुबई-अमृतसर फ्लाइट डिक्लेरेशन में देरी, एअर इंडिया एक्सप्रेस के 8 क्रू सस्पेंड

सूत्रों के मुताबिक, 2 अगस्त 2026 को, दुबई से अमृतसर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के क्रू सदस्यों को लैंडिंग के दो घंटे के अंदर ज़रूरी ‘पोस्ट-फ्लाइट डिक्लेरेशन’ करना था। लेकिन उन्हें 35 मिनट की देरी हुई और उन्होंने 2 घंटे 35 मिनट बाद यह डिक्लेरेशन जमा किया। इस पूरी घटना की जानकारी DGCA को दी गई और एयरलाइन ने आठ क्रू सदस्यों को तीन महीने के लिए सस्पेंड करने का फैसला किया।

हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में सिंगर बाल-बाल बच गए। इस फायरिंग की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अनिल पंडित ने ली है। पोस्ट में लिखा गया है कि या तो हमारी कॉल का जवाब दो, नहीं तो तेरी छाती में गोली मारी जाएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए