बड़ी खबर LIVE: अमेरिका-इजराइल युद्ध से ऊर्जा बाजारों में मची उथल-पुथल, अमेरिका ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है

अमेरिका-इजराइल युद्ध से ऊर्जा बाजारों में मची उथल-पुथल के दबाव को कम करने के लिए अमेरिका ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है।

फोटो: AI generated
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

राज्यसभा चुनाव : हरियाणा कांग्रेस ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया 

कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष से मुलाकात कर आरोप लगाया कि राज्य में हाल में हुए राज्यसभा चुनावों में सत्तारूढ़ बीजेपी ने ‘‘राजनीतिक शिकारी’’ की तरह व्यवहार किया और विधायकों की खरीद-फरोख्त में खुलेआम लिप्त रही।

विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि निर्वाचन अधिकारी आईएएस पंकज अग्रवाल की भूमिका पक्षपातपूर्ण थी।

अग्रवाल ने आरोपों का खंडन करते हुए बृहस्पतिवार को बताया कि उन्होंने नियमों के अनुसार काम किया।

राज्यपाल को सौंपे गए कांग्रेस के ज्ञापन में कहा गया है, ‘‘सत्ताधारी दल ने ‘राजनीतिक शिकारी’ की तरह व्यवहार किया और निर्दलीय उम्मीदवार की जीत के लिए सभी अनैतिक साधनों का सहारा लिया।’’

कांग्रेस ने आने वाले असम विधानसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की।

अमेरिका-इजराइल युद्ध से ऊर्जा बाजारों में मची उथल-पुथल, अमेरिका ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है 

अमेरिका-इजराइल युद्ध से ऊर्जा बाजारों में मची उथल-पुथल के दबाव को कम करने के लिए अमेरिका ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है।


असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा- असम के लोग सभी मूल विरोधी दलों के बीच एकता चाहते हैं

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा, "हमने कई सीटों पर बहुत गहरा विचार किया है। मेरी पूरी कोशिश है कि वे सभी शक्तियां जो कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ हैं, हम उन्हें एकत्रित करें। असम के लोग सभी मूल विरोधी दलों के बीच एकता चाहते हैं। हम यहां के लोगों की इच्छाओं के अनुसार काम कर रहे हैं।"

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा- हालत ठीक है तो यह बताइए कि अभी तक कितने शिप होर्मुज जलडमरूमध्य से पार हुए हैं

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, "हालत ठीक है तो यह बताइए कि अभी तक कितने शिप होर्मुज जलडमरूमध्य से पार हुए हैं। हालत ठीक है सुनने में अच्छा लगता है लेकिन आपके पास आंकड़े तो होंगे। आप आंकड़े दे दीजिए कि पूरे देश में कितनी LPG आ रही है और LPG की कितनी खपत है... जब भी देश पर कोई संकट आता है तो प्रधानमंत्री मोदी चुप हो जाते हैं..."


बिहार: एलपीजी की किल्लत और बढ़ती कीमतों के खिलाफ पटना में कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस की बिहार इकाई के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कथित भारी किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में बृहस्पतिवार को पटना के आयकर गोलंबर पर प्रदर्शन किया।

पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला जलाया। राम ने देश में उत्पन्न गैस सिलेंडर संकट को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में एलपीजी सिलेंडरों की भारी कमी हो गई है और लोगों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है।

उन्होंने दावा किया कि स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में गैस के लिए लाइन में लगे बुजुर्गों की मौत की खबरें सामने आई हैं, जो अत्यंत दुखद और चिंताजनक है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह स्थिति केंद्र सरकार की नाकामी और कुप्रबंधन का स्पष्ट उदाहरण है।

उत्तर प्रदेश: मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता ने एक्टर-डांसर नोरा फतेही के खिलाफ फतवा जारी किया

उत्तर प्रदेश: मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता ने एक्टर-डांसर नोरा फतेही के विवादित गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर उनके खिलाफ फतवा जारी किया है।


सऊदी में ऑयल रिफाइनरी पर हमला, UAE-कतर के तेल-गैस प्लांट पर भी ड्रोन अटैक

सऊदी अरब में एक प्रमुख तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले की खबर सामने आई है। इसी बीच, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर में भी तेल और गैस संयंत्रों पर ड्रोन हमलों की सूचना मिली है।

एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 2023 सांप के जहर केस की FIR की रद्द

लोकप्रिय यूट्यूबर एल्विश यादव को बड़ी कानूनी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने 2023 में दर्ज उस FIR को रद्द कर दिया है, जिसमें उन पर सांप के जहर के कथित इस्तेमाल और अवैध गतिविधियों से जुड़े आरोप लगाए गए थे।


मुंबई: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। हर राज्य का अपना नया साल होता है। मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं।"

कर्नाटक: उगादि उत्सव पर पूरे कर्नाटक से श्रद्धालु मैसूरु त्रिवेणी संगम पर उमड़े 


हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ताजा बर्फबारी हुई, कुल्लू-मनाली से दृश्य

केरल चुनावों से पहले सीएम पिनाराई विजयन ने धर्मदम निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया


ईरानी मीडिया का दावा- इराक और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला 

ITO स्थित ट्रेड एंड टैक्स बिल्डिंग की 12वीं मंज़िल पर आग लग गई।


भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, खुलते ही 1950 अंक से ज्यादा गिरा सेंसेक्स, निफ्टी भी 525 अंक नीचे

भारतीय शेयर बाजार में आज 19 मार्च को बड़ी गिरावट देखी जा रही है. बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 1953 अंकों की भारी गिरावट आई और यह 74751 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी भी लगभग 525 अंक लुढ़ककर कारोबार कर रहा है।

आम आदमी पार्टी ने गोवा की पोंडा विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनावों के लिए गीतेश नाइक को अपना उम्मीदवार बनाया है।


ईरान के निशाने पर खाड़ी क्षेत्र में गैस प्लांट्स, UAE और कतर में अटैक

यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) ने गुरुवार सुबह ईरान के हबशान गैस फैसिलिटी और बाब फील्ड पर किए गए हवाई हमलों की निंदा करते हुए इसे खतरनाक बढ़ोतरी करार दिया। इससे पहले ईरान ने कतर में गैस फैसिलिटी पर तब हमला किया था।

उगादी पर्व के अवसर पर भक्त चिक्कड़पल्ली स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए।


चैत्र नवरात्रि के पहले दिन, भक्त माँ चंद्रिका देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने और आशीर्वाद लेने के लिए पहुँचते हैं।

'लारीजानी की हत्या का बदला लेंगे, खून का हिसाब चुकाना होगा', सुप्रीम लीडर मोजतबा का बयान

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 20वां दिन है। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने धमकी दी है कि वे सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की हत्या का बदला लेंगे।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia