बड़ी खबर LIVE: जरांगे ने मराठा आरक्षण के मुद्दे का जल्द समाधान नहीं होने पर 'बड़े आंदोलन' की चेतावनी दी

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे का स्थायी समाधान करने में और देरी की गई तो समुदाय 'बड़ा आंदोलन' शुरू करेगा।

 फोटोः सोशल मीडिया
i

TMC के नेशनल जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी दिल्ली एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए रवाना हुए

TMC के नेशनल जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी दिल्ली एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए रवाना हुए। उन्होंने आज दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की और 20 बागी TMC सांसदों के नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (NCPI) में मर्जर की घोषणा पर बात की।

जरांगे ने मराठा आरक्षण के मुद्दे का जल्द समाधान नहीं होने पर 'बड़े आंदोलन' की चेतावनी दी

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे का स्थायी समाधान करने में और देरी की गई तो समुदाय 'बड़ा आंदोलन' शुरू करेगा।

उन्होंने यह टिप्पणी जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में भाजपा नेताओं प्रसाद लाड और नारायण कुचे के साथ हुई बैठक के दौरान की। नेताओं ने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर सरकार के आश्वासनों और फैसलों को लागू करने पर चर्चा की।

जरांगे ने सरकार के 12-सूत्री प्रस्ताव को स्वीकार करने के बाद मराठा आरक्षण की मांग पर अपनी हालिया अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 31 मई को समाप्त कर दी।

इजराइल और हिज्बुल्ला युद्धविराम को फिर से लागू करने पर सहमत

इजराइल और चरमपंथी समूह हिज्बुल्ला शुक्रवार को अपने युद्धविराम को आगे बढ़ाने पर सहमत हो गए। स्विट्जरलैंड में ईरान और अमेरिका के बीच होने वाली बातचीत के लड़ाई के कारण टल जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच यह सहमति बनी।

तीन अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने की जानकारी दी। इन तीन अधिकारियों में दो क्षेत्रीय और एक अमेरिकी अधिकारी हैं।

क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि इस समझौते में कतर, अमेरिका और ईरान ने मध्यस्थता की। इजराइल और हिज्बुल्ला ने इस संबंध में तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की।


मुंबई: बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल से सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित, सुबह महज 32 बस चलीं

बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) के कर्मचारी बृहस्पतिवार आधी रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए, जिससे शुक्रवार को मुंबई में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं और लाखों यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

बेस्ट के प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई में शुक्रवार को सुबह के व्यस्त समय में सार्वजनिक परिवहन सेवा प्रदाता की कुल 2,766 बस में से महज 32 सड़कों पर उतरीं।

प्रवक्ता के मुताबिक, शहर के विभिन्न डिपो से शुक्रवार को महज 38 बस निकलीं, जिनमें से छह को हड़ताली कर्मचारियों के विरोध और पथराव के कारण लौटना पड़ा, जिससे सिर्फ 32 बस का ही परिचालन किया जा सका।

बेस्ट के कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से सुबह के व्यस्त समय में पूरे शहर के बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखी और हजारों लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ऑटो-रिक्शा, टैक्सी, ऐप-आधारित कैब और मेट्रो जैसे वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।

सलाहकार के तौर पर काम करने वाले सचिन नलावडे ने कहा, “मैं दफ्तर जाने के लिए रोज सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करता हूं, लेकिन आज मैं अपनी बाइक लेकर निकला, क्योंकि सड़कों पर बस नहीं चल रही थीं।”

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलेंगे अभिषेक बनर्जी

TMC सांसद कल्याण बनर्जी पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंचे हैं. अभिषेक बनर्जी आज दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करेंगे। ये मीटिंग टीएमसी के 20 बागी सांसदों के ‘नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ इंडिया’ (NCPI) में विलय के ऐलान के सिलसिले में होगी।


उच्चतम न्यायालय का नीट-यूजी परीक्षा से जुड़ी याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई से इनकार

उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2026 की 21 जून को होने वाली पुनर्परीक्षा से जुड़ी दो अलग-अलग याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने कहा कि इन याचिकाओं पर जुलाई में न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई करेगी, जब शीर्ष अदालत में आंशिक कामकाज के दिनों के बाद अदालती कार्यवाही सामान्य रूप से फिर से शुरू होगी।

एक वकील ने जब मामले को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया, तो प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘नीट से जुड़े सभी मामले न्यायमूर्ति नरसिम्हा की पीठ के पास जाएंगे।’’

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 3 मई को हुई नीट-यूजी परीक्षा को प्रश्न पत्र लीक के आरोपों के मद्देनजर 12 मई को रद्द कर दिया था।

सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है और इस परीक्षा का आयोजन 21 जून को फिर से किया जा रहा है।

आदित्य ठाकरे ने बागी सांसदों को बेशर्म, एहसान-फ़रामोश और भ्रष्ट बताया  


अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर तड़ातड़ ड्रोन अटैक, ISIS के अड्डों को बनाया निशाना

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला किया है। अफगानिस्तान की वायु सेना ने ब्लूचिस्तान में कई 'आतंकी ठिकानों' पर ड्रोन बरसाये हैं। अफगानिस्तान का कहना है कि उसने ISIS के अड्डों पर ड्रोन्स बरसाए हैं।

दक्षिणी लेबनान में संघर्ष के दौरान 4 इजराइली सैनिकों की मौत

इजराइल की सेना ने कहा कि दक्षिणी लेबनान में संघर्ष के दौरान उसके चार सैनिक मारे गए।


दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उन समर्थकों से मिले जो उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए 24, अकबर रोड पर आए।

'सरकार के पास है पावर' टेलीग्राम को झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने बैन हटाने से किया इनकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम पर अपना बड़ा फैसला सुना दिया है। हाई कोर्ट ने भारत सरकार के उस फैसले को बरकार रखा है, जिसमें सरकार की तरफ से RE-NEET एग्जाम के चलते टेलीग्राम पर अस्थाई बैन लगाया है। भारत में RE-NEET की परीक्षा 21 जून को होगी. हाई कोर्ट ने कहा है कि सरकार के पास पावर है।


री-नीट यूजी परीक्षा को लेकर एनटीए ने कहा- 3 मई वाले एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे

21 जून को आयोजित होने वाली री-नीट यूजी 2026 परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस परीक्षा को लेकर शुक्रवार को एनटीए की ओर से महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है।

एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी, "यह साफ किया जाता है कि जिन लोगों ने 21 जून की नीट यूजी परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिए हैं, उन्हें दोबारा ऐसा करने की जरूरत नहीं है। एसएमएस/ईमेल/वॉट्सएप मैसेज मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए हैं, जिन्होंने अभी तक अपने नए एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं।"

एनटीए ने कहा, "3 मई वाले एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे क्योंकि कई छात्रों को उनके पसंदीदा शहरों में नए सेंटर अलॉट किए गए हैं। 21 जून का एडमिट कार्ड एक बार डाउनलोड और प्रिंट करना ही काफी है।

अमेरिका में टाइम्स स्क्वायर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मची अफरा-तफरी, वीडियो आया सामने

अमेरिका के न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर में एक के बाद एक ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। पुलिस ने बताया है कि संदिग्ध को तुरंत पकड़ लिया गया है।


नियामी एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला, अबतक 35 की मौत, मरने वालों में कई सैनिक, 22 हमलावर ढेर 

नाइजर के नियामी में स्थित मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार तड़के हथियारबंद हमलावरों ने बड़ा हमला कर दिया। इस हमले में अबतक 35 लोगों की मौत की खबर है, जबकि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 22 हमलावर भी मारे गए।

चेन्नई में अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ होने वाले आख़िरी वनडे के लिए तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया। 


फीफा- मंजांबी के दो गोल से स्विट्जरलैंड ने बोस्निया-हर्जेगोविना को 4-1 से हराया 

स्थानापन्न खिलाड़ी योहान मंजांबी के दो गोल की मदद से स्विट्जरलैंड ने विश्व कप फुटबॉल की ग्रुप बी के मैच में बोस्निया-हर्जेगोविना पर 4-1 से जीत शानदार जीत हासिल की।

मंजांबी ने मैदान पर उतरने के तीन मिनट बाद ही मैच के 74वें मिनट में एक शानदार वॉली शॉट लगाकर विश्व कप में अपना पहला गोल किया। यह स्विट्जरलैंड का मैच में पहला गोल भी था। इसके बाद उसने गोल की झड़ी लगाकर ग्रुप बी में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

बोस्निया के टैरिक मुहारेमोविच को खतरनाक टैकल के लिए लाल कार्ड दिखाए जाने के कारण उसकी टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा जिसका स्विट्जरलैंड ने पूरा फायदा उठाया। रुबेन वर्गास ने इसके कुछ देर बाद 84वें मिनट में स्विस टीम के लिए दूसरा गोल किया।

मंजांबी ने वर्गास के पास पर 90वें मिनट में फिर से गोल किया, जबकि कप्तान ग्रैनिट ज़ाका ने इंजरी टाइम के सातवें मिनट में पेनल्टी पर से गोल दागकर अपनी टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित की।

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की स्विट्जरलैंड यात्रा टली

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरानी वार्ताकारों के साथ बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड की अपनी यात्रा टाल दी है। व्हाइट हाउस ने इसके लिए लॉजिस्टिकल दिक्कतों का हवाला दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने ईरान के बातचीत करने वालों से चर्चा के लिए वेंस को स्विट्जरलैंड भेजने में देरी के लिए लॉजिस्टिकल दिक्कतों को वजह बताया है।


नाइजर के नियामी एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला, 11 सैनिक, दो नागरिकों की मौत, 22 हमलावर ढेर

अफ्रीकी देश नाइजर की राजधानी नियामी में स्थित मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार तड़के हथियारबंद हमलावरों ने बड़ा हमला कर दिया। इस हमले में 11 सैनिकों और दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 22 हमलावर भी मारे गए।

नाइजर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हमलावरों ने राजधानी के डियोरी हमानी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया था। सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमले को विफल कर दिया। इस दौरान 20 संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया है। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए