बड़ी खबर LIVE: जनता को एक और झटका, हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG भी हुई महंगी
देश की सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 90 पैसे प्रति लीटर की और बढ़ोतरी कर दी है।

कर्नाटक: कर्नाटक में डीज़ल की कीमतों में 94 पैसे प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमतों में 95 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है
CNG की कीमतों में 1 रुपये की बढ़ोतरी
कुछ दिन पहले सीएनजी की कीमतों में भी इजाफा किया गया था। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम 1 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ गए। दिल्ली में कीमत पहली बार 80 रुपये के पार गई। 15 मई को सीएनजी के दाम में 2 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद दिल्ली में सीएनजी के दाम 80.09 रुपये प्रति किलो जबकि नोएडा में सीएनजी की कीमतें 88.70 रुपये पहुंच गईं।
ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, शंटिंग के दौरान हुआ हादसा, मची अफरा-तफरी
जनता को एक और झटका, हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
देश की सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 90 पैसे प्रति लीटर की और बढ़ोतरी कर दी है। डीज़ल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में डीज़ल की कीमत बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है।पिछले पांच दिन में दूसरी बार दाम बढ़े हैं। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी. दोनों ही ईंधनों की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ था।
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
