बड़ी खबर LIVE: भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन, आज इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट को कानून का रूप दे दिया, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से संवाद करेंगे।

i
19 Sep 2026, 8:05 AM
उत्तर प्रदेश: बरसाना में राधा अष्टमी के जश्न की तस्वीरें। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए इकट्ठा हुए हैं।
19 Sep 2026, 8:00 AM
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? ट्रंप ने नए कानून पर किया साइन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले पांच सबसे बड़े आयातकों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने वाले बिल पर साइन कर दिए हैं। इसमें फिलहाल भारत भी शामिल है।
19 Sep 2026, 8:00 AM
आज इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार यानी आज मध्यप्रदेश के इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से संवाद करेंगे। यह इस अभियान का 5वां बड़ा कार्यक्रम है। इससे पहले राहुल गांधी कोटा, देहरादून, प्रयागराज, पुणे में छात्रों के साथ संवाद कर चुके हैं।
