बड़ी खबर LIVE: ममता बनर्जी का तीखा हमला, कहा- पश्चिम बंगाल में बन चुका है अराजकता का माहौल

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बंगाल की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में अराजकता का माहौल है। उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है. उनके कार्यकर्ताओं को बैठक भी नहीं करने दी जा रही है।

फाइल फोटोः PTI
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी आने, आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट जगहों पर तेज हवाएं चलने, आंधी आने और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान जताया है।

विभाग के मुताबिक, सोमवार को सुल्तानपुर में 14.8 मिलीमीटर, फतेहपुर में 7.3 मिलीमीटर, फुरसतगंज में 6.6 मिलीमीटर, आजमगढ़ में 3.8 मिलीमीटर, हरदोई में 1.6 मिलीमीटर, झांसी में 1.2 मिलीमीटर और गोरखपुर में 0.1 मिलीमीटर में बारिश दर्ज की गई, जबकि लखीमपुर-खीरी, वाराणसी और बांदा में हल्की बूंदाबांदी हुई।

विभाग ने बताया कि सोमवार को फतेहगढ़ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्य दिल्ली में एसपीए इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

मध्य दिल्ली स्थित ‘स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर’ (एसपीए) इमारत में सोमवार को आग लग गई जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियों, एम्बुलेंस और पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि आग में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है और आग मामूली प्रकृति की थी। अधिकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने शुरू में कहा था कि आग पीडब्ल्यूडी मुख्यालय के पास विकास मार्ग पर स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) में दूसरी मंजिल पर शिक्षा मंत्रालय के एक कार्यालय में लगी थी।

पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद तृणमूल कांग्रेस धरना देगी: ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों तथा रेहड़ी-पटरी वालों को हटाने संबंधी रेलवे के अभियान के खिलाफ प्रस्तावित धरने को पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद उनकी पार्टी इस पर आगे बढ़ेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि आम लोग और छोटे व्यापारी भय में जी रहे हैं, जबकि रेहड़ी-पटरी वालों को उपयुक्त पुनर्वास योजना के बिना हटाया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा उनकी पार्टी (तृणमूल कांग्रेस) के विधायकों को अपने पाले में करने के लिए ‘‘धन-बल’’ का इस्तेमाल कर रही है।


CID ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को दूसरा नोटिस जारी किया है।

ममता बनर्जी का तीखा हमला, कहा- पश्चिम बंगाल में बन चुका है अराजकता का माहौल

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बंगाल की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में अराजकता का माहौल है। उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है. उनके कार्यकर्ताओं को बैठक भी नहीं करने दी जा रही है।


पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

‘‘रहें न रहें हम...’’ गीत की मार्मिक धुनों के बीच प्रख्यात पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का सोमवार का यहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। लता मंगेशकर और आशा भोसले की समकालीन रहीं सुमन कल्याणपुर को वह पहचान और सम्मान शायद कभी पूरी तरह नहीं मिल पाया, जिसकी वह हकदार थीं।

‘‘ना तुम हमें जानो’’ जैसे भावपूर्ण गीतों से लेकर ‘‘आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’’ जैसे लोकप्रिय गीतों को अपनी मधुर आवाज देने वाली सुमन कल्याणपुर का रविवार देर रात उनके घर पर उम्र संबंधी समस्याओं के चलते निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं।

सांताक्रूज़ श्मशान घाट में उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया और मुंबई पुलिस के जवानों ने उन्हें औपचारिक सलामी दी। उनकी बेटी चारू ने अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं।

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "देश में LPG के दाम भी बढ़ रहे हैं और दूसरी ओर उपलब्धता में भी कमी आई है

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "देश में LPG के दाम भी बढ़ रहे हैं और दूसरी ओर उपलब्धता में भी कमी आई है। इस कारण होटल इंडस्ट्री बहुत अधिक प्रभावित हुई है... महंगाई बढ़ रही है और पेट्रोल-डीजल का दाम भी बढ़ रहा है... आज किसानी, कंस्ट्रक्शन और यातायात तबाह हो रहा है। यह अभी केवल शुरूआत है।"


NEET पेपर 'लीक': दिल्ली कोर्ट ने 3 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।

जम्मू-कश्मीर: पुंछ के मेंढर इलाके में LoC के पास डबराज में जंगल में भीषण आग लग गई है 


संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी को TMC पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है: AITC 

अक्षमता की मिसाल हैं प्रधान, राजधर्म का पालन करें और इस्तीफा दें: कांग्रेस

कांग्रेस ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली को लेकर सोमवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर ‘‘अहंकार और अक्षमता की मिसाल बन जाने’’ का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें अपना राजधर्म का पालन करते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि छात्र को अपनी ही उत्तर पुस्तिका की सही जांच के लिए 2000 रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है और ऐसे में सीबीएसई में बैठे ‘‘जेबकतरों’’ से सावधान रहने की जरूरत है।

राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "जेबकतरों से सावधान, आज वे सीबीएसई के अंदर बैठे हैं। सीबीएसई की गलती से नंबर ग़लत आए तो आपको क्या मिलता है?"


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली पहुंचे 

NEET-UG पेपर लीक मामला: दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी मनीषा संजय हवलदार, डॉ. मनोज शिरुरे और तेजस हर्षद कुमार शाह को 15 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


सूर्य चौहान हत्याकांड- उप-जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय ने आरोपी असद के आवास के बाहर एक नोटिस चस्पा किया है, जिसमें कहा गया है कि यह आवास सरकारी ज़मीन पर किया गया एक अवैध अतिक्रमण है।

CBSE पोर्टल री-इवैल्यूएशन के पहले दिन ही पड़ा ठप, छात्रों में बढ़ी टेंशन, सोशल मीडिया पर कर रहे शिकायत

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होनी थी, लेकिन पहले ही दिन तकनीकी समस्याओं के कारण बोर्ड का पोर्टल प्रभावित दिखाई दिया। कई छात्रों ने शिकायत की कि उनकी री-इवैल्यूएशन से संबंधित लिंक और सेवाओं तक पहुंच नहीं बना पा रही हैं।


दिल्ली- विकास मार्ग स्थित शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय की दूसरी मंज़िल पर लगी आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं 

दिल्ली के आईटीओ इलाके में स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) परिसर में शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर आग लग गयी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि अग की घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि दिल्ली दमकल सेवा को सुबह करीब 9.37 बजे आग लगने की सूचना मिली, इसके बाद आग पर काबू पाने के लिये विभाग ने आठ दमकल गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा ।

उन्होंने बताया कि इमरत में लगी आग को बुझाने का काम जारी है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

AP की रिपोर्ट के अनुसार, कुवैत ने कहा है कि उसके हवाई सुरक्षा तंत्र ने ड्रोन और मिसाइलों को रोकने के लिए गोलीबारी की है।


जेब कतरों से सावधान, शिक्षा को सेवा नहीं, कारोबार बना दिया गयाः राहुल गांधी

JEE (Advanced) 2026 का परिणाम-  JEE (Advanced) 2026 का रिजल्ट घोषित, 56,880 उम्मीदवार सफल

JEE (Advanced) 2026 का रिजल्ट घोषित, 56,880 उम्मीदवार सफल

JEE (Advanced) 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष कुल 56,880 उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। सफल उम्मीदवारों में 10,107 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

शुभम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमन रैंक लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 360 में से 330 अंक प्राप्त किए। वह IIT दिल्ली जोन से हैं।

महिला उम्मीदवारों में अरोही देशपांडे सबसे आगे रहीं। उन्होंने 360 में से 280 अंक हासिल किए और उनकी CRL रैंक 77 रही। वह भी IIT दिल्ली जोन से हैं।

JEE (Advanced) 2026 के टॉप-3 रैंक धारक

  1. Shubham Kumar - 360 में से 330 अंक, IIT Delhi Zone

  2. Kabir Chhillar - 360 में से 329 अंक, IIT Delhi Zone

  3. Jatin Chahar - 360 में से 319 अंक, IIT Delhi Zone


दिल्ली: मुखर्जी नगर में PG हॉस्टल में आग लगी, किसी के हताहत होने की खबर नहीं।

मध्य प्रदेश: बैतूल में श्रद्धालुओं को ले जा रहा वाहन पलटने से 26 लोग घायल।


अभिषेक और कल्याण बनर्जी पर हमले के विरोध में TMC आज करेगी प्रदर्शन

अभिषेक और कल्याण बनर्जी पर हमले के विरोध में TMC आज करेगी प्रदर्शन

कमर्शियल LPG सिलेंडर 42 रुपये तो 5 KG वाला 11 रुपये महंगा

तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है। नई दरों के अनुसार, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपये महंगा होकर अब 3113.50 रुपये का हो गया है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3255.50 रुपये पहुंच गई है।

ये बदलाव 1 जून से प्रभावी होगा, इसके अलावा 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये का इजाफा किया है, जिसके बाद दिल्ली में ये छोटा सिलेंडर अब 821.50 रुपये की नई दर पर मिलेगा।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia