बड़ी खबर LIVE: बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर फिर डाले जाएंगे वोट, EC ने कहा - 2 मई को होगा पुनर्मतदान

भारतीय निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर और मगरा हाट पश्चिम क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

ईरान ने युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका को नया प्रस्ताव भेजा

ईरान ने दो महीने से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका को एक नया प्रस्ताव भेजा है, क्योंकि फारस की खाड़ी में दुनिया के प्रमुख समुद्री मार्ग-होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही अब भी बाधित है। शुक्रवार को स्थानीय मीडिया की खबरों से यह जानकारी सामने आई।

ईरान की ओर से नया प्रस्ताव ऐसे समय में आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि तेहरान युद्ध समाप्त करने के लिए समझौता करने को बेताब है, क्योंकि वाशिंगटन की ओर से ईरान के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध लगाए जाने के बाद उसकी अर्थव्यवस्था दयनीय स्थिति में है।

हालांकि, अमेरिकी मीडिया की खबरों में ईरान के नये प्रस्ताव के बारे में कोई विवरण नहीं दिया गया है।

पराग और फरेरा ने राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट पर 225 रन तक पहुंचाया

राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान रियान पराग (90 रन) के अर्धशतक और अंत में डोनोवन फरेरा (14 गेंद में नाबाद 47 रन) की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छह विकेट पर 225 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

पराग ने आठ चौके और पांच छक्के जड़ित 50 गेंद की पारी से अपने आस पास की कई चिंताओं को दूर कर दिया क्योंकि वह इस सत्र में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उनकी मैदान पर ही मुश्किल काफी नहीं थीं कि उन्हें डगआउट में ‘वेपिंग’ करते हुए कैमरे में कैद कर लिया गया जिससे बीसीसीआई ने उन पर 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा दिया।

इसलिए उन्हें बहुत कुछ साबित करना था और इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने शानदार अंदाज में ऐसा करते हुए आईपीएल 2026 में अपना पहला पचासा बनाया।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के विकेट जल्दी गंवा दिए। इससे पराग पर काफी दबाव था, उन्होंने और ध्रुव जुरेल (42 रन) ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 59 गेंद में 102 रन की साझेदारी निभाकर इस बड़े स्कोर की नींव रखी।

CFO कानपुर दीपक शर्मा ने बताया, "आग पर काबू पा लिया गया है

CFO कानपुर दीपक शर्मा ने बताया, "आग पर काबू पा लिया गया है। 7-8 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।"


केरल में दिमागी बुखार के संदिग्ध मामले में महिला की मौत

केरल में दिमागी बुखार के संदिग्ध मामले में 26 वर्षीय एक महिला की शुक्रवार को यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतका की पहचान अलाप्पुझा जिला स्थित अंबलप्पुझा के निकट नीरकुन्नम की रहने वाली आर्या के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि पेशे से नर्स आर्या में पिछले महीने दिमागी बुखार (अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस) के लक्षण सामने आये थे, जिसके बाद उसे अलाप्पुझा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पराग ‘वेपिंग’ घटना पर राजस्थान रॉयल्स के पूर्व स्टार अश्विन ने कहा, इसे टाला जा सकता था

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शुक्रवार को कहा कि आईपीएल मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग की ‘वेपिंग’ घटना को टाला जा सकता था।

उन्होंने युवा खिलाड़ियों से सार्वजनिक जगहों पर अपने व्यवहार के प्रति सचेत रहने की बात भी कही।

मौजूदा सत्र में खराब फॉर्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पराग पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान कैमरे में ‘वेपिंग’ करते हुए पकड़े गए थे।

‘वेपिंग’ या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का सेवन प्रतिबंधित है और बीसीसीआई ने असम के इस खिलाड़ी पर ‘खेल को बदनाम करने’ के लिए उसकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।


बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर फिर डाले जाएंगे वोट, EC ने कहा - 2 मई को होगा पुनर्मतदान

भारतीय निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर और मगरा हाट पश्चिम क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया है। आयोग के निर्देशानुसार इन सभी केंद्रों पर 2 मई को दोबारा मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह सात बजे से होगा। 

बनतालाब ठठर इलाके में एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा; बचाव अभियान जारी है।


दुनिया में शिखर पर पहुंचे देशों ने भगवान बुद्ध के बताए रास्ते को अपनाया : अखिलेश

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया में शिखर पर पहुंचे देशों ने भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलकर काम किया, लेकिन भारत में कुछ ताकतें संविधान और लोकतंत्र के लिए लगातार खतरा पैदा कर रही हैं।

उन्होंने यहां बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘लोगों ने समय-समय पर जो ज्ञान दिया है, उसमें सबसे बड़ा योगदान भगवान बुद्ध का है, जिन्होंने न केवल भारत के भीतर बल्कि पूरे विश्व में अपना संदेश फैलाने का काम किया। और जो देश आज शिखर पर हैं, उन्होंने भगवान बुद्ध के दिखाए मार्ग का अनुसरण किया है। उन्होंने जो संदेश दिया, उससे बदलाव आया है।’’ इस अवसर पर सपा कार्यालय में मौजूद लोगों में ‘बौद्ध भिक्षु’ भी शामिल थे।

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर AAP नेता अनुराग ढांडा ने कहा, यह शर्मनाक है कि अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर LPG सिलेंडरों की कीमतें बढ़ा दी गई हैं, इससे गरीबों पर असर पड़ेगा..."


मौसमी चक्रवात के कारण यह दुर्घटना घटी- जबलपुर में क्रूज बोट हादसे पर बोले CM मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में जबलपुर में क्रूज बोट पलटने की घटना पर कहा, “मौसमी चक्रवात के कारण यह दुर्घटना घटी है, हमारे मंत्री धर्मेंद्र लोधी, राकेश सिंह, संजय दूबे, ADG, तमाम अधिकारी, NDRF, SDRF सब मौके पर हैं. इस घटना में 29 लोग बचाए जा चुके हैं, जबकि 9 शव मिले हैं. बचाव अभियान चल रहा है. हम इस हादसे की जांच करेंगे. यह बहुत ही दुखद हादसा है. बचाव दल काम पर लगे हैं.”

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा की मांग- पंजाब सीएम मान और सभी विधायकों का तुरंत एल्को-मीटर और डोप टेस्टिंग किया जाए 


इसका असर आम आदमी और होटलों पर पड़ेगा, BJP ने वोटरों को धोखा दिया है, कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर डीके शिवकुमार

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सशर्त अग्रिम जमानत दे दी है 

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सशर्त अग्रिम जमानत दे दी है। 30 अप्रैल 2026 को हुई सुनवाई के बाद जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस ए.एस. चंदुरकर की पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।


पाकिस्तान में हिजबुल आतंकवादी की हत्या

पाकिस्तान में हिजबुल के एक आतंकवादी की हत्या कर दी गई है। पाकिस्तान से ऑपरेट करने वाला कश्मीर का हिजबुल आतंकवादी सज्जाद अहमद इस्लामाबाद में मृत पाया गया। उसके साथियों ने आरोप लगाया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी है।

महंगाई-बेरोजगारी पर बीजेपी कब लाएगी निंदा प्रस्तावः अखिलेश

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है. ये बात वही जानता है जो खुद खरीदकर खाता है, वो नहीं जो दूसरों के यहां जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है. सिलेंडर महंगा करना था तो सीधे 1000 रुपये महंगा कर देते. 1000 में 7 रुपये कम करके ये भाजपावाले किस पर एहसान कर रहे हैं? अखिलेश ने सवाल करते हुए कहा, “बीजेपी महंगाई, बेरोजगारी, बेकारी व मंदी पर निंदा प्रस्ताव कब लाएगी?


बरगी बांध हादसा: गोताखोरों को डूबी हुई क्रूज बोट के अंदर एक महिला का शव मिला, जिसने एक बच्चे को पकड़ रखा था।

मध्य प्रदेश: सिम्हास्थ 2028 के लिए चल रहे निर्माण कार्य के दौरान, उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर परिसर के पास खुदाई करते समय एक विशाल शिवलिंग मिला।


पश्चिम बंगाल- हावड़ा के घुसुड़ी में एक जूट मिल के गोदाम में आग लग गई; आग बुझाने का काम जारी है।

बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर, गंगा नदी में पवित्र स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु 'हर की पौड़ी' पर एकत्रित होते हैं। 


भारत का पहला बैरियर-रहित, मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम सूरत के पास NH-48 पर स्थित चोर्यासी टोल प्लाज़ा पर आधिकारिक तौर पर लागू कर दिया गया है।

LPG की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी, 993 रुपये बढ़े गैस के दाम

देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। पश्चिम बंगाल, असम समेत कई राज्‍यों  के चुनाव खत्‍म होते ही एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर (19kg) के दाम में इजाफा हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। 

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia