बड़ी खबर LIVE: नीतीश दबाव के आगे झुक गए, चुपचाप राज्यसभा की सदस्यता स्वीकार कर ली: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार दबाव के आगे झुक गए और चुपचाप राज्यसभा सदस्य बनना स्वीकार कर लिया।

फोटोः @INCIndia
i

प्रधानमंत्री ने पद का दुरुपयोग किया,राष्ट्र के नाम उनका संबोधन आचार संहिता का उल्लंघन: कांग्रेस

कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पिछले सप्ताह राष्ट्र के नाम संबोधन के जरिये विपक्ष को निशाना बनाने के लिए अपने पद का "दुरुपयोग" करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने जारी विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

कांग्रेस महासचिव एवं गुजरात के पार्टी प्रभारी मुकुल वासनिक ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री का 18 अप्रैल का 29 मिनट का संबोधन मुख्य रूप से कांग्रेस पर हमला करने पर केंद्रित था।

मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 2029 से महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के प्रावधान वाला संविधान संशोधन विधेयक के संसद के निचले सदन में पारित नहीं होने के एक दिन बाद आया है।

नीतीश दबाव के आगे झुक गए, चुपचाप राज्यसभा की सदस्यता स्वीकार कर ली: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार दबाव के आगे झुक गए और चुपचाप राज्यसभा सदस्य बनना स्वीकार कर लिया।

तमिलनाडु के थूथुकुडी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में नीतीश को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया और उनकी जगह भारतीय जनता पार्टी नेता सम्राट चौधरी को नियुक्त कर दिया गया।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि “नीतीश दबाव के आगे झुक गए’’, इसलिए उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा और चुपचाप राज्यसभा चले गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश की पुरानी करतूतों ने भाजपा को उन पर पूरी तरह से हावी होने की अनुमति दी और अब वे (भाजपा नेता) बिहार के ऐसे ही मॉडल को तमिलनाडु में भी दोहराना चाहते हैं।

गुवाहाटी में बारिश का कहर: जलभराव से जनजीवन प्रभावित, स्कूल बंद, सतर्कता की अपील  

गुवाहाटी में शहर के कई इलाकों के लोगों को रविवार रातभर हुई भारी बारिश के बाद गंभीर जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसी बीच असम के मंत्री जयंत मल्ला बरुआ ने सोमवार को लोगों से सहयोग और अधिक सतर्कता बरतने की अपील की।

मंत्री ने कहा कि रविवार शाम से देर रात तक हुई भारी और अचानक बारिश के कारण शहर के मुख्य इलाकों में जलजमाव हो गया है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। कई इलाकों की सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे भारी ट्रैफिक जाम लग गया और यात्रियों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

उन्होंने बयान में कहा, "रविवार शाम से हुई बेमौसम बारिश के कारण गुवाहाटी के कई हिस्से पानी में डूब गए हैं, जिससे रोजमर्रा के काम-काज प्रभावित हुए हैं। अधिकारी हालात को काबू में करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। हम नागरिकों से सतर्क रहने और सहयोग करने की अपील करते हैं।"


छत्तीसगढ़ के जशपुर में प्लेन क्रैश की खबर निकली अफवाह, प्रशासन ने किया खंडन

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने की खबर महज एक अफवाह साबित हुई है। जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने मौके पर जांच के बाद स्पष्ट किया कि ऐसी किसी भी दुर्घटना नहीं हुई है।

दरअसल, कुछ न्यूज चैनलों और वेब पोर्टल्स पर यह खबर प्रसारित हुई थी कि जशपुर जिले के नारायणपुर की पहाड़ियों में एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया है। इस खबर के सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल जांच किए गए। सूचना पाकर कलेक्टर रोहित व्यास खुद मौके पर पहुंचे। उनके साथ पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। टीम ने पहाड़ी इलाके का कोना-कोना खंगाला, लेकिन कहीं भी प्लेन के मलबे या दुर्घटना के कोई संकेत नहीं मिले।

प्रशासन ने सिर्फ जमीनी स्तर पर ही नहीं, बल्कि ड्रोन के जरिए भी पूरे इलाके की निगरानी की। बावजूद इसके, प्लेन क्रैश जैसी किसी भी घटना का कोई सबूत सामने नहीं आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) रायपुर, भुवनेश्वर और रांची से भी संपर्क किया। वहां से भी किसी विमान के लापता होने या क्रैश होने की कोई जानकारी नहीं मिली।

बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री का ‘झालमुरी’ खरीदने के लिए रुकना ‘नाटक’ है: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अचानक झालमुरी खरीदने के लिए रुकना “नाटक” था।

ममता की यह टिप्पणी मोदी के झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान बिना तय कार्यक्रम के एक जगह रुककर “झालमुरी” खरीदने के एक दिन बाद आई है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने बीरभूम जिले के मुरारई विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर कहा, “यह सब नाटक है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री पूर्व में तय कार्यक्रम के बिना अचानक रुके, उस समय वहां कैमरा कैसे मौजूद था? पूरा वाकया पहले से तय था। उन्हें जेब में 10 रुपये का नोट लिए देखा गया। क्या इस पर विश्वास किया जा सकता है?”


जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भयानक बस हादसा, अब तक 21 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को एक बस के पहाड़ी मार्ग से गिरने के कारण 21 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बस ने एक ऑटो-रिक्शा को भी अपनी चपेट में ले लिया जिससे तीपहिया वाहन में सवार लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 10 बजे रामनगर क्षेत्र में एक तीखे मोड़ पर उस वक्त हुआ जब निजी बस का चालक नियंत्रण खो बैठा।

बीजेपी ने मणिपुर को ‘आग में झोंका’, कांग्रेस नफरत नहीं फैलाने देगी: राहुल गांधी

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि बीजेपी ने देश के अल्पसंख्यकों को डराया-धमकाया और मणिपुर राज्य को ‘आग में झोंक’ दिया।’’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की थी तथा उनके और उनकी पार्टी द्वारा व्यक्त किया गया विचार एक एकजुट और सामंजस्यपूर्ण भारत का था।


लखनऊ: शहर में हाल ही में हुई आग की घटना के बाद अग्निशमन विभाग ने मॉक ड्रिल किया

राजस्थान: बालोतरा के पचपदरा में पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में आग, फायरफाइटर्स की टीम मौके पर


जेडीयू विधायक दल के नेता का चयन करने की जिम्मेदारी नीतीश कुमार को सौंपी गई

जनता दल यूनाइटेड (जदयू ) विधायक दल की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नेता चुनने की जिम्मेदारी एक मत से दी गई। कुमार ने सोमवार को बैठक में विधायक दल को संबोधित किया।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में जेडीयू के विधान परिषद सदस्य और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, “हमारे सर्वोच्च नेता ने कहा है कि संसद सत्र के दौरान की अवधि (जब दिल्ली में उनकी उपस्थिति आवश्यक होगी) को छोड़कर वह अपना अधिकतम समय बिहार में बिताएंगे।”

उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार ने हमसे कहा कि उनके सत्ता में रहने के दौरान किए गए अच्छे कार्य नई सरकार में भी जारी रहें, जिसमें जदयू एक महत्वपूर्ण सहयोगी है। इन कार्यों पर नजर रखने के लिए वह समय आने पर राज्य का दौरा करेंगे।”

वार्ता में शामिल होने की अभी कोई योजना नहीं : ईरानी विदेश मंत्रालय

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोमवार को कहा कि तेहरान की फिलहाल अमेरिका के साथ किसी भी वार्ता में शामिल होने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने वार्ता में ईरान की भागीदारी की संभावना से इनकार नहीं किया।

इस्लामाबाद के अधिकारी वार्ता के एक और दौर की तैयारी कर रहे थे जो संभवतः इस सप्ताह होती। बघाई ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “अभी तक... जब मैं यहां हूं... हमारे पास बातचीत के अगले दौर के लिए कोई योजना नहीं है और इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।”


तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: TVK अध्यक्ष और अभिनेता विजय ने पोन्नेरी विधानसभा क्षेत्र के पंचट्टी इलाके में चुनाव प्रचार किया

भूकंप से जापान में कांपी धरती, 7.4 तीव्रता के झटके किए गए महसूस, सुनामी का अलर्ट

जापान के उत्तरी हिस्से में सोमवार (20 अप्रैल 2026) को 7.4 मैग्नीट्यूड के भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल ब्रॉडकास्टर NHK के अनुसार, भूकंप के बाद तटीय इलाकों के लिए तुरंत सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इवाते प्रीफेक्चर और होक्काइडो के कुछ हिस्सों में समुद्र की लहरें करीब 3 मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं। लोगों से कहा गया है कि वे तुरंत सुरक्षित और ऊंची जगहों पर चले जाएं।


दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट में अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना की तस्वीरें। 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड खत्म होने के बाद ED उन्हें यहाँ लेकर आई है। 

जम्मू के रामनगर में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, हादसे में 15 लोगों की मौत 

जम्मू में रामनगर शहर से उधमपुर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है।


सूचना के आधार पर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने गुरुग्राम से 'मौनजारो क्विकपेन' इंजेक्शन ज़ब्त किया 

ईरान की शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान: रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका द्वारा जहाज पर हमला किए जाने के बाद ईरानी सेना ने भी ड्रोन के ज़रिए अमेरिका के कुछ सैन्य जहाजों पर हमला किया।


असम: गुवाहाटी शहर में भारी बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव हो गया है।

US नेवी ने पकड़ा तेहरान का कार्गो जहाज, इंजन रुम में किया छेद, क्या ईरान-US के बीच फिर शुरू हो गई जंग?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को जानकारी दी कि ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नौसेना ने एक ईरानी मालवाहक जहाज 'तौस्का' को रोकने के बाद अपने कब्जे में ले लिया है. इस कार्रवाई के बाद ईरान ने इसे 'सशस्त्र डकैती' करार देते हुए अमेरिका को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए