बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में आसमान से बरस रही आग! 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 25 मई तक हीटवेव का अलर्ट
देश की राजधानी और आसपास के इलाकों में आज भीषण गर्मी और हीटवेव का डबल अटैक देखने को मिल सकता है।

i
20 May 2026, 7:58 AM
सैन्य अभियान के बीच ईरान के साथ बातचीत पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, "इस्लामाबाद में हुई बातचीत का मकसद उन देशों के बीच संबंध स्थापित करना था, जिन्होंने लंबे समय से एक-दूसरे से बात नहीं की थी।"
20 May 2026, 7:55 AM
दिल्ली में आसमान से बरस रही आग! 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 25 मई तक हीटवेव का अलर्ट
देश की राजधानी और आसपास के इलाकों में आज भीषण गर्मी और हीटवेव का डबल अटैक देखने को मिल सकता है। सुबह से ही तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दोपहर के समय हालात और ज्यादा खराब होने की आशंका जताई गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-NCR में अगले कई दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है. राजधानी में 25 मई तक लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
