बड़ी खबर LIVE: NEET-UG री-एग्जाम आज, पेपर लीक विवाद के बाद 22 लाख छात्रों की फिर होगी परीक्षा
आज देशभर में नीट-यूजी 2026 का री-एग्जाम आयोजित किया जाएगा। 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी 551 शहरों के 5,440 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे।

ब्रिटेन की राजनीति में हलचल, कीर स्टार्मर के पद छोड़ने की चर्चा तेज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर सोमवार तक अपने इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं और पद छोड़ने की समयसीमा भी तय कर सकते हैं। हालांकि, सरकार के एक सूत्र ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि स्टार्मर "सरकार चलाने की अपनी जिम्मेदारियों पर पूरी तरह केंद्रित हैं।" समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने शनिवार को ब्रिटिश अखबार द ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी।
रिपोर्ट के अनुसार, हाल के महीनों में स्टार्मर पर दबाव लगातार बढ़ता गया है। शुक्रवार को लेबर पार्टी के प्रतिद्वंद्वी एंडी बर्नहैम के संसदीय सीट जीतने के बाद यह दबाव और तेज हो गया, क्योंकि इससे उनके लिए पार्टी नेतृत्व को चुनौती देने का औपचारिक रास्ता खुल सकता है।
रॉयटर्स ने द ऑब्जर्वर के हवाले से आगे बताया कि अंतिम फैसला लेने से पहले स्टार्मर ने अपने सरकारी ग्रामीण आवास 'चेकर्स' में अपनी पत्नी के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की थी। वहीं, लेबर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को उम्मीद है कि स्टार्मर अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर सोमवार को कोई महत्वपूर्ण बयान दे सकते हैं।
NEET-UG री-एग्जाम आज, पेपर लीक विवाद के बाद 22 लाख छात्रों की फिर होगी परीक्षा
आज देशभर में नीट-यूजी 2026 का री-एग्जाम आयोजित किया जाएगा। कथित पेपर लीक विवाद के बाद रद्द की गई परीक्षा को दोबारा कराने के लिए एनटीए ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी 551 शहरों के 5,440 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन और फेस ऑथेंटिकेशन जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल-मुक्त तरीके से संपन्न हो सके।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
