बड़ी खबर LIVE: 'युवाओं पर लाठियां चलाने वाली मोदी सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है'
कांग्रेस ने कहा कि युवाओं पर लाठियां चलाने वाली मोदी सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा- युवाओं पर लाठियां चलाने वाली मोदी सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि युवाओं पर लाठियां चलाने वाली मोदी सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
मोदी सरकार सोच रही है कि लाठियों के बल पर युवाओं की आवाज को कुचल देंगे।
हमारी मांग है-
⦿ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें
⦿ संसद में शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में संपूर्ण बदलाव पर चर्चा हो
हम ये मांग पूरी होने तक सड़क से संसद तक संघर्ष करते रहेंगे।
प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए विपक्षी नेताओं से मिलने मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचीं सोनिया गांधी
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि लोकतंत्र की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता! लोक कल्याण मार्ग पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए विपक्षी नेताओं से मिलने के लिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी मंडिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचीं। लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और जनता की आवाज़ के साथ कांग्रेस मजबूती से खड़ी है।
देश की महिला सांसद के साथ ऐसा दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शर्म आनी चाहिए: कांग्रेस
क्या दिल्ली पुलिस के पास महिला पुलिसकर्मी नहीं हैं?
• क्या महिला सांसद को पुरुष पुलिसकर्मी द्वारा जबरन बस में ठूंसा जाना ठीक है?
अमित शाह की पुलिस ने आज न सिर्फ लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि महिला सम्मान की सारी मर्यादाएं लांघ दीं।
देश की महिला सांसद के साथ ऐसा दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शर्म आनी चाहिए!!
पीएम आवास के पास कांग्रेस का प्रदर्शन, देखें तस्वीरें



लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और दूसरे विपक्षी नेताओं को लेकर एक बस छत्रसाल स्टेडियम पहुंची
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और दूसरे विपक्षी नेताओं को लेकर एक बस छत्रसाल स्टेडियम पहुंची। नेताओं को पुलिस ने तब हिरासत में लिया जब वे लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
विपक्षी नेताओं को ले जा रही एक बस मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंची
विपक्षी नेताओं को ले जा रही एक बस मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंची। लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करते समय पुलिस ने नेताओं को हिरासत में लिया।विपक्षी नेताओं को ले जा रही एक बस मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंची। लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करते समय पुलिस ने नेताओं को हिरासत में लिया।
हिरासत में लिए जाने पर राहुल गांधी का ऐलान, 'मोदी जी, सारी ताकत लगा लो, छात्रों की इंसाफ की लड़ाई अब नहीं रुकेगी'
पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिरासत में लिए जाने के बाद कहा कि मोदी जी, हर ज़ोर आज़मा लो, सारी ताकत लगा लो - छात्रों के इंसाफ की ये लड़ाई अब रोके न रुकेगी
समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव को लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन वाली जगह से पुलिस ने हिरासत में लिया
समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव को लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन वाली जगह से पुलिस ने हिरासत में लिया, जिसके बाद उन्हें बस के अंदर देखा गया।
दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा -वे कायर हैं, वे डरे हुए हैं
दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "वे कायर हैं। वे डरे हुए हैं। हम उनसे नहीं डरते। वे हमसे डरते हैं।"
प्रधानमंत्री की ज़िम्मेदारी है कि वे छात्रों की मांगें सुनें, वे उनकी मांगें क्यों नहीं मान रहे हैं?: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री की ज़िम्मेदारी है कि वे छात्रों की मांगें सुनें। वे उनकी मांगें क्यों नहीं मान रहे हैं?
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "यह अंत नहीं है, यह राहुल गांधी के नेतृत्व में एक नई क्रांति की शुरुआत है।
लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस हिरासत में ले रही है। कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "यह अंत नहीं है, यह राहुल गांधी के नेतृत्व में एक नई क्रांति की शुरुआत है। वे हमें जेल में डाल सकते हैं, लाठियां मार सकते हैं या दुर्व्यवहार कर सकते हैं लेकिन मोदी जी को भारत के उन लाखों बेटे-बेटियों को जवाब देना होगा जिन्होंने पेपर लीक के कारण अपना भाग्य खो दिया है..."
पीएम आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव को हिरासत में लिया गया
दिल्ली के लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास के बाहर मंगलवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन करने पहुंचे विपक्ष के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी र समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हैं।
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल को पुलिस ने लोक कल्याण मार्ग पहुंचने से रोक दिया
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल को पुलिस ने लोक कल्याण मार्ग पहुंचने से रोक दिया, जहां कांग्रेस नेता शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
राहुल गांधी की केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें
20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को लोक कल्याण मार्ग तक मार्च निकाला और वहां धरने पर बैठ गई। इस बीच केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कांग्रेस नेताओं से बातचीत करने के लिए पहुंचे, लेकिन दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने केंद्र सरकार के सामने पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, केंद्रीय गृहमंत्री से दोनों सदनों में इस मामले पर बयान देने और सदन में पूरे प्रकरण पर विस्तृत चर्चा कराई जाने की मांग की गई है। छात्रों से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना और संबोधित किया जाए। प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
लोक कल्याण मार्ग पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का धरना देर शाम तक जारी रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। राहुल गांधी सहित अन्य सांसदों ने जमीन पर बैठकर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री का इस्तीफा मांगा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
इससे पहले राहुल गांधी ने कहा, "हमने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर संसद में छात्रों के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की थी। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस पर चर्चा कराने के लिए उन्हें सरकार से अनुमति लेनी होगी। यह छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। न्याय की मांग कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है और उनके साथ मारपीट की जा रही है। प्रधानमंत्री ने अब तक उनसे माफी तक नहीं मांगी है। देश के युवा ध्वस्त हो चुकी शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री इस पर मौन क्यों हैं? उन्हें छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और छात्रों पर हो रहे इस दमन को तत्काल रोकना चाहिए।"
राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला, छात्रों की आवाज़ को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।
राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे - नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं। मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए - प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों। भारत के छात्रों की आवाज़ को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।
हमारे विपक्ष के नेताओं ने लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में यह मांग उठाई है, गृह मंत्री संसद में इस पर स्पष्टीकरण दें : जयराम रमेश
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, "हमारी एक सीधी-सी मांग है। हमारे विपक्ष के नेताओं ने लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में यह मांग उठाई है। मांग यह है कि गृह मंत्री संसद में इस पर स्पष्टीकरण दें और सदन में इस मुद्दे पर चर्चा हो। हम चाहते हैं कि वे इस बात पर बयान दें कि किस तरह लोकतंत्र और हमारे संविधान की हत्या की जा रही है और छात्रों पर अत्याचार हो रहे हैं। हम 45 दिनों से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।"
जितेंद्र सिंह लोक कल्याण मार्ग पहुंचे, कांग्रेस के चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी से बात की
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लोक कल्याण मार्ग पहुंचे और यहां कांग्रेस के चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बात की।
दिल्ली: NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन स्थल पर पहुंचीं।
कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा का कहना है, "अगर सांसदों का यह हाल है, तो सोचिए छात्रों के साथ क्या हो रहा होगा..."
लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा का कहना है, "अगर सांसदों का यह हाल है, तो सोचिए छात्रों के साथ क्या हो रहा होगा..."
निर्दोष बच्चों पर लाठियां चलवाने वालों को पद पर रहने का कोई हक नहीं है: कांग्रेस
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि छात्रों के अधिकारों के लिए कांग्रेस के सांसद और नेता, प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दे रहे हैं। निर्दोष बच्चों पर लाठियां चलवाने वालों को पद पर रहने का कोई हक नहीं है। मोदी-शाह-प्रधान को इस्तीफा देना होगा।
दिल्ली: लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है
दिल्ली: लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए जाने पर पंजाब कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, "यह बीजेपी का आतंकवाद है। वे छात्रों की बात नहीं सुनते..."
खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के हक और उनकी जायज़ मांगों के साथ है
खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के हक और उनकी जायज़ मांगों के साथ है। हम प्रधानमंत्री निवास के बार धरने पर बैठे हैं। इस बुज़दिल तानाशाह सरकार को लाठीचार्ज और बल प्रयोग पर जवाब देना होगा। मोदी-शाह हमारे युवाओं के गुनहगार हैं, उनको इस्तीफ़ा देना पड़ेगा।
राहुल, खड़गे समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया, PM आवास के पास धरने पर बैठे थे
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है, सभी नेता पीएम आवास के पास धरने पर बैठे थे।
युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में जवाब मांगने के लिए हम प्रधानमंत्री मोदी के घर तक मार्च कर रहे हैं- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कल युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में जवाब मांगने के लिए हम प्रधानमंत्री मोदी के घर तक मार्च कर रहे हैं। सरकार न तो इसकी कोई ज़िम्मेदारी लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर कोई बहस करना चाहती है।
भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी धरने पर बैठे
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के कई अन्य नेता छात्रों के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठे।
केरल हाई कोर्ट ने वायरल 'कुंभ मेला' गर्ल को फिर से पुलिस सुरक्षा देने का आदेश दिया
केरल हाई कोर्ट ने मंगलवार को उस लड़की को फिर से पुलिस सुरक्षा देने का आदेश दिया, जो प्रयागराज कुंभ मेले का एक वीडियो वायरल होने के बाद मशहूर हो गई थी। लड़की ने दावा किया था कि अलग-अलग ग्रुप के लोग उसके पीछे आ रहे हैं और उसकी लोकेशन के बारे में जानकारी फैला रहे हैं।
मैं चाहती हूं कि पश्चिम बंगाल में BJP से लड़ने के लिए सभी INDIA गठबंधन के तहत एकजुट हों, मुझमें कोई अहंकार नहीं है- ममता बनर्जी
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
संसद की कार्यवाही विपक्षी हंगामे के बीच कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली HC का बड़ा आदेश
दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि सोनम वांगचुक सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे
बीजेपी अपने मंत्रियों या सहयोगियों पर इस्तीफ़ा देने का दबाव नहीं डाल पा रही है, ताकि वे लोग उनके राज़ न खोल दें- अखिलेश
समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी अपने मंत्रियों या सहयोगियों पर इस्तीफ़ा देने का दबाव नहीं डाल पा रही है, ताकि वे लोग उनके राज़ न खोल दें। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि आज़ादी के बाद कोई सरकार युवाओं के साथ ऐसा बर्ताव करेगी। लोकतंत्र में यह कभी भी स्वीकार्य नहीं हो सकता।"
'युवाओं का भविष्य छीन लिया गया', राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान, गृह मंत्री और पीएम से मांगा इस्तीफा
राहुल गांधी ने इससे पहले संसद भवन परिसर में प्रेस से बात की। उन्होंने कहा, "मुद्दा यह है कि देश के युवाओं के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जा सकता। इस देश के युवाओं के पास अवसर नहीं हैं। उनके लिए लगभग सभी रास्ते बंद हो चुके हैं। केवल प्रतियोगी परीक्षाओं का एक रास्ता बचा था और उसे भी बर्बाद कर दिया गया है।”
उन्होंने कहा, “यहां मौजूद छात्र सिर्फ शिक्षा व्यवस्था की शिकायत नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। यह केवल शिक्षा का मुद्दा नहीं है। भारत के छात्र कह रहे हैं कि उन्हें अपने ही देश में अपना भविष्य नजर नहीं आ रहा है। धर्मेंद्र प्रधान, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।”
राहुल गांधी RML अस्पताल पहुंचे, CJP प्रोटेस्ट में घायल छात्रों का जानेंगे हाल
संसद से राहुल गांधी RML अस्पताल पहुंचे हैं। यहां वे CJP प्रोटेस्ट में घायल हुए छात्रों से मिलेंगे। प्रियंका गांधी भी उनके साथ हैं।
'लोकतंत्र में डंडे नहीं, संवाद चलता है', युवाओं पर लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर बरसे संजय सिंह
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में सोमवार को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर "बर्बर लाठीचार्ज" किया गया। संजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में "डंडे का नहीं, संवाद का राज चलता है।"
AAP सांसद संसद परिसर के मकर द्वार के बाहर कथित NEET पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने और युवाओं पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब मांगा।
संजय सिंह ने पत्रकारों से कहा, "यह कैसा व्यवहार है? कभी मीडिया को भगा देते हैं, कभी जनता को। यह भारतीय जनता पार्टी का घर नहीं है। संसद उनके नाम आवंटित नहीं हुई है।"
उन्होंने आरोप लगाया, "कल जिस तरह बर्बर लाठीचार्ज हुआ, आपने देखा कि युवाओं को किस तरह डंडों से पीटा गया। क्या हमें नारे लगाने का भी अधिकार नहीं है? बिना बैज और बिना नेमप्लेट वाले ये लोग कौन थे, जिन्होंने हमारे युवाओं की पिटाई की?"
राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- भविष्य का सवाल पूछने पर छात्रों को पीटा गया, संसद में हो चर्चा
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि "अपने भविष्य से जुड़े वाजिब सवाल पूछने पर छात्रों को पीटा गया।" उन्होंने मांग की कि संसद के मौजूदा मानसून सत्र में छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई और नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक संकट पर विस्तृत चर्चा कराई जाए।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने विपक्षी सांसदों के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि विपक्ष की मांग है कि संसद में इस पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा हो। मानसून सत्र की रणनीति और सदन में संयुक्त रुख तय करने के लिए INDIA गठबंधन के नेताओं ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में महत्वपूर्ण बैठक भी की।
राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- भविष्य का सवाल पूछने पर छात्रों को पीटा गया, संसद में हो चर्चाराहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "आज विपक्षी सांसदों के साथ लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। हमारी मांग बिल्कुल स्पष्ट है कि संसद में कल छात्रों पर की गई बर्बरता और परीक्षा संकट को लेकर सरकार की पूरी जवाबदेही के अभाव पर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए।"
चार भारतीयों की मौत पर भारत सख्त, MV Golden Leo हमले के बाद रूस के राजनयिक को किया तलब
विदेश मंत्रालय (MEA) ने मंगलवार को रूस के कार्यवाहक राजदूत (चार्ज डी'अफेयर्स) व्लादिमीर लादानोव को तलब किया। यह कदम वाणिज्यिक जहाज एमवी गोल्डन लियो पर हुए हमले के बाद उठाया गया, जिसमें चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई थी। भारत ने इस घटना पर अपनी गहरी चिंता जताते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रूसी राजनयिक को मंत्रालय में बुलाकर बताया गया कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमले अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार की सुरक्षा, संरक्षा और स्थिरता को कमजोर करते हैं।
MEA ने अपने बयान में कहा, "आज रूस के कार्यवाहक राजदूत श्री व्लादिमीर लादानोव को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया। मंत्रालय ने 19 जुलाई 2026 को वाणिज्यिक जहाज एमवी गोल्डन लियो पर हुए हमले, जिसमें चार भारतीयों की दुखद मृत्यु हुई, पर भारत की गहरी चिंता और स्पष्ट निंदा से उन्हें अवगत कराया। मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के हमले अंतरराष्ट्रीय समुद्री वाणिज्य की सुरक्षा, संरक्षा और स्थिरता को कमजोर करते हैं।"
संसद में दूसरे दिन भी हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित
संसद की कार्यवाही शुरू होते ही राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष की ओर से भारी हंगामा देखने को मिला। विपक्षी नेताओं की मांग है कि पेपर लीक, राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर पर चर्चा की जाए। हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
संसद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में आयोजित बैठक में लोकसभा नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी , एनसीपी (सपा) सांसद सुप्रिया सुले, शिव सेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत और अन्य सहित इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने भाग लिया।
बीजेपी युवा-विरोधी, गरीब-विरोधी और किसान-विरोधी हैं-प्रियंका गांधी
कल CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "मुझे लगता है कि यह बहुत ही शर्मनाक है। यह कोई तरीका नहीं है। ये युवा हैं। उनकी एक वास्तविक समस्या है। हम सभी जानते हैं कि वह समस्या क्या है... वे अपने लिए एक उज्ज्वल भविष्य चाहते हैं। उन्हें भविष्य की संभावना दिखती है और आप उस भविष्य को नष्ट कर रहे हैं। इसलिए, यह एक बहुत गहरी समस्या है और कई वर्षों से चली आ रही है... प्रधानमंत्री कम से कम उनकी बात तो सुन सकते हैं, उन्हें बुलाकर समझ सकते हैं कि मुद्दा क्या है। वे सही ढंग से मंत्री (केंद्रीय शिक्षा मंत्री) के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वही व्यक्ति इसके लिए जिम्मेदार है..."
उन्होंने यह भी कहा, "वे युवा-विरोधी, गरीब-विरोधी और किसान-विरोधी हैं। हम 12 वर्षों से यह देख रहे हैं। मंत्री से इस्तीफा दिलवाइए। एक समय था जब मंत्री जिम्मेदारी लेते थे। अपने सिस्टम को सुधारिए।"
दिल्ली - लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मॉनसून सत्र के लिए संसद पहुंचे
दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद पहुंचीं।
कल CJP के विरोध मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बारे में पहले ही बात कर चुकी है।"
सोनम वांगचुक कल अपना अनशन खत्म करने वाले थे। हमने उन्हें मना भी लिया था, लेकिन विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की बर्बरता के बाद उन्होंने इसे जारी रखने का फैसला किया- अभिजीत दिपके
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि सोनम वांगचुक कल अपना अनशन खत्म करने वाले थे। हमने उन्हें मना भी लिया था, लेकिन विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की बर्बरता के बाद उन्होंने इसे जारी रखने का फैसला किया।"
सिक्किम के नामची ज़िले में सुरंग ढहने से आठ मज़दूरों की मौत: मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग।
सिक्किम में लगातार हो रही भारी बारिश से नामची जिले के समरडुंग क्षेत्र में निर्माणाधीन तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग में भूस्खलन होने से कई मजदूर अंदर फंस गए. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 19 अन्य लोगों के अभी भी सुरंग के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
वांगचुक के ज़रूरी हेल्थ पैरामीटर स्थिर हैं: सफदरजंग अस्पताल
सफदरजंग अस्पताल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के ज़रूरी हेल्थ पैरामीटर स्थिर हैं, लेकिन बार-बार मेडिकल सलाह दिए जाने के बावजूद वे इंट्रावेनस (IV) फ़्लूइड और ग्लूकोज़ लेने से इनकार कर रहे हैं।
सुबह 9 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन में अस्पताल ने कहा कि उन्हें ज़रूरी मेडिकल देखभाल दी जा रही है और उनकी क्लिनिकल स्थिति की लगातार और बारीकी से निगरानी की जा रही है।
दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे मॉनसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए संसद पहुँचे।
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत एक नोटिस दिया है, जिसमें दल-बदल विरोधी नए कानून की ज़रूरत पर चर्चा की मांग की गई है।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 58.89 अंक गिरकर 77,649.63 पर आ गया, निफ्टी 22.45 अंक गिरकर 24,216.05 पर पहुंचा।
कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत कामकाज रोकने का नोटिस दिया है और NEET UG 2026 पेपर लीक मामले पर चर्चा की मांग की है।
गाजियाबादः पटरी से उतरे मालगाड़ी के 6 लदे डिब्बे
गाजियाबाद और नई दिल्ली रेलखंड पर मालगाड़ी के 6 लदे डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे 53 ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। हादसे में कोई जन-हानि या घायल होने की सूचना नहीं है। डीआरएम, एडीआरएम और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। हादसे के चलते कुल 53 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं जबकि 24 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है और अब इन्हें दिल्ली-नई दिल्ली मार्ग से चलाया जा रहा है।
दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जहाँ एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भर्ती हैं।
दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जहाँ एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भर्ती हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को सफदरजंग अस्पताल से सोनम वांगचुक की पैथोलॉजिकल रिपोर्ट और हेल्थ बुलेटिन जमा करने को कहा। कोर्ट ने यह भी कहा कि वह मंगलवार को एक्टिविस्ट की पत्नी गीतांजलि आंग्मो की उस याचिका पर फैसला करेगा, जिसमें उन्हें किसी प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की गई है।
मार्च के बाद जंतर-मंतर पर रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
जंतर मंतर पर पूरी रात सीजेपी के प्रदर्शनकारी बैठे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों की संख्या करीब 100 के आस पास है। एक बार फिर स्टेज तैयार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा के मद्देनजर धरनास्थल पर पैरामिलिट्री फोर्सेस और दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं। दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्सेस सुबह से ही सुरक्षा के मद्देनजर वहां मौजूद हैं। धरनास्थल पर अभी भी स्टूडेंट्स का आना जारी है। सोमवार को हुए संसद मार्च में बने हालात को देखते हुए दिल्ली पुलिस की तरफ से सुरक्षा बढ़ाई गई है।
महापंचायत के लिए किसानों का आज दिल्ली कूच, हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर को किया सील
पंजाब और हरियाणा के किसान आज 21 जुलाई को महापंचायत के लिए दिल्ली कूच कर रहे हैं। लेकिन उससेपहले ही हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया है और बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं, ताकि किसान दिल्ली ना पहुंच पाए, क्योंकि दिल्ली में पहले से ही जंतर-मंतर पर युवाओं का प्रदर्शन चल रहा है।
हालांकि कुछ किसान शंभू बॉर्डर पर पुलिस की तैयारी को देखने के लिए पहुंचे और उन्होंने कहा कि वो पंजाब से शांतिपूर्ण तरीके से सिर्फ एक दिन की महापंचायत में शामिल होने के लिए ही दिल्ली जाना चाहते हैं, लेकिन हरियाणा पुलिस ने बॉर्डर को ऐसे सील कर दिया है जैसे किसी दूसरे देश से किसान दिल्ली की और जा रहे हो।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
