बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

हरियाणा पुलिस ने विपक्षी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल को मेदांता अस्पताल में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मिलने से रोक दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
i

सिक्किम सुरंग ढही: एक और मजदूर का शव बरामद, 20 में से अब तक 13 शव निकाले गए

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन 'एनएचपीसी तीस्ता चरण-6 जलविद्युत परियोजना' की सुरंग से बुधवार को एक और मजदूर का शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही हादसे में मारे गए लोगों में से अब तक 13 मजदूरों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। मीथेन गैस के संदिग्ध विस्फोट के बाद सुरंग ढहने से कुल 20 मजदूरों की मौत हो गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि सुरंग के भीतर कीचड़ और पानी जमा हो जाने के कारण राहत एवं बचाव कार्य को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था, जिसे बुधवार सुबह दोबारा शुरू किया गया।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और आसनसोल की बचाव टीम ने तड़के ही अभियान संभाल लिया और उनका मुख्य ध्यान सुरंग से पानी बाहर निकालने पर केंद्रित रहा।

AAP MP संजय सिंह ने कहा- इतिहास में पहली बार आपने सुना है कि पुलिस लोगों को अस्पताल में भर्ती मरीज़ से मिलने से रोक रही है

AAP MP संजय सिंह ने कहा, "इतिहास में पहली बार आपने सुना है कि पुलिस लोगों को अस्पताल में भर्ती मरीज़ से मिलने से रोक रही है। हम सोनम वांगचुक से मिलने आए हैं, जो अस्पताल में भर्ती हैं... 55 सांसदों ने इस लेटर पर साइन किए हैं और साइन करने के बाद, हम उनकी भूख हड़ताल तोड़ने की रिक्वेस्ट करते हुए एक लेटर लाए हैं। क्या ये लोग सोनम वांगचुक को मारना चाहते हैं? इस लेटर में लिखा है कि आपको अपना उपवास तोड़ देना चाहिए। आपकी सेहत और आपकी ज़िंदगी की अहमियत को देखते हुए, आपको अपना उपवास जारी नहीं रखना चाहिए। सोनम वांगचुक ने कहा था कि अगर देश के सांसद हमें भरोसा दिलाएं, तो वह अपना उपवास तोड़ सकते हैं। हमें यह लेटर देने की इजाज़त नहीं है, उनसे मिलने की इजाज़त नहीं है... जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह उनसे मिले और विपक्ष के इतने MP आए हैं फिर भी वे उन्हें उनसे मिलने नहीं दे रहे हैं..."

पुलिस ने विपक्षी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल को मेदांता अस्पताल में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मिलने से रोका

हरियाण पुलिस ने विपक्षी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल को मेदांता अस्पताल में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मिलने से रोक दिया।


सोनम वांगचुक की पत्नी का सवाल, 'क्या सरकार नहीं चाहती कि सोनम अपना अनशन तोड़ें?'

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी, डॉ. गीतांजलि अंगमो ने कहा, "मैं मेदांता हॉस्पिटल के बाहर खड़ी हूं। जैसा कि आप देख सकते हैं, मेरे पीछे भारी पुलिस तैनात है। कल, सोनम को हाई कोर्ट के ऑर्डर के तहत सफदरजंग हॉस्पिटल से यहां शिफ्ट किया गया था, जहां यह साफ कहा गया था कि सोनम किसी हिरासत में नहीं है और उसे बेहतर देखभाल और आजादी के लिए यहां शिफ्ट किया जा रहा है ताकि वहां पुलिस की मौजूदगी न हो... यह बहुत शर्मनाक बात है कि एक भारतीय नागरिक जिसने 25 दिनों से खाना नहीं खाया है, उसे मन की शांति नहीं दी जा रही है और उसे इतनी स्ट्रेसफुल हालत दी जा रही है और खासकर तब जब सभी MP यह साइन किया हुआ लेटर लेकर आ रहे हैं। ये उन सभी MPs के साइन हैं जो सोनम से अपना अनशन तोड़ने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं, लेकिन अगर सरकार उन्हें उनसे मिलने नहीं दे रही है, तो वह क्या चाहती है कि सोनम अपना अनशन न तोड़ें। सोनम ने आज यह ट्वीट किया है कि वह MPs की रिक्वेस्ट और भारत सरकार के इस भरोसे के बाद ही अपना अनशन तोड़ेंगे कि प्रदर्शनकारियों के साथ कुछ गलत नहीं किया जाएगा। न तो कानूनी तौर पर, न ही न तो शारीरिक रूप से, न ही FIR, न ही कुछ और..."

सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने के लिए तैयार, सरकार के सामने रखी शर्त

शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा पेपर लीक मामलों में जवाबदेही और छात्रों के हितों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार से आंदोलन में शामिल युवाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का स्पष्ट लिखित आश्वासन मांगा है। उन्होंने कहा कि ऐसा आश्वासन मिलने पर ही वह अनशन समाप्त करने पर विचार करेंगे।

सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक खुला पत्र साझा किया, जिसे उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी. नड्डा और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के नाम संबोधित किया गया है। उन्होंने पत्र में बताया कि दोनों मंत्री मंगलवार रात अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे थे और उन्होंने अनशन समाप्त करने का आग्रह किया था।

वांगचुक ने लिखा कि मुलाकात के दौरान मंत्रियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी प्रमुख मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार करेगी। इनमें परीक्षा पेपर लीक की घटनाओं के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा देने और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर संसद में सार्थक चर्चा सुनिश्चित करने जैसी मांगें शामिल हैं।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि चर्चा के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर भी विचार किए जाने की बात सामने आई। अपने पत्र में वांगचुक ने 20 जुलाई को आयोजित 'चलो संसद' मार्च का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि पुलिस की कथित सख्ती और बल प्रयोग के बावजूद यह मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। देश और दुनिया ने देखा कि युवाओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखी और संयम का परिचय दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस आंदोलन में भाग लेने वाले छात्रों और युवाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की प्रतिशोधात्मक या कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

वांगचुक ने बताया कि केंद्रीय मंत्रियों की मुलाकात के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के करीब 65 सांसदों ने उन्हें पत्र लिखकर अनशन समाप्त करने की अपील की है। कुछ सांसद व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलने भी पहुंचे हैं, जबकि अन्य के मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सभी सांसदों ने उन्हें याद दिलाया कि देश और शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अभी बाकी है।


छात्रों पर पुलिस कार्रवाई व प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद में तकरार , दोनों सदन स्थगित

नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को भी विपक्षी दलों के सदस्यों के संसद के दोनों सदनों में हंगामा किया। इस वजह से लोकसभा दो बार के स्थगन के बाद वहीं राज्यसभा तीन बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। हंगामे की वजह से आज भी दोनों सदनों में शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाया। सरकार ने कहा कि वह नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस बीच तृणमूल कांग्रेस सदस्य कल्याण बनर्जी को सदन में कुछ महिला सदस्यों से अभद्रता को लेकर चालू सत्र की शेष अवधि के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया। 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर सोमवार को राजधानी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई सहित विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

अध्यक्ष ओम बिरला ने उनसे प्रश्नकाल चलने देने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद जिन मुद्दों पर नोटिस दिए गए हैं, उन सभी पर चर्चा कराई जाएगी।सदन में हंगामा थमते न देख बिरला ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

बैठक 12 बजे फिर शुरू होने पर कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई और इस मुद्दे पर विपक्ष के कार्यस्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराने की मांग भी की।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा, ‘‘सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए पूरी तरह से तैयार है। हमने पहले दिन से यह बात कही है। लेकिन चर्चा नियम के तहत होती है। चर्चा कब होनी है, कितनी लंबी होनी है और किस नियम के तहत होनी है, इसका निर्णय अध्यक्ष (बिरला) सभी दलों के नेताओं से बात कर लेंगे।’’

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सदन में बयान देना चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि सभी के मत आ गए हैं और दोनों पक्ष चर्चा चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने खुले मन से कहा है कि वह चर्चा के लिए तैयार है।’’

इस बीच विपक्षी सदस्यों का शोर-शराबा जारी रहा और अध्यक्ष ने बैठक अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी। दो बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे जब लोकसभा की बैठक शुरू हुई तो पीठासीन सभापति कृष्ण प्रसाद तेन्नेटी ने सदन में हंगामे के बीच कहा कि आज सांसद कल्याण बनर्जी ने कुछ महिला सदस्यों के खिलाफ असंसदीय टिप्पणियां की हैं जिसकी लिखित शिकायत अध्यक्ष ओम बिरला को प्राप्त हुई है।

इसके बाद संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रस्ताव रखा कि तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी, जिन्होंने महिला सांसदों के साथ अभद्रता की और दुर्व्यवहार किया, उन्हें मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए सदन से निलंबित किया जाए।

कांग्रेस सासंद राजीव शुक्ला ने कहा- जब हमने पहले दिन से यह मांग की है, तो वे (उनका) इस्तीफा क्यों नहीं मांग रहे हैं?

कांग्रेस सासंद राजीव शुक्ला ने कहा, "किरेन रिजिजू यह नहीं कह रहे हैं कि वे (धर्मेंद्र प्रधान के) इस्तीफे पर सहमत हैं। जब हमने पहले दिन से यह मांग की है, तो वे (उनका) इस्तीफा क्यों नहीं मांग रहे हैं?"


सोनम वांगचुक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉक्टरों की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम कर रही इलाज

सोनम वांगचुक की हेल्थ अपडेट। मिस्टर सोनम वांगचुक को कल शाम गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और उन्हें ICU में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की एक मल्टीडिसिप्लिनरी टीम उनका इलाज कर रही है। अभी, वह स्टेबल हैं, ठीक हैं और उनके वाइटल साइन्स तय पैरामीटर्स के अंदर हैं। उनका सारा इलाज उनकी सहमति से किया जा रहा है: मेदांता हॉस्पिटल

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और PM से माफी समेत रखीं तीन मांगें

राहुल गांधी ने कहा कि छात्र केवल तीन मांग कर रहे हैं जो बिल्कुल जायज हैं और सरकार को इन्हें मानना होगा। हम छात्रों की इन मांगों का पूरा समर्थन करते हैं.

1. धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो

2. छात्रों पर हमला करने वाले हर व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए.

3. प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए

बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

राहुल गांधी ने कहा - कुछ दिनों से देश के छात्र गुस्से में हैं

राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिनों से देश के छात्र गुस्से में हैं। इसलिए प्रोटेस्ट कर रहे हैं। पहला कारण- एजुकेशन सिस्टम जो पूरी दुनिया में बेस्ट हुआ था। वह अब गड़बड़ हो गया है। बीते 10 साल में 152 पेपर लीक हुए हैं। यह आंकड़ा 300 भी हो सकता है। कई बार पेपर लीक हुए, लेकिन उनका पता नहीं चला।

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला, 'कभी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ रहा हमारा शिक्षा तंत्र आज धांधली बन चुका है'

राहुल गांधी ने कहा कि हमारा एजुकेशन कभी दुनिया का सबसे बेहतरीन एजुकेशन सिस्टम माना जाता था। आज वह धांधली बन चुका है। देश में पिछले 10 साल में 152 पेपर लीक हो चुके हैं। हमारे छात्र पेपर लीक की वजह से परेशान हैं, तनाव को झेल रहे हैं। 7.5 करोड़ छात्र इससे प्रभावित हुए हैं। 1.4 लाख करोड़ भारत सरकार का एजुकेशन बजट है। 1.32 लाख करोड़ भारतीय परिवार नीट एग्जाम पर खर्च करते हैं। NEET का खर्च देश के शिक्षा बजट से ज्यादा है। ये गरीब परिवार के छात्र थे। लेकिन अब तक जवाबदेही तय नहीं हुई। शिक्षा को बर्बाद करने वालों को सजा नहीं हुई है।


राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया जंतर-मंतर पर पुलिस की 'बर्बरता' का वीडियो, सरकार से पूछा- युवाओं के साथ ऐसा बर्ताव क्यों?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस में शुरु में जंतर मंतर प्रदर्शन का वीडियो दिखाया। जहां पुलिस की बर्बरता हुई है। उन्होंने पूछा है आखिर क्यों? युवा शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे..लेकिन उनके साथ ऐसा सलूक क्यों किया गया। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों ने कोई क्राइम नहीं किया था। छात्र सिर्फ शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। छात्र सिस्टम में सुधार की मांग कर रहे थे।

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुंबई में गांधी भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुंबई में गांधी भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया क्योंकि वे विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेने की निंदा कर रहे थे।


संसद मार्च पर पुलिसिया कार्रवाई से दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, केंद्र और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार से 20 जुलाई को संसद तक मार्च करने वाले प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग के मामले में दायर याचिकाओं पर जवाब मांगा है।

कांग्रेस का शहर-शहर हल्ला बोल: 'दिल्ली में छात्रों और युवाओं के साथ किया गया बर्बर व्यवहार बेहद शर्मनाक है'

दिल्ली में छात्रों और युवाओं के साथ किया गया बर्बर व्यवहार बेहद शर्मनाक है और लोकतंत्र के लिए काला अध्याय है। इसी के विरोध में गुजरात PCC अध्यक्ष जी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार हल्ला बोला।


नियम 267 के तहत चर्चा 'rarest of the rare' केस में होती है, लेकिन आज जो हालात हैं, वो ऐसे ही हैं- खड़गे

थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राहुल गांधी, पेपर लीक मुद्दे-छात्रों पर लाठीचार्ज पर अपनी बात रखेंगे


बिहार: पटना में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हजारों छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े, वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। 

अगर इतने सालों से सत्ता में रहीं सरकारें एक भी मेडिकल कॉलेज को ठीक से नहीं चला सकतीं, तो वे छात्रों को क्या भरोसा दिला सकती हैं?- अखिलेश

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अगर इतने सालों से सत्ता में रहीं सरकारें एक भी मेडिकल कॉलेज को ठीक से नहीं चला सकतीं, तो वे छात्रों को क्या भरोसा दिला सकती हैं? हमारे सामने मुख्य मुद्दा विपक्षी दलों के बीच तालमेल का है। आज के सोशल मीडिया के दौर में जानकारी तुरंत फैल जाती है, जिससे उसे वापस लेने या सुधारने की कोई गुंजाइश नहीं रहती... विधानसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच मतभेदों की कुछ अटकलें हो सकती हैं, लेकिन कोई कड़वाहट नहीं है। व्यक्तिगत हित अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन मुद्दे वही हैं। युवाओं, छात्रों, NEET परीक्षा, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों से जुड़ी चिंताएं हम सभी के लिए एक जैसी हैं।"


RML अस्पताल ने बताया कि सोमवार को CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान घायल हुई महिला को होश आ गया है और उसे वेंटिलेटर से हटा दिया गया है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 20 जुलाई के प्रोटेस्ट में पुलिस एक्शन के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई 21 साल की महिला को वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा दिया गया है। बुधवार को RML के डॉक्टरों ने कहा कि वह अब होश में है, खुद सांस ले रही है और कमांड पर ठीक से रिस्पॉन्ड कर रही है।

छतरपुर एक्सटेंशन की रहने वाली साक्षी के चेहरे, सीने और गर्दन पर चोटें आईं और उसे इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती कराया गया। वह सोमवार को अपने कज़िन के साथ प्रोटेस्ट में थी, जिसे भी लेफ्ट में चोट लगी थी।

हमने वंदे मातरम पर 10 घंटे तक चर्चा की थी। अब वे फिर से वंदे मातरम पर एक बिल ला रहे हैं। तो फिर, हम स्थगन प्रस्ताव पर लंबी और विस्तृत चर्चा क्यों नहीं कर सकते?- प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि "हमने वंदे मातरम पर 10 घंटे तक चर्चा की थी। अब वे फिर से वंदे मातरम पर एक बिल ला रहे हैं। तो फिर, हम स्थगन प्रस्ताव पर लंबी और विस्तृत चर्चा क्यों नहीं कर सकते? आपको सरकार से यह पूछना चाहिए।"


पटना में कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं की पत्थर बाजी

बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, ये घटना तब हुई जब बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने पहुंचे। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव और लाठीबाजी शुरू हो गई।हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है।

जम्मू और कश्मीर: लगातार बारिश के बाद बटोटे-किश्तवाड़ नेशनल हाईवे (NH-244) पर ट्रैफिक मूवमेंट कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।


विपक्ष के हंगामे के बीच संसद पूरे दिन के लिए स्थगित

पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज समेत कई मुद्दों पर चर्चा की मांग के बीच संसद की कार्यवाही आज भी पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई

तेलंगाना: हैदराबाद में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच लाठियां चली, पत्थरबाज़ी भी हुई 

तेलंगाना: हैदराबाद में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच लाठियों से मारपीट और पत्थरबाज़ी हुई। यह घटना तब हुई जब MLC वेंकट बालमूर समेत कांग्रेस कार्यकर्ता हैदराबाद के नामपल्ली में तेलंगाना BJP के राज्य मुख्यालय पर BJP के ख़िलाफ़ विरोध-प्रदर्शन करने पहुँचे थे।


दिल्ली में छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस विधायक मध्यप्रदेश विधानसभा में काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

कांग्रेस विधायक दिनेश जैन ने कहा कि कल जब दिल्ली में ये घटनाएं हो रही थीं, तब राहुल गांधी प्रधानमंत्री आवास पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, कैलाश विजयवर्गीय ने असंवेदनशील बातें कहीं और उन्हें देशद्रोही तक कहा, उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए, हम सदन के अंदर काली पट्टी बांधकर विरोध कर रहे हैं।"

सौरव दास ने सरकार से बातचीत की पहल के बाद अपनी मांगे दोहराई 

CJP प्रवक्ता सौरव दास ने सरकार से बातचीत की पहल के बाद अपनी मांगे दोहराई हैं

1. धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

2. जिन बच्चों ने आत्महत्या की है, उन परिवारों को एक करोड़ का मुआवजा

3. जितने भी प्रोटेस्टर्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है वह रद्द हो

4. सरकार की सोवरिन गारंटी की भविष्य में किसी भी प्रोटेस्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी


सरकार युवाओं पर लाठियां बरसाकर उनकी आवाज़ नहीं दबा सकती,  सरकार, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को देश के युवाओं से माफ़ी मांगनी चाहिए- दीपेंद्र हुड्डा

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार युवाओं पर लाठियां बरसाकर उनकी आवाज़ नहीं दबा सकती। हमने संसद में स्थगन प्रस्ताव देकर चर्चा की मांग की है और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की भी मांग की है। सरकार, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को देश के युवाओं से माफ़ी मांगनी चाहिए।"

बिहार: पटना में NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का ज़बरदस्त विरोध-प्रदर्शन।


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए राजीव चौक, पटेल चौक, जनपथ और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट समेत दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का आदेश दिया है

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन
फोटो: विपिन

क्या हिंदुस्तान दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है? मीडिया को अब सच बोलना और दिखाना शुरू कर देना चाहिए- प्रियंका गांधी


आप बच्चों पर लाठी और गोली चलाएंगे, और NEET के बाद मुंबई, राजस्थान और पंजाब में प्रश्न-पत्र लीक होते रहेंगे- पप्पू यादव

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि इससे पहले उन्होंने क्या किया?... आप बच्चों पर लाठी और गोली चलाएंगे, और NEET के बाद मुंबई, राजस्थान और पंजाब में प्रश्न-पत्र लीक होते रहेंगे... उसके बाद विपक्ष क्या नहीं करेगा? आप विपक्ष के नेता (LoP) को बोलने नहीं देंगे। आप विपक्ष को खत्म कर देंगे... आपके पास MLA और MP खरीदने के लिए पैसे हैं, लेकिन आप इस देश के लोगों और आने वाली पीढ़ी को नहीं खरीद सकते। इस देश की जनता आपको सत्ता से बाहर कर देगी और कोई जोखिम नहीं लेगी। कोई भी आपके साथ समझौता नहीं करेगा... राहुल गांधी मरना पसंद करेंगे। वह PM मोदी के साथ समझौता नहीं कर सकते..."

चेन्नई: दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज और राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में तमिलनाडु कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।


दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक ,  राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी- DMRC

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मुताबिक, आज लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाऊस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। डीएमआरसी ने यह भी बताया है कि राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

संसद में भारी हंगामा जारी, दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

संसद के मानसून सत्र के दौरान आज भी लोकसभा-राज्यसभा में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। भारी हंगामे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई


प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई से जुड़ी एक तुरंत याचिका सुनने से इनकार कर दिया है। याचिका दायर करने वाले वकील ने कोर्ट से कहा था कि वह पुलिस के हमले के वीडियो देखें और मामले में खुद संज्ञान लें। लेकिन भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने साफ कह दिया कि कोर्ट के पास वीडियो देखने का समय नहीं है। उन्होंने वकील से यह भी कहा कि वह कोर्ट का समय बर्बाद न करें और अपना समय भी बर्बाद न करें।

20 जुलाई को हजारों छात्र लाठीचार्ज का शिकार हुए थे, वह एक काला दिन था- SP सांसद धर्मेंद्र यादव

SP सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा, "विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी और बाकी सभी पार्टियां, छात्रों के साथ खड़ी हैं। सरकार को आज ही उनकी समस्याएं हल करनी चाहिए; हमारा विरोध आज खत्म हो जाएगा। लेकिन जब तक छात्रों की समस्याएं बनी रहेंगी, जब तक वे जंतर-मंतर पर बैठे रहेंगे और जब तक वे सरकार से संतुष्ट नहीं होंगे, हम अपने-अपने तरीकों से विरोध जारी रखेंगे, चाहे सदन के अंदर हो या बाहर... 20 जुलाई को हजारों छात्र लाठीचार्ज का शिकार हुए थे, वह एक काला दिन था।


सुरक्षा कारणों से चार मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है।

DMRC के अनुसार, इन स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर रोक रहेगी। हालांकि, राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज (लाइन बदलने) की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी।

संसद में आज भी भारी हंगामा, लोकसभा के बाद राज्यसभा की भी कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित

संसद के मानसून सत्र के दौरान आज भी लोकसभा में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। इसके बाद राज्यसभा में भी हंगामा देखने को मिला। जिसके बाद राज्यसभा की भी कार्रवाई 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।


शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में कुछ भी अलोकतांत्रिक नहीं है, लेकिन छात्रों और संसद में जो हो रहा है, वह अलोकतांत्रिक है- प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे साथ जो हुआ, वह अहम नहीं है। आप (मीडिया) मुझे बताएं कि छात्रों के साथ जो हुआ, वह सही है या गलत? छात्रों की मांगें जायज़ हैं और वे अपने हक की बात कर रहे हैं। शिक्षा का बजट 1.4 लाख करोड़ रुपये है, लेकिन आप अडानी और अंबानी का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज़ माफ़ कर रहे हैं। छात्रों का संघर्ष जायज़ है और वे बदलाव चाहते हैं। बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं... शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में कुछ भी अलोकतांत्रिक नहीं है, लेकिन छात्रों और संसद में जो हो रहा है, वह अलोकतांत्रिक है।"

काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों पर लाठीचार्ज का कर रहे विरोध

नीट पेपर धांधली और प्रदर्शनकारी छात्रों व सांसदों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी सांसदों ने संसद में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंच रहे हैं।


हमारे सभी सांसद विरोध जताने के लिए काले कपड़े पहनेंगे- पवन खेड़ा

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि हमारे सभी सांसद विरोध जताने के लिए काले कपड़े पहनेंगे। यह विरोध इस बात के लिए है कि उन्होंने दिल्ली में देश के छात्रों के साथ क्या किया है, धर्मेंद्र प्रधान के अपने पद पर बने रहने की ज़िद के ख़िलाफ़ है, और छात्रों के असंतोष पर सरकार के रवैये के ख़िलाफ़ है। इसलिए, विरोध के तौर पर हमारे सभी सांसद आज काले कपड़े पहन रहे हैं।"

वह यह भी कहते हैं, "हमारे विरोध का मकसद युवाओं के हितों की रक्षा करना है। बीजेपी के विरोध का मकसद धर्मेंद्र प्रधान को बचाना है।"

कल हुए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर वह कहते हैं, "इसका संदेश युवाओं के लिए है कि हम आपके साथ हैं। निराश या हताश न हों। कांग्रेस, राहुल गांधी और उनका हर सिपाही देश के युवाओं के साथ खड़ा है।"

'धर्मेंद्र प्रधान असंवेदनशील, अयोग्य और पक्के झूठे हैं': जयराम रमेश

कांग्रेस ने बुधवार को राहुल गांधी की आलोचना करने पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर पलटवार किया। पार्टी ने कहा कि बीजेपी नेता "असंवेदनशील, अयोग्य और पक्के झूठे" हैं और जल्द ही मंत्री के तौर पर "मंत्री प्रधान के बेहद खराब कामकाज" का पूरा हिसाब-किताब किया जाएगा।


सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई, दिल्ली हाई कोर्ट में आज सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट आज एक PIL पर सुनवाई करेगा। यह PIL जंतर-मंतर पर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के दौरान छात्रों और दूसरे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई को चुनौती देती है। याचिका में 18 जुलाई को हुए ऑपरेशन की निष्पक्ष जांच, सबूतों को सुरक्षित रखने और शांतिपूर्ण विरोध के संवैधानिक अधिकार की रक्षा के लिए गाइडलाइंस बनाने की मांग की गई है।

अगर यह सरकार चर्चा करती, तो क्या कोई हंगामा होता? वे कोई चर्चा नहीं करना चाहते, यह लोकतंत्र का मज़ाक है- रामगोपाल यादव 

LKM पर कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन पर समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि "अगर यह सरकार चर्चा करती, तो क्या कोई हंगामा होता? वे कोई चर्चा नहीं करना चाहते,अगर कोई कुछ कहने के लिए खड़ा होता है, तो सदन स्थगित कर दिया जाता है, यह लोकतंत्र का मज़ाक है। विपक्ष एकजुट है; वे सब एक हैं। वे (राम मंदिर विवाद पर) कुछ नहीं कह रहे हैं; इससे बड़ा पाप और कोई नहीं हो सकता... एक भी दिन ऐसा नहीं बीतता जब चोरी न हुई हो; कोई हिसाब-किताब नहीं है।


कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने NEET UG पेपर लीक मामले और 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

ममता ने दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की, विपक्ष के धरने का समर्थन किया

TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने NEET पेपर लीक को लेकर दिल्ली में हुए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कार्रवाई को "अस्वीकार्य" बताया और कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में विपक्ष के धरने का समर्थन करती है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दिया। वे NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।


दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में ज़ोरदार बारिश हुई। संगम विहार से जलभराव की तस्वीरें। 

सरकार पुलिस की बर्बर कार्रवाई की आड़ में अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती : थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को छात्र प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘‘जबरन घसीटकर ले जाने’’ को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

थरूर ने कहा कि सरकार पुलिस की ‘बर्बर’ कार्रवाई की आड़ में अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती है।

कांग्रेस नेता ने जंतर-मंतर के दौरे के दौरान ये बातें कहीं, जहां कई छात्र नीट प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कई छात्रों से बातचीत भी की और उनके प्रति अपना समर्थन जताया।

थरूर ने ‘पीटीआई वीडियो’से कहा, ‘‘विपक्ष के नेता को ज़बरदस्ती खींचकर ले जाना और दूसरे सांसदों के साथ हिरासत में रखना, ऐसी घटना है जिसने हमारे देश में हर किसी का दिल और अंतर आत्मा झकझोर दिया है।’’


संजय सिंह ने राज्यसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया है। उन्होंने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक, सार्वजनिक परीक्षा प्रणाली की विफलता, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई, तथा सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य के मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने की मांग की है। 

दिल्ली: खड़गे के आवास पर आज इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आज सुबह 10 बजे इंडिया ब्लाक की बैठक होगी। कांग्रेस छात्रों के मुद्दे पर आज काली पट्टी बांध कर देशभर में प्रदर्शन करेगी।


ईरान पर अमेरिका पर फिर किया हमला, एयरक्राफ्ट हैंगर-ड्रोन स्टोरेज साइट उड़ाया

अमेरिकी सेना ने बुधवार तड़के कहा कि उसने ईरान पर लगातार 11वीं रात भी हवाई हमले किए। दोनों देशों के बीच संघर्षविराम टूटने के बाद से अमेरिका ने हमले तेज कर दिए हैं जबकि ईरान ने भी खाड़ी देशों में उसके सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है।

अमेरिकी मध्य कमान ने कहा कि हमलों में विमान हैंगर (विमान रखने के लिए बनाई गई संरचना) और ड्रोन भंडारण स्थलों को निशाना बनाया गया। ताजा हमले ऐसे समय हुए हैं, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही संकेत दे चुके थे कि ईरान पर हमले और तेज किए जाएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए