बड़ी खबर LIVE: दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप, जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव
दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास एक 17 साल की लड़की से गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं जम्मू के सांबा के पास सोमवार देर रात करीब 9:30 बजे जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया गया।

अमेरिका में तकनीकी खराबी के कारण सैकड़ों उड़ानें बाधित
अमेरिका के पूर्वोत्तर इलाके में सोमवार को एक अहम क्षेत्रीय हवाई यातायात नियंत्रण केंद्र में तकनीकी खराबी के कारण सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं।
यह व्यवधान ऐसे समय हुआ जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए कई देशों के नेता अमेरिका पहुंच रहे थे।
हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विमान तय समय अनुसार वॉशिंगटन से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुआ।
फिलाडेल्फिया में हवाई यातायात केंद्र का एक अहम सर्किट खराब हो गया, जिससे इस शहर के साथ-साथ कैनेडी, ला-गार्डिया और नेवार्क हवाई अड्डों पर आने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुईं। बाद में संघीय उड्डयन प्रशासन को पता चला कि कहीं और जारी निर्माण कार्य की वजह से ‘बैकअप फाइबर ऑप्टिक लाइन’ भी कट गई थी।
Asian Games 2026- बैडमिंटन में सिंधू हारीं, यामागुची ने 21-11 से जीता तीसरा गेम
दिल्ली कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से गैंगरेप
दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास एक 17 साल की लड़की से गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। नाबालिग से गैंगरेप के तीन में से एक आरोपी को एनकाउंटर के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता लगा है कि आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर यह वारदात की।
जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव
जम्मू के सांबा के पास सोमवार देर रात करीब 9:30 बजे जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया गया। इससे ट्रेन के इंजन के सामने का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल और आसपास के इलाके में जांच शुरू कर दी है।
