बड़ी खबर LIVE: गुजरात के भरूच की केमिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी भीषण आग, 16 मजदूर झुलसे

गुजरात के भरूच जिले में बृहस्पतिवार को एक रासायनिक कारखाने में भीषण आग लगने से कम से कम 16 मजदूर घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

IPL 2026: सैमसन का शतक, सीएसके के छह विकेट पर 207 रन

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन (नाबाद 101) के शतक की मदद से बृहस्पतिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट पर 207 रन बनाए।

सैमसन ने आईपीएल में अपने पांचवें शतक के लिए 54 गेंद खेलीं जिसमें 10 चौके और छह छक्के जडे़ थे। उनके अलावा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 22 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 रन का योगदान दिया।

मुंबई इंडियंस के लिए ए एम गजनफर और अश्विनी कुमार ने दो दो विकेट झटके जबकि जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर को एक एक विकेट मिला।

तृणमूल ने कहा, अधिक मतदान ममता के जोरदार समर्थन का संकेत; पहले चरण में 125-134 सीट का दावा

तृणमूल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस दावे का खंडन किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में भारी मतदान ‘‘परिवर्तन के लिए शानदार जनादेश’’ का संकेत है। तृणमूल ने दावा किया कि इसके बजाय यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार के विकास कार्यों के लिए जोरदार समर्थन को प्रदर्शित करता है।

मोदी के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए, तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि मतदान प्रतिशत में हुई वृद्धि ‘‘सत्तारूढ़ पार्टी के पक्ष में निर्णायक रूप से गई है’’ और यह भाजपा को स्पष्ट रूप से खारिज किये जाने का संकेत है।

घोष ने शाम 5 बजे तक करीब 90 प्रतिशत मतदान होने का उल्लेख करते हुए संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भाजपा भारी मतदान को ठीक से नहीं समझ पा रही है। यह बदलाव के लिए वोट नहीं है, बल्कि (ममता) बनर्जी के शासन का जोरदार समर्थन है। बंगाल की जनता ने पहले चरण में ही भाजपा की कमर तोड़ दी है।’’

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट किया, "ईरान को यह समझने में बहुत मुश्किल हो रही है कि उनका नेता कौन है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट किया, "ईरान को यह समझने में बहुत मुश्किल हो रही है कि उनका नेता कौन है... होर्मुज जलडमरूमध्य पर हमारा पूरा नियंत्रण है। अमेरिकी नौसेना की मंज़ूरी के बिना कोई भी जहाज़ वहां प्रवेश या निकास नहीं कर सकता। यह तब तक 'पूरी तरह से बंद' रहेगा, जब तक कि ईरान कोई समझौता करने में सक्षम नहीं हो जाता।"


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में छात्राओं ने बाजी मारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने 10वीं कक्षा (हाईस्कूल) और 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) की परीक्षाओं के परिणाम बृहस्पतिवार को जारी किए जिसमें छात्राओं ने दोनों में ही शीर्ष तीन स्थान हासिल किए।

शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) महेंद्र देव ने यहां संवाददाताओं को बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में प्रथम स्थान सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने हासिल किया और दोनों ने ही 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, बाराबंकी की अदिति 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहीं।

उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा ने 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

गुजरात: भरूच में रासायनिक कारखाने में भीषण आग लगी, 16 मजदूर घायल

गुजरात के भरूच जिले में बृहस्पतिवार को एक रासायनिक कारखाने में भीषण आग लगने से कम से कम 16 मजदूर घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक अजय मीणा ने बताया कि अपराह्न करीब एक बजे झगड़िया, गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) क्षेत्र में स्थित मेट्रोपॉलिटन एक्जिमकेम प्राइवेट लिमिटेड में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि कम से कम 16 मजदूर घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना में अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है।


दिल्ली की अदालत ने आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल की जमानत याचिका पर ईडी को जारी किया नोटिस

दिल्ली की अदालत ने कथित कोयला चोरी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) के सह-संस्थापक विनेश कुमार चंदेल द्वारा दायर जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया है।

पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धीरेंद्र राणा ने चंदेल की याचिका पर ईडी से जवाब मांगा और मामले की सुनवाई 29 अप्रैल को तय की है।

चंदेल फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं। इस महीने की शुरुआत में पारित एक आदेश के तहत उन्हें 23 अप्रैल तक 10 दिनों की हिरासत में पूछताछ के लिए भेजा गया है।

खत्म होने वाला है छात्रा का इंतजार, कुछ ही घंटों में जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी करने वाला है। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में लगभग 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। नतीजे शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। 


दिल्ली में भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी की बेटी की हत्या का मामला, आरोपी राहुल मीणा को अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन लाया गया 

बद्रीनाथ मंदिर के कपाट गुरुवार सुबह 6:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।


मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, चार वाहन आपस में भिड़े, 11 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी की ढलान पर यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक बेकाबू हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे, जिसकी वजह से वह सामने चल रहे वाहनों पर चढ़ गया और एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयानक था कि चार वाहन आपस में टकरा गए। इनमें एक बोलेरो, दो ट्रक और एक कार शामिल थे। टक्कर के तुरंत बाद बोलेरो में आग लग गई और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई। बोलेरो में सवार लोगों को संभलने या बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। इस हादसे में कुल 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 9 लोग बोलेरो में जिंदा जल गए। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिससे इस घटना की पीड़ा और भी बढ़ गई है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia