बड़ी खबर LIVE: चीनी संकट को लेकर सरकार पर कांग्रेस का निशाना, सुरजेवाला बोले- निर्यातक से आयातक बना भारत

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा और देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, और चीनी की कीमतों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा।

फोटोः सोशल मीडिया
i

चंडीगढ़ पुलिस ने संदिग्ध IED और हथियार से जुड़े एक मामले में तीन लोगों को पकड़ा है

चंडीगढ़ पुलिस ने संदिग्ध IED और हथियार से जुड़े एक मामले में तीन लोगों को पकड़ा है। चंडीगढ़ के पुलिस स्टेशन 36 में FIR दर्ज की गई है। पकड़े गए लोगों के पास से एक संदिग्ध IED और अन्य सामान बरामद हुआ है। चंडीगढ़ पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी ज़रूरी और एहतियाती कदम उठा रही है। मामले की आगे की जांच चल रही है: चंडीगढ़ पुलिस

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे, छह लोग घायल

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार एसयूवी राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप की कार से टकराने के बाद उनके सुरक्षा वाहन से टकरा गया। इस घटना में मंत्री बाल-बाल बचे लेकिन उनके निजी सहायक और चार पुलिसकर्मी समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिले के भानपुरी थाना के प्रभारी हर्षवर्धन वर्मा ने बताया कि यह घटना क्षेत्र के फरसागुड़ा और जुनवाही गांवों के बीच हुई, जिसमें मंत्री के निजी सहायक, चार पुलिसकर्मी और सुरक्षा वाहन के चालक समेत छह लोग घायल हुए हैं।

एच1एन1 का कोई नया स्वरूप नहीं मिला: आईसीएमआर सूत्र

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के सूत्रों ने रविवार को कहा कि एच1एन1 का कोई नया स्वरूप सामने नहीं आया है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने यह बात दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी के बीच कही।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में इन्फ्लूएंजा का जो स्वरूप फैल रहा है वह ‘उत्तरी गोलार्ध के लिए अनुशंसित टीके में शामिल स्वरूप से अच्छी तरह मेल खाते हैं।’’

सूत्रों ने कहा कि एच1एन1 सहित मौसमी इन्फ्लूएंजा आमतौर पर अपने आप ठीक होने वाला संक्रमण है। इसके सामान्य लक्षणों में बुखार, खांसी, सिरदर्द और बदन दर्द शामिल हैं तथा उचित देखभाल और आराम से ज्यादातर लोग ठीक हो जाते हैं।


ओडिशा में भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए 'रेड वार्निंग' जारी की

उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को पांच जिलों के लिए 'रेड वार्निंग' जारी की है।

आईएमडी ने कहा कि इस मौसम प्रणाली के प्रभाव के कारण ओडिशा के कई जिलों में 26 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है।

राज्य के कई इलाकों में आज सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। इनमें से कम से कम दो स्थानों पर 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम कार्यालय ने कटक, अंगुल, ढेंकानाल, कालाहांडी और नवरंगपुरा जिलों के लिए भारी बारिश का अनुमान जताते हुए 'रेड वार्निंग' (कार्रवाई करें) जारी की है।

चीनी संकट को लेकर सरकार पर कांग्रेस का निशाना, सुरजेवाला बोले- निर्यातक से आयातक बना भारत

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा और देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, और चीनी की कीमतों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा एक गंभीर संकट से गुजर रहा है, और सबसे बड़ा संकट युवाओं के भविष्य का है। युवाओं के पास शिक्षा, हुनर, और काबिलियत होने के बावजूद उनके लिए रोजगार के अवसर नहीं हैं। सरकारों ने रोजगार के रास्ते बंद कर दिए हैं और युवाओं को महंगी शिक्षा के बोझ तले धकेल दिया है, जिससे उनके परिवार भी आर्थिक दबाव झेल रहे हैं।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट देश में 9 करोड़ बेरोजगारों की बात करती है, जबकि वास्तविक संख्या 20 से 25 करोड़ के बीच हो सकती है। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा आखिर कहां जाएंगे। उनके अनुसार, यह देश के सामने एक गंभीर चुनौती बन चुकी है, जिस पर सरकार को तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा एक कृषि प्रधान राज्य है और यहां खेती की उत्पादकता बढ़ाना, सिंचाई तथा पीने के पानी की बेहतर व्यवस्था करना और किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन पिछले 12 वर्षों में इस दिशा में कोई ठोस काम नहीं किया गया। उन्होंने समाज के प्रबुद्ध वर्ग से आगे आकर सरकारों पर जनहित के मुद्दों पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाने की अपील की।

चीनी की बढ़ती कीमतों पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि आज चीनी गरीब आदमी के लिए कड़वी हो गई है और उसने आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि ई-20 पेट्रोल और इथेनॉल उत्पादन की नीति के जरिए चीनी मिलों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत कभी चीनी निर्यात करने वाला देश था, लेकिन आज उसे लाखों टन कच्ची चीनी का आयात करना पड़ रहा है। उन्होंने पूछा कि इस स्थिति के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है।


राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मुख्य आरोपी को बचाने की कोशिशें की जा रहीं : अजय राय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को आरोप लगाया कि अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी और गबन मामले में मुख्य आरोपी को 'बचाने' की कोशिशें की जा रही हैं।

राय ने अयोध्या यात्रा के दौरान हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने बजरंग बली से अत्याचार व अन्याय के खिलाफ कार्रवाई करने की प्रार्थना की है।

उन्होंने कहा, ''अब हनुमान जी को अपनी गदा उठानी चाहिए और चंदा चोरों से हिसाब करना चाहिए।''

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस के मुद्दे पर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इस मामले में मुख्य आरोपी को 'बचाने' की कोशिशें की जा रही हैं।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा- हम चीनी का निर्यात करते थे, पहली बार चीनी का आयात किया जा रहा है

कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "देश में शुगर कंट्रोल ऑर्डर है। चीनी के भाव का निर्धारण भी हम करते हैं। आप किसान को गन्ना बेचने के एक-एक साल तक पैसे नहीं देते, वो गन्ना क्यों लगाएगा। हम चीनी का निर्यात करते थे। पहली बार चीनी का आयात किया जा रहा है।"


भारत बनाम श्रीलंका: पडिक्कल-गिल ने लगाया अर्धशतक, टीम इंडिया के नाम रहा दूसरा सेशन

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट क्लब स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट का दूसरा सेशन भारतीय टीम के नाम रहा है।

टी-ब्रेक तक भारतीय टीम ने पहली पारी में 3 विकेट खोकर 187 रन स्कोरबोर्ड पर लगा लिए हैं। पहले टेस्ट में शतकीय पारी खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल का दमदार प्रदर्शन दूसरी पारी में भी जारी है। पडिक्कल 117 गेंदों में 63 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। अपनी इस पारी में वह 7 चौके लगा चुके हैं।

शुभमन गिल भी अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। गिल ने 108 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए और वह असिथा फर्नांडो की गेंद पर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को कैच देकर पवेलियन लौटे। गिल और पडिक्कल ने तीसरे विकेट के लिए 209 गेंदों में 120 रनों की साझेदारी निभाई।

पटना: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल को श्रद्धांजलि दी


राष्ट्रगान के बीच चले गए UP विधानसभा अध्यक्ष महाना! अखिलेश ने मोदी-योगी से पूछा- क्या कार्रवाई करेंगे?

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का उन्नाव में गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान राष्ट्रगान के बीच से जाते हुए वीडियो सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीडियो पोस्ट कर बीजेपी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल किया कि विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, कांग्रेस ने भी महाना पर निशाना साधते हुए पूछा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के पास राष्ट्रगान के 52 सेकेंड तक रुकने का समय क्यों नहीं था। हालांकि, इस मामले पर अभी तक बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

वंदे मातरम् विवाद पर TMC सांसद सौगत रॉय बोले- कांग्रेस सही कर रही, 1937 में सिर्फ दो अंतरे अपनाए गए थे

बीजेपी के वंदे मातरम् प्रस्ताव पर टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा, "मेरा मानना है कि कांग्रेस सही कर रही है। ऐसा कोई नियम नहीं था कि वंदे मातरम् का पूरा गीत गाना ही जरूरी है। 1937 के कांग्रेस अधिवेशन में रवींद्रनाथ टैगोर के सुझाव के बाद केवल दो अंतरों को अपनाया गया था। वे जो करना चाहते हैं, उन्हें करने दीजिए, लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होने वाला। हम उस समय अपनाए गए वंदे मातरम् के उन्हीं दो अंतरों को गाने की परंपरा जारी रखेंगे।"


प्रयागराज में गंगा-यमुना का बढ़ा जलस्तर, हनुमान मंदिर के करीब पहुंचा पानी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थानीय निवासी राजेश पांडे ने कहा, “गंगा और यमुना दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसा हर साल होता है। पानी हनुमान मंदिर के करीब तक पहुंच जाता है। पहले संगम क्षेत्र काफी दूर था, लेकिन जलस्तर बढ़ने के साथ यह हनुमान मंदिर के और करीब आ जाता है। बढ़ते जलस्तर का स्थानीय दुकानों और कारोबार पर भी कुछ हद तक असर पड़ता है।”

जम्मू-कश्मीर के रामबन में मौसम का बिगड़ा मिजाज, भारी बारिश के बीच अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश दर्ज की गई। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों, खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में रहने वालों और नदियों, नालों व अन्य जलस्रोतों के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान अनावश्यक आवाजाही से बचने की भी अपील की है।


दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, कर्तव्य पथ से वीडियो

ट्रंप ने फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बताया अमेरिकी इलाका, ईरान ने बंद रखने की दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अमेरिका का नया इलाका बताते हुए ट्रूथ सोशल पर पोस्ट किया है। इससे पहले 18 अगस्त को भी ट्रंप ने ऐसा ही दावा किया था और 14 अगस्त को कहा था कि अमेरिका जल्द होर्मुज को अपना इलाका घोषित करेगा।

दूसरी ओर, ईरान ने साफ कहा है कि जब तक अमेरिका अपना रुख नहीं बदलता, तब तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद रहेगा। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहसिन रेज़ाई ने ट्रंप के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि होर्मुज को फिर से खोलने में अमेरिका की नाकामी और उस पर मालिकाना हक जताने के दावे के बीच का अंतर हजारों मील की दूरी से भी ज्यादा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए