बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को बड़ी राहत, एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में भाग लेने की इजाजत मिली

दिल्ली उच्च न्यायालय ने पहलवान विनेश फोगाट को बड़ी राहत देते हुए उन्हें एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी। उच्च न्यायालय ने कहा कि खेल और न्याय के हित में विनेश फोगाट को एशियाई खेलों के ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति देना जरूरी है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके घर पर मुलाकात की

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, एक व्यक्ति की मौत

त्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग के समीप भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार को सोनप्रयाग से गौरीकुंड जाने वाली सड़क पर हुआ। सोनप्रयाग स्थित हनुमान मंदिर के समीप पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने शनिवार को घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने वहां तैनात पुलिस बल को संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों और घायलों में एक व्यक्ति स्थानीय निवासी तथा दूसरा नेपाली मूल का बताया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल: शुभेंदु सरकार ने बकरीद की छुट्टी दो दिन से घटाकर एक दिन की

पश्चिम बंगाल की बीजेपी सरकार ने शनिवार को एक अधिसूचना जारी कर इस वर्ष 28 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की छुट्टी घोषित की है। इसके साथ ही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली सरकार द्वारा जारी की गई 26 और 27 मई की दो दिवसीय छुट्टी की अधिसूचना को रद्द कर दिया गया है।

अधिसूचना संख्या 4188-एफ (पी2) दिनांक 27 नवंबर 2025 के अनुसार, ईद-उल-अजहा (बकरीद) से एक दिन पहले और ईद-उल-अजहा (बकरीद) के कारण क्रमशः 26 मई, 2026 (मंगलवार) और 27 मई, 2026 (बुधवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। अब जानकारी मिली है कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) 28 मई, 2026 को मनाई जाएगी। उपर्युक्त अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए राज्यपाल ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के अंतर्गत 28 मई, 2026 (गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित करते हैं।

राज्य वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया कि उपरोक्त के फलस्वरूप, ईद-उल-अजहा (बकरीद) से एक दिन पहले और ईद-उल-अजहा (बकरीद) के उपलक्ष्य में क्रमशः 26 मई, 2026 (मंगलवार) और 27 मई, 2026 (बुधवार) को अधिसूचित अवकाश रद्द किए जाते हैं। तदनुसार, 26 मई, 2026 (मंगलवार) और 27 मई, 2026 (बुधवार) उन सभी कार्यालयों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों के लिए कार्य दिवस होंगे जिन पर उपरोक्त अधिसूचना लागू होती है।

2011 में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने और राज्य में 34 वर्षों के वाम मोर्चा शासन को समाप्त करने के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाशों की सूची कई मामलों में लंबी हो गई। कई नए अवकाश भी शामिल किए गए, जो पिछले वाम मोर्चा शासन के दौरान अवकाश कैलेंडर का हिस्सा नहीं थे।

बकरीद की छुट्टियों में कटौती के साथ ही यह सवाल भी उठ खड़ा हुआ है कि क्या नई सरकार अन्य छुट्टियों से संबंधित नियमों में भी बदलाव लाएगी। कुछ ही दिन पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों के कार्यक्रम में बदलाव की घोषणा की और अवकाश की अवधि बढ़ा दी। इस बीच, राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल के सभी पुलिस स्टेशनों को सतर्क कर दिया है कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरतें कि राज्य भर में यह त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए।


फारूक अब्दुल्ला ने देशवासियों से सादगी से बकरीद मनाने की अपील की

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने देशवासियों से सादगी से बकरीद मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से रिक्वेस्ट करता हूं कि ईद सादगी से मनाएं। पूरी दुनिया में अभी जो हालात हैं, उसमें सिर्फ भगवान ही जानता है कि आगे क्या होगा। ईरान और अमेरिका के बीच झगड़ा खत्म हो जाना चाहिए। यह सबसे बड़ी दुआ है जो हम मांग सकते हैं।

कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस पार्षद अपने घर में फंदे से लटके मिले, जांच जारी

कोलकाता में दक्षिण दमदम नगरपालिका के तृणमूल कांग्रेस के पार्षद संजय दास (50) शनिवार को कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में स्थित अपने घर पर कमरे में फंदे से लटके हुए मिले।नगरपालिका के ‘चेयरमैन-इन-काउंसिल’ संजय दास को एक स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह उत्तरी कोलकाता के नगरबाजार इलाके में रहते थे।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, हालांकि अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। स्थानीय नगरबाजार पुलिस थाने में अप्राकृतिक मृत्यु का एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अनिवार्य पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद दास का शव उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा। इस घटना से दास के समर्थक और मित्र दुखी हैं। कई लोग अस्पताल परिसर के बाहर इंतजार करते देखे गए।

नगरपालिका के वार्ड नंबर 18 का प्रतिनिधित्व करने वाले दास, बिधाननगर तृणमूल पार्षद और पूर्व पार्टी विधायक अदिति मुंशी के पति देवराज चक्रवर्ती के करीबी माने जाते थे। शुक्रवार को, दंपति ने बिधाननगर शहर पुलिस द्वारा दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में अग्रिम जमानत के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।

इससे पहले, चक्रवर्ती से सीबीआई ने सरकारी विद्यालयों में प्राथमिक स्तर पर कथित भर्ती घोटाले के संबंध में पूछताछ की थी। चक्रवर्ती के करीबी माने जाने वाले कई तृणमूल पार्षदों को पिछले कुछ दिनों में जबरन वसूली, मारपीट और धमकी देने के मामलों में गिरफ्तार किया गया है। तृणमूल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस को दक्षिण दमदम नगरपालिका में कथित भर्ती घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय ने 11 मई को गिरफ्तार किया था और उन पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

तृणमूल संचालित नगर निकाय के पूर्व अध्यक्ष पंचू रॉय से भी भर्ती में कथित अनियमितताओं के संबंध में ईडी ने पूछताछ की है। दास के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से अवसाद में थे, लेकिन वे उनकी मानसिक स्थिति के पीछे का कारण स्पष्ट रूप से नहीं बता सके।


सोनम वांगचुक ने खुद को ‘मानद कॉकरोच’ कहा, सरकार से युवाओं की आवाज सुनने की अपील की

पर्यावरणविद् और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने शनिवार को स्वघोषित ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के नेतृत्व में चल रहे ऑनलाइन ‘कॉकरोच’ आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने खुद को ‘मानद कॉकरोच’ बताते हुए सरकार से अपील की कि वह युवाओं की ‘डिजिटल अभिव्यक्ति’ को दबाने के बजाय उनके द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर ध्यान दे।

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी

दिल्ली उच्च न्यायालय ने पहलवान विनेश फोगाट को बड़ी राहत देते हुए उन्हें एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दी। उच्च न्यायालय ने कहा कि खेल और न्याय के हित में विनेश फोगाट को एशियाई खेलों के ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति देना जरूरी है। हाईकोर्ट ने कहा कि डब्ल्यूएफआई की चयन नीति भेदभावपूर्ण है क्योंकि इसमें मातृत्व अवकाश से वापसी कर रही फोगाट जैसी प्रतिष्ठित खिलाड़ियों के नाम पर विचार नहीं किया जा रहा है। साथ ही कोर्ट ने कहा कि एशियाई खेलों के चयन ट्रायल की डब्ल्यूएफआई द्वारा वीडियोग्राफी की जाएगी जिसमें भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय ओलंपिक संघ के दो स्वतंत्र पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।


अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट मार्को रुबियो ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की

त्विशा शर्मा मौत मामलाः भोपाल कोर्ट ने आरोपी समर्थ सिंह को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा


कांग्रेस ने प्रवीण डावर को विचार विभाग का अध्यक्ष बनाया

कांग्रेस ने कैप्टन प्रवीण डावर को अपने विचार विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने डावर की तत्काल प्रभाव से नियुक्ति की है।

कांग्रेस का विचार विभाग पार्टी का एक वैचारिक प्रकोष्ठ है। इसका मुख्य कार्य कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाना और पार्टी की बौद्धिक पृष्ठभूमि को मजबूत करना है।

केरल सीएम ने सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी से मुलाक़ात की 


कोलकाता स्टेडियम के बाहर ममता बनर्जी की डिजाइन की गई फुटबॉल मूर्ति तोड़ी गई

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की खुद की डिजाइन की हुई एक फुटबॉल मूर्ति को शनिवार को ढहा दिया गया है। यह मूर्ति सालों से इस ऐतिहासिक स्टेडियम के बाहर की पहचान बन चुकी थी, लेकिन अब इसे पूरी तरह हटा दिया गया है।

ट्विशा शर्मा मौत मामला- पुलिस ट्विशा के पति और आरोपी समर्थ सिंह को कोर्ट लेकर पहुंची।


बिहार- बेतिया-गोपालगंज सीमा क्षेत्र के पास बिसुनपुर-मंगलपुर गंडक पुल में सेपरेशन गैप आ गया है।

J&K: ज़िला प्रशासन ने नशा तस्करों की संपत्तियों के ख़िलाफ़ तोड़-फोड़ अभियान चलाया।


चीन में बड़ा हादसा, कोयला खदान में धमाका, 90 की जान गई, 247 मजदूर काम कर रहे थे

चीन के शांक्सी प्रांत की एक कोयला खदान में हुए बड़े धमाके में 90 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग अब भी लापता हैं. हादसे के समय खदान में 247 मजदूर मौजूद थे

त्विशा शर्मा मौत मामला- भोपाल के कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन के बाहर के दृश्य, जहाँ त्विशा के पति और आरोपी समर्थ सिंह को रखा गया है।


दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में भीषण लू का प्रकोप जारी है, और आज यहाँ का तापमान 44°C तक पहुँचने की संभावना है।

आम आदमी को फिर झटका, पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा, 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम, CNG भी महंगी

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। खास बात यह है कि मई महीने में यह तीसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले इसी हफ्ते 90 पैसे प्रति लीटर और कुछ दिन पहले 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं सीएनजी भी एक रुपये महंगी हो गई है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia