बड़ी खबर LIVE: आजमगढ़ में पत्नी, बेटे और दो पंडितों की हत्या करने वाला शख्स एनकाउंटर में ढेर, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी
यूपी के आजमगढ़ जिले में पत्नी, बेटे और दो पंडितों को गोली मारने के बाद तीन बच्चों को बंधक बनाने वाला शख्स एनकाउंटर में मारा गया है, वहीं मौसम विभाग ने भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Asian Games 2026: फाइनल में मनु भाकर
मनु भाकर ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है. मनु क्वालीफिकेशन राउंड में 579 के कुल स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
कई राज्यों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी का डिप्रेशन डीप डिप्रेशन में बदल गया है और 23 सितंबर की रात उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट को पार कर सकता है। ओडिशा में भारी बारिश के चलते ODRAF टीमें तैनात की गई हैं। समुद्र में मछुआरों के जाने पर रोक और पुरी में समुद्र स्नान पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं तेलंगाना के कई जिलों में 23-24 सितंबर को बेहद भारी बारिश का अलर्ट है।
आजमगढ़: पत्नी, बेटे और दो पंडितों की हत्या करने वाला शख्स एनकाउंटर में ढेर
यूपी के आजमगढ़ जिले में पत्नी और दो पंडितों को गोली मारने के बाद तीन बच्चों को बंधक बनाने वाला शख्स एनकाउंटर में मारा गया है। मंगलवार देर रात पुलिस से बचकर भाग रहे आरोपी को गोली लगी थी, जिससे वह घायल हो गया। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस से बचने के लिए उसने अपने ही बच्चों को बंधक बनाया था और अपने बेटे पर गोली चला दी थी। घायल बेटे को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी भी मौत हो गई।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
