बड़ी खबर LIVE: '30 दिन तक भटकाया, राहुल गांधी पहुंचे तो 7 घंटे में झुकी पुलिस', चिदंबरम बोले- यह सत्याग्रह की जीत

चिदंबरम ने कहा, "गृह मंत्री से सवाल पूछकर राहुल गांधी ने बिल्कुल सही किया। पेलेट गन के शिकार व्यक्ति ने कई बार शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि वे एक पुलिस स्टेशन से दूसरे पुलिस स्टेशन गए, लेकिन कोई FIR दर्ज नहीं की गई।

फोटोः सोशल मीडिया
i

अमेरिका ने एच-1बी वीजा आवेदनों पर 1.03 लाख डॉलर के शुल्क का प्रस्ताव रखा

अमेरिका ने सालाना निर्धारित सीमा के तहत आने वाले सभी एच-1बी वीजा आवेदनों पर 1,03,265 डॉलर का शुल्क लगाने का सोमवार को प्रस्ताव रखा। इसमें अमेरिकी विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री या उससे ऊपर की डिग्री रखने वाले आवेदकों के लिए उपलब्ध 20,000 वीजा की अतिरिक्त श्रेणी भी शामिल होगी।

अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने संघीय रजिस्टर में प्रकाशित एक नोटिस में कहा कि प्रस्तावित शुल्क मौजूदा एच-1बी आवेदन शुल्क के अतिरिक्त अलग से लिया जाएगा।

विभाग का यह प्रस्ताव संघीय अपील अदालत द्वारा एक याचिका खारिज किए जाने के करीब एक महीने बाद आया है। इस याचिका में जिला न्यायाधीश के उस आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई थी, जिसमें ट्रंप प्रशासन की एच-1बी वीजा आवेदनों पर 1,00,000 अमेरिकी डॉलर शुल्क लगाने की योजना को रद्द कर दिया गया था।

गुरुग्राम: बारिश के बाद सुभाष चौक पर ट्रैफ़िक लगा।

श्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC चेयरपर्सन ममता बनर्जी ने कहा -पुलिस बिना सोचे-समझे केस दर्ज कर रही है

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC चेयरपर्सन ममता बनर्जी ने कहा, "पुलिस बिना सोचे-समझे केस दर्ज कर रही है। वे हमारे लोगों से कह रहे हैं: ममता की TMC का हिस्सा मत बनो। बिना सबूत के वे लोगों को गिरफ़्तार कर रहे हैं। जो अधिकारी (बाबू) ऐसा कर रहे हैं, हम उनके नाम नोट कर रहे हैं। मुझे रैलियों की इजाज़त नहीं दी जा रही है; मुझे कोर्ट जाना पड़ रहा है।"


गुरुग्राम (हरियाणा): भारी बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव

गुरुग्राम (हरियाणा): भारी बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव हुआ। वीडियो शीतला माता रोड से है।

'30 दिन तक भटकाया, राहुल गांधी पहुंचे तो 7 घंटे में झुकी पुलिस', चिदंबरम बोले- यह सत्याग्रह की जीत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा, "गृह मंत्री से सवाल पूछकर उन्होंने (राहुल गांधी ने) बिल्कुल सही किया। पेलेट गन के शिकार व्यक्ति ने कई बार शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि वे एक पुलिस स्टेशन से दूसरे पुलिस स्टेशन गए, लेकिन कोई FIR दर्ज नहीं की गई...जब राहुल गांधी पीड़ित के साथ पुलिस स्टेशन गए, तो FIR दर्ज करने में 7 घंटे लग गए। 30 दिन और फिर 7 घंटे। इससे पता चलता है कि ऊपर से कोई पुलिस स्टेशनों को निर्देश दे रहा है कि FIR दर्ज न करें। इसलिए मुझे लगता है कि राहुल गांधी ने जो किया, वह सही था और सत्याग्रह की जीत हुई। आखिरकार उन्हें FIR दर्ज करनी ही पड़ी।"


दिल्ली में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव, यातायात जाम से लोग परेशान

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को भारी बारिश से कई इलाकों में सड़कों पर कमर तक पानी भर गया, गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और आम जनजीवन थम-सा गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, शहर के जनकपुरी इलाके में सर्वाधिक 67 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लुटियंस दिल्ली के कुछ हिस्सों, मथुरा रोड, कनॉट प्लेस, भैरों मार्ग, आईटीओ और जखीरा अंडरपास सहित कई प्रमुख जगहों पर जलजमाव के कारण लंबा यातायात जाम लग गया।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में संगम विहार में कम से कम एक दर्जन छात्रों को कमर तक गहरे पानी से होकर गुजरते हुए देखा गया। पुरानी दिल्ली इलाके में बारिश का पानी जमा होने के कारण सदर बाजार के लोगों को भी कमर तक गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ा। कुछ हफ्ते पहले भी इलाके के लोगों को ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा था। कमला नगर बाजार इलाके की सड़कों पर भी जल जमाव की शिकायत मिली।

दोपहल 1:15 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को जनकपुरी में सर्वाधिक 67 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि छतरपुर में 57 मिलीमीटर, पीतमपुरा में 35 मिलीमीटर और सफदरजंग में 29 मिलीमीटर वर्षा हुई।

यात्रियों ने सराय काले खां, मथुरा रोड और द्वारका एक्सप्रेसवे के पास भारी यातायात जाम की सूचना दी, जबकि लुटियंस दिल्ली में बिशंबर दास मार्ग और संसद मार्ग के आसपास के क्षेत्रों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

भैरों मार्ग, आईटीओ, मथुरा रोड, कनॉट प्लेस के इनर और आउटर सर्कल, न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन, बुराड़ी, सीआर पार्क और अलकनंदा के पास भी सड़कों पर पानी जमा होने की खबर मिली, जिससे यातायात में रुकावट आई और पैदल चलने वालों को भी परेशानी हुई। बाहरी दिल्ली के संगम विहार और भलस्वा इलाके से भी जलभराव की खबर मिली।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह 8.30 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे के बीच दिल्ली में सबसे ज्यादा 28 मिलीमीटर बारिश छतरपुर में दर्ज की गई, जबकि लोधी रोड में 24.6 मिलीमीटर, पीतमपुरा में 18.5 मिलीमीटर, रिज में 5 मिलीमीटर, मयूर विहार में 1.5 मिलीमीटर, सफदरजंग में 1 मिलीमीटर और आयानगर में 0.1 मिलीमीटर वर्षा हुई।

रायपुर, छत्तीसगढ़- भाठागांव को कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से जोड़ने वाली सड़क पर जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हुई।


मिड-डे मील को लेकर संजय राउत ने सरकार पर निशाना साधा, बोले-मिड-डे मील की गुणवत्ता देखनी चाहिए

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने 'एक देश, एक चुनाव,' मिड-डे मील और अखिलेश यादव को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए एनडीए के मंथन पर संजय राउत ने कहा, "उनको मंथन, चिंतन करने दो; कितना भी मंथन-चिंतन करें लेकिन 2029 में ये लोग सत्ता में नहीं आएंगे। राहुल गांधी बहुत आगे निकल चुके हैं। राहुल गांधी देश के निर्विवाद नेता बन गए हैं। 2012 में जहां मोदी थे, अब वहां राहुल गांधी हैं।

मिड-डे मील को लेकर संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के स्कूलों में मिलने वाली मिड-डे मील की क्वालिटी को देखा जा सकता है। कुकर की 13 बार सीटी के बाद भी भोजन पकता नहीं है। उसको बच्चे खाते हैं। प्रधानमंत्री को इस बारे में भी ध्यान देना चाहिए।

अरुणाचल में एनएससीएन (आईएम) का सदस्य गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद जब्त

अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में एनएससीएन (आईएम) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक बयान के अनुसार, एक सूचना के आधार पर असम राइफल्स और राज्य पुलिस के संयुक्त दल ने रविवार को न्यू पनिडुरिया इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया।

बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, पांच कारतूस, 5,450 रुपये नकद और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए।

बयान में कहा गया है कि यह अभियान जिले में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए असम राइफल्स और पुलिस के बीच मजबूत समन्वय को दर्शाता है।


खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर 15 फ्लाइट्स को दूसरी जगह भेजा गया  

एक अधिकारी के मुताबिक, सोमवार को खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर कम से कम 15 फ्लाइट्स को दूसरी जगह भेजना पड़ा।

आज कॉकरोच जनता पार्टी की नेशनल वर्किंग कमिटी की बैठक होगी-  सौरव दास

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि आज दोपहर जे कॉकरोच जनता पार्टी की नेशनल वर्किंग कमिटी की बैठक होगी। हम सभी ऑनलाइन मिलेंगे क्योंकि सभी अलग-अलग राज्यों में हैं और 'स्कूल ठीक करो' कैंपेन पर काम कर रहे हैं। इसलिए, हम ऑनलाइन बैठक करेंगे और आगे के कदमों पर चर्चा और फैसला करेंगे क्योंकि केंद्र सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर रही है। 25 जुलाई के समझौते को पूरा नहीं किया जा रहा है और केंद्र सरकार तय समय-सीमा का पालन नहीं कर रही है। आज हम तय करेंगे कि हमारे आगे के कदम क्या होने चाहिए और उसके तुरंत बाद हम मीडिया में बयान जारी करेंगे।"


हरियाणा: दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश, नेशनल हाईवे 48 पर जलभराव और भारी ट्रैफिक की तस्वीरें

दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट पटना एयरपोर्ट पर पक्षी से टकरा गई, जिसके बाद अधिकारियों ने रनवे का निरीक्षण किया।


केरलम :बीजेपी छोड़ चुके अभिनेता देवन टीवीके में शामिल होंगे

हाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़ने वाले अभिनेता एस देवन ने सोमवार को कहा कि उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) में शामिल होने का फैसला किया है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे देवन ने हाल में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पद से इस्तीफा देने और पार्टी छोड़ने की घोषणा की थी।

देवन ने संवाददाताओं से कहा कि टीवीके के प्रतिनिधियों ने दो दिन पहले उनसे मुलाकात की थी और उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था।

उन्होंने कहा, “इसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक हुई और मैंने निमंत्रण स्वीकार करने का फैसला किया। दस सितंबर को तमिलनाडु में टीवीके नेताओं के साथ बैठक होगी, जिसके बाद औपचारिक घोषणा की जाएगी।”

मणिपुर: दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में CRPF का एक जवान घायल हो गया


दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में जलभराव 

बिहार- राघोपुर गांव में राघोपुर-नरकटिया तटबंध के ढहने से गंगा का पानी गांव में घुस गया

बिहार - राघोपुर गांव में राघोपुर-नरकटिया तटबंध के ढहने से गंगा का पानी गांव में घुस गया। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि तटबंध का लगभग 70 से 80 मीटर का हिस्सा प्रभावित हुआ है।


अमरावती के अस्पताल के NICU में आग से 3 नवजात बच्चों की मौत, रोहित पवार ने उठाए सवाल 

एनसीपी (SCP) के नेता रोहित पवार ने डिस्ट्रिक्ट विमेंस हॉस्पिटल के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में आग लगने से 3 नवजात बच्चों की मौत के मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि “2021 में भंडारा में हुए एक हादसे में 10 बच्चों की मौत हो गई थी। उस घटना की जांच के लिए एक विशेष समिति बनाई गई थी और उसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई थी। दुर्भाग्य से, उस रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। हमारा मानना है कि पूरी तरह से ऑडिट किया जाना चाहिए ताकि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।

प्रदर्शनकारियों के साथ आए CM विजय, रद्द कर दिया एयरपोर्ट प्रोजेक्ट

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने बड़ा फैसला लेते हुए परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया है। सीएम ने विधानसभा में इसकी घोषणा की। एयरपोर्ट की परियोजना रद्द करने के बाद सत्तारूढ़ी टीवीके और विपक्षी डीएमके के बीच टकराव का नया मुद्दा बन गया है।

मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा संचालित चेन्नई के मीनमबक्कम हवाई अड्डे की क्षमता फिलहाल सालाना 3 करोड़ (30 मिलियन) यात्रियों को संभालने की है। उन्होंने कहा कि शहर की बढ़ती जरूरतों, औद्योगिक विकास और कार्गो परिवहन (सामान की आवाजाही) को देखते हुए एक नए हवाई अड्डे की जरूरत है।


सावन के आखिरी सोमवार पर सिंहेश्वर धाम में भगदड़, कई घायल 

बिहार के मधेपुरा सिंहेश्वर धाम मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी पर सुबह भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोले बाबा को जल चढ़ाने के लिए मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान मंदिर के गेट पर अचानक भीड़ बढ़ गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह करीब 6:25 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है। मंदिर में प्रवेश के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू होने लगी. भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान कुछ श्रद्धालु नीचे गिर गए. कई लोगों क भीड़ में दबने से चोट लगी।

महाराष्ट्र: गोधनी इलाके में महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के एक वॉटर प्यूरिफिकेशन प्लांट में क्लोरीन गैस लीक होने की खबर के बाद बचाव अभियान जारी है।


बिहार - गंगा और सोन नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होने के कारण बाढ़ का पानी गांवों, सड़कों और स्कूलों में घुस गया है।

अयोध्या, उत्तर प्रदेश: सावन के आखिरी सोमवार को नागेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।


महाराष्ट्र: मज़गांव इलाके में गणेश प्रतिमा लाने के जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच झड़प के बाद भारी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई।  

मुंबई, महाराष्ट्र: सावन सोमवार के मौके पर भक्त पूजा-अर्चना और अनुष्ठान करने के लिए बाबुलनाथ मंदिर में उमड़ पड़े। 


महाराष्ट्र में अस्पताल के NICU में भीषण आग, 3 नवजातों की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में सोमवार (24 अगस्त) की सुबह करीब 3:30 बजे दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। अमरावती के सरकारी महिला अस्पताल के नियोनेटल वॉर्ड में भीषण आग लग गई। आग में तीन मासूम नवजातों के झुलसने से मौत हो गई है, जबकि 6 बच्चे घायल हो गए हैं। NICU में भर्ती कुछ बच्चों के हाथ-पैर जलने की भी खबर है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए