बड़ी खबर LIVE: ‘कंप्रोमाइज्ड’ प्रधानमंत्री ‘करीबी मित्र’ को खुश करने में लगे हैं, रूबियो के बयान पर बोली कांग्रेस
कांग्रेस ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के उस बयान को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत ने अगले पांच वर्षों में 500 अरब डॉलर का अमेरिकी सामान खरीदने की प्रतिबद्धता जताई है।

केरल में भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट जारी
केरल के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को राज्य के एक जिले में ‘ऑरेंज’ अलर्ट और 11 अन्य जिलों में ‘येलो’ अलर्ट जारी किया।
विभाग ने एर्नाकुलम जिले में दिनभर के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया। इसने पलक्कड़ और वायनाड को छोड़कर राज्य के 11 जिलों में ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।
‘ऑरेंज’ अलर्ट का मतलब 11 से 20 सेंटीमीटर (सेमी) तक बहुत भारी बारिश जबकि ‘येलो’ अलर्ट का मतलब छह से 11 सेंटीमीटर तक भारी बारिश है। तेज हवाओं और बारिश से राज्य के कुछ हिस्सों में संपत्ति और वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
छत्तीसगढ़ के कोरबा में भीषण गर्मी के कारण 200 चमगादड़ों की मौत
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एक गांव में लगभग 200 चमगादड़ मृत मिले। अधिकारियों ने चमगादड़ों की मौत गर्मी होने की आशंका जतायी है।
पाली नगर पंचायत में नौकोनिया तालाब के किनारे पेड़ों पर हजारों चमगादड़ों ने शरण ली थी।
कटघोरा संभागीय वन अधिकारी कुमार निशांत ने रविवार को बताया कि शनिवार को स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में चमगादड़ों के जमीन पर मृत पड़े होने जबकि कई के पेड़ से लटके होने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद वनकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे।
अधिकारी ने बताया कि लगभग 200 चमगादड़ों की मौत हो गई और प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी मौत लू लगने से हुई है। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग ने मृत्यु के सटीक कारण का पता लगाने के लिए मरे हुए चमगादड़ों के नमूने एकत्र किए।
मुंबई इंडियन्स को 30 रन से हराकर राजस्थान रॉयल्स प्लऑफ में
राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 के अहम मुकाबले में रविवार को यहां मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर प्लेऑफ का टिकट कटाया।
रॉयल्स ने आठ विकेट पर 205 रन बनाने के बाद मुंबई इंडियंस की पारी को नौ विकेट पर 175 रन पर रोक दिया। इस जीत के साथ रॉयल्स ने 16 अंक लेकर तालिका में चौथा स्थान पक्का किया।
मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने 60, जबकि कप्तान हार्दिक पंड्या ने 34 और विल जैक्स ने 33 रन का योगदान दिया।
रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने 17 रन देकर तीन विकेट लिए। बृजेश शर्मा को दो सफलता मिलीं। यश राज पुंजा और नांद्रे बर्गर ने भी दो-दो विकेट हासिल किए।
‘कंप्रोमाइज्ड’ प्रधानमंत्री ‘करीबी मित्र’ को खुश करने में लगे हैं : रूबियो के बयान पर बोली कांग्रेस
कांग्रेस ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के उस बयान को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत ने अगले पांच वर्षों में 500 अरब डॉलर का अमेरिकी सामान खरीदने की प्रतिबद्धता जताई है।
विपक्षी पार्टी ने साथ ही यह आरोप भी लगाया कि ‘‘कंप्रोमाइज्ड पीएम’’ अपने ‘‘करीबी मित्र’’ को खुश करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह भी सवाल उठाया कि मोदी सरकार ने ‘‘जनविरोधी’’ और ‘‘खतरनाक’’ उस भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को निरस्त करने का साहस क्यों नहीं दिखाया।
उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि मोदी सरकार ने अमेरिका से रिकॉर्ड आयात करने पर सहमति क्यों जताई, जबकि प्रधानमंत्री ने पहले ही नागरिकों से विदेशी मुद्रा बचाने के लिए घरेलू ईंधन की खपत और विदेश यात्राएं कम करने का आग्रह किया था। उन्होंने पूछा, ‘‘क्या अमेरिका से आयात में यह भारी वृद्धि रुपये की गिरावट को और तेज नहीं करेगी?’’
मध्य प्रदेश: ट्विशा शर्मा का शव अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार को सौंप दिया गया है।
गुलवीर सिंह ने LA ट्रैक फेस्ट में दूसरा स्थान हासिल करते हुए 5000 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया
बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं को डिपोर्ट करने के लिए बनेंगे होल्डिंग सेंटर
पश्चिम बंगाल में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों की पहचान के बाद उन्हें डिपोर्ट करने के लिए विशेष “होल्डिंग सेंटर” बनाने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन केंद्रों में उन लोगों को अस्थायी तौर पर रखा जाएगा जिनके दस्तावेज संदिग्ध पाए जाएंगे या जिन्हें अवैध रूप से राज्य में रहने वाला माना जाएगा।
सरकार का कहना है कि पहचान और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऐसे लोगों को उनके देश वापस भेजने की कार्रवाई की जाएगी। इस फैसले को राज्य में अवैध घुसपैठ और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार के बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
"त्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार आज भोपाल में होगा," चचेरे भाई आशीष शर्मा ने कहा
अमेरिका-ईरान के बीच 60-दिनों के संघर्ष-विराम का अहम समझौता अंतिम मंज़ूरी के करीब: रिपोर्ट
WHO ने इबोला के प्रकोप को 'अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल' घोषित किया
ताइवान ने अपने आसपास चीनी सैन्य विमानों की 4 उड़ानें और 6 जहाज़ों का पता लगाया
व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, अंदर मौजूद थे ट्रंप, संदिग्ध हमलावर मारा गया
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के करीब गोलीबारी हुई है। गोलीबारी के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में ही मौजूद थे। जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध हमलावर मारा गया है।
ताइवान ने अपने आसपास चीनी सैन्य विमानों की 4 उड़ानें और 6 जहाज़ों का पता लगाया
व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ 20 राउंड फायरिंग, अंदर मौजूद थे ट्रंप, संदिग्ध हमलावर घायल
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के करीब गोलीबारी हुई है। गोलीबारी के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में ही मौजूद थे। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी करने वाला संदिग्ध हमलावर यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस के जवानों की जवाबी कार्रवाई घायल हो गया है। उसे अस्पताल ले जाया गया है।
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
