बड़ी खबर LIVE: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जेवर इलाके में स्लीपर बस में लगी आग, जिंदा जले 9 यात्री
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। जेवर थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर आगे हुई। हादसे में में 9 यात्रियों की मौत हो गई है।

i
24 Sep 2026, 7:36 AM
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जेवर इलाके में स्लीपर बस में लगी आग, जिंदा जले 9 यात्री
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। जेवर थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर आगे हुई। हादसे में में 9 यात्रियों की मौत हो गई है।
ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा के मुताबिक, आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और जान बचाने के लिए लोगों ने बस से कूदना शुरू कर दिया। बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे।
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए