बड़ी खबर LIVE: नागरिकता पर बहस के बीच सरकार ने बढ़ा दी पासपोर्ट बनवाने की फीस, अब देना होंगे इतने रुपए

पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों को सरकार ने झटका दिया है। सरकार ने आम जनता को बड़ा झटका देते हुए पासपोर्ट की फीस सीधे ₹2,500 तक बढ़ा दी है। विदेश मंत्रालय का यह नया फरमान 1 जुलाई 2026 से लागू होने जा रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

राम मंदिर ‘दान गबन’ मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

राम मंदिर में दान की रकम के गबन से जुड़े आरोपों को लेकर बृहस्पतिवार को यहां आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे दो दिन पहले मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपी थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से पुष्टि की कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रमाशंकर यादव, अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव तथा मनीष कुमार यादव नामक व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार चोरी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक षड़यंत्र समेत विभिन्न आरोपों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसआईटी ने कुछ "कठोर" सिफारिशें की हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस मामले को लेकर "बहुत गंभीर" हैं।

हरियाणा: कश्मीर जा रहे टेम्पो की क्रेन से टक्कर; एक ही परिवार के 10 लोग घायल

हरियाणा में अंबाला-जगाधरी राजमार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के कश्मीर जा रहे एक टेम्पो ट्रैवलर की हाइड्रोलिक क्रेन से टक्कर हो गई, जिससे एक ही परिवार के 10 सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना तड़के करीब चार बजे अंबाला छावनी के पास रामपुर मोड़ के पास हुई, जहां सहारनपुर से कश्मीर जा रहा टेम्पो ट्रैवलर एक क्रेन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्री उसके अंदर ही फंस गए। राहगीरों और पुलिस ने परिवार के सभी 10 सदस्यों को अंबाला के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

पासपोर्ट बनवाना हुआ भारी, सरकार ने दिया बड़ा झटका; 1 जुलाई से ₹2,500 तक बढ़ी फीस! 

पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों को सरकार ने झटका दिया है। सरकार ने आम जनता को बड़ा झटका देते हुए पासपोर्ट की फीस सीधे रूपए 2,500 तक बढ़ा दी है। विदेश मंत्रालय का यह नया फरमान 1 जुलाई 2026 से लागू होने जा रहा है। इसका मतलब यह है कि जुलाई से नया पासपोर्ट बनवाना हो या पुराना रिन्यू कराना हो, आपको पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

• 36 पेज का सामान्य पासपोर्ट: फीस ₹1,500 से बढ़कर ₹2,500 हुई।

• 60 पेज का सामान्य पासपोर्ट: फीस ₹2,000 से बढ़कर ₹3,500 हुई।

• 36 पेज का पासपोर्ट (खो जाने/खराब होने पर): फीस ₹3,000 से बढ़कर ₹5,000 हुई।

• 60 पेज का पासपोर्ट (खो जाने/खराब होने पर): फीस ₹3,500 से बढ़कर ₹6,000 हुई।


सरकार लोगों की नागरिकता छीनने की जमीन तैयार कर रही : कांग्रेस

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि सरकार पासपोर्ट के नाम पर अब लोगों की नागरिकता छीनने की जमीन तैयार कर रही है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह दावा भी किया कि उन भारतीय नागरिकों को निशाना बनाया जाएगा जो सरकार से वैचारिक और राजनीतिक असहमति रखते हैं।

दरअसल, सरकार के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को कहा कि पासपोर्ट कभी भी नागरिकता का सबूत नहीं रहा है और मोदी सरकार ने पिछले 12 साल में इस दस्तावेज़ को लेकर कोई नया फ़ैसला नहीं लिया है।

पासपोर्ट को यात्रा दस्तावेज बताने और नागरिकता का सबूत नहीं होने संबंधी विदेश मंत्रालय के बयान पर मीडिया में आईं खबरों को लेकर सूत्रों ने कहा कि यह कल तय नहीं किया गया है कि पासपोर्ट नागरिकता का सबूत नहीं है।

वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘यह सरकार आम नागरिकों के बीच भय का माहौल पैदा करने में माहिर है। यह कहकर कि पासपोर्ट भी किसी व्यक्ति की नागरिकता का प्रमाण नहीं है, वह उन भारतीय नागरिकों के नागरिक अधिकारों को मनमाने ढंग से नकारने की जमीन तैयार कर रही है, जिनसे उसकी वैचारिक या राजनीतिक असहमति है।’’

शिवसेना सांसद संजय दीना पाटिल ने पत्रकारों को अपशब्द कहे, शिंदे ने खेद जताने को कहा

हाल ही में शिवसेना (यूबीटी) छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए सांसद संजय दीना पाटिल ने गुरुवार को पत्रकारों को कथित तौर पर अपशब्द कहे और उन्हें धमकाया, जिसके बाद पार्टी प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनसे खेद जताने को कहा। मुंबई उत्तर-पूर्व से सांसद पाटिल उन छह शिवसेना (यूबीटी) सांसदों में शामिल थे जो हाल ही में शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो गए।

पाटिल ने पत्रकारों से कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा, ‘‘तुम मेरे मामलों में क्यों दखल दे रहे हो? अगर तुम दोबारा आए, तो मैं तुम्हें मार डालूंगा।’’ इससे पहले, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर पाटिल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पाटिल ने कथित तौर पर कहा था कि अगर कोई उनका (पार्टी बदलने को लेकर) विरोध करता है, तो वह उन पर "बम फेंकेंगे", उनके घरों में घुसेंगे और "उन्हें मार डालेंगे।"

पाटिल की बेटी और पार्षद राजुल पाटिल ने कहा था कि अपने पिता के पाला बदलने के बावजूद वह उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) के साथ ही रहेंगी। जब कुछ पत्रकारों ने संजय दीना पाटिल से पुलिस को लिखे राउत के पत्र और उनकी बेटी के रुख के बारे में बात करने की कोशिश की, तो वह आपा खो बैठे। बातचीत के वीडियो में उन्हें पत्रकारों को धमकाते और अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए देखा गया।

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने राज्य विधानसभा परिसर के बाहर उनकी प्रतिक्रिया पूछे जाने पर मामले को संभालने की कोशिश की। शिंदे ने कहा, ‘‘संजय दीना पाटिल का पत्रकारों का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था...अगर उनकी बातों से किसी को ठेस पहुंची है, तो वह खेद व्यक्त करने को तैयार हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने संजय दीना पाटिल से साफ़ तौर पर कहा है कि अगर उन्होंने कोई आपत्तिजनक टिप्पणी की है, तो उन्हें अफ़सोस ज़ाहिर करना चाहिए।’’


एसआईटी सिर्फ दिखावा है, इसे ताकतवर लोगों को बचाने के लिए बनाया गया है: अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को अयोध्या में राम मंदिर में दान और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की कानूनी वैधता पर सवाल उठाया और इसे "लोगों की आंखों में धूल झोंकने का एक प्रयास" बताया।

अयोध्या जाते समय लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचे केजरीवाल ने आरोप लगाया कि एसआईटी का उद्देश्य श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित अनियमितता के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के बजाय प्रभावशाली लोगों को बचाना है।

आप सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर भूमि मामले में दस्तावेज एसआईटी को सौंपे

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर को मिले चंदे में अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) को गुरुवार को कई अहम दस्तावेज सौंपे। संजय सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जमीन की खरीद-फरोख्त के जरिए करोड़ों रुपयों का घोटाला किया है।

संजय सिंह ने कहा, ‘‘मैंने सभी दस्तावेज एसआईटी को सौंप दिए हैं। आगे क्या कार्रवाई होगी, यह तो सिर्फ़ भगवान राम ही जानते हैं।’’ आप नेता ने कहा कि ये दस्तावेज मामले के कई पहलुओं का पता लगाने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘एसआईटी के सामने पेश होने का मकसद अपना पक्ष रखना और मेरे पास मौजूद दस्तावेज़ सौंपना था।’’ सिंह ने दावा किया कि एसआईटी के अध्यक्ष ने उनसे संपर्क किया और उन्हें जांच में सहयोग करने के लिए बुलाया।


नीट पेपर लीक मामले में प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज, कांग्रेस 30 जून से शुरू करेगी राष्ट्रव्यापी अभियान

कांग्रेस ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और देश की परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव की मांग को लेकर 30 जून से एक देशव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की। पार्टी के एक नेता ने बताया कि 'छात्रों की गूंज' नाम के इस 40-दिन के अभियान का पहला चरण नौ अगस्त को "दिल्ली चलो" विरोध मार्च के साथ खत्म होगा।

वेनेजुएला में भूकंप से 164 लोगों की मौत, 971 घायल: कार्यवाहक राष्ट्रपति

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में बुधवार शाम आए लगातार दो शक्तिशाली भूकंपों में कम से कम 164 लोगों की मौत हो गई है और 971 लोग घायल हुए हैं।

रोड्रिगेज ने कहा कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि बचाव दल क्षतिग्रस्त इमारतों में तलाश अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद आपातकालीन टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि ला गुएरा प्रांत इस आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘कई इमारतें पूरी तरह ढह गई हैं और बचाव अभियान जारी है। ला गुएरा राज्य एक भीषण त्रासदी का सामना कर रहा है और व्यापक स्तर पर तबाही झेल रहा है।’’


दिल्ली पुलिस ने अंतर-राज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया, 1.5 करोड़ रुपये की नशीली सामग्री ज़ब्त की।

मध्य प्रदेश के मंदसौर ज़िले में कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई।


महाराष्ट्र विधानसभा के पीठासीन अधिकारी ने सरकार को पुणे के बिल्डर केतन अग्रवाल की हत्या की जांच के लिए SIT गठित करने का निर्देश दिया है।

नीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार को घेरा

कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने कहा कि नीट पेपर लीक हो जाता है, लेकिन कार्रवाईके नामपर बस सीबीएसई के चेयरमैन का ट्रांसफर कर दिया जाता है। रागिनी नायक ने बीजेपी पर हमला बोलते हुएकहा कि जब नीट का रीटेस्ट होता है तो बच्चों के एग्जाम सेंटर गलत आता है। ये कैसे हो रहा है? जब धर्मेंद्र प्रधान से पूछा जाता है कि आप बच्चों के प्रदर्शन को लेकर क्या कहेंगे तो वो कहते हैं ये बच्चे नहीं है बल्कि ये एंटी नेशनल है।


UP में BJP की नई टीम का ऐलान, राजनाथ सिंह के बेटे बने उपाध्यक्ष

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के नए पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। नई टीम में 19 लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

ग्रेटर नोएडा - 'गोल्डन I' ऑफिस बिल्डिंग की नौवीं मंज़िल पर आग लग गई। फायर सर्विस की टीमें मौके पर मौजूद हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


बिहार के जहानाबाद में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 10 वर्षीय बालक की मौत 

बिहार के जहानाबाद जिले में एक तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 10 वर्षीय बालक की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान रोशन कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार शाम घोसी थाना क्षेत्र के सुजातपुर गांव में कृष्णा यादव के पुत्र के तिलक समारोह के दौरान हुई।

घोसी थाना के प्रभारी शैलेश कुमार ने संवाददाताओं से कहा, "मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर दूल्हे के भाई समेत चार-पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।"

स्थानीय लोगों के अनुसार, तिलक समारोह में नृत्य कार्यक्रम चल रहा था, तभी दूल्हे का भाई मंच पर चढ़ गया और जश्न मनाने के लिए हर्ष फायरिंग करने लगा। रोशन कुमार भी कार्यक्रम देखने वालों में शामिल था।

वेनेजुएला में भूकंप पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले- मदद को तैयार

PM नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला में ताबड़तोड़ आए 2 बड़े भूकंप पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा, “वेनेजुएला में आए जबरदस्त भूकंप से हुई तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है। भारत के लोगों की ओर से, मैं वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के प्रति, और खासकर उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है


सिक्किम में महसूस किए गए भूकंप के झटके

पश्चिम बंगाल- तारातला हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हुई


जम्मू-कश्मीर: रियासी जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।

FIFA के नियमों के आर्टिकल 16 के तहत, ऑल नेपाल फुटबॉल एसोसिएशन को अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया गया है।


दिल्ली: भारी पुलिस तैनाती के बीच यमुना बाज़ार इलाके में तोड़-फोड़ की कार्रवाई चल रही है। 

जापान में भी जबरदस्त भूकंप,6.9 रही तीव्रता

जापान के उत्तर-पूर्वी हिस्से में गुरुवार सुबह 6.9 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप महसूस किया गया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 7:30 बजे इवाते प्रांत के प्रशांत तट के पास आया और इसका केंद्र जमीन से 50 किलोमीटर नीचे था। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

एजेंसी ने बताया कि जापान के 7-स्तरीय भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर आओमोरी प्रांत के हाशिकामी में 'अपर 6' और हाचिनोहे में 'लोअर 6' दर्ज की गई। साथ ही, आओमोरी प्रांत के सान्नोहे और इवाते प्रांत के मोरियोका व कई अन्य इलाकों में 'अपर 5' तीव्रता के झटके महसूस किए गए।

क्योदो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मियागी, होक्काइडो, अकिता, यामागाता और फुकुशिमा प्रांतों में जबरदस्त झटके महसूस किए गए, जबकि राजधानी टोक्यो और आसपास के क्षेत्रों में भी भूकंप का असर देखा गया।


वेनेजुएला में आए भूकंप से एयरपोर्ट पर पैनिक और तबाही का मंजर

वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 10 हजार की मौत की आशंका, एयरपोर्ट भी तबाह 

वेनेजुएला में देर रात आए एक मिनट के अंतराल में दो शक्तिशाली भूकंपों ने व्यापक तबाही मचा दी है। देश के कई हिस्सों में सैकड़ों इमारतें धराशायी हो गईं, जबकि एयरपोर्ट समेत कई महत्वपूर्ण ढांचों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। राजधानी काराकस और अन्य शहरों से सामने आए वीडियो में विनाश का भयावह दृश्य दिखाई दे रहा है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले भूकंपों ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया।

United States Geological Survey (USGS) के शुरुआती आकलन के अनुसार, इस आपदा में मृतकों की संख्या 10 हजार से अधिक हो सकती है। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि जान-माल का नुकसान बेहद गंभीर स्तर का हो सकता है और मौतों का आंकड़ा 10,000 से 1,00,000 के बीच पहुंचने की आशंका है।

हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने अभी तक मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है। वहीं, स्थानीय अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई इमारतें ढह गई हैं, राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी हैं और घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही है।


न्यूयॉर्क डेमोक्रेटिक प्राइमरी के नतीजों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "डेमोक्रेट्स कम्युनिस्टों को बढ़ावा दे रहे हैं, देश में कम्युनिस्ट नहीं आएंगे।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए