बड़ी खबर LIVE: तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, कहा- बिहार में एक महीने में 8,681 बच्चे लापता हुए
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति इस हद तक बिगड़ चुकी है कि पिछले एक महीने में राज्य से 8,681 बच्चे लापता हो चुके हैं, जिनमें 85 प्रतिशत लड़कियां हैं। राज्य में दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।”

पेट्रोल-डीजल के बारे में स्थिति स्पष्ट करे केंद्र सरकार : अशोक गहलोत
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
गहलोत ने एक बयान में कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद से केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि कभी 90 पैसे तो कभी पौने तीन रुपये तक कीमतों में वृद्धि की जा रही है।
कांग्रेस नेता ने कहा, “केंद्र सरकार देश को सच्चाई से अवगत क्यों नहीं करा रही है, यह समझ से परे है।”
उन्होंने कहा, “लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार आगाह कर रहे हैं कि देश में महंगाई का आर्थिक तूफान आने वाला है। केंद्र सरकार को स्थिति नियंत्रण से बाहर होने से पहले कदम उठाने चाहिए, लेकिन सरकार का इस ओर ध्यान ही नहीं है।”
तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, कहा- बिहार में एक महीने में 8,681 बच्चे लापता हुए
राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को दावा किया कि बिहार में पिछले एक महीने के दौरान 8,681 बच्चे लापता हुए हैं, जिनमें अधिकांश लड़कियां हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है, जिससे महिलाएं, बच्चे और आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति इस हद तक बिगड़ चुकी है कि पिछले एक महीने में राज्य से 8,681 बच्चे लापता हो चुके हैं, जिनमें 85 प्रतिशत लड़कियां हैं। राज्य में दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।”
उन्होंने मुख्यमंत्री का नाम लिए बिना उन्हें ‘बयान बहादुर’ करार देते हुए कहा कि वह इस भ्रम में हैं कि केवल बयानबाजी से राज्य चलाया जा सकता है।
हरियाणा सरकार का ऐलान, ईद-उल-ज़ुहा (बकरीद) की छुट्टी 28 मई, 2026 को होगी
हरियाणा सरकार ने ऐलान किया है कि ईद-उल-ज़ुहा (बकरीद) की राजपत्रित छुट्टी अब बुधवार, 27 मई, 2026 की जगह गुरुवार, 28 मई, 2026 को होगी। मानव संसाधन विभाग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि सभी सरकारी विभाग, बोर्ड, निगम, शिक्षण संस्थान और राज्य द्वारा संचालित अन्य दफ्तर 28 मई को बंद रहेंगे। सरकार ने यह भी साफ किया कि यह छुट्टी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत मनाई जाएगी।
सेना ने गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी के कारण केबल कार सर्विस रुकने के बाद बचाव अभियान चलाया
FWICE ने एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया
सरकार सवाल पूछने वाले युवाओं को डराती है, लेकिन ये ‘जेन जी’ ही पीएम मोदी का अहंकार तोड़ेंगेः राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा की ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ प्रणाली से जुड़े विवाद को लेकर सोमवार को दावा किया कि ये सरकार सवाल पूछने वाले युवाओं को डराती और बदनाम करती है, लेकिन ये युवा और ‘जेन जी’ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अहंकार तोड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ‘ऑन-लाइन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली के तहत ग़लत मूल्यांकन और जांच की गड़बड़ी की शिकायतें अनसुनी पड़ी हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी-प्रधान की जोड़ी ने एक और संस्था को धांधली का प्रतीक बना दिया। दशकों में पहली बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पर इतने गंभीर सवाल उठे हैं। 18.5 लाख बच्चों ने परीक्षा दी और एक हफ़्ते से ओएसएम ग़लत मार्किंग और जांच की गड़बड़ी की शिकायतें अनसुनी पड़ी हैं और शिक्षा मंत्री अपनी कुर्सी से चिपके हुए हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘17 साल का एक बच्चा, जिसकी कॉपी ग़लत जांची गई, न्याय की उम्मीद में सोशल मीडिया पर आया। मगर, उसे मदद नहीं, गालियां मिलीं, भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ ने उसे ‘राष्ट्र विरोधी’ कहा, सोरोस का एजेंट कहा, ‘डीप स्टेट’ का हिस्सा कहा। जब 17 साल का बच्चा अपने भविष्य के लिए आवाज़ उठाता है, तो भाजपा उसे देशद्रोही बना देती है।’’
राहुल गांधी ने दावा किया कि सच यह है कि मोदी सरकार युवाओं और ‘जेन जी’ से डरती है, क्योंकि वो अब सवाल पूछ रहे हैं और सवाल पूछने वाले को यह सरकार बदनाम करती है, डराती है, कुचलती है। उन्होंने कहा, ‘‘सुन लीजिए, मोदी जी, यही युवा, यही जेन जी आपका अहंकार तोड़ेगा।’’
महाराष्ट्र के रायगढ़ में एसयूवी खाई में गिरी, आठ दोस्तों की मौत
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक एसयूवी वाहन के खाई में गिर जाने से आठ दोस्तों की मौत हो गई जो एक साथ घूमने के लिए निकले थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसा रविवार तड़के पांच बजे से छह बजे के बीच पोलादपुर-महाबलेश्वर मार्ग पर अंबेनली घाट इलाके में हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग दापोली से सातारा जा रहे थे। वाहन सोमवार सुबह खाई में गिरा हुआ मिला।
उन्होंने बताया कि ये लोग दापोली के हर्णे से शनिवार रात करीब दो बजे एसयूवी में रवाना हुए थे और जब वे सातारा नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों ने रविवार दोपहर में उनकी तलाश शुरू की और बाद में पुलिस से संपर्क किया।
अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पीड़ितों की अंतिम ‘लोकेशन’ पोलादपुर के पास एक मोबाइल टावर के जरिये पता चली। पुलिस को सोमवार सुबह अंबेनली घाट इलाके में तलाश के दौरान एसयूवी गहरी खाई में दिखाई दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को संदेह है कि चालक ने घाट इलाके में वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण यह हादसा हुआ और एसयूवी खाई में जा गिरी।
कोलकाता में TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी पुलिस तैनात
दिल्लीः AAP पार्षदों ने MCD हाउस में NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
जयपुर: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो आमेर महल से रवाना हुए
जम्मू और कश्मीर - गुलमर्ग गोंडोला में बचाव अभियान जारी है, जहां तकनीकी खराबी के कारण केबल कार सेवा रुक गई थी।
तेल की कीमतें फिर बढ़ गई हैं, हम अभी भी रूस और ईरान से सस्ता तेल नहीं खरीद रहे हैं मोदी जी, क्या मजबूरी है?- अरविंद केजरीवाल
तमिलनाडु सीएम विजय ने राज्य में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की
चुपके-चुपके आपकी जेब काट रही है सरकार, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर राहुल गांधी
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे। मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात कह रहा था पर मोदी जी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्यस्त थे और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल ₹8 महंगा कर दिया और ये बढ़त होती ही जाएगी।
ट्विशा शर्मा मामला : सीजेआई ने मीडिया ट्रायल पर जताई चिंता, बोले- सच सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी
मध्यप्रदेश के भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई का फैसला लिया है। सोमवार को इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वीएम पंचोली की बेंच ने की।
आरोपियों की तरफ से वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ दवे पेश हुए जबकि मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट के समक्ष दलीलें पेश कीं। मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट को देखकर हमें थोड़ी तकलीफ हुई है। हम अपने मीडिया के दोस्तों से अनुरोध करेंगे कि वे पीड़ित परिवार या दूसरे परिवार के बयानों पर ध्यान न दें। चीजों को कानून और प्रक्रिया के हिसाब से चलने दें।
दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का किया भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी जिला पुलिस के ऑटो चोरी रोधी दस्ते (एएटीएस) ने दिल्ली के मधु विहार इलाके से संचालित हो रहे एक ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल मैच के दौरान कथित तौर पर ऑनलाइन सट्टेबाजी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दिलजीत दोसांझ और लुधियाना की मेयर को बम से उड़ाने की धमकी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और लुधियाना की मेयर इंद्रजीत कौर के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। सोमवार सुबह नगर निगम कमिश्नर के आधिकारिक ईमेल पर आए धमकी भरे मेल में दोनों के ठिकानों पर धमाके करने की बात कही गई, जिसके बाद एहतियातन नगर निगम दफ्तर खाली करा लिया गया और पूरे लुधियाना में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। धमकी देने वाले ने हमले के लिए एक तय तारीख और समय का भी जिक्र किया है।
उत्तर प्रदेश: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और उनकी पत्नी जेनेट डी. रूबियो आगरा के ताजमहल पहुंचे।
अयोध्या: गंगा दशहरा के अवसर पर सरयू नदी में पवित्र स्नान कर रहे हैं लोग
जयपुर में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 112.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत बढ़कर 97.78 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
गंगा दशहरा के अवसर पर लोग गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाते हुए
पेट्रोल 2.61 तो डीजल 2.71 रुपये हुआ महंगा, 10 दिन में चौथी बार बढ़े तेल के दाम
देश में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। पिछले 10 दिनों में चौथी बार तेल के दाम बढ़ाए गए हैं। पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये की बढ़ोतरी होने से दिल्ली में इसकी कीमत प्रति लीटर 102.12 रुपये हो गया है। देश में पहली बार पेट्रोल की कीमत ने 100 रुपये का आंकड़ा पार किया है। जबकि डीजल की कीमत 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं, इस तरह से अब डीजल 95.20 रुपये में मिलेगा। दिल्ली के अलावा अन्य मेट्रो सिटीज में पहले से ही पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार कर गई थी।
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
