बड़ी खबर LIVE: नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिये सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन
नेपाल त्रासदी में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिये सरकार ने हेल्पलाइन किया. नेपाल में फंसे लोगों के परिजन 1070 पर संपर्क कर सकते हैं

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार शाम की है, जब अंकित जिम से निकल रहे थे।
शामली पुलिस ने बताया कि डायल 112 के जरिए सूचना मिली कि बंटीखेड़ा निवासी मृतक अंकित बालियान को जिम से निकलते समय 3-4 अज्ञात लोगों ने गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही शामली कोतवाली पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने बताया, "शाम को करीब 7 बजे सूचना प्राप्त हुई कि अंकित बालियान कोतवाली शहर में एक जिम में एक्सरसाइज करने आते थे, जैसे ही वह वहां से निकले, उन्हें गोली मारी गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार चार लड़के थे, जो दो बाइक पर आए थे। हम मामले की जांच कर रहे हैं। मौके से हमें दो-तीन खोखे मिले थे। पूरी टीम मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की पहचान की जा रही है।"
नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिये सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन
नेपाल त्रासदी में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिये सरकार ने हेल्पलाइन किया. नेपाल में फंसे लोगों के परिजन 1070 पर संपर्क कर सकते हैं
नेपाल पुलिस का कहना है, "अब तक 95 शव बरामद किए गए हैं
नेपाल पुलिस का कहना है, "अब तक 95 शव बरामद किए गए हैं। 41 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।"
नेपाल में बाढ़ से 95 लोगों की मौत, तमिलनाडु के 57 तीर्थयात्री फंसे
तमिलनाडु के कम से कम 57 तीर्थयात्री नेपाल के बाढ़ प्रभावित रसुवा जिले में फंसे हुए हैं। पानी का स्तर तेजी से बढ़ने के कारण बचाव दलों को कई इलाकों तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है।खबरों के अनुसार, उत्तरी इलाके में फंसे लोगों में 400 से ज्यादा भारतीय शामिल हैं। यहां बाढ़ से कम से कम 95 लोगों की मौत हो चुकी है।
तमिलनाडु के फंसे हुए तीर्थयात्री अभी रसुवा जिले के तिमुरे इलाके में हैं। बताया जा रहा है कि वे चेन्नई, कुंबाकोणम और राज्य के अन्य हिस्सों से हैं और तीर्थयात्रा के लिए नेपाल गए थे।
इस बीच, कुंबाकोणम के 22 तीर्थयात्रियों को बचाकर नेपाल सेना के कैंप में पहुंचाया गया है, जहां उन्हें रहने की अस्थायी जगह और मदद दी गई है। प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं।
हालांकि, पानी का ज्यादातर स्तर, टूटी हुई सड़कें और खराब मौसम बचाव कार्यों में बाधा डाल रहे हैं।
नेपाल में बाढ़ की स्थिति पर NDRF कमांडेंट ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा, "...हम इसके ऊपर नजर बनाए रखे हुए हैं
नेपाल में बाढ़ की स्थिति पर NDRF कमांडेंट ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा, "...हम इसके ऊपर नजर बनाए रखे हुए हैं और राज्य सरकार साथ में उन्होंने भी आकलन की हुई है और बिहार के सीएम ने भी आकलन की हुई है दो टीम वेस्ट चंपारन और मुजफ्फरपुर में हमारी टीम तैनात हैं और यूपी के खुशीनगर में जो हिस्सा है वहां पर भी हिट करने वाला है तो वो वहां पर भी टीम तैनात की गई है। 11 टीम यूपी में तैनात हैं। इस पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और साथ-साथ स्टेट सरकार हमारा सेंट्रल वाटर कमीशन है वो भी इस पर नजर रखता है और सुबह ही राज्य सरकार को एडवाइजरी दे दिया गया था कि बाढ़ आनी की संभावना है।"
नेपाल में लापता भारतीय नागरिकों का पता लगाने के लिए तत्काल कदम उठाए सरकार: खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख जताया और भारत सरकार से आग्रह किया कि नेपाल में लापता 100 से अधिक भारतीय नागरिकों का पता लगाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।
खड़गे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से वह हतप्रभ और दुखी हैं और इस आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नेपाल में 100 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबरों को लेकर ‘‘गहरी चिंता’’ है।
चीन की सीमा से सटे रसुवा ज़िले से गुज़रने वाली भोटेकोशी नदी में अचानक आए उफान से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है
चीन की सीमा से सटे रसुवा ज़िले से गुज़रने वाली भोटेकोशी नदी में अचानक आए उफान से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ ने ज़िले के मुख्य बाज़ार इलाके को सुबह करीब 9 बजे (स्थानीय समय) अपनी चपेट में ले लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ के कारण हुई जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने हर संभव मानवीय और राहत सहायता देने का भी आश्वासन दिया। नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, नेपाल के रसुवा इलाके में अचानक आई बाढ़ के बाद लापता हुए विदेशी नागरिकों में करीब 105 भारतीय भी शामिल हैं।
बिहार: नवगछिया इलाके में तटबंध की मरम्मत के दौरान मज़दूरों से भरी एक नाव पलट गई, कई लापता
बिहार के नवगछिया इलाके में तटबंध की मरम्मत के दौरान मज़दूरों से भरी एक नाव पलट गई। कुछ मज़दूरों के लापता होने की आशंका है। तलाशी अभियान जारी है।
नेपाल में बाढ़ से तबाही, 105 भारतीय पर्यटक लापता
नेपाल में आए फ्लैश फ्लड ने रेसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में 7 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, नेपाल टूरिज्म ने भी एक आंकड़ा साझा किया है जिसके मुताबिक 291 विदेशी पर्यटकों का पता नहीं चल पाया है और इनमें भारत के 105 नागरिक भी शामिल हैं।
नेपाल पर्यटन विभाग के मुताबिक सुबह रसुवा में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद 384 यात्री लापता हो गए हैं। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, लापता लोगों में से 291 विदेशी नागरिक हैं।
विभाग ने विभिन्न टूरिज्म एजेंसियों के हवाले से आंकड़ा पेश किया है, जिसमें एक जगह 59 और दूसरी जगह कुल 46 भारतीयों की संख्या साफ दिख रही है।
इसके साथ ही बोर्ड ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसके मुताबिक, एहतियात के तौर पर, काठमांडू घाटी की ट्रैफिक पुलिस ने काठमांडू से रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग और चितवन जाने वाले वाहनों को रोक दिया है।
नेपाल के बाढ़ प्रभावित नुवाकोट ज़िले की तस्वीरें।
नेपाल बाढ़ से 105 भारतीय पर्यटक लापता, 31 तीर्थयात्री मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे थे
नेपाल में अचानक आई बाढ़ से 105 भारतीय पर्यटक लापता हो गए हैं। इनमें 31 तीर्थयात्री भी थे, जो मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे थे। ये जानकारी नेपाल पर्यटक बोर्ड ने दी है।
कर्नाटक मंत्रिमंडल में जल्द ही महिला मंत्री को शामिल किया जाएगा : शिवकुमार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि बी. नागेंद्र को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया क्योंकि एक आधिकारिक रिपोर्ट में पाया गया था कि वह कथित वाल्मीकि निगम घोटाले में शामिल नहीं थे।
शिवकुमार ने यह भी कहा कि अगले कुछ दिन में उनके मंत्रिमंडल में एक महिला मंत्री को शामिल किया जाएगा।
कावेरी जल विवाद के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उच्चतम न्यायालय के निर्देश का पालन करेंगे।
कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम में 89 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में नागेंद्र की संलिप्तता के आरोपों के संबंध में शिवकुमार ने कहा कि सरकार में चर्चा के बाद नागेंद्र ने पहले इस्तीफा दे दिया था और बाद में आधिकारिक रिपोर्ट में उनके घोटाले में शामिल नहीं होने की बात सामने आने के बाद उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। उन्होंने दावा किया, ‘‘यह नागेंद्र ने नहीं किया था।
आंध्र प्रदेश: एम आर पल्ली इलाके में वाणी नगर के पास चार मंज़िला इमारत ढह गई। तीन लोग घायल हुए हैं
तिब्बत से आई बाढ़ ने नेपाल में तबाही मचाई, हाइड्रोपावर प्लांट और गांव डूबे, अब तक 8 लोगों की मौत
चीन के तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी का पानी अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके के कई घरों, बाजारों और दूसरी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।
उन्हें अपने विरोध से निपटने देंः ममदानी के बयान पर पवन खेड़ा
अमेरिका में न्यू यॉर्क (NYC) के मेयर जोहरान ममदानी की ओर से आरएसएस प्रमुख के कार्यक्रम का विरोध करने पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, “उन्हें अपने विरोध से निपटने दें। मोहन भागवत को भी कोई फर्क नहीं पड़ता। भागवत को जवाब देने दीजिए कि पैलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया। हमें इससे कोई समस्या नहीं है। हम जवाब स्वीकार करेंगे।
सिर्फ़ महिला सशक्तिकरण की बातें करने से महिलाओं की शक्ति का विकास नहीं होगा-डिंपल यादव
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, "सिर्फ़ महिला सशक्तिकरण की बातें करने से महिलाओं की शक्ति का विकास नहीं होगा, बल्कि उन्हें असल प्रतिनिधित्व देने से ही ऐसा हो पाएगा। हमारा संकल्प है कि आबादी का आधा हिस्सा होने वाली हर महिला की गरिमा और समृद्धि सुनिश्चित की जाए।
जहाँ सशक्तिकरण का मतलब समानता सुनिश्चित करके महिलाओं को सामाजिक रूप से मज़बूत बनाना है, वहीं आर्थिक सशक्तिकरण का अर्थ है महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाने की कोशिशें करना। 'महिला' शब्द का इस्तेमाल जान-बूझकर किया गया है क्योंकि 'लड़की', 'युवती' या 'लेडी' जैसे शब्द किसी खास उम्र के समूह को दिखाते हैं, जबकि 'महिला' शब्द एक जेंडर को दिखाता है और इसलिए यह हर उम्र की महिलाओं पर लागू हो सकता है। 'सम्मान' शब्द भी जान-बूझकर चुना गया है क्योंकि सम्मान हर महिला का सबसे पहला अधिकार और गारंटी होनी चाहिए। इसका उसकी सामाजिक या आर्थिक स्थिति से कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए। एक महिला सम्मान की हकदार सिर्फ़ इसलिए है क्योंकि वह एक महिला है। महिला की आर्थिक स्वतंत्रता अपने आप में सशक्तिकरण का ही एक रूप है।"
'भाजपा के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व राहुल कर रहे, बाकी सब सहयोगी', अखिलेश की टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद का जवाब
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश में 'भाजपा बनाम समाजवादी पार्टी' पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। इस लड़ाई में कोई इधर से सहयोगी होगा और कोई ऊधर से सहयोगी होगा।
अखिलेश यादव का यह कहना कि यूपी में मुख्य मुकाबला भाजपा बनाम समाजवादी पार्टी होगा, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "देश के अंदर दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं और दूसरी विचारधारा का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।"
इमरान मसूद ने आगे कहा, "यह विचारधारा और देश के बदलाव की लड़ाई है। इस लड़ाई में कोई इधर से सहयोगी होगा और कोई ऊधर से सहयोगी होगा, लेकिन लड़ाई बिल्कुल साफ है और यह राहुल गांधी के नेतृत्व में ही लड़ी जा रही है। सब सहयोगी हैं। सब साथ में चल रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में ही लड़ाई लड़ी जा रही है।"
नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़, रसुवा जिले के बाजार इलाके में भारी नुकसान
नेपाल के चीन सीमा से सटे रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी के बाद बाढ़ आ गई। अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9 बजे बाढ़ का पानी जिले के मुख्य बाजार क्षेत्र में पहुंचा।
अचानक आई बाढ़ से स्याफ्रुबेसी समेत बाजार और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, कुछ समय से जारी बाढ़ के कारण बस्तियों और बाजार क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचा है।
रसुवा के मुख्य जिला अधिकारी नरेंद्र परियार ने फोन पर एएनआई को बताया कि बाढ़ से हुए नुकसान की सटीक जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है। अधिकारियों की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
मुंबई: फ़िल्ममेकर कुकू कोहली को श्रद्धांजलि देने के लिए एक्टर रज़ा मुराद, डायरेक्टर रोहित शेट्टी और अन्य लोग पहुँचे।
पंजाब- मोहल्ला क्लिनिक के कर्मचारियों ने अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर मोहल्ला क्लिनिक बंद कर दिया
क्लिनिक हेल्पर तेजबीर का कहना है, “उन्होंने अपनी नौकरी को परमानेंट करने, मेडिकल लीव देने और उन्हें भी डिपार्टमेंट में शामिल करने की मांगों को लेकर क्लिनिक बंद कर दिया है… जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, यह बंद रहेगा।”
GIVA ने वापस लिया कृति सेनन का राखी वाला विवादित ऐड
ज्वैलरी ब्रांड जीवा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन को हटा दिया है। कृति सेनन के कपड़ों को लेकर बवाल मचा था। वे रक्षाबंधन के विज्ञापन में जिन कपड़ों के साथ दिखी थीं, सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे थे। जीवा ने बुधवार (26 अगस्त) को इसको लेकर बयान जारी किया है। जीवा ने अपने बयान में कहा, ''हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का बहुत सम्मान करते हैं। एक ब्रांड के तौर परहम हमेशा पूरे परिवार के साथ खुशियों भरे पलों को मनाने में विश्वास रखते हैं।''
कंपनी ने कहा, ''इस बार हम अपने पालतू जानवरों को भी इस प्यार और जश्न में शामिल करना चाहते थे। अगर हमारे हालिया विज्ञापन से अनजाने में समाज के किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं, तो हमारा ऐसा कोई इरादा बिल्कुल नहीं था।'' जीवा ने आगे कहा, ''सम्मान के तौर पर हमने उस विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया है। इस त्योहार के मौसम में आपको ढेर सारा प्यार और पॉजिटिविटी मिले!
इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत
इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के गायनेकोलॉजी वार्ड में आग लगी है। आग लगने के 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक वार्ड में 16 बच्चे थे। जिनमें से डॉक्टर सिर्फ एक को बचा पाए हैं।
भारी बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ से राजौरी ज़िले के थानामंडी निर्वाचन क्षेत्र में फ़सलों, सड़कों और ज़रूरी बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा।
दिल्ली कैंट इलाके में DTC बस से ट्रक की टक्कर, हादसे की ज्यादा जानकारी का इंतजार
दिल्ली कैंटोनमेंट इलाके में एक ट्रक की डीटीसी बस से टक्कर हो गई। हादसे से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार है।
UNSC में भारत ने उठाया खाद्य संकट का मुद्दा, युद्ध के बीच सुरक्षित समुद्री मार्गों पर दिया जोर
UNSC की हाई-लेवल ओपन डिबेट “फूड अंडर फायर: वैश्विक और स्थानीय खाद्य संकट को कम करने में सुरक्षा परिषद की भूमिका” के दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि और राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने कहा, “खाद्य असुरक्षा सशस्त्र संघर्षों के सबसे गंभीर मानवीय परिणामों में से एक बनी हुई है। आज के संघर्षों का असर युद्ध के तत्काल क्षेत्र से कहीं आगे तक तेजी से फैल रहा है। ऊर्जा बाजारों, उर्वरक आपूर्ति, समुद्री परिवहन, मानवीय सहायता की लॉजिस्टिक्स और कृषि व्यापार में व्यवधानों ने दिखाया है कि क्षेत्रीय संघर्ष पूरी दुनिया में खाद्य सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। इसका सबसे ज्यादा बोझ उन विकासशील देशों पर पड़ता है, जो खाद्य आयात पर काफी निर्भर हैं।
इसी तरह, अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत वाणिज्यिक जहाजों के लिए सुरक्षित और स्वतंत्र नौवहन सुनिश्चित करना भी बेहद जरूरी है। सुरक्षित और भरोसेमंद समुद्री व्यापार मार्ग भोजन, उर्वरक, ईंधन और अन्य जरूरी वस्तुओं की निर्बाध आवाजाही के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। संघर्षों के दौरान वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही में रुकावट का असर तत्काल क्षेत्र से कहीं आगे तक पड़ सकता है। इससे खाद्य आयात पर निर्भर विकासशील देश और मानवीय सहायता अभियान असमान रूप से प्रभावित होते हैं।
इसलिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों और समुद्री बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करना चाहिए। साथ ही यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वैध वाणिज्यिक व्यापार और मानवीय सहायता की खेप बिना किसी अनुचित बाधा के अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।”
कर्नाटक: शिवमोग्गा में फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की स्क्रीनिंग के मौके पर प्रशंसकों ने थिएटर के बाहर पटाखे फोड़े
कर्नाटक के शिवमोग्गा में फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की स्क्रीनिंग का जश्न मनाते हुए प्रशंसकों ने थिएटर के बाहर पटाखे फोड़े।
यह थ्रिलर फिल्म अभिनेता यश और अभिनेत्रियों कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत की प्रमुख भूमिकाओं वाली है।
पंजाब: बीजेपी-अकाली गठबंधन पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राज कुमार वेरका की प्रतिक्रिया
पंजाब में बीजेपी-अकाली गठबंधन को लेकर पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राज कुमार वेरका ने कहा, “वे कह रहे हैं कि वे समझौता कर रहे हैं। ये दोनों पार्टियां सिर्फ एक-दूसरे को बचाने वाली पार्टियां हैं। जब बीजेपी ने पंजाब में राम मंदिर के नाम पर वोट मांगे, तो उसे संसद में एक भी वोट नहीं मिला। यही स्थिति अकाली दल की भी है। मेरा मानना है कि ये दोनों पार्टियां सिर्फ बयानबाजी करती हैं और पंजाब में इनकी कोई अहमियत नहीं है।”
मुंबई: ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर लोगों ने मिनारा मस्जिद में नमाज अदा कर दुआ मांगी
मुंबई में ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर लोगों ने मिनारा मस्जिद में नमाज अदा कर दुआ मांगी। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “यह अल्लाह की रहमत और बरकत का दिन है। दुआ है कि आज के इस मुबारक दिन अल्लाह तआला हमारी सभी परेशानियां दूर करें। वह पूरी मुस्लिम बिरादरी को अपनी हिफाजत में रखें और मुंबई शहर की हमेशा सुरक्षा करें। अल्लाह हमें बार-बार यह मुबारक दिन देखने का मौका दे। इस मौके पर कई प्रमुख हस्तियां और सेलिब्रिटी भी पहुंचेंगे। पूरे दिन लोगों के बीच खाना बांटा जाएगा और जुलूस व विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।”
होर्मुज पर ईरान की सख्ती, 45 जहाजों को किया ब्लैकलिस्ट, इनमें दो भारतीय जहाज भी शामिल
ईरान के फारस की खाड़ी जलमार्ग प्राधिकरण (PGSA) ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के नियमों के कथित उल्लंघन पर 45 जहाजों को ब्लैकलिस्ट किया है, जिनमें दो भारतीय जहाज-LNG टैंकर दिशा और बल्क कैरियर महा रूस भी शामिल हैं। PGSA ने इन जहाजों पर भविष्य में होर्मुज से गुजरने के दौरान जुर्माना, जब्ती या माल जब्त किए जाने जैसी कार्रवाई की चेतावनी दी है। सूची में UAE की ADNOC से जुड़े जहाजों के अलावा सऊदी अरब, कतर, ग्रीस, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और नॉर्वे से जुड़े पोत भी शामिल हैं। हालांकि, ईरान ने इन जहाजों द्वारा किए गए कथित उल्लंघनों की विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
