बड़ी खबर LIVE: 'धर्मेंद्र प्रधान ने खुद इस्तीफा नहीं दिया, देश के युवाओं ने छीना है', पवन खेड़ा का बड़ा हमला
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा, ''बिहार के मुख्यमंत्री से पूछता है बिहार, क्या शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की मांग के साथ जारी छात्रों-युवाओं के आंदोलन, प्रदर्शन को समर्थन देना अपराध है?''

ओडिशा में भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब 'डिप्रेशन' (गहरे कम दबाव के क्षेत्र) में बदल गया है, जिसके कारण ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है।
आईएमडी के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर बना कम दबाव का क्षेत्र रविवार सुबह एक 'डिप्रेशन में बदल गया। सुबह 8:30 बजे यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में केंद्रित था, जो ओडिशा के चांदबाली से लगभग 170 किमी पूर्व और बालासोर से 180 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित था।
आईएमडी ने अनुमान लगाया कि इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान और अधिक तीव्र होकर 'डीप डिप्रेशन' में बदलने की संभावना है। साथ ही, इसके 27 जुलाई की सुबह या दोपहर के आसपास पारादीप और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की उम्मीद है।
मौसम एजेंसी ने ओडिशा के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है और कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। एजेंसी ने अनुमान लगाया है कि जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, अंगुल और ढेंकनाल जिलों में एक या दो जगहों पर सोमवार सुबह तक बहुत ज़्यादा भारी बारिश हो सकती है।
तीसरे टी20 में 35 रन से हारी जिम्बाब्वे, भारत ने 3-0 से जीती सीरीज
भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के 3 टी20 मैचों की सीरीज में 3-0 से हरा दिया है। रविवार को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर सीरीज पर अजेय रहते हुए कब्जा किया।
193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहली ही गेंद पर ओपनर ब्रायन बेनेट का विकेट खो दिया। इसके बाद टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए। 65 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी जिम्बाब्वे के लिए 5वें विकेट के लिए रयान बर्ल और वेस्ली मधेवेरे ने 60 रन की पारी घोषित की। इसी साझेदारी की वजह से जिम्बाब्वे 150 के पार पहुंच सकी।
जिम्बाब्वे की तरफ से रयान बर्ल एकमात्र बल्लेबाज रहे, जो भारतीय गेंदबाजों का सामना कर सके। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए बर्ल ने शानदार अर्धशतक लगाया। बर्ल 43 गेंदों पर 54 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा, बेन करन ने 20, डियोन मायर्स ने 19, मधेवेरे ने 28, और ब्रैड इवांस ने 14 रन बनाए। जिम्बाब्वे 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बना सकी और 35 रन से मैच हार गई।
भारत की तरफ से मयंक यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे। मयंक ने 4 ओवर में यश ठाकुर ने 4 ओवर में 45 रन देकर 2, अशोक शर्मा ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1, रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिए।
'धर्मेंद्र प्रधान ने खुद इस्तीफा नहीं दिया, देश के युवाओं ने छीना है', पवन खेड़ा का बड़ा हमला
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा, "उन्होंने खुद इस्तीफा नहीं दिया है, देश के नौजवानों ने, युवा ने उनसे उनका इस्तीफा छीना है। अभी ये शुरूआत है... छात्रों के साथ जो इंसाफ होना चाहिए वो अभी पूरा नहीं हुआ है... 20 तारीख को पुलिस ने नौजवानों के साथ जो हिंसा की, उस पर केंद्रीय गृह मंत्री को जवाब देना होगा कि ऐसा किसकी वजह से हुआ।"
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर रोहिणी आचार्य का फूटा गुस्सा, कहा-ये कैसा न्याय है, जिसमें...
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। अपने भाई की गिरफ्तारी पर रोहिणी आचार्य भी भड़क गईं हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा, ''बिहार के मुख्यमंत्री से पूछता है बिहार, क्या शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की मांग के साथ जारी छात्रों-युवाओं के आंदोलन, प्रदर्शन को समर्थन देना अपराध है?''
जंतर-मंतर पर 36 दिन के आंदोलन के बाद पसरा सन्नाटा
परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर 36 दिन तक आंदोलन के केंद्र रहे जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के एक दिन बाद रविवार को पूरी तरह सन्नाटा रहा।
इस बीच, टाइफफाइड से पीड़ित कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके घर पर हैं, जबकि पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
राष्ट्रीय राजधानी के बीचों-बीच स्थित जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय तक नारेबाजी, भाषण और विरोध प्रदर्शन हुए, लेकिन रविवार को यह क्षेत्र पूरी तरह सुनसान दिखाई दिया। अस्थायी टेंट हटाए जा चुके थे और स्वयंसेवक तथा समर्थक भी वहां से जा चुके थे। आंदोलन की बहुत कम निशानियां बाकी रह गई हैं।
इस प्रदर्शन का आयोजन करने वाली कॉजपा ने अभिजीत दीपके की एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें नस के जरिए दवा दी जा रही थी। पार्टी ने उनका एक वीडियो संदेश भी जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि लगातार एक महीने से अधिक समय तक चले अभियान और अनिश्चितता के बाद उन्हें आखिरकार सुकून की नींद मिली।
दीपके ने कहा, ‘‘बहुत अच्छा लग रहा है। आज आखिरकार मैं अपने कमरे में चैन से सो सका और उठा। यह सोचने की जरूरत नहीं है कि अब आगे क्या करना है या शाम तक क्या होगा। अब कोई घबराहट नहीं है।’’
भारत बनाम जिम्बाब्वे: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव
भारत ने रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे टी20 सीरीज के तीसरे मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया की निगाहें जीत की हैट्रिक के साथ सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होंगी।
भारतीय टीम इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है। प्रिंस यादव की जगह अशोक शर्मा को मौका दिया गया है, जबकि शिवम दुबे के स्थान पर सूर्यांश शेडगे खेल रहे हैं। दूसरी तरफ, जिम्बाब्वे की टीम में रिचर्ड नगारवा की जगह वेलिंगटन मसाकाद्जा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे, क्योंकि विकेट वही है जो कल था। उम्मीद है कि खेल आगे बढ़ने के साथ यह धीमा हो जाएगा। हमारे लिए जल्दी ढलना जरूरी होगा। हम बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे। प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हैं। प्रिंस बाहर हैं इसलिए अशोक आए हैं, जबकि शिवम दुबे की जगह सूर्यांश आए हैं।"
वहीं, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा, "हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। टीम को कप्तान से कुछ और रनों की जरूरत है। उम्मीद है कि मेरा और टीम का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आज सुबह मजबूरी में बदलाव करना पड़ा; रिचर्ड नगारवा को थोड़ी तकलीफ है, इसलिए वेलिंगटन मसाकाद्जा खेल रहे हैं।"
भारत ने सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद अगले मुकाबले को 90 रन से जीतकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली। एक ओर भारत लगातार तीसरा मैच अपने नाम करना चाहेगा, तो दूसरी तरफ मेजबान जिम्बाब्वे का मकसद इस मैच को जीतकर सम्मान बचाना होगा।
भारी बारिश के बाद गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली में सेना ने 790 लोगों को सुरक्षित निकाला
भारतीय सेना ने गुजरात के दक्षिणी जिलों, अहमदाबाद और केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार, सेना ने जलमग्न और दुर्गम क्षेत्रों में फंसे 790 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
यूपी के उन्नाव में उद्घाटन के 12 दिन बाद ही धंसा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, निर्माण गुणवत्ता पर सवाल
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में ग्रीनफील्ड नेशनल एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही कानपुर-लखनऊ लेन में कोरारी क्षेत्र के पास करीब 5 से 7 मीटर सड़क धंस गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
समाजवादी पार्टी के नेता मधुसूदन यादव ने वीडियो साझा कर परियोजना की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए और करोड़ों रुपये की इस परियोजना की निष्पक्ष जांच कर निर्माण एजेंसियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।
दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की
मुंबई की विक्ट्री रैली में उद्धव ठाकरे बोले- युवाओं ने लोकतंत्र के इतिहास में लिखा 'स्वर्णिम अध्याय'
मुंबई के शिवाजी पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कथित परीक्षा पेपर लीक को लेकर देशभर में हुए छात्र आंदोलनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई की शुरुआत है।
मनसे प्रमुख राज ठाकरे द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले 21 छात्रों की याद में एक मिनट का मौन रखे जाने के बाद बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि युवाओं ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में "एक स्वर्णिम अध्याय" लिखा है। उन्होंने कहा कि छात्रों का एकजुट आंदोलन अब देशव्यापी जनआंदोलन का रूप ले चुका है।
उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा, "वोट चुराए जा सकते हैं, लेकिन लोगों को नहीं चुराया जा सकता।"
मुंबई की विक्ट्री रैली में राज ठाकरे बोले- छात्र आंदोलन की जीत ने दिखाया, जेन-जी सरकार को दे सकती चुनौती
मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ आयोजित रैली में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने कहा, "छात्रों के आंदोलन की सफलता ने साबित कर दिया है कि जेन-जी (Gen Z) सरकार को चुनौती दे सकती है।" इस दौरान NEET अभ्यर्थियों की आत्महत्या करने वाले छात्रों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, पूछा- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?
लोकसभा में विपक्ष के नता राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने गृहमंत्री से सीधे सवाल पूछा है कि छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?
दरअसल राहुल गांधी ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान छात्रों को बुरी तरह से पीटने को लेकर गृहमंत्री को यह पत्र लिखा है और जवाबदेही की मांग की है।
मुंबई के शिवाजी पार्क में तिरंगा मार्च के लिए पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
मुंबई के शिवाजी पार्क में निकाला जाने वाला तिरंगा मार्च अब विजय रैली के रूप में आयोजित होगा। यह फैसला पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के बाद लिया गया है। इस मार्च का नेतृत्व शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे करेंगे। रैली को देखते हुए मुंबई पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया है।
जम्मू-कश्मीर: राजौरी के दरहाली अट्टी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही
जम्मू-कश्मीर के राजौरी के दरहाली अट्टी क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ ने व्यापक तबाही मचा दी। बाढ़ का पानी रिहायशी घरों में घुस गया और कृषि भूमि को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे फसलों और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन समाप्त होने के बाद दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर से खुले
महाराष्ट्र: वाशिम में आज तड़के चार दुकानों में लगी भीषण आग
महाराष्ट्र के वाशिम में आज तड़के चार दुकानों में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे की संयुक्त रैली से सुरक्षा कड़ी
मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे की ओर से बुलाई गई संयुक्त रैली से पहले पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और यातायात के लिए विशेष रूट तय किए हैं।
तेज प्रताप यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन बना वजह
बिहार बंद के दौरान शनिवार को NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में हुए छात्रों के प्रदर्शन में शामिल तेज प्रताप यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छात्रों के समर्थन में पटना के रामगुलाम चौक पहुंचे तेज प्रताप यादव को एग्जिबिशन रोड के पास हिरासत में लिया गया। बाद में उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
