बड़ी खबर LIVE: वेनेजुएला में भूकंप के बाद बढ़ी तबाही, मौतों का आंकड़ा 235 पहुंचा, 70 हजार परिवार प्रभावित

वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद तबाही लगातार बढ़ती जा रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 235 लोगों की मौत हो चुकी है, 1,520 लोग घायल हैं और 157 लोग लापता हैं, जबकि करीब 200 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

फोटोः सोशल मीडिया
i

उत्तराखंड सीमा पर तनाव, पुलिस बैरिकेड तोड़कर राज्य में दाखिल हुए निहंग सिख

उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश सीमा पर स्थित कुल्हाल चेक पोस्ट पर कथित तौर पर निहंग सिखों के एक समूह द्वारा पुलिस बैरिकेड तोड़कर राज्य में प्रवेश करने के बाद उत्तराखंड में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। यह घटना गुरुवार देर रात उस विवाद के बाद हुई, जो चमोली जिले के कर्णप्रयाग में स्थानीय निवासियों के साथ हुआ था।

अधिकारियों के अनुसार, चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश के रास्ते उत्तराखंड जा रहे करीब 200 निहंग सिखों को पुलिस और जिला प्रशासन ने कुल्हाल चेक पोस्ट पर रोक दिया था। उनकी एंट्री रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए थे। इसके बाद पांवटा साहिब गुरुद्वारे में प्रशासन, पुलिस अधिकारियों और निहंग सिखों के प्रतिनिधियों के बीच करीब दो घंटे तक बैठक हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।

ताइवान ने अपने आस-पास चीनी घुसपैठ में बढ़ोतरी देखी

वेनेजुएला में भूकंप के बाद बढ़ी तबाही, मौतों का आंकड़ा 235 पहुंचा, 70 हजार परिवार प्रभावित

वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद तबाही लगातार बढ़ती जा रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 235 लोगों की मौत हो चुकी है, 1,520 लोग घायल हैं और 157 लोग लापता हैं, जबकि करीब 200 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। सबसे ज्यादा नुकसान ला गुआइरा प्रांत के काराबालेडा और काटिया ला मार क्षेत्रों में हुआ, जहां 100 से अधिक इमारतें ढह गईं और 70,000 से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए हैं।

अस्पतालों, शॉपिंग सेंटरों समेत सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जबकि सिमोन बोलिवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है और कई देशों ने सहायता भेजने का ऐलान किया है। वहीं, USGS के अनुमान के मुताबिक इस आपदा से 7.5 अरब डॉलर से अधिक का आर्थिक नुकसान हो सकता है।