बड़ी खबर LIVE: ईरान को ट्रंप ने फिर दी धमकी, कहा- फैसला नहीं लिया तो पीछे हटने का रास्ता नहीं…

ईरान को लेकर ट्रंप का एक और बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान का हमारे प्रस्ताव पर बयान गलत है। ईरान हमारे प्रस्ताव को गंभीरता से ले। फैसला नहीं लिया तो पीछे हटने का रास्ता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ईरान जल्द फैसला ले कहीं देर न हो जाए।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

ट्रंप के राजदूत ने ईरान को 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव प्रस्तुत करने की पुष्टि की

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राजदूत स्टीव विटकॉफ ने कहा कि पाकिस्तान के माध्यम से ईरान को 15 सूत्रीय ‘कार्रवाई सूची’ सौंपी गयी है।

उन्होंने बताया कि इसे संभावित शांति समझौते के प्रस्ताव के रूप में भेजा गया है। यह पहली बार है जब ट्रंप प्रशासन ने 15 सूत्रीय योजना की पुष्टि की है। विटकॉफ ने बृहस्पतिवार को कैबिनेट की बैठक में यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि संवेदनशील राजनयिक चर्चाओं का हवाला देते हुए ट्रंप ने उन्हें ‘गोपनीयता बनाए रखने’ का निर्देश दिया था।

विटकॉफ ने कहा, “अगर समझौता हो जाता है तो यह ईरान, पूरे क्षेत्र और पूरी दुनिया के लिए बहुत अच्छा होगा।”

पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने कहा- भारत में पेट्रोलियम और LPG सप्लाई की स्थिति पूरी तरह से सुरक्षित और कंट्रोल में है

पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय का कहना है कि भारत में पेट्रोलियम और LPG सप्लाई की स्थिति पूरी तरह से सुरक्षित और कंट्रोल में है। सभी रिटेल फ्यूल आउटलेट्स पर काफी सप्लाई है। देश में कहीं भी पेट्रोल, डीज़ल या LPG की कोई कमी नहीं है। मंत्रालय नागरिकों से अपील करता है कि वे भ्रामक जानकारी से गुमराह न हों, जो बेवजह पैनिक फैलाने के लिए फैलाई जा रही है। होर्मुज स्ट्रेट की मौजूदा स्थिति के बावजूद, भारत को आज दुनिया भर में अपने 41 से ज़्यादा सप्लायर्स से पहले स्ट्रेट्स के ज़रिए आने वाले क्रूड ऑयल से ज़्यादा क्रूड ऑयल मिल रहा है। इंडियन ऑयल कंपनियों ने अगले 60 दिनों के लिए क्रूड ऑयल की सप्लाई पहले ही तय कर ली है।

अगर मतदाता सूची में 30 लाख नाम शामिल होते हैं तो इसका श्रेय तृणमूल कांग्रेस को मिलेगा : ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि अगर विचाराधीन 60 लाख से अधिक लोगों के नामों में से लगभग 30 लाख नाम मतदाता सूची में शामिल हो जाते हैं तो इसका श्रेय उनकी पार्टी को मिलेगा।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने बीरभूम जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस उन सभी लोगों के लिए कानूनी उपाय सुनिश्चित करेगी जिनके नाम मतदाता सूचियों से हटा दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर विचाराधीन 60 लाख से अधिक नामों में से 29 से 30 लाख नाम मतदाता सूची में शामिल हो जाते हैं तो यह हमारी उपलब्धि है। हमारे अभियान और संघर्ष के कारण ही ये नाम सूची में आ पाए हैं, लेकिन मैं चाहती हूं कि सूची में 100 प्रतिशत नाम हों क्योंकि वे सभी वास्तविक मतदाता हैं।’’


वेणुगोपाल ने कहा, "हम केरल में जीतेंगे। हमारी उम्मीदें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं

कांग्रेस महासचिव (संगठन) व सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "हम केरल में जीतेंगे। हमारी उम्मीदें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। क्यों? केरल का मूड कांग्रेस पार्टी और UDF के पक्ष में है। केरल की संपूर्ण जनता बदलाव चाहती है..." केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बयान पर उन्होंने कहा, "केरल की पिनाराई सरकार के 10 साल केरल के लिए सबसे खराब स्थिति है... 10 साल पहले ही बीत चुके हैं, शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त है, स्वास्थ्य ढांचा खत्म हो गया है... 9 अप्रैल को केरल के लोग उन्हें दिखाएंगे कि केरल क्या सोच रहा है।"

ईरान को ट्रंप ने फिर दी धमकी, कहा- फैसला नहीं लिया तो पीछे हटने का रास्ता नहीं…

ईरान को लेकर ट्रंप का एक और बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान का हमारे प्रस्ताव पर बयान गलत है। ईरान हमारे प्रस्ताव को गंभीरता से ले। फैसला नहीं लिया तो पीछे हटने का रास्ता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ईरान जल्द फैसला ले कहीं देर न हो जाए।


मोदी सरकार वास्तविकता से कटी हुई है, एलपीजी की कमी को स्वीकार नहीं कर रही: सागरिका घोष

राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस की उपनेता सागरिका घोष ने बृहस्पतिवार को सरकार पर ‘‘एलपीजी की कमी’’ को स्वीकार न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार वास्तविकता से कटी हुई है और नागरिकों की चिंताओं को दूर करने का प्रयास नहीं कर रही है।

घोष ने आरोप लगाया कि सरकार संकट का दोष और बोझ आम जनता पर डालने की कोशिश कर रही है।

तृणमूल सांसद ने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी सरकार वास्तविकता से पूरी तरह से कटी हुई है। देश भर में, छोटे भोजनालय, रेस्तरां, लघु उद्योग, अनौपचारिक क्षेत्र तथा श्रमिक, गृहिणी, वरिष्ठ नागरिक और छात्र, सभी एलपीजी गैस की इस गंभीर कमी का सामना कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मोदी सरकार इस वास्तविकता को स्वीकार करने को बिल्कुल तैयार नहीं है। वह कह रही है, ‘घबराइए मत।’ जैसे कि इस आपात स्थिति में घबराने के लिए नागरिक ही जिम्मेदार हों...।’’

कर्नाटक: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच, एक LPG जहाज, अपोलो ओशन, न्यू मंगलौर पोर्ट पर पहुंचा।


उत्तराखंड: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष पर कहा, "ये अत्यधिक चिंताजनक स्थिति है 

उत्तराखंड: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष पर कहा, "ये अत्यधिक चिंताजनक स्थिति है... एक सभ्यता का विनाश हो रहा है। एक प्राचीन सभ्यता नष्ट हो, ये किसी भी प्रकार से दुनिया के हित में नहीं है। सारी दुनिया की अर्थव्यवस्था इससे चरमरा जाएगी और भारत जैसी अर्थव्यवस्था के ऊपर इसका जबरदस्त दुष्प्रभाव पड़ेगा। हम सिस्टम के संकोच या डर में यदि इस समय गलत को गलत नहीं कहेंगे, अगुवाई नहीं करेंगे तो भारत अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को खो देगा... मैं देश के प्रतिपक्ष को बधाई देता हूं जिन्होंने कहा है कि इस स्थिति से मुकाबला करने के लिए सरकार जो भी कदम उठाएगी हम उसके साथ हैं।"

बांदा में आमने-सामने की भिड़ंत के बाद दो ट्रकों में लगी आग, तीन लोग जिंदा जले

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मटौंध थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह आमने-सामने की भिड़ंत के बाद दो ट्रकों में आग लग गई जिससे तीन लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बांदा नगर क्षेत्र की पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) मेविस टाक ने बताया कि मटौंध थानाक्षेत्र में मुंडेरी मोड़ पर बांदा-महोबा राष्ट्रीय राजमार्ग में बृहस्पतिवार सुबह दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे उनमें भीषण आग लग गई।


भारत में पेट्रोलियम और LPG की आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह से सुरक्षित और नियंत्रण में है। सभी खुदरा ईंधन आउटलेट्स पर पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है। देश में कहीं भी पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं है- पेट्रोलियम मंत्रालय 

ओडिशा: भुवनेश्वर में लोग अपने वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ पड़े।


इजरायल का दावा 'एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत'

इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है। इजरायली मीडिया ने इसकी जानकारी दी है।

'द टाइम्स ऑफ इजरायल' ने इजरायली अधिकारी के हवाले से बताया कि बंदर अब्बास शहर पर किए गए हमलों में नेवी कमांडर मारे गए, हालांकि ईरान की तरफ से अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

लंदन जा रहे एयर इंडिया के A350 विमान में तकनीकी खराबी; दिल्ली लौटा।


पेट्रोल 5.30 रुपये तो डीजल 3 रुपये महंगा हुआ, देश की इस बड़ी कंपनी ने बढ़ाई कीमत

भारत की बड़ी प्राइवेट फ्यूल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी ने भारत में पेट्रोल की कीमत 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है।

बीजेपी सरकार ने बिना किसी तैयारी के एलपीजी सिलेंडर की क्षमता 14.2 किलोग्राम से घटाकर 10 किलोग्राम कर दी- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "बीजेपी सरकार ने बिना किसी तैयारी के एलपीजी सिलेंडर की क्षमता 14.2 किलोग्राम से घटाकर 10 किलोग्राम कर दी, जिससे लोगों को कोविड काल की याद आ गई।"


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए दक्षिण बंगाल रवाना हुईं 

केरल: एर्नाकुलम के एदयार में CG लुब्रिकेंट्स की यूनिट में लगी भीषण आग


आंध्र में बस में आग लगने से 13 लोगों की मौत, CM नायडू ने शोक व्यक्त किया 

तमिलनाडु चुनाव 2026: चर्चा के लिए DMK नेता चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे


आंध्र प्रदेशः प्रकाशम में सड़क हादसा, 13 की मौत

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के रायवरम के पास हुए एक सड़क हादसे में 13 लोगों की जान चली गई है। स्लैब खदानों के पास एक प्राइवेट ट्रैवल बस एक टिपर लॉरी से टकरा गई। टक्कर की वजह से बस में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई। मृतकों की संख्या बढ़ गई है।

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालु श्री शंकराचार्य मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।


चैत्र नवरात्रि 2026 की महाअष्टमी के अवसर पर दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में कन्या पूजन समारोह आयोजित किया गया

कोटक महिंद्रा बैंक केस में बड़ी गिरफ्तारी, रिलेशनशिप मैनेजर दिलीप गिरफ्तार 

कोटक महिंद्रा बैंक केस में बड़ी गिरफ्तारी, रिलेशनशिप मैनेजर दिलीप गिरफ्तार, FD घोटाले में साजिश का आरोप


ईरान युद्ध के कारण यात्रा पुनर्निर्धारित करने के बाद, ट्रंप मई में चीन का दौरा करेंगे।

पुणे: लोनावला के पास पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक जाम।


केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अभिनेता और निर्देशक ई. ए. राजेंद्रन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

ईरान के वार्ताकारों को डर है कि उनके अपने ही लोग उन्हें मार डालेंगे, और उन्हें यह भी डर है कि हम उन्हें मार डालेंगे- ट्रंप  


आंध्र प्रदेश- प्रकाशम ज़िले के रायवरम के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई।

'ईरान डील करने को बेताब, लेकिन उसे डर है कि कहीं अपने लोग ही...', ट्रंप का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अब तक 8 युद्ध सुलझा चुका है और एक और युद्ध में जीत की ओर बढ़ रहा है। ट्रंप ने ईरान को लेकर कहा कि वह समझौता करना चाहता है, लेकिन खुलकर कहने से डर रहा है। उनके मुताबिक, 'ईरान डील करना चाहता है, लेकिन उन्हें डर है कि उनके अपने लोग उन्हें मार देंगे या हम उन्हें मार देंगे

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia