बड़ी खबर LIVE: ईरानी सांसद बोले, 'अमेरिका को भरोसा बनाने के लिए उठाने होंगे पांच कदम'

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र के बीहरपुवा गांव में निर्माणाधीन कुआं अचानक धंस गया। हादसे में काम कर रहे 6 लोग मिट्टी के भारी मलबे के नीचे दब गए, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अभी भी लापता है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

डोडा में निर्माणाधीन पुलिस ढहने से महिला श्रमिक की मौत, 12 अन्य घायल

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को एक निर्माणाधीन पुलिया ढह जाने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य श्रमिक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना गंडोह तहसील के भलेसा क्षेत्र स्थित घिल नाला में उस समय हुई जब निर्माण कार्य के दौरान ढांचा अचानक भरभराकर ढह गया।

उन्होंने बताया कि मलबे में दबने से एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से तुरंत बाहर निकाला गया और उपचार के लिए डोडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश घायल मजदूर बिहार के प्रवासी श्रमिक हैं।

बकरीद से पहले दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है, सोशल मीडिया पर कड़ी नजर

दिल्ली पुलिस ईद-उल-अज़हा से पहले हाई अलर्ट पर है और सभी जिलों, विशेषकर संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गश्त तेज़ कर दी है और फ्लैग मार्च निकाले गए हैं तथा कुर्बानी के वीडियो के प्रसार या सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाली किसी भी भड़काऊ सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए सोशल मीडिया मंचों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

अतिरिक्त बलों सहित पुलिस कर्मियों को अहम स्थानों पर तैनात किया गया है, जबकि जिला इकाइयों को चौबीसों घंटे निगरानी रखने और सामुदायिक नेताओं और मस्जिद समितियों के साथ समन्वय मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "विशेष टीमें सोशल मीडिया मंच पर नजर रख रही हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट, अफवाहें, भड़काऊ संदेश या कुर्बानी के वीडियो ऑनलाइन अपलोड या प्रसारित न हों। सोशल मीडिया के माध्यम से शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी, श्रीगंगानगर 47 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान

राजस्थान को मंगलवार को भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा और श्रीगंगानगर 47 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि बीकानेर और फलौदी में तापमान 46-46 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जैसलमेर में पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 45.4 डिग्री सेल्सियस और राजधानी जयपुर में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के मुताबिक, राजस्थान के ज्यादातर प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार, राज्य में लू और गर्म रातों का दौर अगले दो-तीन दिन तक जारी रहने का अनुमान है तथा इस दौरान ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।


ठाणे के मीरा रोड इलाके में आवासीय सोसाइटी में बकरों को बांधने को लेकर तनाव

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके की एक आवासीय सोसाइटी में बकरीद से पहले कथित तौर पर अस्थायी शेड बनाने और कुर्बानी के बकरों को बांधने को लेकर उपजे विवाद के कारण तनाव पैदा हो गया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह विवाद रविवार को मीरा रोड के पास पूनम क्लस्टर क्षेत्र में स्थित 'सृष्टि कॉम्प्लेक्स' में तब शुरू हुआ, जब कुछ निवासियों और हिंदू संगठनों ने आवासीय कॉम्प्लेक्स परिसर में कुर्बानी के बकरों के लिए शेड बनाने पर आपत्ति जताई।

विरोध प्रदर्शनों के बाद इस अस्थायी ढांचे को हटा दिया गया, लेकिन मुस्लिम समुदाय के सदस्यों द्वारा कथित तौर पर विरोध में एकत्र होने और काशीमीरा थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद तनाव और बढ़ गया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने के लिए हस्तक्षेप किया, लेकिन बाद में रात में कथित तौर पर हाथापाई हो गई।

सोमवार दोपहर को स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब विरोध कर रहे निवासी सोसाइटी के गेट पर एकत्र हो गए, नारेबाजी की, हनुमान चालीसा का पाठ किया और परिसर के भीतर एक सुअर लाने का प्रयास किया। इस बीच, स्थानीय सूत्रों ने बताया कि परिसर में बकरों को कथित तौर पर वापस लाए जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ता कॉम्प्लेक्स पहुंचे और हंगाना किया गया।

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मीरा-भायंदर के संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।काशीमीरा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र कांबले ने बताया कि अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और आवासीय कॉम्प्लेक्स में पुलिस कर्मी तैनात हैं। उन्होंने घटना की संवेदनशील प्रकृति का हवाला देते हुए विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने तृणमूल नेता जहांगीर खान की अंतरिम सुरक्षा रद्द की

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान को दी गई अंतरिम सुरक्षा मंगलवार को रद्द कर दी। पुलिस के अनुसार, दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा पुलिस थाने में खान के खिलाफ सात प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

न्यायमूर्ति पार्थसारथी सेन की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि केवल राज्य में राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव और खान द्वारा लगाये गए राजनीतिक प्रतिशोध के आरोप के आधार पर उन्हें सुरक्षा देना अनुचित होगा।

न्यायमूर्ति सेन ने पुलिस की कठोर कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा बढ़ाने संबंधी खान के अनुरोध को खारिज कर दिया। अदालत ने 18 मई को अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी। अदालत ने निर्देश दिया कि गर्मी की छुट्टियों के बाद नियमित पीठ के समक्ष इस मामले की दोबारा सुनवाई की जाएगी।


दिल्ली पुलिस ने बकरीद से पहले अजमेरी गेट चौक से जामा मस्जिद तक फ्लैग मार्च किया

ज्यादातर अपराध के पीछे आरजेडी कार्यकर्ता, सुधरेंगे नहीं तो मारे जाएंगेः जीतनराम मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को दावा किया कि बिहार में होने वाली ज्यादातर आपराधिक घटनाओं में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के कार्यकर्ता शामिल हैं और अगर वे सुधरेंगे नहीं, तो “मारे जाएंगे।” मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली बिहार सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “आधिकारिक आंकड़ों पर नजर डालने से यह स्पष्ट हो जाता है कि जमीन पर कब्जा, हत्या या अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के खिलाफ अत्याचार जैसे अधिकांश अपराधों में आरजेडी कार्यकर्ता शामिल हैं। उन्हें अपनी आदतों में सुधार करना चाहिए। मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या बिहार छोड़ दें। उन्होंने कहा, “यदि अपराधी अपराध का रास्ता नहीं छोड़ेंगे, तो वे मारे जाएंगे।”


रांची में बीजेपी कार्यालय के बाहर नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान NSUI और बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

ईरानी सांसद बोले, 'अमेरिका को भरोसा बनाने के लिए उठाने होंगे पांच कदम'

ईरानी मजलिस (संसद) की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी का कहना है कि अगर अमेरिका को अपना भरोसा बनाना है तो उसे पांच शर्तों पर हामी भरनी होगी। सरकारी प्रसारक प्रेस टीवी मे उनके हवाले से इसकी जानकारी दी गई। अजीजी की इन पांच शर्तों में संघर्ष पर पूर्ण विराम लगाने से लेकर दोबारा हमला न करने की गारंटी का उल्लेख है।

अजीजी ने कहा, "ईरान की मुख्य मांगों में लेबनान समेत सभी मोर्चों पर संघर्ष खत्म करना, दोबारा हमला न करने की गारंटी, नौसैनिक नाकेबंदी हटाना, होर्मुज पर ईरानी सिस्टम को स्वीकार करना, ऑयल प्रतिबंध हटाना और ईरान की जब्त की प्रॉपर्टी वापस करना शामिल है।"

उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और इजरायल संघर्ष जल्दी खत्म करना चाहते थे, लेकिन ईरान के जवाब के बाद उन्हें संघर्षविराम और बातचीत का रास्ता अपनाना पड़ा।

अजीजी ने कहा कि अगर अमेरिका ये पांच शर्तें मानता है, तो आगे 30 और 60 दिनों की बातचीत के जरिए बाकी मुद्दों पर चर्चा मुमकिन है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं है और दोनों देशों के बीच मतभेद सिर्फ अस्थायी नहीं बल्कि काफी गहरे हैं।

अजीजी का ये बयान अमेरिका की ओर से मंगलवार सुबह होर्मुज में ईरानी बोट्स पर किए हमले के बाद सामने आया है। मेहर न्यूज एजेंसी ने आईआरजीसी के हवाले से बताया कि उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई में अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया।


सरकार की वित्तीय स्थिति उतनी अच्छी नहीं, रिजर्व बैंक ने उस पर मेहरबानी की: कांग्रेस

कांग्रेस ने रिजर्व बैंक द्वारा सरकार को 2.87 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड लाभांश देने की घोषणा के बाद मंगलवार को दावा किया कि केंद्र की वित्तीय स्थिति उतनी अच्छी नहीं है, जैसा कि बताया जा रहा है तथा यह इससे भी साबित होता है कि आरबीआई ने उस पर ‘‘मेहरबानी की है।’’

रिजर्व बैंक ने बीते शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार को रिकॉर्ड 2.87 लाख करोड़ रुपये का लाभांश देने की घोषणा की। इस फैसले से पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण बढ़ते आयात बिल और आपूर्ति शृंखला में व्यवधान के बीच सरकारी खजाने को मजबूत सहारा मिलेगा।

पटना के गांधी घाट पर गंगा नदी में डूबने से तीन लोगों की मौत पर SSP ने कहा- यह बहुत दुखद घटना है

पटना के गांधी घाट पर गंगा नदी में डूबने से तीन लोगों की मौत पर, पटना के SSP, कार्तिकेय के. शर्मा ने कहा, "यह बहुत दुखद घटना है और इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को देखने और यह सुनिश्चित करने के लिए एक डेडिकेटेड टीम तैनात की गई है कि आगे कोई हादसा न हो... हम खास तौर पर माता-पिता और परिजनों से गुज़ारिश करते हैं कि वे छोटे बच्चों पर कड़ी नज़र रखें और यह सुनिश्चित करें कि वे गहरे पानी वाली जगहों पर न जाएं।"


दिल्ली: मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट

मौजूदा मौसम की स्थिति पर आईएमडी के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने कहा, “अगर हीटवेव की स्थिति की बात करें, तो उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत के कुछ हिस्सों, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत से सटे क्षेत्रों और पूर्वी भारत में लू की स्थिति बनी हुई है। उम्मीद है कि अगले दो से तीन दिनों तक इन क्षेत्रों में हीटवेव और अधिकतम तापमान का असर जारी रहेगा। इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और ओडिशा के लिए अगले दो से तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।”

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सौरा हाईवे के पास स्थित एक वाहन यार्ड में भीषण आग

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सौरा हाईवे के पास स्थित एक वाहन यार्ड में भीषण आग लग गई, जिससे कई ट्रक जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए।


मध्य प्रदेश के पन्ना में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन कुआं धंसने से 5 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र के बीहरपुवा गांव में निर्माणाधीन कुआं अचानक धंस गया। हादसे में काम कर रहे 6 लोग मिट्टी के भारी मलबे के नीचे दब गए, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अभी भी लापता है।

कर्नाटक: बेलगावी में मोटरसाइकिल और मिनी गुड्स रिक्शा के बीच हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

कर्नाटक के बेलगावी में रायबाग रेलवे स्टेशन रोड के पास मोटरसाइकिल और मिनी गुड्स रिक्शा के बीच हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों, जिनमें नौ महीने का एक शिशु भी शामिल है, की मौत हो गई। हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।


स्कूल, कॉलेज और मंदिरों के एक किलोमीटर के दायरे में शराब की दुकानों की अनुमति नहीं होगी: बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी

इरोड: कॉर्पोरेशन परिषद की बैठक के दौरान हंगामा मच गया, जब TVK और DMK के पार्षदों के बीच तीखी बहस हुई


भोपाल: मौत के मामले की जांच अपने हाथ में लेने के बाद, CBI की टीम ट्विशा शर्मा के परिवार से मिलने के लिए पहुंची

मौत के मामले की जांच अपने हाथ में लेने के बाद, CBI की टीम ट्विशा शर्मा के परिवार से मिलने के लिए भोपाल के शाहजहानाबाद आर्मी कैंटोनमेंट इलाके में पहुंची।

मशहूर और दिग्गज अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन

मशहूर और दिग्गज अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन हो गया है। वह पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। अभिनेता की करीबी दोस्त और सह-कलाकार अभिनेत्री शुभांगी लाटकर ने इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने अभिनेता का एक खास वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह दूसरे कलाकारों के साथ मस्ती में गाते और नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए शुभांगी ने उनके असमय जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया।

उन्होंने लिखा, "हमने एक बहुत शानदार और जिंदादिल इंसान को खो दिया है। मेरे पास इस दुख को बयां करने के लिए शब्द नहीं है। रमाकांत जी सिर्फ मेरे करीबी दोस्त या परिवार जैसे नहीं थे बल्कि वह एक ऐसे इंसान थे, जिनके लिए मेरे दिल में बेहद सम्मान था। उन्होंने अपने जीवन में हर मुश्किल का सामना हंसते हुए किया।"

शुभांगी ने बताया कि रमाकांत भले ही कद-काठी में छोटे थे लेकिन उनका हौसला और हिम्मत बहुत बड़ा था। उन्होंने लिखा, "वह शानदार डांसर, बेहतरीन गायक और उम्दा अभिनेता थे। मेरे लिए वह एक समझदार सलाहकार भी थे, जिनकी हर बात दिल को छू जाती थी। हम जानते थे कि वह कई महीनों से बीमार थे, लेकिन दिल कहीं न कहीं उम्मीद लगाए बैठा था।"


केरल: ईडी करेगी सीएमआरएल मामले की जांच, पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी से जुड़ा है मामला

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पी. विजयन से जुड़ी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) वित्तीय लेनदेन मामले में केरल हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की जांच को जारी रखने की अनुमति दे दी है। यह मामला उनके कार्यकाल के दौरान केरल की राजनीति में काफी विवादित रहा था।

न्यायमूर्ति टीआर रवि ने कोचिन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड और उसके चार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दायर उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें ईडी की जांच और ईसीआईआर को चुनौती दी गई थी।

हालांकि यह मामला सीधे तौर पर पी. विजयन से जुड़ा नहीं है, लेकिन तब यह बड़ा राजनीतिक विवाद बन गया था। जब आरोप लगे कि सीएमआरएल ने एक्सलोगिक सोलूशन्स को संदिग्ध भुगतान किए थे। यह कंपनी उनकी बेटी वीणा थाइकांडियिल की बताई जाती है।

पश्चिम बंगाल: मोथाबारी में न्यायिक अधिकारियों के घेराव मामले में एनआईए ने 14 और लोगों को गिरफ्तार किया, कुल संख्या 68 हुई


केरल के कोल्लम में पुलिसकर्मी की बाइक जलाने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

त्विशा शर्मा मौत मामला: CBI की टीम भोपाल में गिरिबाला सिंह के आवास पर पहुंची


ओडिशा के कालाहांडी में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर दम घुटने के संदेह में 6 लोगों की मौत: पुलिस

दिल्ली में QUAD की बड़ी बैठक, होर्मुज और आतंकवाद पर सख्त रुख

दिल्ली में हुई QUAD देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और वैश्विक सप्लाई चेन का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। बैठक में होर्मुज स्ट्रेट को जल्द खोलने, सुरक्षित समुद्री व्यापार और अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन पर जोर दिया गया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि दुनिया इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रही है और आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है। QUAD देशों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री सहयोग, निगरानी, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, ट्रेनिंग, आपदा प्रबंधन, सुरक्षित सप्लाई चेन, ऊर्जा सुरक्षा और खाद उपलब्धता जैसे मुद्दों पर सहयोग और मजबूत करने की बात कही।


शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे गिरकर 95.40 पर आ गया

यूपी के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 6 लोगों की मौत


श्रीलंका में आगमन पर मुफ़्त वीज़ा के लिए पात्र 40 देशों के पर्यटकों में भारतीय भी शामिल

फिर मिली राम रहीम को पैरोल


पेट्रोल-डीजल के बाद CNG का झटका, दिल्ली में ₹2 किलो महंगी हुई गैस

दिल्ली में आज सुबह 6 बजे से CNG की कीमत में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिसके बाद नई कीमत ₹83.09 प्रति किलो हो गई है। वैश्विक तेल और गैस संकट के कारण बढ़ती लागत को इस इजाफे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

हाल के दिनों में यह लगातार तीसरी बार CNG महंगी हुई है और पिछले 12 दिनों में कुल ₹6 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 23 मई को भी CNG के दाम ₹1 बढ़ाए गए थे। पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG की बढ़ती कीमतें भी आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रही हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia