बड़ी खबर LIVE: एशियाड के मैराथन में भारत को 44 साल बाद पदक, कई राज्यों में मौसम का कहर, स्कूल बंद

एशियन गेम्स 2026 में भारत के डिस्टेंस रनर सावन बरवाल ने पुरुषों की मैराथन में सिल्वर मेडल जीत लिया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 11 राज्यों में भारी से भारी बारिश हो सकती है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

हार्दिक पंड्या चोट के कारण न्यूजीलैंड श्रृंखला से बाहर

सीनियर हरफनमौला हार्दिक पंड्या को दाहिनी पिंडली में फिर चोट लग गई है जिससे वह तीन सप्ताह के लिये प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे और न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के दौरे से बाहर हो गए हैं । 

पंड्या को 20 सितंबर को वापसी करनी थी और चयनकर्ताओं ने उन्हें आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ छह अक्टूबर से शुरू हो रही वनडे श्रृंखला में भारत ए टीम में चुना था।

लक्ष्य सेन एशियाई खेलों से दूसरे दौर से बाहर

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन एशियाई खेलों में दूसरे दौर से बाहर हो गए जिन्हें पुरूष एकल वर्ग में पूर्व विश्व चैम्पियन सिंगापुर के लोह कीन यू ने तीन गेम में हराया । दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी सेन को 13वीं रैंकिंग वाले 2021 विश्व चैम्पियन ने 21 . 12, 15 . 21, 21 . 14 से मात दी । इचिनोमोया सिटी म्युनिसिपल जिम्नेशियम में खेला गया यह मुकाबला एक घंटे से अधिक चला ।

इससे एक दिन पहले दुनिया की पूर्व नंबर एक जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पुरूष युगल के पहले दौर में ही हार गए थे । सेन ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहे लेकिन एशियाई खेलों में एक बार फिर व्यक्तिगत पदक नहीं जीत पाये । उन्होंने हांगझोउ में टीम स्पर्धा का रजत और यहां कांस्य पदक जीता ।

शूटिंग में भारत को मिला सिल्वर मेडल 

भारत की आशी चौकसी, तिलोत्तमा सेन और विदर्सा विनोद ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता ।


यूपी समेत 11 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट

देश के कई राज्यों में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 11 राज्यों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक की भी संभावना जताई गई है।

सावन बरवाल ने मैराथन में जीता ऐतिहासिक सिल्वर, 44 साल बाद मिला मेडल

एशियन गेम्स 2026 में भारत के डिस्टेंस रनर सावन बरवाल ने पुरुषों की मैराथन में सिल्वर मेडल जीत लिया। भारतीय सेना में हवलदार सावन ने अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकेंड में रेस पूरी की और सिल्वर अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही पूरे 44 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत को एशियन गेम्स में मैराथन को मेडल मिला।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए