बड़ी खबर LIVE: राजस्थान का जैसलमेर आज सबसे गर्म जिला रहा, अधिकतम पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस समय राजस्थान के अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा हैं जो इस मौसम के सामान्य तापमान से अधिक है। बीते चौबीस घंटे में अधिकतम 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान बाड़मेर में रहा।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

दिल्ली को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार रात को धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने सोमवार से बृहस्पतिवार तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शहर में भीषण गर्मी पड़ रही है, तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए न्यूनतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। गरज-चमक और बारिश से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार से 30 अप्रैल तक धूल भरी आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है, जिसके लिए 29 अप्रैल के लिए विशेष रूप से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पुणे रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी, सभी यात्री सुरक्षित

पुणे रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। मुंबई से सोलापुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस की एक बोगी अचानक पटरी से उतर गई। यह घटना उस समय हुई, जब शाम करीब 7:30 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर प्रवेश कर रही थी।

शाम करीब 7:30 बजे मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22225) प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रही थी, तभी एक बोगी पटरी से नीचे उतर गई। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री के घायल होने की कोई खबर नहीं है। फिलहाल ट्रेन के कोच को पटरी पर लाने का काम जारी है। वहीं, रेलवे प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन का सी-15 कोच का फ्रंट व्हील अचानक पटरी से उतर गया, जिससे कुछ समय के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे। घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया।

अप्रैल से जून 2026 तक पूर्व, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पूर्व पेनिनसुला में सामान्य से ज़्यादा हीटवेव वाले दिन रहने की उम्मीद है

हेल्थ सेक्रेटरी का सभी राज्यों और UT के चीफ सेक्रेटरी को लिखा गया लेटर। IMD के गर्म मौसम (अप्रैल से जून) 2026 के अद्यतन मौसमी दृष्टिकोण और अप्रैल 2026 के बारिश और तापमान के लिए मासिक पूर्वानुमान के मुताबिक, यह बताया गया है कि अप्रैल से जून 2026 तक पूर्व, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पूर्व पेनिनसुला में सामान्य से ज़्यादा हीटवेव वाले दिन रहने की उम्मीद है, साथ ही ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के कई कोस्टल इलाके भी इससे प्रभावित हो सकते हैं। इसके अलावा, IMD के अनुमान के मुताबिक, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ इलाकों पर भी इसका असर पड़ सकता है।


आज राजस्थान में जैसलमेर सबसे गर्म ज़िला रहा, जहां तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस रहा: IMD

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस समय राजस्थान के अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा हैं जो इस मौसम के सामान्य तापमान से अधिक है। बीते चौबीस घंटे में अधिकतम 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान बाड़मेर में रहा।

संतकबीरनगर में एक गांव में दो बारात पक्षों के बीच विवाद में पथराव, युवक की मौत

उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में सोमवार को दो पक्षों की बारातों के बीच हुए संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मामले में कुछ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अभी पुलिस ने उनका ब्यौरा नहीं दिया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप कुमार मीणा ने बताया कि रविवार रात गायघाट गांव में एक लड़की की शादी थी, जिसकी बारात आई थी। उसी गांव के निवासी एक युवक की बारात दूसरे गांव जा रही थी। डांस के दौरान बारात में शामिल महिलाओं पर किसी ने पत्थर फेंक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

पुलिस के अनुसार इस संघर्ष में गायघाट निवासी अनिल निषाद (22) समेत सात लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल अनिल को गोरखपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई।


बीजेपी से पैसे लें, तृणमूल कांग्रेस का समर्थन करें: अभिषेक बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से कहा 

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधानसभा क्षेत्रों में समर्थन जुटाने के लिए पैसे बांट रही है। उन्होंने तृणमूल कार्यकर्ताओं से बीजेपी नेताओं से पैसे स्वीकार करने, लेकिन चुनाव में अपनी ही पार्टी का समर्थन करने की अपील की।

अभिषेक ने पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के धानीखाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर बीजेपी नेता पैसे बांटते हुए नजर आते हैं, तो लोगों को इसे स्वीकार कर लेना चाहिए, क्योंकि यह उन्हीं का पैसा है।

उन्होंने कहा, “यह हमारे हक की राशि है, जिसे उन्होंने (केंद्र सरकार) रोक दिया है। उन्होंने हमें एक लाख करोड़ रुपये के केंद्रीय बकाया से वंचित कर दिया है। उनसे पैसा लें और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों को वोट दें।” अभिषेक ने आरोप लगाया कि राज्य में भारी मात्रा में धन की आपूर्ति की जा रही है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा की।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा की।


'818,50,35,420 करोड़ है राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों की औसत संपत्ति', माकन बोले- BJP की प्रॉक्सी है AAP 

अजय माकन ने कहा कि आप ने धनकुबेरों को राज्यसभा दी तो यही हाल होना था जो आज इनका है। जो सांसद आप छोड़कर बीजेपी गए उनके औसत संपत्ति 818 करोड़ 50 लाख 35 हजार 420 रुपये है, ये इन्होंने खुद एफिडेट में मेंशन किया है । इससे ये समझिए कि आखिरी ये आम आदमी पार्टी कितनी रहीश है।

बीजेपी की बी टीम AAP है, अब इनको अपना नाम बदलकर अरबपतियों का नाम रख लेना चाहिए- माकन

अजय माकन ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा है उन्होंने कहा कि बीजेपी की बी टीम AAP है, मैं इनको सलाह देता हूं कि अब इनको अपना नाम आम आदमी से बदलकर अरबपतियों का नाम रख लेना चाहिए।

प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, आशुतोष, कुमार विश्वास को राज्यसभा टिकट नहीं दी ये बस धन कुबेर को ही राज्यसभा भेजेंगे।


अलगाववादी (बीजेपी) द्वारा पंजाब को तोड़ने की कोशिश हो रही है- माकन

कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि आप के 7 सांसदों ने बीजेपी का दामन थाम लिया ये सब जानते हैं, अब वो सभी 7 सांसद अब बीजेपी के हो गए हैं, ये राज्यसभा ने भी नोटिफाई कर दिया है। माकन ने कहा कि पंजाब देश का ऐसा सूबा है, जो कि हमारी सरहद की रक्षा करता है। पंजाब में पहले भी अलगाववादी ताकतों को बाहर से समर्थन दिया जाता था और अब एक बार फिर से अलगाववादी ताकतें सिर उठाना शुरू कर चुकी हैं।। पंजाब में गैंगवार चरम सीमा पर है, ड्रोन के द्वारा ड्रग्स पहुंचाए जा रहे हैं।

माकन ने कहा कि पंजाब की अलगाववादी ताकतें कहती हैं कि उनके लोगों को सुना नहीं जाता, उन्हें न्याय नहीं मिलता। आज BJP ने ठीक वही किया है, जो अलगाववादी ताकतें सिद्ध करना चाहती हैं। 2022 के पंजाब चुनाव में BJP को 6.6% वोट मिले थे, मतलब 117 में से उनके सिर्फ 2 विधायक थे। हमारे संविधान में राज्यसभा को काउंसिल ऑफ स्टेट्स कहा जाता है, क्योंकि राज्यों से विधायक अपने प्रतिनिधि चुनकर राज्यसभा में भेजते हैं। मतलब जिस अनुपात में लोगों ने वोट दिया होता है, उसी अनुपात में राज्यसभा में सांसद पहुंचते हैं। ऐसे में जिस राज्य में BJP को 6.6% वोट मिले थे, अब उन्हें राज्यसभा में 85.7% प्रतिनिधित्व मिल गया है। यानी पंजाब के अंदर 7 में से 6 सांसद BJP के हैं। नरेंद्र मोदी और BJP के नेता ये बात पंजाब की जनता को कैसे समझाएंगे?

पाकिस्तानः LeT के टॉप कमांडर अफरीदी की हत्या

लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के टॉप कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी है. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के रहने वाले LeT के सरगना अफरीदी की कथित तौर पर उसी इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी


दिल्लीः केजरीवाल का जस्टिस स्वर्णकांता के कोर्ट का बहिष्कार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के कोर्ट का बहिष्कार किया है। केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता को पत्र लिखकर बताया कि उनके कोर्ट के समक्ष वो खुद या वकील के जरिए पेश नहीं होंगे। मेरी जस्टिस स्वर्णकांता से न्याय मिलने की उम्मीद टूट गई है, इसलिए मैंने गांधीजी के सत्याग्रह पर चलने का फैसला लिया है। मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए एक फैसला किया है।

शोपियां, जम्मू और कश्मीर- बढ़ते तापमान के बीच, पर्यटक पीर की गली स्थित बर्फ से ढकी पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला की ओर उमड़ रहे हैं।


तेलंगाना- आज तड़के सुबह मेडक से हैदराबाद जा रही एक निजी बस में मेडक ज़िले के मसाइपेट में आग लग गई।

NIA ने बंगाल में मिले कच्चे बमों की बरामदगी का मामला अपने हाथ में लिया, आतंकी पहलू पर जांच शुरू की।


स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए तैयार है ईरान

ईरान ने अमेरिका के सामने एक नया प्रस्ताव रखा है। इसके तहत ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए तैयार है। हालांकि, उसने परमाणु हथियार के बारे में बाद में चर्चा करने की शर्त रखी है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia