बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में टीईटी पेपर लीक पर साधा निशाना, कहा- यह युवाओं के भविष्य की चोरी है

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि एक और पेपर लीक। एक और परीक्षा रद्द। देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित है। यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, यह युवाओं के भविष्य की चोरी है।

फोटोः सोशल मीडिया
i

सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- गाजा पर चुप्पी समझ से परे, भारत अपने पुराने सहयोगियों से भी हुआ दूर 

‘ऑपरेशन टाइगर’ का मकसद फडणवीस को नियंत्रण में रखना, परिसीमन विधेयक पारित कराना है: उद्धव ठाकरे

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ‘‘नियंत्रण’’ में रखने और परिसीमन विधेयक के लिए संसद में जरूरी संख्या बल सुनिश्चित करने के मकसद से उनकी पार्टी के छह सांसदों को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल कराया गया।

मध्य महाराष्ट्र के हिंगोली में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने सवाल उठाया कि स्थानीय सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर ने बीजेपी के बजाय शिंदे की पार्टी का दामन क्यों थामा। उन्होंने कहा, ‘‘जब चुनाव नहीं हो रहे थे, तब उन सांसदों को शामिल कराया गया। वे बीजेपी में क्यों शामिल नहीं हुए? मुझे शक है कि यह असल में ‘ऑपरेशन देवेंद्र’ है।’’

ठाकरे ने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता अमित शाह ने शायद यह सब इसलिए किया ताकि ‘‘फडणवीस को एक निश्चित स्तर पर ही रखा जा सके और वह (भविष्य में) प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल न हो सकें।’’ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर कल जरूरत पड़ी, तो ये बागी सांसद प्रधानमंत्री पद के लिए अमित शाह को वोट देंगे।’’

ठाकरे ने आरोप लगाया कि इसके अलावा ‘ऑपरेशन टाइगर’ का उद्देश्य परिसीमन विधेयक को पारित कराने के लिए सत्तारूढ़ बीजेपी के नेतृत्व वाले राजग को लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में मदद करना था।

दीपके ने महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक के बाद सरकार पर फिर निशाना साधा, वांगचुक रविवार से अनशन करेंगे

शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर दबाव बनाते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र टीईटी के प्रश्नपत्र लीक ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने में सरकार की विफलता को उजागर किया है।

दीपके ने यहां प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि नीट विवाद के बाद, प्रश्नपत्र लीक होने के कारण महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को रद्द करना सरकार की परीक्षा आयोजित करने में विफलता का एक और उदाहरण है। प्रधान के इस्तीफ़े की मांग वाले अभियान के तहत, शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक रविवार से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे और अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे।


अगले साल होने वाले एमसीडी चुनावों से पहले दिल्ली कांग्रेस ने हर वार्ड से तीन नाम मांगे

दिल्ली कांग्रेस ने अगले वर्ष होने वाले नगर निगम चुनावों की तैयारियों के तहत शनिवार को पार्टी नेताओं से 15 दिनों के भीतर प्रत्येक नगर निगम वार्ड से तीन-तीन संभावित उम्मीदवारों के नाम भेजने को कहा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पार्टी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक पैनल में एक महिला, एक अनुसूचित जाति (एससी) और एक सामान्य वर्ग का उम्मीदवार शामिल होना चाहिए।

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने लोकसभा प्रभारियों, जिला प्रभारियों और विधानसभा पर्यवेक्षकों की बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा, "ऐसे लोगों के नाम भेजे जाएं जो सामाजिक रूप से सक्रिय हों और जनता के बीच काम करते हों।"

केतन अग्रवाल के परिवार के सदस्यों और सोसायटी के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पिंपरी-चिंचवाड़ में कैंडल मार्च निकाला


महाराष्ट्र TET पेपर लीक: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने SIT बनाने का आदेश दिया

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए झटके

अफगानिस्तान में शनिवार शाम 6.2 तीव्रता का भूकंप आने के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप शाम 7.04 बजे आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान में जमीन की सतह से 215 किलोमीटर की गहराई में था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर क्षेत्र में जोर्म से 43 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था।


उत्तराखंड: कर्णप्रयाग घटना के आरोपी चारों निहंग सिखों को मिली जमानत

उत्तराखंड के चमोली जिले की एक अदालत ने शनिवार को कर्णप्रयाग में हुई हाल की घटना के संबंध में गिरफ्तार चारों निहंग सिखों को जमानत दे दी। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चमोली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश विन्ध्याचल सिंह ने आरोपियों सतविंन्द्र सिंह, अजय सिंह, जसनप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। न्यायालय ने उनमें से प्रत्येक आरोपी को 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो-दो जमानतदार पेश करने पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

कर्णप्रयाग में 16 जून को स्थानीय लोगों और सिखों के बीच हुए मामूली विवाद के दौरान कथित तौर पर तलवार से किए गए हमले में कुछ लोग घायल हो गए थे। घटना में एक निहंग सिख मनप्रीत सिंह भी घायल हुआ था। घटना के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पंजाब के मोहाली निवासी चार निहंग सिखों को गिरफ्तार किया था ।

माना जा रहा है कि निहंग सिखों को जमानत मिलने से 16 जून को हुई कर्णप्रयाग घटना से उपजे तनाव को कम करने में मदद मिलेगी ।

चार निहंगों की गिरफ्तारी के बाद रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण में निहंगों के साथ गतिरोध की स्थिति बन गई थी जिन्होंने 20 जून को गुरुद्वारे की छत पर चढ़कर प्रवेशद्वार बंद कर लिया था। हालांकि, एक सिख प्रतिनिधिमंडल के सहयोग से चौथे दिन 23 जून को प्रशासन उस गतिरोध को समाप्त कर पाया जिसके बाद निहंग छत से नीचे उतरकर अपने गंतव्यों को रवाना हुए ।

इसके दो दिन बाद, गिरफ्तार निहंगों की रिहाई की मांग को लेकर 25 जून की रात देहरादून जिले में हिमाचल प्रदेश से लगी कुल्हाल सीमा से कुछ निहंग सिख जबरन उत्तराखंड में प्रवेश कर गए थे, जिन्हें समझा-बुझाकर वापस पांवटा साहिब भेज दिया गया।

TMC ने कोलकाता पुलिस से 21 जुलाई को विक्टोरिया हाउस के सामने शहीद दिवस मनाने की इजाजत मांगी


अगर बीजेपी यूपी में जीतती है, तो वह आखिरी बार होगा जब लोग वोट डालेंगे, भविष्य में कोई चुनाव नहीं होगाः अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "अगर बीजेपी यूपी में जीतती है, तो मैं किसी को डराने की कोशिश नहीं कर रहा हूं, बंगाल चुनाव सबने देखा है। अगर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतती है, तो वह आखिरी बार होगा जब आप वोट डालेंगे, भविष्य में कोई चुनाव नहीं होगा।"

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में टीईटी पेपर लीक पर साधा निशाना, कहा- यह युवाओं के भविष्य की चोरी है

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि एक और पेपर लीक। एक और परीक्षा रद्द। इस बार महाराष्ट्र का TET। देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित है। यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, यह युवाओं के भविष्य की चोरी है।


कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मणिकम टैगोर को तत्काल प्रभाव से तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया

बीजेपी के लिए जनता ‘‘टैक्स और वसूली का जरिया’’ बनकर रह गई है: खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि बीजेपी जनता को केवल ‘‘टैक्स और वसूली का जरिया’’ मान रही है। खड़गे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जब पश्चिम एशिया में युद्ध जारी था, तब कच्चे तेल की कीमत 138 डॉलर प्रति बैरल थी और उस समय पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। उन्होंने दावा किया कि अब कच्चे तेल की कीमत घटकर 70.71 डॉलर प्रति बैरल रह गई है, लेकिन इसके बावजूद पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जा रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया कि जब कच्चे तेल की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट आई है, तो केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम कम क्यों नहीं कर रही है? उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि पश्चिम एशिया में युद्ध का हवाला देकर भाजपा सरकार ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम दोगुना कर दिए थे, लेकिन आपूर्ति सामान्य होने के बावजूद कीमतों में कमी नहीं की जा रही है।

खड़गे ने कहा कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, प्रवासी श्रमिकों के उपयोग में आने वाले पांच किलोग्राम के छोटे सिलेंडर और सीएनजी की कीमतों में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने सवाल किया कि परिस्थितियां सामान्य होने के बाद भी सरकार कीमतों में कमी करने से क्यों बच रही है। उन्होंने कहा, ‘‘जब कच्चा तेल महंगा था, तब भी जनता ने उसका बोझ उठाया और अब कच्चा तेल सस्ता है, तब भी जनता ही इसकी कीमत चुका रही है।’’ खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा के लिए जनता केवल ‘‘टैक्स और वसूली का जरिया’’ बनकर रह गई है।


होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और टैंकर पर हमला

होर्मुज जलडमरूमध्य में शनिवार को एक टैंकर पर हमला हुआ। यह घटना उस समय हुई है जब बहरीन ने कहा कि ईरान ने उसे निशाना बनाकर हमला किया है। ब्रिटेन की सेना के 'यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस' केंद्र ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि जहाज का पूरा चालक दल सुरक्षित है और इस घटना से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

फिलहाल किसी भी पक्ष ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, बृहस्पतिवार को ईरान ने ओमान के तट के पास फारस की खाड़ी से बाहर निकलने की कोशिश करते समय एक जहाज पर हमला किया था। ये हमले इस बात का संकेत हैं कि ईरान युद्ध के फिर से नियंत्रण से बाहर होने का खतरा बना हुआ है, जबकि ईरान और अमेरिका संघर्ष समाप्त करने के लिए अंतिम समझौते तक पहुंचने के उद्देश्य से एक अंतरिम समझौते पर पहले ही सहमत हो चुके हैं।

तमिलनाडु में MDMK प्रमुख वाइको ने आगामी उपचुनाव और स्थानीय निकाय चुनाव में TVK का समर्थन करने का ऐलान किया


असम में उल्फा (आई) के दो उग्रवादी गिरफ्तार, तिनसुकिया में लोगों की हत्या की साजिश: पुलिस

असम के तिनसुकिया जिले में प्रतिबंधित संगठन उल्फा (आई) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दोनों को तिनसुकिया शहर में लोगों की हत्या करके आतंक पैदा करने का जिम्मा सौंपा गया था।

तिनसुकिया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मयंक कुमार ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर असम पुलिस ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की मदद से जागुन क्षेत्र में संयुक्त अभियान में दोनों उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान संगठन के स्वयंभू सेकंड लेफ्टिनेंट सियोर असोम उर्फ हुमेनज्योति बरुआ और मनोज असोम उर्फ पप्पू मोरान के रूप में हुई है। दोनों तिनसुकिया जिले के निवासी हैं।

कुमार ने बताया कि दोनों पहले काकोपाथार और जागुन में सुरक्षा बलों पर हुए हमलों में भी शामिल रहे हैं।

वरिष्ठ सिनेमैटोग्राफर दिलीप राय का 72 वर्ष की आयु में निधन

ओडिया और बांग्ला सिनेमा में अपने व्यापक योगदान के लिए जाने जाने वाले दिग्गज सिनेमैटोग्राफर (छायाकार) दिलीप राय का संक्षिप्त बीमारी के बाद भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राय (72) ने शुक्रवार रात अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दिलीप राय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे राज्य के सांस्कृतिक और कलात्मक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

मुख्यमंत्री माझी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "ओडिया फिल्म उद्योग को समृद्ध बनाने में उनका असाधारण कलात्मक योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनका जाना हमारे कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।"

उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


महाराष्ट्र में एग्जाम से 24 घंटे पहले TET का पेपर लीक, ठाणे में प्रश्न पत्र मिलने के बाद परीक्षा स्थगित

NEET के बाद अब महाराष्ट्र के ठाणे में TET परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने से हड़कंप मच गया है. जिसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई है. दरअसल, TET परीक्षा कल होनी थी, लेकिन खबरों से पुष्टि हुई है कि प्रश्न पत्र लीक हो गया

पुणे केतन मर्डर केस: पुलिस ने सिया गोयल के माता-पिता और भाई को पूछताछ के लिए बुलाया


हिमाचल प्रदेश : ऊना में आग लगने से 25 झुग्गियां जलकर खाक

हिमाचल प्रदेश के ऊना में शनिवार सुबह लाल सिंघी क्षेत्र में भीषण आग लगने से प्रवासी मजदूरों की करीब 25 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने कहा कि आग में 25 झुग्गियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं और प्रभावित परिवारों का सारा घरेलू सामान भी नष्ट हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग तेजी से फैल गई, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है।

उन्होंने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उसे बुझाने की कोशिश की और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और संबंधित विभाग फिलहाल नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने वायनाड के कल्पेट्टा में किया आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन


तमिलनाडु में स्थानीय लोगों ने हाईवे जाम करके किया प्रदर्शन

लखनऊ में अचानक मकान का छज्जा गिरने से दो बच्चों की मौत, आठ घायल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना इलाके में एक मकान का छज्जा अचानक गिरने से 12 साल के दो किशोरों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, हादसा शुक्रवार रात करीब 10:15 बजे इटौंजा थाना क्षेत्र के मोहना के पखारिया मोहल्ले में हुआ। उन्होंने बताया कि मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक घर की छत से लोगों को पेय पदार्थ बांटे जा रहे थे।


पश्चिम बंगाल: तारातला की तस्वीरें, जहां 24 जून को बन रहा एक गोदाम ढह गया था, इस घटना में 16 लोगों की मौत हो गई थी।

लखनऊ में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया इनामी बदमाश

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के साथ शनिवार को यहां हुई मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश मारा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह मुठभेड़ लखनऊ में इंदिरा कैनाल रोड पर हुई, जिसमें आंबेडकर नगर जिले के चक कोदार गांव का निवासी संजय उर्फ संजीव मारा गया, उस पर एक लाख रुपये का ईनाम था।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था/एसटीएफ) अमिताभ यश ने एक बयान जारी कर कहा कि शनिवार को इंदिरा कैना


केप वर्डे वर्ल्ड कप के इतिहास में नॉकआउट राउंड में पहुंचने वाला सबसे छोटा देश बन गया है।

ईरान-अमेरिका के बीच फिर टूटा सीजफायर? तेहरान में US का बड़ा अटैक, मिसाइल-ड्रोन साइट्स को बनाया टारगेट

मध्य पूर्व में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास एक कारोबारी जहाज पर हुए ड्रोन हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, ईरान के कई सैन्य ठिकानों को हवाई हमलों में निशाना बनाया गया।

CENTCOM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में बताया कि 26 जून को अमेरिकी सेना ने यह जवाबी कार्रवाई की। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह हमला 25 जून को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ओमान के तट की ओर बढ़ रहे एक व्यावसायिक जहाज पर हुए ड्रोन हमले के जवाब में किया गया।

अमेरिकी सेना के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडारण केंद्रों के अलावा तटीय रडार प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया गया। अमेरिका का दावा है कि सिंगापुर के झंडे वाले मालवाहक जहाज एम/वी एवर लवली (M/V Ever Lovely) पर एकतरफा हमलावर ड्रोन से हमला किया गया था, जब वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बाहर निकल रहा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए