बड़ी खबर LIVE: प्रदीप मेघवाल के माता-पिता से मिलकर भावुक हुए राहुल गांधी, बोले- धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें

राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक से आहत होकर खुदकुशी करने वाले होनहार छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार से मुलाकात की। जिन मां-बाप ने अपने घर का चिराग बुझते देखा है, अपना बेटा खोया है, उनका दर्द बयां नहीं किया जा सकता।

फोटो: INC
i

दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में, शहर के कुछ हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा

दिल्ली बुधवार को भीषण गर्मी की चपेट में रही और लोधी रोड जैसे कुछ इलाकों में लू की स्थिति दर्ज की गई, जबकि कई स्टेशनों पर अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है।

अन्य स्टेशनों की बात करें तो, रिज में तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक था, जबकि आयानगर में 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक था।

लोधी रोड में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक था और पालम में भी 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक था।

आईपीएल 2026: सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन, एक ही पारी में कई रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर गए वैभव सूर्यवंशी

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के विरुद्ध 29 गेंदों में 12 छक्कों और 5 चौकों के साथ 97 रन बनाए। इस पारी के साथ 15 वर्षीय बल्लेबाज ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए।

वैभव सूर्यवंशी किसी एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 में 65 छक्के लगाए हैं। इस मामले में सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने आईपीएल 2012 में 59 छक्के अपने नाम किए थे।

दीप मेघवाल के माता-पिता से मिलकर भावुक हुए राहुल गांधी; बोले- धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें

राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक से आहत होकर खुदकुशी करने वाले होनहार छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार से मुलाकात की। जिन मां-बाप ने अपने घर का चिराग बुझते देखा है, अपना बेटा खोया है, उनका दर्द बयां नहीं किया जा सकता। पेपर लीक से सिर्फ एक सपना नहीं टूटता, बच्चे का आत्मविश्वास और परिवार की उम्मीदें भी टूट जाती हैं। प्रदीप मेघवाल की मौत आत्महत्या नहीं - 'हत्या' है। ये मोदी सरकार और पेपर लीक माफियाओं की साझेदारी का नतीजा है, जिसकी माफ़ी नहीं मिल सकती- धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना होगा।


ईरानी मीडिया का दावा डील तैयार: अमेरिका ईरानी क्षेत्र से हटाएगा सेना? खुलेगा होर्मुज!

ईरान के विभिन्न मीडिया आउटलेट्स ने बुधवार को दावा किया कि अमेरिका के साथ संभावित समझौते का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। ईरान के सरकारी टीवी के अनुसार दोनों देशों के बीच अनौपचारिक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग का शुरुआती प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इस एमओयू से होर्मुज खुलने की राह आसान हो गई है।

ड्राफ्ट के अनुसार ईरान एक महीने के भीतर होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग को संघर्ष से पहले के स्तर पर बहाल करेगा। इसके बदले अमेरिका अपनी सैन्य मौजूदगी ईरानी इलाकों के इर्द गिर्द से कम करेगा और नौसैनिक घेराबंदी हटाएगा। दावा ये भी है कि तेहरान को अमेरिका के साथ संघर्ष समाप्त करने को लेकर एक अनौपचारिक मसौदे की एक प्रति मिल गई है।

इस प्रस्ताव के अनुसार, अमेरिका अपने सैन्य बलों को ईरान के आसपास के क्षेत्रों से हटाने पर सहमत हो सकता है। बदले में ईरान यह अनुमति देगा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही 30 दिनों के भीतर युद्ध-पूर्व स्तर पर लौट आएगी।

ईरान की मिजान समाचार एजेंसी ने भी प्रस्तावित ड्राफ्ट फ्रेमवर्क के और विवरण जारी किए हैं, जिसमें बहु-स्तरीय शांति प्रक्रिया की बात पर जोर दिया गया है।

एसआईआर में बीजेपी तय करेगी कि कौन मत दे सकता है : योगेंद्र यादव

निर्वाचन आयोग द्वारा किए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को चुनौती देने वाले याचिकाकर्ताओं में से एक योगेंद्र यादव ने बुधवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय में मामले का नतीजा पहले से ही तय था और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा यह तय करेगी कि “कौन वोट दे सकता है और कौन नहीं”।

राजनीतिक कार्यकर्ता और चुनाव विश्लेषक ने चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के एसआईआर को बरकरार रखने वाले न्यायालय के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए दावा किया कि अदालत ने एसआईआर की संवैधानिकता की जांच करने से हटकर “शिकायत निवारण और मध्यस्थता पर ध्यान केंद्रित किया”।


चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े कानून को चुनौती मामले में सुनवाई टली, अब अगली सुनवाई 30 जुलाई

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े कानून को चुनौती मामले में याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। अब अगली सुनवाई 30 जुलाई को हो सकती है।

एयर इंडिया अपनी घरेलू उड़ानों में 22% तक की कटौती करेगी

एयर इंडिया अपनी घरेलू उड़ानों में 22% तक की कटौती करेगी, जबकि इंडिगो ने ATF की ऊंची कीमतों के कारण जून से अगस्त 2026 के बीच घरेलू उड़ानों में 5-7% की कटौती की योजना बनाई है। इंडिगो ने अपनी अंतरराष्ट्रीय क्षमता में भी 17% की कमी की है


केरल के पूर्व CM पिनराई विजयन के घर पहुंची ED टीम पर पथराव, रेड पर भड़के कार्यकर्ता

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के कन्नूर स्थित आवास पर ईडी की कार्रवाई के दौरान बड़ा हंगामा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी टीम के पहुंचने पर सीपीएम कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और उन पर पथराव भी किया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

CMRL मामले में ED की तलाशी के दौरान विजयन के बेकरी जंक्शन स्थित घर के बाहर हंगामा


पश्चिमी दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में घर में आग लगने से 13 वर्षीय लड़के की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग महिला झुलस गईं

पश्चिमी दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में बुधवार तड़के एक घर में आग लगने से 13 वर्षीय लड़के की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग महिला झुलस गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ट्विशा शर्मा मौत केस: SIT द्वारा ट्विशा के पति समर्थ सिंह को कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन से बाहर ले जाया जा रहा


पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश, श्री गंगानगर में 47 डिग्री सेल्सियस तापमान

ईंधन की ऊंची कीमतों के असर के चलते एयर इंडिया अपनी 22 प्रतिशत घरेलू उड़ानें घटाएगी: सूत्र 


राजस्थान हाई कोर्ट ने आसाराम को गैंगरेप के आरोपों से बरी किया, नाबालिग से रेप के मामले में उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

राजस्थान हाईकोर्ट ने बुधवार को स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को आंशिक राहत देते हुए गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत सामूहिक यौन शोषण के आरोपों से बरी कर दिया। हालांकि, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उनकी सजा बरकरार रखी गई है और उम्रकैद की सजा जारी रहेगी।

न्यायमूर्ति अरुण मोंगा और न्यायमूर्ति योगेंद्र कुमार पुरोहित की खंडपीठ ने आसाराम को आईपीसी की धारा 376(D) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(G)/6 के तहत लगे आरोपों से बरी कर दिया। अदालत ने आपराधिक साजिश से जुड़ी आईपीसी की धारा 120(B) के तहत भी उन्हें दोषमुक्त कर दिया।

हालांकि, अदालत ने आईपीसी की धारा 376(2)(F) के तहत नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उनकी दोषसिद्धि को बरकरार रखा। इसके साथ ही ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई उम्रकैद की सजा भी कायम रहेगी।

अदालत ने आसाराम को दोषसिद्धि बरकरार रहने के चलते आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। फिलहाल वह अस्थायी जमानत पर बाहर हैं, जिसे सोमवार को सात दिन के लिए बढ़ाया गया था।

अगले साल यूपी चुनाव में जनता बीजेपी को धो डालेगी: बिजली कटौती को लेकर अखिलेश का सरकार पर हमला

समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कथित बिजली कटौती को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता “बीजेपी को धोकर सुखा देगी” और हमेशा के लिए सत्ता से बाहर कर देगी।


दिल्ली में 30 जून से SIR के तहत BLOs द्वारा घर-घर जाकर दौरे, मतदाता सूची सत्यापन प्रक्रिया पारदर्शी: दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी 

SC ने SIR को ठहराया वैध, कहा- प्रक्रिया में कोई खामी नहीं, EC के पास वोटर लिस्ट जांच का पूरा अधिकार 

सुप्रीम कोर्ट ने SIR को लेकर बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि इसकी प्रक्रिया में पूरे नियमों का पालन हुआ है। SIR चुनाव आयोग का अधिकार है। कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग SIR करा सकता है। उसकी शक्तियां बरकरार हैं। SIR की प्रक्रिया में कोई खामी नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नागरिकता से जुड़ी जांच केवल मतदाता सूची में किसी व्यक्ति का नाम शामिल करने या हटाने के सीमित संदर्भ में ही की जा सकती है। कोर्ट ने साफ किया कि चुनाव आयोग ने भी इसी सीमित सवाल पर विचार किया है और ऐसी किसी भी जांच को कानून की निर्धारित सीमाओं के भीतर ही किया जाना चाहिए।

कोर्ट ने कहा कि यह आकलन केवल परिस्थितियों और उपलब्ध तथ्यों के संदर्भ में होगा। सुप्रीम कोर्ट ने माना कि चुनाव आयोग के पास मतदाता सूची में नाम शामिल करने से इनकार करने का अधिकार है, लेकिन इस तरह की कार्रवाई को नागरिकता तय करने की प्रक्रिया नहीं माना जा सकता।


पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के अवैध घुसपैठियों को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई की प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के अवैध घुसपैठियों को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुंबई में कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा, “वह टीएमसी से बीजेपी में गए हैं। वहां जाने के बाद अब वह हिंदुत्व के बड़े समर्थक बन गए हैं। मैं यह नहीं कहूंगा कि घुसपैठियों को ऐसे ही छोड़ दिया जाए। जो लोग वास्तव में अवैध तरीके से आए हैं, उन्हें वापस भेजा जाना चाहिए, लेकिन स्थानीय लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। यह सच है कि चुनाव के दौरान कई मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए थे और उसके बाद वे सत्ता में आए। उनकी सरकार भी सही और निष्पक्ष तरीके से नहीं बनी थी।”

दिल्ली के अपने पहले आधिकारिक दौरे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय बुधवार को नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे

दिल्ली के अपने पहले आधिकारिक दौरे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।


गुजरात सरकार AI-171 विमान दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए हॉस्टल का पुनर्निर्माण करेगी

अहमदाबाद में पिछले साल एयर इंडिया की AI-171 फ्लाइट हादसे में गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए मेडिकल कॉलेज हॉस्टल परिसर का पुनर्निर्माण गुजरात सरकार कराएगी। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले कुछ लोगों के परिजन चाहते हैं कि इस स्थान को स्मारक के रूप में संरक्षित किया जाए।

रूस ने इबोला के नए स्ट्रेन के खिलाफ वैक्सीन विकसित की: स्वास्थ्य मंत्री मुराशको 


'मध्यस्थ के तौर पर पाकिस्तान की भूमिका बेहद समस्याग्रस्त': अमेरिकी सीनेटर ग्राहम ने अब्राहम समझौते पर मांगा जवाब

दिल्ली-NCR में आग उगलता मौसम! 46°C तक पहुंचेगा पारा, लू का रेड अलर्ट

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी और हीटवेव का दौर 27 मई तक जारी रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

28-29 मई से मौसम बदलने के संकेत हैं, जब आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। IMD ने तेज हवाओं और धूलभरी आंधी की भी संभावना जताई है तथा लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए