बड़ी खबर LIVE: आयरलैंड का बड़ा उलटफेर, T20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को 2-0 से हराया
आयरलैंड ने दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 1 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। पहले मैच में भारत को 34 रन से हार मिली थी और इस दूसरे मैच में भी एक रन से हार गई।

आयरलैंड का बड़ा उलटफेर, T20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को 2-0 से हराया
आयरलैंड ने दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 1 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। पहले मैच में भारत को 34 रन से हार मिली थी और इस दूसरे मैच में भी 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 9 विकेट पर 153 रन ही बना सकी। एक रन से हार गई।
यूपी में उमस भरी भीषण गर्मी से लोग बेहाल
उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय नहीं होने के बीच लोग उमस भरी भीषण गर्मी से बेहाल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मानसून अभी तक पूरी तरह सक्रिय नहीं होने के बीच अनेक स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। हालांकि हवा में नमी की वजह से लोग उमस वाली भीषण गर्मी से जूझते रहे।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान प्रयागराज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
टीईटी प्रश्नपत्र लीक: युवा कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की, विरोध प्रदर्शन किया
मुंबई युवा कांग्रेस के सदस्यों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के प्रश्नपत्र के कथित लीक होने के मामले में रविवार को यहां स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे के आधिकारिक आवास के बाहर प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की।
मुंबई युवा कांग्रेस की अध्यक्ष जीनत शबरीन के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की।
युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि टीईटी प्रश्नपत्र लीक और इससे पहले नीट विवाद समेत बार-बार हो रही परीक्षा प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है और यह निष्पक्ष परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने में राज्य सरकार की विफलता को दर्शाता है।
दूसरा टी20: भारत ने गेंदबाजी चुनी, प्रिंस-सूर्यांश का डेब्यू, आयरलैंड के खिलाफ वैभव को मौका नहीं
भारत ने रविवार को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे और अंतिम मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम दो बदलाव के साथ इस मैच में उतरी है। प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे को टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू का मौका मिला है, लेकिन 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह नहीं बना सके।
सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। मैं बस हालात का फायदा उठाना चाहता हूं। हम जितनी जल्दी हो सके हालात के हिसाब से ढलना चाहते हैं। हम समझदारी से क्रिकेट खेलना चाहते हैं। हमारे पास बहुत अनुभवी खिलाड़ी हैं। हमारी टीम में दो बदलाव हैं, सूर्यांश और प्रिंस टीम में आए हैं और अपना डेब्यू कर रहे हैं। शेडगे घरेलू क्रिकेट और आईपीएल, दोनों में ही शानदार क्रिकेटर रहे हैं।"
प्रिंस को लेकर कप्तान ने कहा, "मैं उन पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहता। वह हालात के हिसाब से ढलने में माहिर हैं।"
वहीं, आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करके खुश थे। हम जितनी जल्दी हो सके पिच को समझना चाहते हैं। जिस तरह से हमने पहले मैच में उन्हें रोका, वह शानदार था। हमारी टीम वही है।"
दिल्ली: तेज हवाओं के साथ राष्ट्रीय राजधानी के मौसम में अचानक बदलाव देखा गया
तेज हवाओं के साथ राष्ट्रीय राजधानी के मौसम में अचानक बदलाव देखा गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
कराची घटना पर भारत का सख्त रुख, MEA प्रवक्ता ने पाकिस्तान के आरोपों को बताया बेबुनियाद
MEA के स्पोक्सपर्सन रणधीर जायसवाल ने कराची में हाल की में हुई घटना को लेकर भारत पर पाकिस्तान के लगाए आरोपों को गलत और "बेबुनियाद" बताया। उन्होंने कहा, "दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय, पाकिस्तान को अपने अंदर झांकना चाहिए, अपने इलाके में आतंकी ढांचे के खिलाफ भरोसेमंद कार्रवाई करनी चाहिए और आतंकवाद को सरकारी रणनीति के तौर पर इस्तेमाल करने की अपनी आदत से छुटकारा पाना चाहिए।"
राम मंदिर चढ़ावा मामले में पुलिस ने टिन्नू यादव के घर से आभूषण और दस्तावेज किए बरामद
राम मंदिर में चढ़ावे और दान की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार आठों आरोपियों के घरों पर रविवार को पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव के घर से आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए।
शुक्रवार को आठों आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। वे 29 जून तक जेल में रहेंगे और सोमवार को उन्हें दोबारा स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंदिर प्रबंधन से जुड़े आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव के घर से कुछ नकदी और संपत्ति से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस रविवार शाम तक सभी आरोपियों के घरों से बरामद सामान का आकलन पूरा करेगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किसके घर से क्या-क्या मिला है।
इसके बाद देर रात जांच अधिकारी यह तय करेंगे कि सोमवार को अदालत में पेशी के दौरान आरोपियों की दोबारा पुलिस रिमांड मांगी जाए या नहीं।
अधिकारियों के मुताबिक, सभी आरोपियों के घरों से कुछ न कुछ सामान बरामद हुआ है और फिलहाल उसकी जांच व सत्यापन किया जा रहा है।
गाजियाबाद में चला बुलडोजर, UPSIDA की ग्रीन बेल्ट पर बनी तीन मंजिला मजार जमींदोज
गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में यूपीएसआईडीए (UPSIDA) की ग्रीन बेल्ट की जमीन पर बनी तीन मंजिला कथित अवैध मजार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। प्रशासन का कहना है कि यह निर्माण वर्ष 2001 में एक छोटे ढांचे से शुरू हुआ था और धीरे-धीरे करीब 300 वर्ग गज से अधिक क्षेत्र में फैल गया। संबंधित पक्ष को कई बार नोटिस देकर निर्माण हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर रविवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया।
अरुणाचल फ्लैश फ्लड: तीसरे लापता का शव बरामद, भूस्खलन से 7 जिलों का संपर्क अब भी टूटा
24 जून को अरुणाचल प्रदेश के केई पन्योर जिले में हुए बादल फटने के बाद लापता लोगों की तलाश के बीच रविवार को तीसरे पीड़ित का शव घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर नीचे बरामद किया गया। लगातार बारिश के बीच राहत और बहाली का काम जारी है, जबकि भूस्खलन के कारण राज्य के कई जिलों का संपर्क अब भी बाकी हिस्सों से कटा हुआ है।
केई पन्योर जिले के पूसा इलाके में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ और भारी भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचाई थी। इस आपदा में NEEPCO कॉलोनी के 18 आवासीय क्वार्टर पूरी तरह नष्ट हो गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि लापता लोगों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।
आपदा के बाद हालात अभी भी सामान्य नहीं हो सके हैं। भूस्खलन के कारण भारत-चीन सीमा से सटे इलाकों सहित राज्य के सात जिलों का कई मार्गों से संपर्क पूरी तरह बाधित है, जिससे राहत और बहाली कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
लेबनान और अमेरिका के राष्ट्रपतियों ने इजरायल-लेबनान फ्रेमवर्क समझौते पर चर्चा की, वॉशिंगटन में संभावित बैठक का संकेत दिया
ईरान का पलटवार, बहरीन से कुवैत तक IRGC ने 8 अमेरिकी ठिकानों पर हमले का किया दावा
अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम (सीजफायर) फिर टूटने की कगार पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में अमेरिकी सेना द्वारा ईरान के सैन्य ठिकानों पर दो बार हमले किए जाने के बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने कुवैत और बहरीन समेत आठ अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से जवाबी हमले का दावा किया है।
ईरान का कहना है कि यह कार्रवाई अमेरिकी हमलों के जवाब में की गई है। IRGC ने अमेरिका पर समझौते तोड़ने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी सैन्य कार्रवाई का करारा जवाब दिया जाएगा। साथ ही, होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए नियम और सख्त करने की भी घोषणा की गई है।
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: दिग्विजय सिंह बोले- साफ दिख रही थी लूट, फिर FIR में देरी क्यों?
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को कथित राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले की जांच और कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी के स्पष्ट संकेत होने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं की गई।
कांग्रेस नेता ने यह भी बताया कि उन्होंने स्वयं मंदिर ट्रस्ट को चेक के माध्यम से 1.11 लाख रुपये का दान दिया था।
पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा, "मैंने चेक के जरिए भुगतान किया था। इस मामले में साफ तौर पर दिख रहा था कि बड़े स्तर पर लूट हुई है, लेकिन शुरुआत में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। हाल ही में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को आरोपियों की रिमांड मांगनी चाहिए थी।"
राम मंदिर ट्रस्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रस्ट के प्रतिनिधियों की नियुक्ति की थी, लेकिन इस पूरे मामले पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
इस बीच, अयोध्या की एक अदालत ने शुक्रवार को कथित राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों को 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
दिल्ली पुलिस ने भ्रष्टाचार के मामले में DGHS की पूर्व अधिकारी डॉ. वत्सला अग्रवाल को गिरफ्तार किया
पहले NEET, अब TET, AIMIM के वारिस पठान ने कहा- सरकार ने '22 लाख छात्रों के भविष्य के साथ किया खिलवाड़
24 घंटे में दूसरा वार! अमेरिका ने ईरान के ड्रोन, एयर डिफेंस और कम्युनिकेशन सिस्टम को बनाया निशाना
अमेरिका ने युद्धविराम के बावजूद 24 घंटे के भीतर दूसरी बार ईरान पर एयर स्ट्राइक की है। अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान के सैन्य निगरानी तंत्र, संचार नेटवर्क, एयर डिफेंस सिस्टम, ड्रोन ठिकानों और समुद्री माइन बिछाने की क्षमताओं को निशाना बनाया।
अमेरिका का आरोप है कि ईरान ने पनामा के झंडे वाले तेल टैंकर M/T Kiku पर ड्रोन हमला कर युद्धविराम का उल्लंघन किया, जिसके जवाब में यह कार्रवाई की गई। वहीं, ईरान के सरकारी मीडिया ने सिरिक के पास विस्फोटों और एक दूरसंचार टावर पर प्रोजेक्टाइल गिरने की पुष्टि की है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
