बड़ी खबर LIVE: अमित शाह के ‘आरोपपत्र'’ के जवाब में टीएमसी ने बीजेपी के खिलाफ चार्जशीट जारी किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा शनिवार को ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ ‘आरोपपत्र’ जारी करने के कुछ घंटे बाद तृणमूल कांग्रेस ने इसी तरह का दस्तावेज जारी किया और बीजेपी शासित राज्यों में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

28 Mar 2026, 9:14 PM

केरलः बीजेपी के मुहर मामले में दो निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाया गया

केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रत्न यू केलकर ने राजनीतिक दलों को भेजे गए एक दस्तावेज पर भाजपा की मुहर लगे होने के मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार को उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी और एक अनुभाग अधिकारी को उनके मूल विभागों में वापस भेज दिया।

निर्वाचन आयोग के एक बयान में कहा गया है कि यह निर्णय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (आईएएस) एवं मौजूदा समय में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर तैनात पी बी नूह की जांच के बाद लिया गया। बयान के मुताबिक जांच रिपोर्ट के आधार पर उप के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और अनुभाग अधिकारी को उनके चुनाव संबंधी कर्तव्यों से मुक्त कर उनके मूल विभागों में वापस भेज दिया गया है।

यह विवाद तब सामने आया जब मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर 23 मार्च को इस मुद्दे को उठाया और 19 मार्च, 2019 को राजनीतिक दलों को भेजे गए एक पत्र के साथ संलग्न हलफनामे को साझा किया, जिस पर निर्वाचन आयोग की आधिकारिक मुहर के बजाय भाजपा की केरल इकाई की मुहर लगी हुई थी।

निर्वाचन आयोग ने इसे ‘‘पूरी तरह से लिपिकीय त्रुटि’’ करार दिया था और कहा था कि इसे तुरंत ठीक कर लिया गया है। इसमें कहा गया है कि गलती के लिए जिम्मेदार अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

28 Mar 2026, 8:33 PM

बेंगलुरु: कक्षा में छात्र को 'आतंकवादी' कहने पर प्रोफेसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

कर्नाटक के बेंगलुरु में कक्षा में एक छात्र को कथित तौर पर “आतंकवादी” कहने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में शनिवार को एक निजी विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार, प्रोफेसर द्वारा छात्र को कथित रूप से डांटते हुए कक्षा में बाधा डालने का आरोप लगाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

यह घटना 24 मार्च को हुई। इस घटना के बाद छात्र ने कॉलेज प्रशासन से संपर्क किया, जिसके बाद शुक्रवार को प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 (धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से दुर्भावनापूर्ण कृत्य) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान) के तहत मामला दर्ज किया है।

28 Mar 2026, 8:32 PM

सरकार ने लाखों-करोड़ों रुपये लूटे और अब पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी कम कर आंख में धूल झोक रही हैः खड़गे

पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी कम करने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "उन्होंने पहले ही कीमतें बहुत बढ़ा दी हैं, और आज इसे कम करके वे कहना चाहते हैं कि हमने कम कर दिया है। सरकार ने लाखों-करोड़ों रुपये लूटे और अब पैसे इकट्ठा करने के बाद, उन्होंने कुछ राहत दी है। अगर आप यूपीए सरकार के आंकड़े और आज के आंकड़े देखें, और जब तेल की कीमतें कम थीं, तो उन्होंने उन्हें बढ़ाया, और अब वे कम हो गई हैं, इसलिए जनता को कोई राहत नहीं मिली है..


28 Mar 2026, 8:26 PM

IPL: RCB और SRH के खिलाड़ियों ने पिछले साल चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न के दौरान जान गंवाने वाले 11 फैंस को श्रद्धांजलि दी

28 Mar 2026, 7:25 PM

असम विधानसभा चुनाव: खड़गे रविवार को कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ागे असम विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। सिंह ने गुवाहाटी में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र कई महीनों की मेहनत का परिणाम है, जिसके दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्यभर के लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा, ‘‘ लखीमपुर में खड़गे जी द्वारा पार्टी का घोषणापत्र जारी किया जाएगा।’’ कांग्रेस अध्यक्ष रविवार को लखीमपुर जिले का दौरा करेंगे और वहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित भी करेंगे।


28 Mar 2026, 7:23 PM

IPL: डिफेंडिंग चैम्पियन आरसीबी का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सनराइजर्स के लिये 23 वर्ष के विकेटकीपर बल्लेबाज सलिल अरोड़ा आईपीएल में पदार्पण करेंगे जबकि आरसीबी में जैकब डफी और अभिनंदन सिंह दो नये चेहरे हैं।

28 Mar 2026, 7:13 PM

दिल्ली की अदालत ने कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को जमानत दी

दिल्ली की एक अदालत ने आतंकवाद के वित्त पोषण से जुड़े धन शोधन मामले के संबंध में कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को जमानत दी।


28 Mar 2026, 5:56 PM

तेलंगाना के खम्मम में राज्य परिवहन की बस और ट्रक के बीच टक्कर में 12 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

तेलंगाना के खम्मम जिले में वायरा पुलिस की सीमा के अंदर तेलंगाना राज्य परिवहन की बस और एक ट्रक के बीच हुई टक्कर में 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। घायलों को इलाज के लिए लोकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

28 Mar 2026, 5:51 PM

भोजशाला विवाद: हाईकोर्ट के न्यायाधीशों ने मंदिर-कमाल मौला मस्जिद का निरीक्षण किया

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ के दो न्यायाधीशों ने दो अप्रैल को होने वाली सुनवाई से पहले शनिवार को धार स्थित विवादित भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद परिसर का निरीक्षण किया। हिंदू पक्ष इस स्थल को वाग्देवी (सरस्वती) का मंदिर मानता है जबकि मुस्लिम समुदाय इसे कमाल मौला मस्जिद बताता है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला और न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी अपराह्न करीब एक बजकर 50 मिनट पर परिसर पहुंचे और करीब पौने तीन बजे वहां से रवाना हुए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ कलेक्टर प्रियंक मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायाधीशों ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधीन इस परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और इसकी वास्तुकला व इतिहास से जुड़ी जानकारी हासिल की। उन्होंने परिसर के स्तंभों और शिलालेखों का भी अवलोकन किया।

याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने बताया कि न्यायालय ने 16 मार्च की सुनवाई के दौरान ही न्यायाधीशों के स्थल निरीक्षण की जानकारी दी थी। गोयल ने कहा, ‘‘16 मार्च की सुनवाई में न्यायाधीशों ने निर्देश दिया था कि उनके दौरे के दौरान कोई भी याचिकाकर्ता स्थल पर मौजूद न रहे, इसलिए हम वहां नहीं गए।’’ जिला प्रशासन और एएसआई के अधिकारियों ने न्यायाधीशों के दौरे की व्यवस्था की।-


28 Mar 2026, 5:48 PM

अमित शाह के ‘आरोपपत्र'’ के जवाब में टीएमसी ने बीजेपी के खिलाफ चार्जशीट जारी किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा शनिवार को ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ ‘आरोपपत्र’ जारी करने के कुछ घंटे बाद तृणमूल कांग्रेस ने इसी तरह का दस्तावेज जारी किया और बीजेपी शासित राज्यों में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए। तृणमूल कांग्रेस ने इसमें बीजेपी पर चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में धुव्रीकरण करने और महिलाओं की सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर अपने कदमों के लिए जवाबदेही से बचने का आरोप लगाया गया।

अमित शाह की प्रेसवार्ता के कुछ घंटों बाद, तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने मणिपुर में लंबे समय से जारी हिंसा, भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं की सुरक्षा और अवैध अप्रवासन से निपटने के केंद्र के तरीके को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार से सवाल किए। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रत्य बसु, महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद ने एक संयुक्त प्रेसवार्ता की, जहां तीनों ने महिलाओं की सुरक्षा पर तृणमूल सरकार की आलोचना करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री को निशाना बनाया।

तृणमूल कांग्रेस सांसद मोइत्रा ने कहा, ‘‘अमित शाह महिलाओं की सुरक्षा की बात कर रहे हैं। भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं की सुरक्षा की क्या स्थिति है? शाह को सबसे पहले मणिपुर में हो रही हिंसा का जवाब देना चाहिए, जहां पिछले तीन वर्षों से लगातार रक्तपात हो रहा है।’’

28 Mar 2026, 4:13 PM

उत्तराखंड के कई BJP नेता कांग्रेस में शामिल हुए


28 Mar 2026, 4:12 PM

तमिलनाडु चुनावः डीएमके ने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारा समझौते को अंतिम रूप दिया

 तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक ने शनिवार को विधानसभा चुनावों के लिए अपने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे की प्रक्रिया पूरी कर ली जिसमें कांग्रेस, वामपंथी दलों, वीसीके और डीएमडीके सहित अन्य दलों द्वारा चुनाव लड़े जाने वाले निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान की गई। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा। राज्य में द्रमुक, धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (एसपीए) का नेतृत्व कर रही है।

समझौते के अनुसार, द्रमुक की प्रमुख सहयोगी कांग्रेस की 28 सीटों में पोन्नेरी, इरोड ईस्ट, विलावंकोड, शिवकाशी और कराईकुडी शामिल हैं। प्रेमलता विजयकांत के नेतृत्व वाली डीएमडीके को पहले ही 10 सीटें आवंटित की गई हैं, और उनमें विरुधाचलम और पल्लावरम शामिल हैं। थोल थिरुमावलवन के नेतृत्व वाली वीसीके को आठ सीटें मिली हैं, जिनमें कट्टुमन्नारकोइल, पनरुत्ती और तिंडीवनम शामिल हैं।

माकपा को पद्मनाभपुरम और पलानी सीटें आवंटित की गई हैं, जबकि भाकपा थल्ली और भवानीसागर (एससी) सहित अन्य सीटों से चुनाव लड़ेगी। दोनों वामपंथी दलों को पांच-पांच सीटें दी गई हैं। द्रमुक ने अन्य सहयोगी दलों के लिए भी सीटें निर्धारित की हैं, जिनमें वाइको के नेतृत्व वाली एमडीएमके भी शामिल है, जो चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

28 Mar 2026, 4:00 PM

ओडिशा के नयागढ़ में पर्यटक बस पलटने से पांच लोगों की मौत, 30 लोग घायल

ओडिशा के नयागढ़ जिले में शुक्रवार देर रात एक पर्यटक बस के पलटने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

यह दुर्घटना कल देर रात करीब दो बजे हुई, जब 55 यात्रियों को ले जा रही बस दासपल्ला के हनुमान घाटी रोड पर पलट गई।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना का कारण वाहन की गति तेज होने का संदेह है। पुलिस ने बताया, ‘‘बस हनुमान घाटी रोड पर मोड़ लेते समय पलट गई।’’


28 Mar 2026, 3:11 PM

महाराष्ट्र - मुंबई के लोअर परेल इलाके में गैस सिलेंडर खरीदने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगीं।

28 Mar 2026, 3:10 PM

दिल्ली- नजफगढ़ में गैस सिलेंडर खरीदने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें


28 Mar 2026, 3:10 PM

हैदराबाद के बोवेनपल्ली में एक ऑप्टिकल दुकान में आग लग गई।

28 Mar 2026, 3:09 PM

AI Summit विरोध प्रदर्शन मामले में राजीव कुमार का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील अमरीश रंजन पांडे ने कहा कि अदालत ने राजीव कुमार को ज़मानत दे दी है 


28 Mar 2026, 12:13 PM

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की 'फुल इमरजेंसी' लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी की खबर मिली। विमान के इंजन फेल होने की आशंका के चलते रनवे 28 पर 'फुल इमरजेंसी' घोषित कर दी गई थी। हालांकि, पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया

28 Mar 2026, 11:36 AM

भारत के लिए पेट्रोलियम उत्पाद ले जा रहे दो और व्यापारिक जहाज़ होर्मुज़ जलडमरूमध्य पार कर रहे हैं।


28 Mar 2026, 11:05 AM

आशा है बालेंद्र शाह के प्रधानमंत्री बनने पर भारत-नेपाल साझेदारी और मजबूत होगी: खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बालेंद्र शाह को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर शनिवार को बधाई दी और उम्मीद जताई कि भारत एवं नेपाल की स्थाई साझेदारी और मजबूत होगी।

नेपाल में ‘जेन जेड’ के विरोध प्रदर्शन के कारण के पी शर्मा ओली नीत सरकार के सत्ता से अपदस्थ होने के छह महीने बाद, बालेंद्र शाह ‘बालेन’ ने नेपाल के लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में शुक्रवार को शपथ ली।

28 Mar 2026, 8:27 AM

केपी शर्मा ओली को काठमांडू के डिस्ट्रिक्ट पुलिस रेंज से बाहर लाया जा रहा है, उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए हॉस्पिटल ले जाया जाएगा।


28 Mar 2026, 8:00 AM

ग्रेटर नोएडा, UP: जेवर में आज जिस जगह PM मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन करेंगे, वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

28 Mar 2026, 7:57 AM

नेपाल: एक्शन में बालेन सरकार, पूर्व PM केपी ओली गिरफ्तार

नेपाल के पूर्व  प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को नेपाल पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें गुंडू स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया गया। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्रवाई एक गंभीर आपराधिक मामले में की गई है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia