बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में मौसम का यू-टर्न, कई हिस्सों में बारिश के साथ मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिला।

फोटो: Getty Images
i

दिल्ली: हौज खास में घर में आग लगने से सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की मौत, एसी ब्लास्ट की आशंका

दिल्ली के हौज खास इलाके में एक घर में आग लगने से 80 वर्षीय सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा झुलस गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अनंत मित्तल ने बताया कि मृतक की पहचान भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी धनेंद्र कुमार के रूप में हुई है। धुएं के कारण दम घुटने से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 11:10 बजे हौज खास स्थित एक घर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए दमकल के दो वाहनों को लगाया गया।

बिहार के समस्तीपुर में नाव पलटने से तीन लोगों की मौत, चार लापता

बिहार के समस्तीपुर जिले में बृहस्पतिवार सुबह नाव पलटने से उसमें सवार कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह हादसा सुबह करीब 5.45 बजे उस समय हुआ, जब लोग जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड स्थित सुल्तानपुर दियारा से लौट रहे थे।

पटना के जिलाधिकारी एस. एम. त्यागराजन ने बताया कि 14 लोगों को लेकर जा रही नाव तेज हवा के कारण पलट गई।

उन्होंने कहा कि समस्तीपुर और पटना जिला प्रशासन की टीमें संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रही हैं।

बाढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-1) राम कृष्ण ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की संयुक्त टीमों के प्रयास से अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं।

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई।


दिल्ली में मौसम का यू-टर्न, कई हिस्सों में बारिश के साथ मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिला।

त्विषा शर्मा की मौत का मामला: सीबीआई ने पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने त्विषा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी उनकी सास एवं पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने बुधवार को गिरिबाला की अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की एक टीम ने गिरिबाला को हिरासत में लेने से पहले भोपाल के बाग मुग़लिया एक्सटेंशन क्षेत्र स्थित उनके आवास पर उनसे पूछताछ की। त्विषा का अधिवक्ता पति समर्थ सिंह पहले से ही केंद्रीय एजेंसी की हिरासत में है।

अधिकारियों के अनुसार, सीबीआई दोनों आरोपियों के बयानों के संबंध में आमना-सामना कराकर उनसे हिरासत में पूछताछ करने की योजना बना रही है, ताकि 12 मई को 33 वर्षीय त्विषा की मौत से संबंधित परिस्थितियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।


दिल्ली में शाम को आंधी, गरज के साथ छीटें पड़ने का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी 

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार शाम को कई जगहों पर आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने तथा छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका को लेकर ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, शहर में हल्की से मध्यम बारिश होने और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है, जो 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति अख्तियार कर सकती हैं।

‘स्काईमेट’ के महेश पलावत ने कहा, “राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में पहले ही गरज के साथ बारिश शुरू हो चुकी है और शाम तक दिल्ली में भी यह सिलसिला शुरू होने तथा पूरी रात जारी रहने का अनुमान है।”

दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू ने कल शाम राष्ट्रीय राजधानी में चल रही लू को देखते हुए चलाए जा रहे राहत कार्यों और बचाव के उपायों की समीक्षा की

दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू ने कल शाम राष्ट्रीय राजधानी में चल रही लू को देखते हुए चलाए जा रहे राहत कार्यों और बचाव के उपायों की समीक्षा की। इस मामले से जुड़े अन्य अधिकारियों के अलावा, डिविज़नल कमिश्नर भी इस बैठक में मौजूद थे। LG को बताया गया कि GNCTD के राजस्व विभाग ने 08 ज़िलों में अलग-अलग जगहों पर कई खास 'कूलिंग ज़ोन' बनाए हैं। 06.05.2026 से 'मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट' (MHRU) तैनात की गई हैं, और ये गाड़ियां सभी 13 ज़िलों में नागरिकों को राहत और ज़रूरी मदद पहुंचाने के लिए लगातार घूम रही हैं।


गुजरात में इबोला संदिग्ध की रिपोर्ट नेगेटिव, सरकार की अफवाहों से बचने की अपील

गुजरात के स्वास्थ्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रफुल पंशेरिया ने गुरुवार को बताया कि कांगो से आए एक संदिग्ध इबोला वायरस संक्रमित मरीज की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट से दूर रहने की अपील की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मंत्री प्रफुल पंशेरिया ने लिखा, "कांगो से आए इबोला वायरस के एक संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे किसी भी प्रकार के डर या घबराहट में न पड़ें, अफवाहों से दूर रहें और केवल स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।" एक अन्य पोस्ट में प्रफुल्ल पंशेरिया ने लिखा, "गुजरात सरकार और स्वास्थ्य विभाग जन स्वास्थ्य की रक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क, सुसज्जित और प्रतिबद्ध हैं।"

मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, 91 साल की उम्र में भोपाल में ली अंतिम सांस

उर्दू शायरी की दुनिया से दुखद खबर सामने आई है। मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का आज गुरुवार दोपहर भोपाल में निधन हो गया। उन्होंने 91 साल की उम्र में अपने घर पर अंतिम सांस ली। डॉ. बशीर बद्र लंबे समय से डिमेंशिया बीमारी से जूझ रहे थे।


सेंट्रल दिल्ली के न्यू राजेंद्र नगर के आर ब्लॉक में एक घर के अंदर दो बुज़ुर्ग महिलाओं, जिनकी पहचान सरोज और चंद्रकांता के तौर पर हुई है, के शव मिले।

TMC नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. शांतनु सेन ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है।


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

जम्मू-कश्मीर: रामबन जिले के चंदरकोट गांव के वन क्षेत्र में लगी भीषण आग


त्विषा मामला: उच्च न्यायालय में जमानत रद्द होने के बाद सीबीआई पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर पहुंची

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द किए जाने के कुछ घंटों बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम बृहस्पतिवार को उनके आवास पर पहुंची।

सीबीआई की टीम को भोपाल के बाग मुगलिया एक्सटेंशन में एचआईजी 311 स्थित सिंह के आवास में प्रवेश करते देखा गया।

सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने उच्च न्यायालय के आदेश के बाद गिरिबाला सिंह से पूछताछ की, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो जाएगा।

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 43 फीसदी से अधिक मतदान

हिमाचल प्रदेश में 1,276 पंचायतों के लिए ग्रामीण निकाय चुनावों के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक 43.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और मतदान केंद्रों के बाहर पहली बार मतदान करने वालों और वरिष्ठ नागरिकों सहित लोगों की लंबी कतारें देखी गईं।

सिरमौर जिले में अब तक सबसे अधिक 50.52 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि लाहौल-स्पीति में सबसे कम 37.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

कुल 17,30,300 मतदाता, जिनमें 8,55,597 महिलाएं, 8,74,416 पुरुष और तीसरे लिंग के 17 लोग शामिल हैं, अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।


बिहार -पटना के गांधी मैदान में ईद-उल-अज़हा के अवसर पर नमाज़ अदा की गई।

हर्ष मल्होत्रा ​​भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष बनाए गए


आगरा: ईद-उल-अज़हा 2026 के मौरे पर लोगों ने ताजमहल पर ईद-उल-अज़हा की विशेष नमाज़ अदा की

फिर शुरू हो गई जंग? ईरान ने अमेरिकी हमले का दिया जवाब, US एयरबेस पर ताबड़तोड़ अटैक 

अमेरिका के हमले के बाद अब ईरान भी हमलावर हो गया है। IRGC ने गुरुवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास एक अमेरिकी एयरबेस पर अटैक कर दिया है। IRGC ने खुद इसकी पुष्टि की है।


उत्तर प्रदेश: ईद के मौके पर संभल जिले के चंदौसी में छोटी ईदगाह में लोगों ने नमाज अदा की 

शिया समुदाय के सदस्यों ने ईद अल-अधा के अवसर पर रामबन के इमामबाड़ा चंद्रकोटे में नमाज अदा की


होर्मुज पर तनाव के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, 3 धमाकों से दहला बंदर अब्बास

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तानी मध्यस्थता से हुआ अस्थाई सीजफायर टूटने की कगार पर पहुंच गया है. कारण, अमेरिकी सेना ने एक बार फिर ईरान पर एयरस्ट्राइक की है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात ईरान के अंदर एक और बड़े हवाई हमले को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि लगभग रात 1:30 बजे (स्थानीय समय) बंदर अब्बास शहर के पूर्वी हिस्से से तीन धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। धमाकों का सटीक जगह और स्रोत अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए