बड़ी खबर LIVE: कराची हमले से बौखलाए पाक ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, 35 की मौत, होर्मुज पर कतर में होगी हाई लेवल मीटिंग
पाकिस्तान ने कराची में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 12.30 बजे अफगानिस्तान के तीन प्रांतों पर एयरस्ट्राइक की, अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधि मंगलवार को दोहा में मुलाकात करेंगे और इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

राजस्थान: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, जयपुर शहर में कचरे का ढेर लगा।
मशहूर आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने देव स्नान पूर्णिमा पर पुरी बीच पर भगवान जगन्नाथ को श्रद्धांजलि देने के लिए सैंड आर्ट बनाया
दिल्ली: केशवपुरम में एक रिहायशी इमारत में आग लगने के बाद तीन लोगों को बचाया गया
आज की बड़ी खबरें
कराची हमले से बौखलाए पाक ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, 35 की मौत
पाकिस्तान ने रविवार को अफगानिस्तान सीमा के पास सैन्य कार्रवाई की, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, यह कार्रवाई हाल में पाकिस्तान में हुए कई आतंकी हमलों के जवाब में की गई। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने बताया कि सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर पहले से योजना बनाकर सीमा क्षेत्र में जमीनी अभियान और हवाई हमले किए।
अमेरिका-ईरान के बीच एक बार फिर हमले रोकने पर सहमति, होर्मुज पर कतर में होगी हाई लेवल मीटिंग
अमेरिका और ईरान ने दोहा में अपने मतभेदों को कम करने और ‘होर्मुज स्ट्रेट’ से जुड़े विवाद पर बातचीत के ज़रिए समाधान तलाशने पर सहमति जताई है। ‘एक्सियोस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के प्रतिनिधि मंगलवार को दोहा में मुलाकात करेंगे और इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, दोनों पक्षों ने सभी तरह की सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला किया है ताकि बातचीत का माहौल बेहतर बनाया जा सके। वहीं, ईरान ने स्पष्ट किया है कि वह अमेरिका के इस तर्क से सहमत नहीं है कि किसी भी समझौते से ईरान को होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण नहीं मिलेगा और अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में जहाजों की निर्बाध आवाजाही जारी रहनी चाहिए।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
