बड़ी खबर LIVE: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 83 बीडीओ और एआरओ का किया तबादला

भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को घोषणा की कि पश्चिम बंगाल में 83 ब्लॉक विकास अधिकारियों (बीडीओ) और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) का तबादला किया गया है। यह फैसला अगले महीने होने वाले महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

29 Mar 2026, 10:11 PM

पालघर स्थित एसी फैक्टरी में विस्फोट में तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पालघर जिला स्थित ‘एयर कंडीशनिंग’ (एसी) इकाई में एक दिन पहले हुए विस्फोट में घायल तीन लोगों की रविवार को मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को यहां आबिटघर-अभंग पाड़ा क्षेत्र स्थित ‘विस्तार मेटल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड’ में विस्फोट हुआ।

जिला आपदा प्रबंधन प्रमुख विवेकानंद कदम ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मृतकों की पहचान मोहम्मद अली अंसारी (32), अखिलेश कुमार मोतीलाल जायसवाल (45) और किसन भीवा निकम (57) के रूप में हुई है। घटना के समय वे सभी रखरखाव कार्य कर रहे थे।’’

उन्होंने बताया कि घायल हो जाने के बाद तीनों की स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

29 Mar 2026, 9:16 PM

जब तक बीजेपी की सरकार है, तब तक संविधान खतरे में : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये अभियान शुरू करते हुये राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि जो लोग संविधान बदलने के लिए 400 सीटें जीतने की बात कर रहे थे, वे भले ही हार गए हों, लेकिन जब तक बीजेपी सत्ता में है, तब तक इसका खतरा बना रहेगा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘संविधान खतरे में है और तब तक रहेगा जब तक बीजेपी है। जब तक बीजेपी की सरकार है तब तक संविधान खतरे में है। बीजेपी को भीमराव अंबेडकर के संविधान पर भरोसा नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने हमें एक ऐसा हथियार दिया है जो लोहे की तलवार से मजबूत है।

29 Mar 2026, 8:04 PM

पश्चिम बंगाल चुनाव : कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की

कांग्रेस ने अगले महीने दो चरण में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 284 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की।

कांग्रेस ने पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से और तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मौसम नूर को मालतीपुर से मैदान में उतारा है।

कांग्रेस राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ रही है और उसने पहली ही सूची में 284 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

पार्टी ने दार्जिलिंग से मधप राय, सुजापुर से अब्दुल हन्नान, दम दम से सुस्मिता विश्वास, डायमंड हार्बर से गौतम भट्टाचार्य, आसनसोल दक्षिण से सौविक मुखर्जी और आसनसोल उत्तर से प्रसेनजीत पुइतंडी को मैदान में उतारा है।


29 Mar 2026, 6:42 PM

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 83 बीडीओ और एआरओ का किया तबादला

भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को घोषणा की कि पश्चिम बंगाल में 83 ब्लॉक विकास अधिकारियों (बीडीओ) और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) का तबादला किया गया है। यह फैसला अगले महीने होने वाले महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला को चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के जरिए एक पत्र भेजा, जिसमें 83 बीडीओ और एआरओ अधिकारियों के तबादले की सूची दी गई है।

इन तबादलों में सबसे अहम बदलाव पूर्वी मिदनापुर जिले के नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के दो ब्लॉकों में हुआ है। यहां बीजेपी के विधायक और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी का क्षेत्र है।

29 Mar 2026, 5:30 PM

अखिलेश यादव ने कहा, "...समाजवादी पार्टी ने सबसे ज्यादा विकास नोएडा में किया, इसमें कोई अंधविश्वास नहीं

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "...समाजवादी पार्टी ने सबसे ज्यादा विकास नोएडा में किया। इसमें कोई अंधविश्वास नहीं। यहां तो मुख्यमंत्री का कार्यालय भी बना था... उसमें भी घास-झाड़ लगाकर इस सरकार ने बर्बाद कर दिया।" 'समाजवादी समानता भाईचारा' रैली पर उन्होंने कहा, "इस बार भाजपा को जितनी उम्मीद नहीं होगी, उससे भी ज्यादा सीटें समाजवादी पार्टी और INDIA गठबंधन उत्तर प्रदेश में जीतने जा रहा है... ये केवल रैली नहीं है बल्कि लोगों की पुकार है कि भाजपा उत्तर प्रदेश से हटे।"


29 Mar 2026, 4:20 PM

खड़गे ने असम के लिए कांग्रेस की ‘पांच गारंटी’ की घोषणा की

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को चुनावी राज्य असम के लिए अपनी पार्टी की ‘‘पांच गारंटी’’ की घोषणा की, जिसमें महिला कल्याण, सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा, भूमि अधिकार और जुबीन गर्ग मृत्यु मामले में न्याय पर जोर दिया गया है।

खड़गे ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार पर भी निशाना साधते हुए उस पर व्यापक भ्रष्टाचार में लिप्त होने और अपने नेताओं और उनके परिवारों की ‘‘तिजोरियां भरने’’ के लिए काम करने का आरोप लगाया।

लखीमपुर जिले के नाओबोइचा में एक रैली को संबोधित करते हुए, खड़गे ने पार्टी की ‘पांच गारंटी’ को गिनाया, जिसमें महिलाओं को मासिक नकद अंतरण के साथ-साथ व्यवसाय स्थापित करने या उसका विस्तार करने की इच्छुक महिलाओं को 50,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘नकद का अंतरण बिना शर्त होगा। यह वैसा नहीं होगा जैसा भाजपा सरकार कर रही है, जहां महिलाओं को उनकी पार्टी का सदस्य बनने के लिए कहा जाता है।’

29 Mar 2026, 3:48 PM

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की 5 गारंटियों के ऐलान पर प्रतिक्रिया 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की पांच गारंटियों के ऐलान पर कहा, “यह गारंटियों से फायदा उठाने की बात नहीं है। अगर यहां हमारी सरकार बनती है, तो इन गारंटियों को पूरा किया जाएगा। हम कानून-व्यवस्था की स्थिति पर काम करेंगे। जिन गरीब लोगों को नुकसान हो रहा है, उनका ख्याल रखा जाएगा।”


29 Mar 2026, 3:29 PM

अखिलेश यादव का वादा, हमारी सरकार जब भी किसानों की जमीन लेगी तो मिलेगा बाजार भाव का मुआवजा

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “मैं किसान भाइयों से कहना चाहता हूं कि जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अगर हम किसी विकास कार्य के लिए किसानों की जमीन लेंगे, तो उन्हें बाजार दर के अनुसार पूरा मुआवजा दिया जाएगा।”

29 Mar 2026, 1:57 PM

उत्तर कोरिया ने उच्च-थ्रस्ट वाले मिसाइल इंजन का परीक्षण किया

उत्तर कोरिया ने उच्च-थ्रस्ट वाले मिसाइल इंजन का परीक्षण किया, अमेरिका की मुख्य भूमि को निशाना बनाने की ओर कदम बढ़ाने का संकेत दिया।


29 Mar 2026, 1:29 PM

बिहार बोर्ड के 10वीं के नतीजे घोषित, यहां चेक करें अपना रिजल्ट

बिहार बोर्ड के 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रोल कोड और रोल नंबर की मदद से चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि ओरिजिनल मार्कशीट उन्हें कुछ दिनों बाद अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी।

29 Mar 2026, 12:37 PM

कश्मीर के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी, घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश


29 Mar 2026, 11:03 AM

संजय राउत की LPG की कमी को लेकर महाराष्ट्र के नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया

शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने LPG की कमी को लेकर महाराष्ट्र के नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल की टिप्पणी पर कहा, "छगन भुजबल ने खुद कहा है कि LPG का स्टॉक केवल तीन महीने के लिए ही उपलब्ध है।"

29 Mar 2026, 10:08 AM

दिल्ली में जलती इमारत की पहली मंजिल से कूदने पर चार लोग घायल

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके गोकलपुरी में रविवार तड़के एक इमारत में आग लगने के बाद जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदने पर एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए, अधिकारियों ने बताया।


29 Mar 2026, 8:44 AM

मिसाइल हमलों की आशंका के बीच कुवैत, बहरीन और इजरायल में हवाई हमले के सायरन बज उठे 

29 Mar 2026, 8:43 AM

एल्युमिनियम बहरीन ने अपनी फैसिलिटी पर हमले की पुष्टि की, दो कर्मचारी घायल, IRGC ने हमले की जिम्मेदारी ली


29 Mar 2026, 7:54 AM

क्या ईरान में शुरू होगा ग्राउंड ऑपरेशन? 3500 अमेरिकी सैनिकों की तैनाती से तनाव चरम पर

ईरान के साथ चल रहे जंग के बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी और बढ़ा दी है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, USS त्रिपोली पर सवार करीब 3,500 मरीन और नाविक क्षेत्र में पहुंच गए हैं। यह तैनाती ऐसे समय में हुई है जब यह अटकलें तेज हैं कि क्या अमेरिका ईरान में जमीनी सैनिक भेजने पर विचार कर सकता है।

नई तैनाती के साथ अब मध्य पूर्व में करीब 50,000 अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं। इससे पहले भी अमेरिका इस क्षेत्र में अपनी सैन्य ताकत बढ़ा चुका था, जिससे यह पिछले 20 सालों में सबसे बड़ा सैन्य जमावड़ा बन गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia