बड़ी खबर LIVE: यूपी में मौसम का अलर्ट, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने किया सावधान
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों में पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने और अलग अलग स्थानों पर आंधी, आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश की शुक्रवार को चेतावनी दी।

गिरीश चोडनकर गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए।
आईपीएल 2026: वैभव फिर शतक से चूके, आरआर ने जीटी को दिया 215 रन का लक्ष्य
आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। आरआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक 96 रन की पारी के दम पर 214 रन बनाए हैं।
आरआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 9 रन के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का विकेट गंवा दिया था। जायसवाल 1 और जुरेल 7 रन बनाकर आउट हुए। आरआर की पारी को एक बार फिर सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने संभाला। 15 साल का यह खिलाड़ी लगातार दूसरे मैच में शतक से चूक गया, लेकिन अपनी टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वैभव 47 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए।
आरआर के लिए ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 35 गेंदों पर नाबाद 45 रन की पारी खेली। डोनोवन फरेरा ने आखिरी ओवर में 27 रन बनाए। फरेरा ने 11 गेंदों पर नाबाद 38 रन की पारी खेली। इसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल थे। आरआर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए।
जीटी के लिए मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 42 रन देकर 1, कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2, जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट लिए।
मैच की दूसरी पारी बेहद रोमांचक हो सकती है। जोफ्रा आर्चर के नेतृत्व में आरआर के पास मजबूत गेंदबाजी है, जो 214 रन को डिफेंड करने में पूरी तरह सक्षम है। वहीं, जीटी के टॉप-3 बल्लेबाज अगर चल निकले, तो टीम 215 का लक्ष्य पा सकती है।
आईआरसीटीसी ने ट्रेन के शौचालय में बर्तन धोने पर जुर्माना लगाया, कर्मचारियों को सेवा से हटाया गया
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने कहा कि ट्रेन के शौचालय में प्लेट और कटोरियां धोते हुए कर्मचारियों का वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना लगाया गया और संबंधित कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया गया।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो कथित तौर पर मुंबई-कोच्चि दुरंतो एक्सप्रेस में एक यात्री ने बनाया था, जो सोशल मीडिया के कई मंचों पर वायरल हो गया। इसके बाद आईआरसीटीसी ने कार्रवाई शुरू की।
आईआरसीटीसी ने कहा, “24 मई 2026 की घटना के संबंध में त्वरित कार्रवाई की गई, सेवा प्रदाता पर जुर्माना लगाया गया और संबंधित कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया गया।”
बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत
बिहार में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है। दिनभर राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का दौर जारी रहा।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में गया जी जिले में तीन, औरंगाबाद में दो तथा सारण और खगड़िया में एक-एक व्यक्ति की असामयिक मृत्यु हुई है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और इस कठिन समय में परिजनों को शक्ति दें।”
दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास से रवाना हुए।
यूपी में मौसम का अलर्ट, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने किया सावधान
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों में पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने और अलग अलग स्थानों पर आंधी, आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश की शुक्रवार को चेतावनी दी।
लखनऊ स्थित मौसम केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि इन दोनों ही क्षेत्रों में 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। विभाग ने कहा कि वहीं, शुक्रवार को अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश और मूसलाधार बारिश की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और भारी बारिश से आम जीवन प्रभावित हुआ है। सहारनपुर में शुक्रवार की सुबह भारी बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों से जल का भारी प्रवाह देखने को मिला है।
MEA का बड़ा बयान- फारसी खाड़ी में मौजूद हैं 11 भारतीय जहाज
MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 11 भारतीय जहाज अभी भी फारसी खाड़ी क्षेत्र में हैं। 14 जहाज वापस आ चुके हैं। मेरा मतलब है कि वे फारसी खाड़ी में थे लेकिन वे होर्मुज को पार करने में सफल रहे और भारत पहुंच गए हैं।
बीजेपी ने बिहार प्रदेश इकाई में किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 पदाधिकारियों की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी की बिहार प्रदेश इकाई में शुक्रवार को बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर नयी टीम की घोषणा की। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार 14 प्रदेश उपाध्यक्ष, पांच प्रदेश महामंत्री, 14 प्रदेश मंत्री, एक प्रदेश कोषाध्यक्ष, दो सह-कोषाध्यक्ष, एक प्रदेश मुख्यालय प्रभारी और एक कार्यालय मंत्री को नयी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर हरिभूषण ठाकुर बचौल, राकेश कुमार, संतोष पाठक, मनोज कुमार सिंह, अनामिका पासवान, रामा सिंह, पवन जायसवाल, प्रणव कुमार यादव, संतोष रंजन राय, नंद प्रसाद चौहान, अनिल ठाकुर, मुकेश शर्मा, शीला कुशवाहा और बलराम मंडल को नियुक्त किया गया है।
पश्चिम बंगाल: कोलकाता शहर में तेज हवाओं के साथ बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में तेज हवाओं के साथ बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
पुणे शराब मामला- मरने वालों की संख्या 12 हुई, पिंपरी-चिंचवड़ में कुल 8 मौतें
दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके आवास के बाहर ऑटो-रिक्शा चालक की यूनिफॉर्म पहने देखा गया।
सुप्रीम कोर्ट से विनेश फोगाट को बड़ी राहत, WFI की अर्जी खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार 29 मई को पहलवान विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 के लिए 30-31 मई को होने वाले चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसमें विनेश फोगाट को राहत दी गई थी।
ट्विशा शर्मा मौत मामला: आरोपी सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को CBI द्वारा भोपा की एक स्थानीय अदालत में लाया गया।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को SC से राहत, HC के फैसले के खिलाफ याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट से ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद को बड़ी राहत मिल गई है। कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग की गई थी। नाबालिग बटुकों के साथ कथित यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट के मामले में शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने यह याचिका दायर किया था।
NEET फ़ीस रिफ़ंड: 13 लाख उम्मीदवारों ने अपनी बैंक डिटेल्स अपडेट कीं, NTA ने डेडलाइन 22 जून तक बढ़ाई।
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ग्रामीणों की पुलिस से झड़प, अपराधी हिरासत से फरार
हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात अपराधी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पास के गांव से जुटी लोगों की भारी भीड़ ने कथित तौर पर पुलिस के साथ हाथापाई की और अपराधी को "छुड़ाकर" ले गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात घूसपैठी गांव के लोगों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों और सरियों का इस्तेमाल किया और अपराधी तथा पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की।
नूंह पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, "पुलिस दल कुख्यात अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शाहिद नूंह जिले में सक्रिय एक कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर है। वह कई गंभीर अपराधों में शामिल एक अत्यधिक संगठित आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।"
पीलीभीत में भाजपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या
पीलीभीत में बिलसंडा नगर पंचायत के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता डीके गुप्ता के चचेरे भाई पप्पू गुप्ता (48) की बृहस्पतिवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, पप्पू गुप्ता अपने पड़ोसी व्यापारी मित्र पंकज को पिटता देख उन्हें बचाने गए थे। इसी दौरान हमलावरों में से एक ने पप्पू गुप्ता के सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद पप्पू गुप्ता सड़क पर गिर पड़े और लगभग 15 मिनट तक तड़पते रहे, लेकिन लोग वीडियो बनाते रहे और उन्हें बचाने कोई नहीं आया।
हमीरपुरः पुल निर्माण के दौरान हादसा, 6 मरे, कई और दबे
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी तूफान की वजह से सटरिंग के साथ स्लैब और पुल की कोठी गिरने से नीचे काम कर रहे 6 लोगों की मौत हो गई। कई और लोगों की नीचे दबकर मरने की आशंका है। घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू टीम पुल का मलबा हटाने में जुट गई है। SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
