बड़ी खबर LIVE: FBI की 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में गोल्डी बराड़ शामिल, गिरफ्तारी की सूचना पर 9.58 करोड़ का इनाम घोषित
एफबीआई ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अपनी 10 सबसे वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल कर उसकी गिरफ्तारी की जानकारी देने वाले इनाम को बढ़ाकर 10 लाख डॉलर कर दिया है।

i
29 Sep 2026, 7:50 AM
FBI की 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में गोल्डी बराड़ शामिल, गिरफ्तारी की सूचना पर 9.58 करोड़ का इनाम घोषित
एफबीआई ने हत्या, जबरन वसूली और ड्रग्स तस्करी के मामलों में वांछित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अपनी 10 सबसे वांछित भगोड़ों की सूची में शामिल कर लिया है। एजेंसी ने उसकी गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी देने पर इनाम 50 हजार डॉलर से बढ़ाकर 10 लाख डॉलर (करीब 9.58 करोड़ रुपये) कर दिया है। एफबीआई के मुताबिक बराड़ लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराध समूह से कथित तौर पर जुड़ा है और अमेरिका-कनाडा में समूह की गतिविधियों में उसकी भूमिका है। एफबीआई ने उसे 2023 में कनाडा में हुई खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भूमिका निभाने वाला भी बताया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
