बड़ी खबर LIVE: अगर कांग्रेस मजबूत होती तो 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी सत्ता में नहीं आती: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी मजबूत होती तो भारतीय जनता पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता में नहीं आती।

गैस की किल्लत नहीं व्यवस्थाओं में खामियां: कमलनाथ
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है लेकिन पश्चिम एशिया संकट के बीच इस मुद्दे पर केंद्र सरकार की व्यवस्थाओं में खामियां जरूर हैं।
केंद्र के साथ ही मध्यप्रदेश में भी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने कमलनाथ की ‘गैस की कमी नहीं’ वाली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और विपक्षी दल पर जनता को गुमराह करने व राजनीतिक लाभ लेने के लिए जनता में ‘डर’ उत्पन्न करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस ने पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस के लिए लोगों की लगी लंबी कतारों का जिक्र करते हुए जहां सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी, वहीं भाजपा ने लगातार दावा किया कि देश में न तो पेट्रोल और ना ही एलपीजी गैस की कोई कमी है।
पुणे के किसान ने अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के खिलाफ जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए अदालत का रुख किया
पुणे के एक किसान ने अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और उनके पति फिल्म निर्माता गोल्डी बहल के खिलाफ जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए अदालत में याचिका दायर की है। किसान ने सोनाली और गोल्डी पर डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया है।
हालांकि, सोनाली ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि यह पैसे ऐंठने की कोशिश है, क्योंकि जमीन खरीद के किसी भी दस्तावेज में उनका नाम नहीं है।
शिकायतकर्ताओं - चंद्रकांत बालू शिंदे (50) और उनकी मां कमलबाई (75) - का दावा है कि दंपति ने अपने सामाजिक प्रभाव का इस्तेमाल किया और स्थानीय पुलिस की मदद से जिले के मावल तालुका के उक्सान गांव में उनकी 30 ‘गुंठा’ (32,000 वर्ग फुट से अधिक) जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया।
अगर कांग्रेस मजबूत होती तो 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी सत्ता में नहीं आती: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी मजबूत होती तो भारतीय जनता पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता में नहीं आती।
उन्होंने कांग्रेस के पारंपरिक गढ़ मालदा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए जोर देकर कहा कि बंगाल भविष्य में दिल्ली में भाजपा को चुनौती देने का मार्ग प्रशस्त करेगा। ममता बनर्जी ने दावा किया कि बीजेपी राज्य को नीचा दिखाने की कोशिश में सफल नहीं होगी।
उन्होंने कहा, “अगर वे (कांग्रेस) मजबूत होतीं, तो बीजेपी पिछले आम चुनाव में सत्ता में नहीं आती।”
राज्यसभा में विपक्ष का आरोप : सरकार हड़बड़ी में पारित करा रही जन विश्वास विधेयक
राज्यसभा में बृहस्पतिवार को विपक्षी दलों के कई सदस्यों ने जन विश्वास विधेयक के विभिन्न प्रावधानों पर आपत्ति जताते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि वह इसे पारित कराने में हड़बड़ी कर रही है। वहीं सत्ता पक्ष ने इसे लोगों को जटिल न्यायिक प्रक्रियाओं से राहत दिलाने एवं विकास, नवाचार एवं व्यापार को बढ़ावा देने वाला विधेयक बताया।
उच्च सदन में जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 पर चर्चा की शुरूआत करते हुए कांग्रेस सदस्य शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि यह 340 पन्नों का विधेयक है जिसमें 79 कानूनों में सुधार का प्रस्ताव किया गया है। उन्होंने कहा कि विधेयक का नाम भले ही जन विश्वास हो लेकिन यह वास्तव में जनता के साथ विश्वासघात है।
उन्होंने कहा कि संसद में कानून बनाने की एक प्रक्रिया है लेकिन सरकार उसका पालन नहीं कर रही है और काफी जल्दबाजी में है। उन्होंने कहा कि पूरक कार्यसूची के जरिए इस विधेयक को राज्यसभा में लाया गया और सदस्यों को इसका अध्ययन करने तथा संशोधन पेश करने के लिए काफी कम समय मिला।
पीएम मोदी भारत के लिए खड़े नहीं हो रहे, बस अमेरिका और इजरायल के सामने झुक रहे हैंः प्रियंका गांधी
केरल के कोल्लम में एक जनसभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "एलजीपी और फ्यूल की कीमतें बढ़ रही हैं... इन सबके बीच, नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली हमारी केंद्र सरकार की पॉलिसी क्या है? वह अपने लोगों के लिए नहीं लड़ रहे हैं। वह इंडिया के लिए नहीं लड़ रहे हैं। वह इंडिया के लिए खड़े नहीं हो रहे हैं। वह बस अमेरिका के सामने झुक रहे हैं, इज़रायल के सामने झुक रहे हैं।"
बंगाल में सुपर प्रेसिडेंट रूल चला रहा है, एक तरफ गृह मंत्री हैं, दूसरी तरफ गवर्नर हैंः ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक जनसभा में बोलते हुए कहा, "आप जानते हैं कि अब एडमिनिस्ट्रेशन और लॉ एंड ऑर्डर मेरे हाथ में नहीं हैं। इलेक्शन कमीशन ने उन्हें अपने हाथ में ले लिया है, और वे पूरी तरह से होम मिनिस्टर अमित शाह के निर्देशों पर काम कर रहे हैं। चीफ सेक्रेटरी, होम सेक्रेटरी, डीजीपी, एसपी, डीएम, सीपी, बीडीओ, एडीएम, एसडीओ - सबको बदल दिया गया है। इलेक्शन कमीशन ने मेरे हाथ से सारी पावर ले ली है और यहां सुपर प्रेसिडेंट रूल चला रहा है, जिसमें एक तरफ होम मिनिस्टर हैं और दूसरी तरफ गवर्नर को बुलाया गया है।"
ममता का आरोप- मुर्शिदाबाद, मालदा और नॉर्थ दिनाजपुर में बीजेपी गेम प्लान खेल रही है
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सागरदिघी में एक जनसभा में कहा, "कल मालदा में जो घटना हुई, उसके बारे में मुझे नहीं पता कि यह किसने किया, लेकिन किसी ने मुझे इसके बारे में नहीं बताया। ये लोग मुझे कोई जानकारी नहीं देते... आधी रात को उन्होंने जज के घर को घेर लिया... मुर्शिदाबाद, मालदा और नॉर्थ दिनाजपुर में बीजेपी गेम प्लान खेल रही है। भवानीपुर में भी कई लोगों के नाम काट दिए गए हैं।"
ममता बनर्जी ने इशारों में ओवैसी पर साधा निशाना, बीजेपी की साजिश में शामिल होने का लगाया आरोप
एक जनसभा में बोलते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "हमें यह लड़ाई शांति से लड़नी चाहिए। हैदराबाद से कोई आया था, जिसे बीजेपी ने आपको भड़काने के लिए पैसे दिए, आपको हथियार की तरह इस्तेमाल करके, उन्होंने सड़कें ब्लॉक कर दीं और जजों को घेर लिया। और नतीजा क्या हुआ?... क्या आप चाहते हैं कि यहां प्रेसिडेंट रूल लगे? अगर आप टीएमसी सरकार चाहते हैं, तो आपको ज़िम्मेदारी से काम करना होगा। उनकी चालों में मत फंसो... किसी की मत सुनो। बीजेपी के अंदर भी कम्युनल लोग हैं, जैसे आपके बीच भी कुछ कम्युनल लोग हैं जिन्हें बीजेपी के पैसे से हैदराबाद से भेजा गया है, जो यहां आपके वोट बांटने की कोशिश कर रहे हैं। बंगाल, मुर्शिदाबाद और अपने अधिकारों की रक्षा करो।"
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 लोकसभा में विचार और पारित करने के लिए प्रस्तुत किया गया
बिना अनुमति पेड़ नहीं काटे जाएंगे: उत्तराखंड HC ने मसूरी नगर पालिका से कहा
असम चुनाव: ज़ुबीन गर्ग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाई, एकता और सांप्रदायिक सौहार्द का आह्वान किया। उनके विचार हिमंत के विचारों से बिल्कुल विपरीत थे- राहुल गांधी
पश्चिम बंगाल: मालदा में SIR के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हुआ, पुलिस वाहनों पर पथराव
असम: हिमंत बिस्वा सरमा को भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री का तमगा मिला हुआ है, उन्होंने इतना भ्रष्टाचार किया है कि दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें कानून से नहीं बचा सकती- राहुल गांधी
असम चुनाव 2026: जोरहाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "उन्हें (हिमंत बिस्वा सरमा) भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री का तमगा मिला हुआ है। उन्होंने इतना भ्रष्टाचार किया है कि दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें कानून से नहीं बचा सकती। वे इतने गहरे कर्ज में डूबे हुए हैं कि रात को सो भी नहीं पाते। और अब उन्होंने अपने परिवार को भी इसमें शामिल कर लिया है।"
केरल- पश्चिम एशिया संघर्ष पर सर्वदलीय बैठक में PM की अनुपस्थिति पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण चर्चा थी जो होनी ही थी, लेकिन उन्होंने वहां मौजूद न रहना ही चुना
पश्चिम एशिया संघर्ष पर सर्वदलीय बैठक में PM की अनुपस्थिति पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण चर्चा थी जो होनी ही थी, लेकिन उन्होंने वहां मौजूद न रहना ही चुना। उन्हें साफ तौर पर लगता है कि यह उतनी महत्वपूर्ण नहीं है।"
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 लोकसभा में विचार और पारित करने के लिए प्रस्तुत किया गया।
AAP ने राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाने के लिए राज्यसभा सचिवालय को लिखा पत्र
CAPF बिल पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- पैरामिलिट्री फ़ोर्स पर बाहर से नेतृत्व थोपना अन्यायपूर्ण
CAPF बिल पर, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भारत में किसी भी पैरामिलिट्री फ़ोर्स का नेतृत्व ऐसे किसी अधिकारी ने नहीं किया है, जो उसी फ़ोर्स में नीचे से ऊपर तक तरक्की करके उस पद पर पहुँचा हो। एक भी ऐसी पैरामिलिट्री फ़ोर्स नहीं है, जिसका नेतृत्व उसी फ़ोर्स के भीतर से उभरा हो।
पैरामिलिट्री फ़ोर्स पर शीर्ष नेतृत्व थोपा जाता है। यह पूरी तरह से गलत है... हमने इसका विरोध किया है, और सुप्रीम कोर्ट ने भी इसका विरोध किया है। लेकिन सरकार एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट की बात को नज़रअंदाज़ कर रही है। CAPF के लिए यह सबसे बड़ा मुद्दा है। मुझे समझ नहीं आता कि आप किसी संगठन का मनोबल कैसे बनाए रख सकते हैं, जो अपने ही किसी व्यक्ति को नेतृत्व के पद पर नहीं बिठा सकता। सरकार ने जो किया है, वह अन्यायपूर्ण है। मुझे समझ नहीं आता कि सरकार ऐसा क्यों कर रही है। इसके पीछे कुछ और वजहें हो सकती हैं; हो सकता है कि आजकल चुनावों का माहौल हो। वे यह बिल उस दिन लाए, जिस दिन मैं असम के दौरे पर था।
मैंने सरकार को मैसेज करके कहा था कि इस बिल को पेश करने में एक-दो दिन की देरी कर दें, लेकिन सरकार ने मना कर दिया। वे नहीं चाहते कि मैं संसद में इस बिल पर बोलूँ। कांग्रेस सभी पैरामिलिट्री फ़ोर्स के साथ खड़ी है, और जब हम सत्ता में आएँगे, तो हम उन्हें न्याय दिलाएँगे।"
पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है?- मनीष तिवारी
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने का एकमात्र तरीका एक्साइज़ और कस्टम ड्यूटी में कटौती करना ही है। मुख्य बात यह है कि अगर हमें पर्याप्त मात्रा में कच्चा तेल और गैस की आपूर्ति नहीं मिलती, तो यह 'बैंड-एड' जैसा उपाय आखिर कब तक काम करेगा... सवाल यह है कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है?"
आज अगर भारत रूस, ईरान या इराक जैसे देशों से तेल खरीदना चाहता है, तो उसे अनुमति की ज़रूरत होती है डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका से अनुमति की- राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कार्बी आंगलोंग में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा आज अगर भारत रूस, ईरान या इराक जैसे देशों से तेल खरीदना चाहता है, तो उसे अनुमति की ज़रूरत होती है डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका से अनुमति की। हम बिना पूछे तेल नहीं खरीद सकते। नरेंद्र मोदी ने भारत का डेटा डोनाल्ड ट्रंप को सौंप दिया है, जो इसका इस्तेमाल या इसे स्टोर अपनी मर्ज़ी से कर सकते हैं।
उन्होंने यह वादा भी किया है कि भारत हर साल अमेरिकी कंपनियों से 9 लाख करोड़ रुपये का सामान खरीदेगा, जिससे हमारे छोटे व्यवसायों और MSMEs को नुकसान होगा। भारत ने अमेरिका को बहुत कुछ दिया है, लेकिन बदले में उसे कुछ नहीं मिला; हमारे टैक्स बढ़ गए हैं, हमारा डेटा साझा किया गया है, और तेल खरीदने के हमारे विकल्प सीमित हो गए हैं। सवाल यह है कि यह सौदा क्यों किया गया? यह इसलिए किया गया, क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप नरेंद्र मोदी को नियंत्रित करते हैं।
पश्चिम बंगाल में 7 इलेक्शन ऑर्ब्जवर बंधक, सुप्रीम कोर्ट नाराज
पश्चिम बंगाल में 7 इलेक्शन ऑर्ब्जवर बंधक मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है और इसे 'पहले से सोची-समझी, सोची-विचारी और मकसद से की गई' कोशिश करार दिया।
तमिलनाडु चुनाव 2026: उपमुख्यमंत्री और चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी से DMK उम्मीदवार उदयनिधि स्टालिन ने कहा हम इतिहास रचेंगे, इस बार हम निश्चित रूप से जीतेंगे। हमारे नेता दूसरी बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे
FCRA संशोधन विधेयक पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा यह केरल चुनावों को ध्यान में रखकर किया गया है। इस विधेयक से सबसे ज़्यादा ईसाई प्रभावित होंगे, और उसके बाद मुसलमान
राहुल ने पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य योजना में कमियां गिनाईं, कहा - सरकार को उनके साथ सम्मान से पेश आना चाहिए
हॉरमुज़ जलडमरूमध्य को खोलने के लिए सरकार क्या कूटनीतिक प्रयास कर रही है?- मनीष तिवारी
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कल PM मोदी की अध्यक्षता में हुई CCS बैठक पर कहा, "हॉरमुज़ जलडमरूमध्य को खोलने के लिए सरकार क्या कूटनीतिक प्रयास कर रही है? आप एक्साइज़ ड्यूटी कम करके या कस्टम ड्यूटी हटाकर किसी आपात स्थिति को तो संभाल सकते हैं। लेकिन, यह 'बैंड-एड' वाला तरीका आखिर कब तक काम करेगा?"
गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक लुढ़का, Nifty 22200 अंक के नीचे
भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) आज लाल निशान पर खुले। गुरुवार को सेंसेक्स 1,430.43 अंक या 1.96% गिरकर 71,703.89 पर आ गया, जबकि निफ्टी 443.75 अंक या 1.96% गिरकर 22,235.65 पर आ गया।
दिल्ली: पालम गांव पुलिस थाने के कर्मचारियों ने अवैध LPG गैस भंडारण और रिफिलिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया।
हनुमान जयंती 2026: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित श्री बड़े हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में एकत्रित हुए।
दिल्ली: हनुमान जयंती के अवसर पर कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें।
'जंग अभी खत्म नहीं, 2-3 हफ्ते ईरान पर करेंगे तेज हमले', राष्ट्र के नाम संबोधन में ट्रंप का ऐलान
डोनाल्ड ट्रंप ने आज राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि यह जंग अभी खत्म नहीं होने जा रही है। उन्होंने कहा कि जंग अभी खत्म नहीं हुआ है, जब तक लक्ष्य हासिल नहीं कर लिया जाता तब तक जंग जारी रहेगी। और हम अगले 2 से 3 हफ्तों में ईरान पर हमले तेज करेंगे।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia