बड़ी खबर LIVE: घर पर हुए हमले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले पप्पू यादव- 'कानून अपना काम कर रहा है, मैं डरने वाला नहीं'

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने घर पर हुए हमले पर कहा, "मैंने पहले ही कई FIR दर्ज कराई हैं... मेरे वकील भी यहां मौजूद हैं। मैं डरूंगा नहीं। अगर कोई मुझे मारना चाहता है, तो मार दे।"

फोटोः IANS
i

कॉमनवेल्थ गेम्स: 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत के अभियान का समापन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त के बीच ग्लासगो में हुआ। इसमें भारत ने कुल 39 मेडल अपने नाम किए। इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल रहे। पुरुष एथलीट्स ने 23 मेडल (5 गोल्ड, 13 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज) हासिल किए, जबकि महिलाओं ने कुल 16 मेडल (8 गोल्ड, 4 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज) जीते।

आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया

भारत मौसम विज्ञान विभाग के शिमला केंद्र ने हिमाचल प्रदेश के चार जिलों में सोमवार को भारी बारिश होने का अनुमान जताया है और कांगड़ा, बिलासपुर, चंबा तथा सिरमौर के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने अनुमान जताया कि सोमवार को इन चार जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी। केंद्र ने राज्य में आठ अगस्त तक लगातार बारिश का भी अनुमान जताया है। रविवार को हिमाचल के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई।

झारखंड : आकाशीय बिजली गिरने से पांच महिलाओं की मौत, चार अन्य झुलसे

झारखंड के रामगढ़ और गोड्डा जिलों में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से पांच महिलाओं की मौत हो गई जबकि चार अन्य झुलस गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले पांच लोगों में से तीन रामगढ़ के पतरातू प्रखंड के थे और जबकि दो गोड्डा ज़िले के बसंतराय प्रखंड के महेशपुर-रामपुर गांव के निवासी थे। उन्होंने बताया कि आकशीय बिजली की चपेट में आईं महिलाएं हादसे के समय धान की रोपाई कर रही थीं।


अखिलेश यादव ने कहा- हिंसा हार के डर से जन्म लेती है। बीजेपी हताश है इसीलिए देश के बच्चों के बाद अब सांसद तक पर प्राणघातक हमले करवा रही है

अखिलेश यादव ने कहा कि हिंसा हार के डर से जन्म लेती है। बीजेपी हताश है इसीलिए देश के बच्चों के बाद अब सांसद तक पर प्राणघातक हमले करवा रही है। उनकी प्रेस कांफ्रेंस में एक हमलावर के चाकू लेकर पहुँचने की घटना बेहद गंभीर मामला है और माननीय सांसद की सुरक्षा में लगे सरकारी महकमे की भारी चूक भी। जाँच हो। जनप्रिय सांसद श्री पप्पू यादव जी की लोकप्रियता, भाजपा पचा नहीं पा रही है क्योंकि भाजपा अपने कुकृत्यों की वजह से हर तरह से बदनाम हो चुकी है। माननीय लोकसभा अध्यक्ष जी संज्ञान लें! श्री पप्पू यादव जी सदैव यूँ ही सक्रिय रहें।

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के वकील ने कहा, "आज की घटना बहुत निंदनीय है

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के वकील ने कहा, "आज की घटना बहुत निंदनीय है। ये दिल्ली पुलिस की विफलता दिखाती है, दिल्ली पुलिस की षड्यंत्रगर्दी दिखाती है कि कैसे दिल्ली पुलिस सत्ता पक्ष के साथ मिलकर 6 बार चुने गए सांसद के खिलाफ षड्यंत्र में सहयोग कर रही है। इसे पुलिस की विफलता कहें या संयोग कहें या क्या कहें। पिछले दो दिनों से हम लगातार शिकायत कर रहे हैं कि 6 बार के चुने हुए सांसद के खिलाफ किस प्रकार का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उनके खिलाफ ट्विटर पर खुलेआम ट्वीट किए जा रहे हैं... आज इतनी शिकायतों के बाद दिल्ली पुलिस द्वारा पूर्ण आश्वासन दिए जाने के बाद, कि पूर्ण सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा, सिर्फ और सिर्फ यहां पर मुट्ठी भर 3 या 4 पुलिस कर्मी मौजूद थे।


पप्पू यादव के एक समर्थक ने कहा, "पप्पू यादव एक जन नेता हैं, वे 24 घंटे जनता की सेवा करते हैं...वो हमलावर था

पप्पू यादव के एक समर्थक ने कहा, "पप्पू यादव एक जन नेता हैं। वे 24 घंटे जनता की सेवा करते हैं...वो हमलावर था। जैसे ही उसने पीछे से चाकू निकाला, हम लोगों ने उसे मिलकर पकड़ लिया..."

घर पर हुए हमले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले पप्पू यादव- 'कानून अपना काम कर रहा है, मैं डरने वाला नहीं'

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने घर पर हुए हमले पर कहा, "मैंने पहले ही कई FIR दर्ज कराई हैं... मेरे वकील भी यहां मौजूद हैं। मैं डरूंगा नहीं। अगर कोई मुझे मारना चाहता है, तो मार दे।"


जम्मू कश्मीर के पुंछ के सुदूर गांव में भारी बारिश के बाद भू-धंसाव, कई घर क्षतिग्रस्त और स्कूल भवन तबाह

जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के एक सुदूर पहाड़ी गांव में जमीन धंस जाने पर कम से कम दो घर और एक स्कूल भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए तथा छह से ज़्यादा अन्य मकानों में दरारें आ गईं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 22 जुलाई को भारी बारिश के बाद सरोती जबरां गांव में जमीन धंसने लगी तथा पिछले 11 दिनों में हालात और खराब हो गए हैं।

भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर कहा, "ये पहली बार नहीं है, 2010 में भी हमारे खिलाड़ियों ने मेडल जीते थे

कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर कहा, "ये पहली बार नहीं है, 2010 में भी हमारे खिलाड़ियों ने मेडल जीते थे। हमारे खिलाड़ी होनहार हैं। उनकी मेहनत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और हमें हमारे खिलाड़ियों पर गर्व है। ये सिलसिला हमारी सरकार के समय में जो खेल नीति बनी थी, उसके बाद शुरू हुआ..."


दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने कहा- दतिया की जनता को बहुत धन्यवाद, बीजेपी के अहंकार को हरा दिया है

दतिया उपचुनाव पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, "दतिया की जनता को बहुत धन्यवाद देते हैं जिन्होंने मध्य प्रदेश की राजनीति को बदलने की बुनियाद रखी है। उन्होंने बीजेपी के अहंकार को हरा दिया है।"

इंडोनेशिया में यात्री फेरी में लगी भीषण आग, 5 की मौत, 41 लोग अब भी लापता

इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास रविवार को एक यात्री फेरी में आग लग गई, जिसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 41 लोग लापता हैं। फेरी में यात्रियों और क्रू मेंबर्स समेत 271 लोग सवार थे, जिनमें से 225 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। सुराबाया से मकासर जा रही इस फेरी में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर समुद्री सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


मेरा लक्ष्य अगले कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक को स्वर्ण पदक में बदलना है- हरजिंदर कौर

भारतीय भारोत्तोलक हरजिंदर कौर ने कहा, "मेरा लक्ष्य अगले कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक को स्वर्ण पदक में बदलना है।"

दिल्ली सरकार पर AAP का हमला, सौरभ भारद्वाज ने साइकिल खरीद टेंडर में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

दिल्ली सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "दिल्ली सरकार पर कक्षा 9 की छात्राओं के लिए साइकिल खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। टेंडर की शर्तों को इस तरह तैयार किया गया था, जिससे कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया जा सके। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी टेंडरों में भी ऐसा ही पैटर्न देखने को मिला था, जहां शर्तों को कुछ खास कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए तय किया गया था।"


पिछले 10 वर्षों में बीजेपी सरकार के कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश में करीब 26,000 स्कूल बंद कर दिए गए हैं- अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "पिछले 10 वर्षों में बीजेपी सरकार के कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश में करीब 26,000 स्कूल बंद कर दिए गए हैं।"

NEET परीक्षा के ख़िलाफ़ विरोध करने वाले छात्रों के ख़िलाफ़ दर्ज सभी मामले वापस लिए जाएंगे: TN मंत्री 


कर्नाटक में बारिश का कहर: शिवमोग्गा में भूस्खलन से परिवार के 3 लोगों की मौत, 3 साल का बच्चा भी शामिल

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के तीर्थहल्ली तालुक के इंदिरा नगर में तड़के करीब भूस्खलन से एक मजदूरों का शेड मलबे में दब गया। इस हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें 35 वर्षीय मल्लिकार्जुन, 28 वर्षीय नागावेनी और उनका 3 वर्षीय बेटा संतोष शामिल हैं।

सभी मृतक कोप्पल जिले के गंगावती तालुक के रहने वाले प्रवासी मजदूर थे और पिछले दो साल से इस शेड में रह रहे थे। भारी बारिश के कारण हुए इस भूस्खलन के बाद पुलिस और दमकल टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे में एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज तीर्थहल्ली के जयाचामाराजेंद्र अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तेलंगाना: सिकंदराबाद में उज्जयिनी महांकाली आषाढ़ बोनालु के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी 


मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर से हर साल 18 करोड़ रुपये का चंदा 'चोरी' होने का राज ठाकरे ने लगाया आरोप

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने दावा किया है कि मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल दान में आने वाले 18 करोड़ रुपये की हेराफेरी की जा रही है।

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 1.78 लाख हुई

असम में बाढ़ की स्थिति में हल्का सुधार देखने को मिला है। प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 1.78 लाख रह गई है, हालांकि बाढ़ से प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। यह जानकारी एक आधिकारिक बुलेटिन में दी गई है।


CWG: मुक्केबाजों का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, 7 स्वर्ण पदक, जूडो और पैरा एथलीटों ने भी बिखेरा जलवा

राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) में शनिवार भारत के लिए सबसे सफल दिन साबित हुआ। भारतीय मुक्केबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 7 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं, जूडो खिलाड़ियों और पैरा ट्रैक एवं फील्ड एथलीटों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत की झोली में कई पदक डाले।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन से पहले भारत ने पदक तालिका में चौथे स्थान पर छलांग लगा दी। भारत के खाते में अब 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक हैं। पदक तालिका में 62 स्वर्ण पदकों के साथ ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है, जबकि 26 स्वर्ण के साथ इंग्लैंड दूसरे और 18 स्वर्ण के साथ कनाडा तीसरे स्थान पर है।

अमेरिका फिर दहला, बर्गर रेस्टोरेंट के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 लोगों की मौत, कई घायल

अमेरिका के इडाहो राज्य के ट्विन फॉल्स में शनिवार दोपहर एक व्यस्त शॉपिंग एरिया में एक हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। घटना में 3 लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और सरेंडर से इनकार कर लगातार फायरिंग कर रहे हमलावर को जवाबी कार्रवाई में मार गिराया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और जांच जारी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए